Tuesday, September 3, 2019

Sarkari Naukri: 10768 पदों पर टीचर भर्ती की अधिसूचना जल्द, लिखित परीक्षा से ही होगी नियुक्ति, यहां पढ़ें

Sarkari Naukri: राजकीय हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों में जल्द होगी 10768 पदों पर भर्तियां। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से ट्वीट किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 50 हजार पदों को भरने के लिए भी घोषणा की थी। बीजेपी उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है कि अब शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कितने पद खाली पड़े हैं? अगले छह महीनों में कितने पद खाली होंगे? भविष्य में रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार की ओर से क्या रणनीति होगी? मार्च महीने में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस बाबत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश जारी किए थे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार और सदस्यों को अक्टूबर से शुरू हो रही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती एक साल में पूरी करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में चयन बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। चयन बोर्ड ने नई भर्ती दो साल में पूरी करने का टाइम टेबल हाईकोर्ट में दिया है। इस पर आपत्ति करते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह भर्ती एक साल में पूरी करने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार मंत्री ने टीजीटी-पीजीटी 2016 की भर्ती भी छह महीने में फाइनल करने को कहा। टीजीटी 2016 से जीव विज्ञान समेत आठ विषय हटाने के मामले का निस्तारण दो दिन में करने के निर्देश चयन बोर्ड व यूपी बोर्ड को दिए।

उत्तर प्रदेश के 4329 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में टीजीटी और पीजीटी की भर्ती के लिए अक्टूबर से आवेदन लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एक केस के सिलसिले में हाल ही में हाईकोर्ट में भर्ती का टाइम टेबल दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PQrITg

No comments:

Post a Comment