Tuesday, October 2, 2018

RSMSSB ने निकाली आंगनवाड़ी महिला सुपरवाईजर पदों की भर्ती, यहां से करें आवेदन

RSMSSB की ओर से आंगनवाड़ी महिला सुपरवाईजर पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर Full Advertisement For Direct Recruitment of Supervisor (Woman) (Anganwadi Worker Quota) 2018 नाम से नोटिफिकेशन जारी करते हुए आॅनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। RSMSSB Anganwadi Woman Supervisor Recruitment 2018 के तहत यह भर्ती कुल 309 पदों के लिए की जा रही है। इनमें से 291 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 18 अनुसूचित क्षेत्रों के हैं।

 

आवेदन फीस
सामान्य वर्ग — 450 रूपए
राजस्थान के नॉन क्रिमलेयर पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग — 350 रूपए
समस्त विशेष योग्यजन व एससी—एसटी वर्ग — 250 रूपए


शैक्षणिक योग्यता
पर्यवेक्षक अथवा सुपरवाईजर के पदों की इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आंगनवाड़ी में काम करने का 10 साल का अनुभव होना चाहिए।


आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि नियमानुसार आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा रही है।


वेतनमान
RSMSSB Anganwadi Woman Supervisor भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार पे—मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार 2400 ग्रेड पे का वेतनमान दिया जाएगा। हालांकि परिवीक्षा काल के दौरान मासिक नियत पारिश्रमिक देय होगा।


आवेदन शुरू होने की तिथि
4 अक्टूबर 2018

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि
3 नवंबर 2018


परीक्षा तिथि
Rajasthan Women Supervisor Exam Date जनवरी से फरवरी 2018 के बीच में रखी जा रही है। हालांकि RSMSSB Supervisor Admit Card 2018 जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

 

इस भर्ती के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Advt_Supervisor_Anganwadi_2018.pdf

 

यहां से करें आवेदन
आंगनवाड़ी महिला सुपरवाईजर भर्ती 2018 में आवेदन करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आॅफिशियल वेबसाइट पर http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=EJwE/Y7GD1hMok0YfKTFOtUJMJFGLBa;455611;jbRgWtRe9q4= पर जाकर https://sso.rajasthan.gov.in/ के जरिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xXMRiG

वर्किंग स्टाइल में लाएं बदलाव, मिलेगा फायदा

अब बेसिक वर्किंग स्टाइल में बदलाव करके सॉफ्ट स्किल्स को हार्ड स्किल्स का रूप दिया जा रहा है। इससे एम्प्लॉई ऑफिस में अपने काम के दौरान ही अपने हुनर में इजाफा करता है।

जरूरी है संपर्क
आधुनिक प्रोफेशनल मैनेजर अपनी टीम से उम्मीद करते हैं कि वह ज्यादा सक्रियता से काम करे और खुलकर अपनी बात को सामने रखे। अब एम्प्लॉइज को कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने, लोगों के साथ घुलने-मिलने और परस्पर संबंध मजबूत करने का हुनर सिखाया जा रहा है। आउटसोर्सिंग के बढ़ते चलने के कारण लगातार क्लाइंट के साथ संपर्क बनाए रखना जरूरी होता है और यह तभी संभव है, जब टीम की सॉफ्ट स्किल्स शानदार हों। आज की वर्कफोर्स के लिए सॉफ्ट स्किल्स ही हार्ड स्किल्स बनती जा रही हैं। अब टीम मेंबर्स से अपेक्षा की जाती है कि वे ज्यादा व्यवस्थित रहें।

खास सॉफ्ट स्किल्स
बेहतर मैनेजर कार्यों की वरीयता तय करना और उन्हें लोगों को सौंपना जानता है। वह उपलब्ध समय को महत्वपूर्ण कार्यों में लगाता है। सॉफ्ट स्किल में निपुण मैनेजर बदलाव की उम्मीद रखते हुए पहले से योजना बनाकर रखता है। इससे उसे बदलाव के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। बेहतर मैनेजर पॉजिटिव अप्रोच के साथ दिशा-निर्देश प्राप्त करते हैं और उनसे सीख भी लेते हैं।

