Sunday, July 8, 2018

शासकीय पॉलीटेक्निक रायगढ़ में निकली बड़ी भर्ती, यहां से करें आवेदन

किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक रायगढ़ छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के पदों की भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती संविदा के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2018—19 के लिए निकाली गई है। इस भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार है—

 

विभाग का नाम व पदों की संख्या—
ईटी एंड टी — 3 पद
मैकेनिकल ईजी — 4 पद
सिविल इंजीनियरिंग — 1 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग — 3 पद
कंप्यूटर साइंस — 3 पद
रसायन — 1 पद
भौतिकी — 1 पद
गणित — 2 पद
अंग्रेजी — 1 पद

 

 

शैक्षणिक योग्यता—
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा (शिक्षण संवर्ग पॉलीटेक्निक) (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2014 के अनुसार होगी। इस भर्ती के लिए पहले से कार्यरत अंशकालीन व्याख्याताओं को भी पुन: आवेदन करना होगा।


विशेष—
1. इस भर्ती में चयन हेतु अंकों की गणना में न्यूनतम अहर्ता के प्राप्तांको का 80 फीसदी लिया जाएगा तथा योग्यता एवं अनुभव प्राप्त अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक प्रति सेमेस्टर कार्यानुभव 01 अंक अधिकतम 10 अंक प्रदान किए जाएंगे। उच्चतर योग्यता के एम ई, एम टेक, एमफिल 05 अंक, पीएचडी 10 अंक, प्रदान किए जाएंगे।

2. शैक्षणिक कार्य हेतु प्रति पीरियड 300 रूपए की दर से अधिकतम 21000 रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

3. अंशकालीन व्याख्याता को नियमित कार्यअवधि 10.30 बजे से 5 बजे के अतिरिक्त अंशकालीन डिप्लॉमा पाठ्यक्रम की कक्षाएं शाम 6 बजे से रात्रि 9.20 बजे तक भी लेनी होगी।

4. उक्त अंशकालीन व्याख्याता के पदों की पदों की संख्या परिवर्तनीय हो सकता है।


उपरोक्तानुसार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से दिनांक 16.07.2018 तक प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अत: इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित अवधि में समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ प्राचार्य, किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ के नाम से प्रेषित करें।

 

AIIMS रायपुर के 25 विभागों में निकली बड़ी भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन

सरकारी विभागों में नौकरी चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। AIIMS छत्तीसगढ़ के 25 विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स की बड़ी और सीधी भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती AIIMS जीई रोड़, रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए निकाली गई है। यह भर्ती भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत भारतीय नागरिकों से सीनियर रेजीडेंट्स डॉक्टर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे ही इंटरव्यू के जरिए किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन 14 जुलाई 2018 से 24 जुलाई 2018 तक आयोजित किए जा रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J4mvP0

No comments:

Post a Comment