Wednesday, June 21, 2023

पलस म सध भरत आरकषक क 52699 और एसआई क 2469 पद पर भरत

पुलिस में भर्ती का जज्बा रखने वाले लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी पुलिस ने कांस्टेबल के 52699 और सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर सीधी भर्ती कर रही है। पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवा तैयार रहें। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो रहा है।

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों और सब इंस्पेक्टर (SI) के 2469 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (upprpb) जल्द ही दोनों पदों के लिए नोटिफिकेशन निकल रहा है। इनका वेतनमान 9300-34800 व ग्रेड पे 4200 रुपए दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की यह भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है।

 

यह हैं शारीरिक मापदंड

ऊंचाई

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए कम से कम 168 सेमी, एसटी वर्ग के लिए 160 सेमी।

 

सीना

सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए बिना फुलाए 79 और फुलाकर 84 सेमी।
एसटी वर्ग के लिए बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी। सभी को कम से कम 5 सेमी सीने का फुलाव करना जरूरी है। दौड़ के मामले में पुरुषों के लिए 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करना होगी।

 

महिला उम्मीदवारों के लिए

ऊंचाईः महिला उम्मीदवारों के मामले में सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए कम से कम 152 सेमी ऊंचाई जरूरी है। वजनः सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कम से कम 40 किलोग्राम वजन होना जरूरी है।

 

कौन है योग्य

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) युवा आवेदन कर पाएंगे। कम से कम 21 साल आयु सीमा रखी गई है, वहीं अधिकतम 28 साल के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं पदों में आरक्षण भी दिया जाएगा। वहीं उन्हें परीक्षा शुल्क में भी छूट मिलेगी।

 

लिखित परीक्षा के बाद चयन

इन पदों पर भर्ती होने के लिए देशभर के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में होगा। पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, इसमें कई लोग शार्ट लिस्ट हो जाएंगे। इनमें चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद यह परीक्षा क्वालीफाई करने वालों का चयन होगा। मेडिकल परीक्षण के बाद इन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

 

कितने पद

कांस्टेबल 52699
सब इंस्पेक्टर 2469
रेडियो ऑपरेटर 2430
लिपिक संवर्ग 545
कंप्यूटर ऑपरेटर 872
कंप्यूटर प्रोग्रामर 55
जेल बार्डर 2833
कुशल खिलाड़ी 521
कुल पद 62424

 

बड़े पैमाने पर भर्ती का अभियान

इसके अलावा रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के 2430 पद, लिपिक संवर्क के 545 पद, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड A के 72 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद पर भी भर्ती शुरू की जा चुकी है। यहीं नहीं जेल वार्डन के 2833 पदों के साथ ही नागरिक पुलिस में आरक्षी और समकक्ष पदों पर खिलाड़ियों के 521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हाल ही में शुरू की गई है। इसी प्रकार कुल 62424 पदों पर पुलिस का यह भर्ती अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि दो साल पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर और अग्निशमन वभाग में अग्निशमन अधिकारी-2 के 9534 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस प्रक्रिया में देशभर के 15 लाक से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।


0 यहां देखें डिटेल्स

https://uppbpb.gov.in/



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qKsfYue

No comments:

Post a Comment