क्या है जरूरी
कुछ लोग होते हैं जिनकी हार्ड स्किल्स अच्छी होती हैं यानी वे तकनीकी विषय के जानकार होते हैं और काम को बेहतर तरीके से करने की क्षमता रखते हैं। अब कंपनियां प्रमोशन,असेसमेंट, असाइनमेंट और बोनस के लिए व्यक्ति की सॉफ्ट स्किल्स भी देखने लगी हैं। कंपनी देखती है कि एम्प्लॉई अन्य लोगों के साथ किस तरह से काम करता है, आइडिया को किस तरह से विकसित करता है, उसका टाइम मैनेजमेंट कैसा है, वह वर्कप्लेस पर किस तरह का माहौल बनाकर रखता है। इन सब सॉफ्ट स्किल्स के आधार पर कंपनी एम्प्लॉई को आगे प्रमोट करती है। आप किताबी ज्ञान से नौकरी तो पा सकते हैं पर आगे बढऩे के लिए सॉफ्ट स्किल्स होनी ही चाहिए, तभी सफलता मिलेगी।

जॉब opportunities

बीपीसीएल
पद- क्राफ्ट्समैन आदि
पद संख्या- कुल 25 पद
अंतिम तिथि-14 अक्टूबर, 2018
www.bharatpetroleum.com

एनआईटी, सिक्किम
पद- रजिस्ट्रार आदि
पद संख्या- कुल 06 पद
अंतिम तिथि-15 अक्टूबर, 2018
www.nitsikkim.ac.in

सीएमईआरआई
पद- टेक्नीकल ऑफिसर
पद संख्या- कुल 10 पद
अंतिम तिथि- 5 नवंबर, 2018
www.cmeri.res.in

सीसीआरटी
पद- जूनियर और सीनियर फेलो
पद संख्या- कुल 400 पद
अंतिम तिथि-16 अक्टूबर, 2018
ccrtindia.gov.in

केआरसीएल
पद- सीनियर सेक्शन इंजीनियर
पद संख्या- कुल 28 पद
अंतिम तिथि-1८ अक्टूबर, 2018
www.konkanrailway.com

जीएमसीएच, चंडीगढ़
पद- स्टाफ नर्स
पद संख्या- कुल 147 पद
अंतिम तिथि-25 अक्टूबर, 2018
gmch.gov.in

जेपीएससी
पद- असिस्टेंट इंजीनियर
पद संख्या- कुल 57 पद
अंतिम तिथि-29 अक्टूबर, 2018
www.jpsc.gov.in



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DTeS0x

ऑफिस में आजमाएं ये टिप्स तो आप ही बनेंगे अगले बॉस, जानिए कैसे करना है

ऑफिस में एंप्लाइज को तय ढर्रे पर चलने के लिए बाधित करने के बजाय उनके बीच इनोवेटिव सोच और इनोवेटिव अप्रोच को बढ़ावा दें। इससे आपके ऑफिस की प्रोडक्टिविटी तो निखरकर आएगी ही, साथ ही आपको आगे बढ़ने के कुछ नए आइडियाज भी मिल सकते हैं। इनोवेटिव सोच से कई समस्याओं का हल मौजूदा संसाधनों में ढूंढा जा सकता है तो क्यों न इस इनोवेशन को वर्कप्लेस का एक खास अंग बना लिया जाए? तय ढर्रे पर काम करने वाले लोगों को यह बात सुनने में शायद अजीब लगे लेकिन सच यही है कि एंप्लाइज की इनोवेटिव सोच को बाहर आने का मौका देकर आप कंपनी को प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते हैं।

