Wednesday, August 8, 2018

सरकारी नाैकरी - लेक्चरर के 465 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

TREIRB Lecturers recruitment 2018, तेलंगाना रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भर्ती बोर्ड (TREIRB) ने लेक्चरर के 465 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अौर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

तेलंगाना रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भर्ती बोर्ड ( TREIRB ) में रिक्त पदाें का विवरणः

लेक्चरर: 465 पद

संस्थान के अनुसार पदाें का विवरणः
तेलंगाना आदिवासी कल्याण आवासीय शैक्षणिक संस्थान समाज - 227 पद
वेतनमान - 40,270 - 93,780 रूपए।
तेलंगाना समाज कल्याण आवासीय शैक्षणिक संस्थान समाज (महिलाएं) - 238 पद
वेतनमान - 40,270 - 93,780 रूपए।


तेलंगाना रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भर्ती बोर्ड ( TREIRB ) में योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कुल मिलाकर कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय (तालिका -1) में पीजी डिग्री (या उसके समकक्ष)।
- व्याख्याताओं के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण।
- Ph.D या समकक्ष योग्यता धारक उम्मीदवाराें को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने से छूट दी गई है।

(अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीसी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% होंगे.) और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) या बीए बीएड / बीएससी बीएड।

आयु सीमा:

18 से 44 वर्ष

TREIRB Lecturers पदाें के लिए चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

तेलंगाना रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भर्ती बोर्ड ( TREIRB ) में लेक्चरर के पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार तेलंगाना रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भर्ती बोर्ड की आधिकारिक साइट https://ift.tt/2lMGmsA के माध्यम से 08 सितंबर 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:

जनरल एंड ओबीसी: रुपये 1200 / -

एससी / एसटी: रुपये 600 / -

महत्वपूर्ण तिथि:
आॅनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथिः 14 अगस्त 2018

आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2018

TREIRB Lecturers recruitment 2018:

तेलंगाना रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भर्ती बोर्ड (TREIRB) में लेक्चरर के 465 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vuSrI6

No comments:

Post a Comment