Sunday, February 16, 2020

JPSC Account Officer admit card 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JPSC Account Officer admit card 2019 : झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) (जेपीएससी) (JPSC) ने अकाउंट अधिकारी भर्ती परीक्षा (Account Officer recruitment test) के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। JPSC Account Officer 2019 Admit Card डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालना होगा।

परीक्षा प्रक्रिया
परीक्षा में दो पेपर होंगे और प्रत्येक 100 अंकों का होगा।

(ए) सामान्य अध्ययन पत्र - 1 (समय 3 घंटे)

1. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

2. भारत और विश्व भूगोल

3. भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था

4. इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और झारखंड की संस्कृति

(बी) सामान्य अध्ययन पत्र - 2 (समय 3 घंटे)

1. सामान्य विज्ञान

2. सामान्य मानसिक क्षमता

3. राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं

4. बुनियादी संख्यात्मक और मात्रात्मक योग्यता


नोट : पारंभिक परीक्षा के आधार पर करीब 10 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा व्यक्तिपरक होगी और इसमें तीन पेपर होंगे।

पेपर 1, समय : 3 घंटे, कुल अंक : 100
1. सामान्य हिंदी : 50 अंक

(ए). निबंध : 15 अंक

(बी). व्याकरण : 15 अंक

(सी). अनुछेद अधारित बोधमतक प्रश्न : 10 अंक

(डी). Sankchhepan : 10 अंक

2. सामान्य अंग्रेजी : 50 अंक

(ए). लघु निबंध (400 शब्ध) : 15 अंक

(बी). व्याकरण : 15 अंक

(सी). Comprehension Passage : 10 अंक

(डी). व्यापार पत्र (Business Letter) : 10 अंक

पेपर 2 : सामान्य अध्ययन : समय तीन घंटे, कुल अंक : 100

ए. राज्य/सार्वजनिक क्षेत्र में वित्तीय प्रबंधन के सामान्य सिद्धांत

बी. झारखंड के विशेष संदर्भ में भारत की सामाजिक समस्याएं

स. कृषि/उद्योग/सामाजिक और मानव संसाधन विकास (स्वास्थ्य, शिक्षा आदि) के क्षेत्रों में झारखंड पर विशेष ध्यान के साथ भारत की आर्थिक समस्याएं।

पेपर 3

ए. Business Studies and Accounts

बी. अर्थशास्त्र

सी. गणित

डी. सांख्यिकी

JPSC Account Officer Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37v6rlv

No comments:

Post a Comment