जरूर दें फीडबैक
जरूरी नहीं कि जो आइडिया इनोवेटिव हो, वह आपकी कंपनी के वर्क कल्चर के हिसाब से फायदेमंद भी हो। इसलिए एंप्लाइज के इनोवेटिव आइडियाज को मानने की कोई बाध्यता भी नहीं है। लेकिन अच्छा यह है कि आप उनके आइडियाज सुनें और उन पर पालन न करने के स्थिति में उन्हें फीडबैक जरूर दें। किसी आइडिया पर काम करने पर उसका श्रेय इनोवेटर को ही दें। इससे बाकी लोगों को भी लगातार कंपनी के हित में सोचने की प्रेरणा मिलेगी।

कुछ करें निवेश
यदि आप चाहते हैं कि आपके एंप्लॉइज बाहर चल रही नई-नई तकनीकों से अपडेट हों, तो इसके लिए कुछ प्रयास आपको भी करने होंगे। उनके लिए बाहर से प्रशिक्षक बुलवाकर सेमिनार आयोजित कराएं और अवसर मिलने पर एंप्लॉइज को कंपनी से बाहर नई चीजें सीखने के लिए भेजें। इस तरह से उनकी सोच को एक विस्तार मिलता है, जिसका लाभ आपकी कंपनी को मिलता है।

दें कुछ समय
कामकाज में इनोवेशन लाने के लिए अक्सर लोग खाली बैठकर सोचना चाहते हैं। आप उन्हें ऐसे अवसर दे सकते हैं कि वे अपने खाली समय में ऑफिस के कुछ संसाधनों का इस्तेमाल कुछ इनोवेटिव बनाने में कर सकें। फ्री टाइम में ज्यादा बाध्यताएं न लगाएं।

उन्हें दें मौका
अपने ऑफिस में मीटिंग्स और सेमिनार्स के दौरान अपने एंप्लॉइज को उनके आइडियाज रखने का अवसर दें। अच्छे आइडियाज पर गौर भी करें। ऑफिस के काम में आने वाली समस्याओं को एक-एक करके एंप्लॉइज के बीच बताकर उन्हें हल करने के सुझाव भी मांग सकते हैं।

इनोवेशन को सलाम
जिन एंप्लॉइज के इनोवेटिव आइडियाज कंपनी के वर्क कल्चर को सुधारने में मददगार साबित हों, उन्हें पुरस्कृत करना न भूलें। इन एंप्लॉइज के आइडियाज को सराहना मिलने से दूसरे एंप्लॉइज में इनोवेशन के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे पुराने ढर्रों से अलग कुछ नया, कुछ अच्छा करने की भी कोशिश करते रहेंगे। इनोवेशन को बढ़ावा इस तरह दिया जाना चाहिए कि कंपनी का काम भी बाधित न हो और नई दिशा में सोचने के लिए एंप्लॉइज को प्रेरणा भी मिले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DQZMbJ

सरकारी नाैकरी - बागवानी विकास अधिकारी पदों पर भर्ती, करें आवेदन

HPPSC recruitment 2018, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) ने बागवानी विकास अधिकारी 71 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 21 अक्टूबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः
हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर - 71 पद

वेतनमान - हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदाें पर चयनित उम्मीदवार को 10300 - 34800 रूपए वेतनमान दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) में बागवानी विकास अधिकारी के पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक याेग्यताः

आवेदक के पास निम्नलिखित विषयाें में किसी एक के साथ बागवानी / कृषि में MSC की डिग्री होनी चाहिएः-

 

