Tuesday, September 17, 2019

Jobs in india: भारत के ये शहर हैं नौकरी के लिए सर्वश्रेष्ठ

Jobs in india: कर्मचारी को कार्यस्थल उचित माहौल और पर्यावरण चाहिए होता है। कार्यस्थल के अतिरिक्त युवा सबसे पहले शहर में खुद की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने की कोशिश करता है। सुरक्षित शहर ही कर्मचारियों की पहली पसंद होता है, जहां वो अपने परिवार संग रह सके। इसके बाद रहने और खाने सहित परिवहन सुविधा को तरजीह दी जाती है। करियर में अच्छी ग्रोथ हासिल करने पीछे सर्वोत्तम शहर भी अपनी भूमिका निभाते हैं। आज हम ऐसे कुछ भारतीय शहरों के बारे में बता रहे हैं, जो बेहतर सुविधायुक्त होने के साथ ही बेहतरीन कार्यस्थल (जॉब्स अपॉर्चुनिटी) प्रदान करते हैं। इन शहरों में महंगाई भी काफी ज्यादा है।

1. बैंगलोर

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए भी विद्यार्थियों के लिए पहली पसंद बैंगलोर ही है। यह शहर भारत में आईटी उद्योग का गुलाबी शहर है। यह भारत में कर्नाटक राज्य की राजधानी भी है। काम करने और रहने के लिहाज से, बैंगलोर आपको कम समय में ग्रोथ करने के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करता है। यह खुद को भारतीय अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा बनाता है। यह तीन उप शहरों में उद्योगों को विभाजित करता है जिन्हें एसटीपीआई, आईटीपीबी और इलेक्ट्रॉनिक्स शहर के रूप में जाना जाता है। बैंगलोर भारतीयों को 35% रोजगार देता है।

2. गुड़गांव
यह राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के सबसे नजदीक है। यहां रहने वालों को पता भी चलता कि वो दिल्ली में है या अन्य राज्य में हैं। गुड़गांव, आईटी और अन्य उद्योगों के लिए पब्लिक और उद्योगपतियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह लोगों के लिए अनुकूल माहौल और कार्य स्थल के लिए अधिक उपयुक्त है। वित्तीय रूप से गुड़गांव अन्य शहरों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था को राष्ट्र स्तर पर समर्थन करता है। दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या और प्रदुषण के चलते भी लोग वहां की बजाय गुड़गांव और एनसीआर को तरजीह देने लगे हैं। गुड़गांव में युवा, अपने करियर को अच्छी ग्रोथ दे सकता है। अन्य शहरों की तुलना में रहने और खाने का खर्च भी कम आता है। परिवहन सुविधाओं की भी कोई कमी नहीं है।

3. मुंबई
फिल्म सिटी में कैरियर बनाने के लिए उच्च प्रतिस्पर्धी है, लेकिन यहां नौकरियों के बेशुमार अवसर मिलते हैं। इस शहर से अर्थव्यवस्था का ½ भाग वित्त है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए ज्यादातर लोग वहां पहुंचते हैं। विनिर्माण और उत्पादन व्यवसाय भी उच्च स्तर पर स्थापित हुए है। बॉलीवुड और फिल्म उद्योग के अलावा बहुत सारे लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, आईटी, टेक्सटाइल्स और अन्य संगठन हैं जो इस शहर में एक सफलता पाते हैं। यहां रहना बहुत महंगा है। करियर में ग्रोथ के लिहाज से अच्छा शहर है लेकिन शुरूआती दौर युवाओ के लिए उचित नहीं रहता।

4. दिल्ली

राष्ट्रिय राजधानी, आपके करियर के लिए सबसे अच्छी जगह है। ज्यादातर यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा राज्य के लोग यहां काम कर रहे हैं। आर्थिक रूप से यह शहर भारत में सबसे महत्वपूर्ण है। नोएडा, गुड़गांव, और फरीदाबाद नए उद्योगों और कॉर्पोरेट ऑफिस के पसंद बनता जा रहा है। यह शहर आईटी और विनिर्माण क्षेत्र में करियर के लिए बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली में जगह की कमी, महंगाई और उचित माहौल के साथ ही सुरक्षा को देखते हुए युवा दूरी बनाने लगे हैं। लेकिन बढ़ती बेरोजगारी और दिल्ली एनसीआर के होते विस्तार ने फिर से आकर्षित किया है।

5. सूरत
यह महानगर गुजरात राज्य में है। यह शहर भारत में हिरा नगरी के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर द्वारा प्रति वर्ष $ 10000 प्रति व्यक्ति से अधिक जीडीपी का उत्पादन किया जाता है। सूरत कपड़ा उद्योग में भारतीयों को रोजगार प्रदान करता है। यह अपने सिंथेटिक वस्त्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। पर्यावरण के लिहाज से यह शहर अन्य महानगरों के लिए बेहतर है। यहाँ बड़ी संख्या में उद्योग और कंपनियां युवाओं को रोजगार के लिए आकर्षित करती है। यहां सभी जरुरी सुविधाएँ किफायती है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयुक्त है।

6. पुणे
यह शहर उच्च शिक्षा क्षेत्र के साथ ही नौकरियों की भरमार वाला शहर है। इस शहर में 7 वीं प्रमुख महानगरीय वित्तीय प्रणाली है। पुणे विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईटी, ऑटोमोटिव उद्योग, अनुसंधान और प्रौद्योगिकियों आदि के लिए काम करने के लिए एक महान भूमि प्रदान करता है और सफलता की सभी आवश्यकताएं, संसाधन और बढ़ती संभावनाएं प्रदान करता है। इस शहर में विदेशी कंपनियां भी बड़ी संख्या में है। यह शहर महंगा तो है लेकिन रोजगार के अवसर भी यहां बेशुमार हैं। सभी शहरों के मुकाबले यहां सैलरी पैकैज भी अच्छा मिल जाता है। विदेशी भाषाओं के शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान होने के साथ ही इनके क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O8Wpk2

No comments:

Post a Comment