Thursday, November 7, 2019

राजस्थान पटवारी भर्ती 2019: पूर्व में 3835 पदों पर भर्ती की स्वीकृति, अब 116 पदों पर सीधी भर्ती! यहां पढ़ें

Rajasthan Patwari Bharti 2019: राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से नई भर्ती को मंजूरी दी है। पूर्व में 3835 पदों पर भी भर्ती को मंजूरी दी गई थी, जिसका भी ट्वीट किया गया था। कल 7 नवंबर को किए गए ट्ववीट के मुताबिक़ पटवारी के 116 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया कम समय में ही पूरी कर ली जाएगी। 3835 पदों पर होने वाली भर्ती की अभ्यर्थना RSMSSB के पास नहीं पंहुची थी। बोर्ड के पास इस भर्ती का आदेश पहुँचने के साथ ही नोटिफिकेशन जारी कर, आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछली भाजपा सरकार में पटवारी के 2 हजार पदों को स्वीकृत किया गया था। वर्तमान मुख्यमंत्री ने 13 जुलाई को ट्वीट करके 3835 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी थी, ट्वीट में कहा गया था कि हमने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत 2 हजार पदों के साथ ही 1835 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने 116 पदों पर सीधी का ट्वीट किया तो, युवाओं ने कमेंट के जरिए अपनी नाराजगी भी जताई।


ट्वीट (7 November 2019)
राजस्व (उपनिवेशन) विभाग में पटवारियों के 116 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से राजस्व कार्यों को गति मिलेगी और विभाग में पटवारियों के रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

13 जुलाई 2019 का ट्वीट
हमारी सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

[MORE_ADVERTISE1] [MORE_ADVERTISE2] [MORE_ADVERTISE3]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NQ2X5d

No comments:

Post a Comment