Pomology, फल प्रजनन और आनुवांशिक संसाधन, पोस्ट हार्वेस्ट प्रौद्योगिकी / फल प्रौद्योगिकी, Floriculture और भूमि स्कैपिंग, माइकोलॉजी और संयंत्र पैथोलॉजी / एंटोमोलॉजी और एपिकल्चर या
- जैव प्रौद्योगिकी, सब्जी फसलों, सूक्ष्म जीव विज्ञान, मृदा विज्ञान और जल प्रबंधन, कृषि अर्थशास्त्र और कृषि सांख्यिकी, कृषि विस्तार, एमएससी खाद्य प्रौद्योगिकी,
- मास्टर ऑफ साइंस (बागवानी) फल विज्ञान,
- मास्टर ऑफ साइंस (बागवानी) सब्जी विज्ञान,
- मास्टर (बागवानी) Floriculture और भूमि स्केप आर्किटेक्चर,
- मास्टर ऑफ साइंस (एग्रीकल्चर) प्लांट पैथोलॉजी,
- मास्टर ऑफ साइंस (कृषि) एंटोमोलॉजी,
- मास्टर ऑफ साइंस (कृषि) नेमाटोलॉजी,
- मास्टर ऑफ साइंस (एग्रीकल्चर), बीज साइंस एंड टैक्नोलॉजी,
- मास्टर ऑफ साइंस(कृषि) मृदा विज्ञान,
- मास्टर ऑफ साइंस (कृषि), कृषि अर्थशास्त्र,
- मास्टर ऑफ साइंस फूड टेक्नोलॉजी,
- मास्टर ऑफ साइंस आण्विक जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी,
- मास्टर ऑफ साइंस माइक्रोबायोलॉजी,
- मास्टर ऑफ साइंस फल और सब्जी प्रौद्योगिकी में पोस्ट ग्रेजुएट एसोसिएटशिप एमएससी के बराबर बागवानी (पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी) और मास्टर ऑफ साइंस (कृषि) संयंत्र प्रजनन और जेनेटिक्स में विशेषज्ञता।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) में रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए https://ift.tt/2rfZpP1 के माध्यम से 21 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।

 

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 21 अक्टूबर 2018

 

HPPSC Horticulture Development Officer recruitment 2018 :

hppsc recruitment 2018 , हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) में बागवानी विकास अधिकारी 71 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) प्रमुख कार्य निम्न है:
- राज्य के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं पर नियुक्तियां करना।

- राज्य की सिविल सेवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पर परामर्श देना।

- राज्य में नियुक्तियों एवं नीति निर्धारण के साथ ही विभिन्न विभागीय पदोन्नतियों स्थानांतरणों तथा एक सेवा से दूसरी सेवा में तबादले पर भी लोक सेवा आयोग से परामश किया जाता है।

- शासकीय सेवकों की सेवा के मामले में अनुशासनात्मक सलाह देना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IvKJmk

ITI उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

Naval Dockyard Recruitment 2018: अगर आप आईटीआई पास कर चुके है तो आपके नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखरी तारीख 12 अक्टूबर 2018 है। Naval Dockyard Recruitment 2018 के तहत Apprentice के कुल 118 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां विभिन्न ट्रेडों के लिए होंगी।

अप्रेंटिस, कुल पद : 118 (अनारक्षित- 77)

पदों का वर्गीकरण

जीटी फिटर, पद : 01
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी 10वीं पास होने के साथ डीजल मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

कम्प्यूटर फिटर, पद : 02
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटीनेंस/इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/मेकेनिक रेडियो एंड टीवी/मेकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त किया हुआ होना चाहिए।

बॉयलर मेकर, पद : 02
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वेल्डर (जी एंड ई)/फिटर ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए।

वेपन फिटर, पद : 25
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेकेनिक मशीन टूल मेंटीनेंस ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

आईसीई फिटर क्रेन, पद : 37
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

सिविल वर्क्स/मेसन, पद : 18
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बिल्डिंग मेंटीनेंस ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

शिप फिटर, पद : 12

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोड से 10वीं पास होने के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्लंबर ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए।

गाइरो फिटर, पद : 06
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/इंफार्मेश्न एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटीनेंस ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

मशीनरी कंट्रोल फिटर, पद : 06
शैक्षणिक योग्यता :उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

