BSPHCL Junior Electrical Engineer recruitment 2018, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) ने जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 400 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 28 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) में रिक्त पदाें का विवरणः
जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर - 400 पद
शैक्षणिक योग्यताः
एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान / कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
वेतनमानः
25,900-48,900 रुपये प्रशिक्षण अवधि के दौरान।
47,600 रुपये और अन्य भत्ते प्रशिक्षण के बाद मिलेंगे।
उम्र सीमाः
न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 साल।
सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है।
सभी तरह के आरक्षण में छूट का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
महिलाओं के लिए भी बिहार सरकार के मुताबिक इन पदों पर नियुक्तियों में आरक्षण हासिल है।
आरक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट देखें।
आवेदन शुल्कः
- 1,500 रुपये सामान्य, बीसी एवं ईबीसी उम्मीदवारों के लिए।
- 375 रुपये एससी/एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए।
- शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना है।
- किसी और माध्यम से शुल्क का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।कतम उम्र सीमा 40 साल है।
- सभी तरह के आरक्षण में छूट का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
- महिलाओं के लिए भी बिहार सरकार के मुताबिक इन पदों पर नियुक्तियों में आरक्षण हासिल है।
चयन प्रक्रियाः
- उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में प्राप्त अंक के आधार पर होगा।
- सीबीटी के बाद उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
- सीबीटी और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- चयन के बाद तीन साल तक (प्रशिक्षण अवधि ) प्रोबेशन पीरियड होगा।
- जुलाई के अंतिम हफ्ते में सीबीटी का आयोजन संभावित है।
- सीबीटी में पास होने के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 40 फीसदी, 36.5 फीसदी बीसी के लिए, 34 - फीसदी ईबीसी के लिए और एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 32 फीसदी है।
आवेदन प्रक्रियाः
इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट www.bsphcl.bih.nic.in के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी यहांः
www.bsphcl.bih.nic.in
employment@ bsphcl.co.in
महत्वपूर्ण तिथिः
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 28 जून 2018
BSPHCL Junior Electrical Engineer recruitment notification 2018:
बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) में जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 400 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करेंं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JuTAo5
No comments:
Post a Comment