Wednesday, February 15, 2023

सीटेट 2022 आंसर की हुई जारी, 17 फरवरी, 2023 तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

CTET Answer Key 2022 released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। CTET परीक्षा देने वाले उम्मीदवार CBSE CTET की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी 2023 तक हुई परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट 2022 परीक्षा की आंसर-की ऑनलाइन जारी कर दी है। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर डाउनलोड कर सकते हैं। CTET 2022 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार 14 से 17 फरवरी, 2023 तक CTET 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (CTET Answer Key) जारी की है।

 

17 फरवरी, 2023 तक दर्ज करा सकते है आपत्ति -
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की उत्तर कुंजी जारी करते हुए अपने नोटिस में कहा है की कोई भी उम्मीदवार विरोध दर्ज करा सकता है अगर उसे लगता है कि उसके जवाब की सटीकता को ठीक से सत्यापित नहीं किया गया था। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 17 फरवरी, 2023 तक का समय है। कट ऑफ तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - JEE Main 2023 Session 2 के लिए बड़ा अपडेट, कब शुरु होंगे आवेदन, यहां देखें महत्पूर्ण जानकारी

सीटेट 2022 आंसर की हुई जारी, 17 फरवरी 2023 तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज


प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा -
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि CTET उत्तर कुंजी पर आपत्तियां ईमेल, डाक मेल या व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। शुल्क भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड या ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। उम्मीदवार 14 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बीएसएफ में नौकरी का सुनहरा मौका, 1284 कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BJ8zFEY

No comments:

Post a Comment