सोनर फिटर, पद : 06
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार किसीमान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/मेकेनिक कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स मेंटीनेंस में आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त हो।

ब्लैकस्मिथ, पद : 03
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेफ्रेक्टरी टेक्निशियन ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य।

आयु सीमा (उपरोक्त सभी पदों के लिए): उम्मीदवार कर जन्म 01 अप्रैल 1997 से पहले और 31 मार्च 2004 के बाद न हुआ हो।

आवेदन शुल्क : इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- पात्र उम्मीदवार डीएवीपी की वेबसाइट (www.davp.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख: 12 अक्टूबर 2018

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NXMaQA

नीति आयोग और यूनिसेफ मिलकर करेंगे युवाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए काम

भारत की युवा जनसंख्या, खासतौर पर हाशिए पर रहने वाले समूहों के लिए सामाजिक-आर्थिक अवसरों के विस्तार हेतु नीति आयोग तथा यूनिसेफ इंडिया ने समर्पित हितधारकों को साथ लेते हुए एक राष्ट्रीय सहयोग कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है, जिसे 'युवा नाम दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2030 तक हर युवा को गुणवत्ता आधारित शिक्षा, ट्रेनिंग और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए वैश्विक कार्यक्रम 'जेनरेशन अनलिमिटेड से प्रभावित होकर भारत में 'युवा की पहल की गई है। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा फोर ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के साथ भारत में रह रही 25.3 करोड़ मजबूत किशोर जनसंख्या की आकांक्षाओं और अवसरों की प्राप्ति की दिशा में सहयोग के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार/ उद्यमिता पारिस्थितिक तंत्र में सक्रिय प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लेकर आए।

हाल ही में यूनिसेफ स्पेशल रेप्रेजेंटेटिव आफ यंग पीपल नियुक्त किए गए माइक्रोसाफ्ट इंडिया तथा कुमिंस के पूर्व चेयरमैन रवि वेंकटेशन, यूनिसेफ तथा नीति आयोग के इस पहल का नेतृत्व करेंगे। उनका बल युवाओं के लिए नए अवसरों की तलाश, इसके लिए जरूरी साझेदारी तथा नवाचार विकसित करने की दिशा में काम करने पर होगा। इस राष्ट्रीय साझेदारी का लक्ष्य 10 से 24 साल के बीच के युवाओं (खासतौर पर समाज के सबसे कमजोर वर्ग के) के लिए विशेष कार्य क्षमताओं और आर्थिक अवसरों का विकास करना है और इसी को ध्यान में रखते हुए इससे जुड़ी चुनौतियों को रेखांकित किया गया।

अपने तरह की इस पहली पहल के तहत यह साझेदारी युवाओं की आवाज को सुनने, उनके नए विचारों और उनकी आकांक्षाओं को जानने के लिए एक मैकेनिज्म प्रदान करेगी। इसका लक्ष्य युवा लोगों के साथ सह-निर्माण समाधान बनाने और जेंडर उत्तरदायी समाधान बनाने के लिए सबूत इक्कठा करना है।

युवा एक दीर्घकालीन रणनीतिक साझेदारी पर आधारित पहल है। इसका लक्ष्य शिक्षा (वैकल्पिक व लचीले शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ), जीवन, रोजगारपरक कौशल, करियर गाइडेंस और रोजगार (उद्यमिता के साथ) से जुड़े अवसर बनाने के लिए निरंतर और समन्वित निवेश को बढ़ावा देना है। इस पहल के केंद्र में स्कूलों में बढ़ रहे 2.5 करोड़ बच्चे और किशोर, स्कूलो से बाहर हो चुके 2 करोड़ बच्चे और संस्थानों में बढ़ रहे 40 लाख बच्चे हैं। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा, ''हमें भारत में उद्यमिता भावना का विकास करना होगा। खासतौर पर हमें महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करना होगा। हमारे विकास के लिए लैंगिक समानता बहुत जरूरी है। अगले तीन साल में हम 50 करोड़ नवाचार प्रयोगशालाओं को समर्थन देने जा रहे हैं। हम भारत में उद्यमिता भावना को सामने लाना चाहते हैं।

