Wednesday, April 7, 2021

sarkari Naukri 2021: होमगार्ड के लिए निकलने वाली है 10 हजार भर्ती, महिलाएं भी होंगी शामिल

sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। जल्द ही उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के लिए 10 हजार जवानों की भर्ती की जाने वाली है। जिसके लिए शासन की ओर से हरी झंड़ी भी मिल गई है लेकिन इसकी प्रक्रिया पंचायत चुनाव के बाद की जा सकती है। होमगार्ड के लिए निकल रही भर्ती में महिलाओं को भी फायदा मिलने वाला है। इसमें 2 हजार महिलाएं भी होंगी।उ.प्र. पंचायत चुनाव के बाद शुरू हो जाएगी भर्ती की तैयारियां ।

Read More: Sarkari naukri : टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

30 हजार पद खाली

गौरतलब है कि पिछले 10 सालों से इस विभाग में होमगार्ड के 30 हजार पद खाली पड़े हुए हैं। क्योकि इन दस सालों में किसी तरह की कोई भर्ती नही हुई है। इसके अलावा हर साल करीब 3 हजार जवान रिटायर होते हैं। ऐसे में इन पदों को भरने के लिए शासन की ओर से अनुमति मिल गई है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने जवानों की भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले होमगार्ड में जो भर्तियां हुई थीं, वह मृत आश्रितों के लिए थीं।

Read More: Sarkari Naukri 2021: असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती , जल्द करें आवेदन

चुनाव के बाद होगी आवेदन की प्रक्रिया शुरु

जानकारी के मुताबिक पहले फेज में 10 हजार भर्तियां करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। होमगार्ड थाने, यूपी 112, इंडस्ट्री, जिला प्रशासन समेत अन्य संस्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव अनिल कुमार द्वतीय के मार्गदर्शन में होमगार्ड भर्ती को लेकर यह प्रस्ताव बना था। शासन ने इस पर मंजूरी दे दी है। अब चुनाव के बाद जल्द ही भर्ती के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31R6V4P

No comments:

Post a Comment