आरपीएससी के जरिए आयोजित की जाने वाली आरएएस प्री 2018 की आयोजन तिथि 5 अगस्त 2018 ही रहेगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तिथि 5 अगस्त को ही यथावत रखा है। हालांकि माना जा रहा है कि आयोग संभवतया इसी सप्ताह इस परीक्षा तिथि को लेकर अंतिम निर्णय जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक फुल कमीशन की बैठक में आरएएस 2018 को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। आरपीएससी आरएएस—आरटीएस भर्ती एग्जाम 2018 को लेकर एक और फुल कमीशन की बैठक जल्द ही आयोजित की जा सकती है। खबर है कि इस एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द ही आरपीएससी की आॅफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे।
RPSC एलडीसी परीक्षा 2013 के अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच शुरू
RPSC द्वारा एलडीसी परीक्षा 2013 के रिशफल परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र 17 जुलाई तक जमा कराए जा चुके हैं। आयोग की ओर से अब इनकी विस्तृत जांच की जा रही है। आयोग ने पिछले शुक्रवार को ही एलडीसी परीक्षा का रिशफल परिणाम घोषित किया था। इसके बाद आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों से विस्तृत आवेदन पत्र मंगाए थे।
NIACL में निकली सहायकों के 685 पदों की बड़ी भर्ती
NIACL (दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) में सहायकों के पदों की बड़ी भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत सहायकों के 685 पदों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आॅनलाइन आवेदन करना है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16.07.2018 से 31.07.2018 तक कर सकते हैं। इसके बाद संस्थान द्वारा पात्र उम्मीदवारों की उसके कार्यालयों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी
अनफिट कर्मचारियों को रिटायर करेगी सरकार
सरकारी विभागों में काम करने वाले अनफिट कर्मचारियों को रिटायर किया जाएगा। यह फैसला उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से लिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार 50 साल से अधिक आयु वाले उन कर्मचारियों को रिटायरमेंट देने की योजना बना रही है, जो काम में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके अलावा जिन कर्मचारियों का काम के प्रति कोई सकारात्मक नतीजा नहीं है उन्हें भी रिटायर करने का प्लान है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NrnU4r
No comments:
Post a Comment