भारत में मौजूदा समय में 48 करोड़ कार्यबल है, जिसमें से 93 फीसदी (44.6 करोड़) छोटे तथा अनौपचारिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत है। 60 फीसदी (28.8 करोड़) से अधिक ग्रामीण भारत में रोजगार पाता है। इसके अतिरिक्त भारत के 90 फीसदी कार्यबल को कभी कोई कौशल सम्बंधी प्रशिक्षण नहीं मिला। अगले 20 साल में भारत में बच्चों की कुल आबादी (44.4 करोड़) काम करने की आयु में आ जाएगी। ऐसे में भारत के सामने इन युवाओं को काम करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और कौशल विकास से लैस करने की चुनौती है।

युवा इसी दिशा में काम करने के लिए शुरू किया गया पहल है। यह साझेदारों के साथ मिलकर युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा, कौशल, अच्छी नौकरियों और स्थायित्व जीवनशैली के लिए जरूरी उपायों पर काम करने के लिए हितधारकों को एक मंच पर लेकर आया है। ये हितधारक इस पहल के तहत सभी लोगों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की पहचान करने, उनके लिए तंत्र बनाने और उन्हें लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

युवाओं के साथ अपने विचार साझा करने के बाद सुश्री फोर ने कहा, ''भारत में बाल मृत्यु दर में काफी कमी आई है और प्राथमिक शिक्षा के लिए स्कूलों का रुख करने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है लेकिन इसके बावजूद भारत में लाखों एसे बच्चे हैं, जिन्हें उनके जीवन के दूसरे दशक में किसी प्रकार का समर्थन और सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लड़कियों, प्रवासियों, बच्चों, दिव्यांगों और एतिहासिक रूप से वंचित समुदायों के मामले में यह बात बिल्कुल सच है। इसके अलावा सुश्री फोर ने भारत में तीन बड़े अवसरों की भी पहचान की। इनमें

1. लचीली शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना;

2. सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों का विस्तार करना

3. अन्य युवा लोगों का समर्थन करने वाले युवा लोगों का समर्थन करना शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y6GCII

दिल्ली हाई कोर्ट ने निकाली पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Delhi High Court Recruitment 2018: दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखरी तारीख 12 अक्टूबर 2018 है। Delhi High Court Recruitment 2018 के तहत Personal Assistant 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की वेबसाइट https://ift.tt/1hjO5U5 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: अब महिलाएं घर बैठे कमा सकेंगी लाखों रुपए, सरकार दे रही है यह शानदार मौका

Delhi High Court Personal Assistant Recruitment 2018 से जुड़ी डिटेल्स

पद का नाम: पर्सनल असिस्टेंट
रिक्त पदों की संख्या: 35
जॉब लोकेशन: दिल्ली हाई कोर्ट


Delhi High Court Personal Assistant Recruitment 2018 के लिए शैक्षणिक योग्यता:

- आवेदन करने वाला उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या कॉलेज से स्नातक किया हुआ होना चाहिए।
- Shorthand (English) 100 w.p.m. से कम नहीं होनी चाहिए।
- इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।

Delhi High Court Personal Assistant Recruitment 2018 के लिए आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: इन 8 आसान टिप्स को अपनाकर आप भी पा सकते है अच्छी नौकरी


Delhi High Court Personal Assistant Recruitment 2018 के लिए आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए और एससी,एसटी और दिव्यांगों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

Delhi High Court Personal Assistant Recruitment 2018 के लिए चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवार को चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

 

Delhi High Court Personal Assistant Recruitment 2018 के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख: 12 अक्टूबर 2018


कैसे करें अप्लाई: इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/1hjO5U5 पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y7OgTg