Tuesday, July 17, 2018

इंडियन नेवी में जाने का मौका, 10 वीं पास करें आवेदन

अगर आप भी 10 वीं पास हैं और इंडियन नेवी में जाने की इच्छा रखते हैं तो आपके पास मौका है। इंडियन नेवी में सिविलियन पर्सनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो 5 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.hqgnanavyciviliansrect.com, www.indiannavy.nic.in देखें।

अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

कुल पदों की संख्या - 76

पद का नाम -

ग्रुप सी सिविलियन पर्सनल-

(टेलीफोन ऑपरेटर

फायरमैन

कुक

वार्ड सहायिका

आईसीई फिटर क्रेन (एसके)

ट्रेड्समैन (स्किल्ड)

शू मेकर / इक्विपमेंट रिपेयर

ट्रेड्समैन मेट

मैकेनिक स्किल्ड

लास्कर

एमटीएस)

इन पदों के लिए योग्यता -

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10 वां पास होना चाहिए। इसके सा थ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई से डिप्लोमा होना चाहिए।

इन सभी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा -

टेलीफोन ऑपरेटर, फायरमैन, कुक, वार्ड सहायिका, आईसीई फिटर क्रेन (एसके), ट्रेड्समैन (स्किल्ड), शू मेकर / इक्विपमेंट रिपेयर, ट्रेड्समैन मेट के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

मैकेनिक स्किल्ड के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल रखी गई है।

लास्कर -1 के लिए आयु सीमा 18 से 35 साल के बीच रखी गई है।

एमटीएस के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल के बीच रखी गई है।

चयन-

इन पदों पर आवेदकों का चयन चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

एेसे करें आवेदन -

अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो 5 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पता-

मुख्यालय, गोवा नौसेना क्षेत्र, वास्को-डी-गामा, गोवा।

महत्वपूर्ण तिथि -

आवेदन शुरु होने की तारीख- 18 जुलाई 2018

आवेदन जमा करने की लास्ट डेट - 5 अगस्त 2018

इन पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.hqgnanavyciviliansrect.com, www.indiannavy.nic.in देखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LoHttG

No comments:

Post a Comment