Monday, July 2, 2018

RPSC तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2017 में कोर्ट का नया आदेश

RPSC तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2017 के लेवल दो में नियुक्ति का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। सुप्रीम कोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2017 के लेवल मामले में राज्य सरकार और उम्मीदवारों को राहत देते हुए भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ के 30 अप्रैल 2018 के उस आदेश पर रोक लगा दी गई है जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2017 (लेवल दो) में उन अभ्यर्थियों को ही पात्र माना था जिन्होंने ग्रेजुएशन के साथ बीएड व रीट भी उन विषयों के साथ पास किया हो जिस विषय के शिक्षक पद के लिए उन्होंने अप्लाई किया था।


हाईकोर्ट ने इसलिए लगाई थी रोक
यह आदेश न्यायाधीश मदन बी.लोकुर व दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने यह आदेश राज्य सरकार की एसएलपी पर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई थी की हाईकोर्ट के आदेश के कारण शिक्षकों के हजारों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। इस वजह से हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाए ताकि शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां दी जा सके। हाईकोर्ट ने मनीष मोहन बोहरा की अपील पर दिए आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह शिक्षक पद पर नियुक्ति देते समय उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दे जिनके पास रीट, स्नातक व बीएड में संबंधित विषय नहीं रहा है। हाईकोर्ट ने कहा था कि बीएड शिक्षक बनने की अनिवार्य पात्रता है और बीएड में संबंधित विषय वही हो सकता है जो स्नातक में पढ़ा गया हो। बीएड में वह विषय नहीं पढ़ा गया है तो शिक्षक उस विषय का विशेषज्ञ नहीं बन सकता। साथ ही रीट में भी वही विषय होना चाहिए।


4800 पदों पर नियुक्ति का मामला
राज्य सरकार की ओर से अंग्रेजी विषय के 4800 पदों के लिए शिक्षकों की 2017 में भर्ती निकाली गई थी। राज्य सरकार ने इनमें से 3500 पदों पर नियुक्तियां दे दी। इससे पहले राज्य सरकार ने 2016 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में रीट में वह विषय मांगा था जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। लेकिन स्नातक व बीएड में उसे अनिवार्य नहीं माना था। यह मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर अदालत ने स्नातक व बीएड में भी वह विषय होना माना। लेकिन इस दौरान राज्य सरकार ने 29 अगस्त 2017 को स्नातक व रीट में संंबंधित विषय मान लिया लेकिन बीएड में वह संबंधित विषय नहीं रखा। इस पर प्रार्थी की ओर से हाईकोर्ट में कहा गया कि स्नातक व रीट में अंग्रेजी विषय है लेकिन बीएड में नहीं है। जबकि लेवल दो में विषय का विशेषज्ञ होना जरूरी है आैर शिक्षक पद के लिए बीएड अनिवार्य है और उसमें संबंधित विषय को नहीं मान रहे। इस पर अदालत ने कहा कि बीएड शिक्षक बनने की अनिवार्य पात्रता है और बीएड में वही विषय हो सकता है जो स्नातक में पढ़ा गया हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nls9zC

रेलवे में 90 हजार पदों के लिए होगी भर्ती

भारतीय रेलवे तकरीबन 90,000 पदों के लिए सितंबर में परीक्षाएं आयोजित करना आरंभ करेगी और दिसंबर तक लिखित परीक्षा पूरी करके अगले साल मार्च तक उनकी तैनाती शुरू कर देगी। रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के 26 हजार 502 पदों और लेवल वन (पुरानी पद्धति के ग्रुप डी) के 62 हजार 907 पदों पर कुल दो करोड़ 37 लाख 34833 आवेदन मिले हैं जिनकी तेजी से छंटायी चल रही है। आवेदनों को तीन स्तर पर जांचा जा रहा है। आवेदनों की जांच का काम अगले सप्ताह 10 जुलाई के आसपास तक पूरा हो जाने की उम्मीद है और उसके बाद बीस रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी अपनी वेबसाइटों पर परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर देंगे।

सूत्रों के अनुसार छंटायी के बाद लिखित परीक्षा कराने की एजेंसी को अनुबंधित करने की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों में रेलवे भर्ती बोर्डों के अधिकारियों की निगरानी में सभी सुरक्षा प्रबंधों के साथ परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से होगी जो एक एकीकृत सर्वर से जुड़े होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रुप डी के लिए 62 हजार 907 पोस्टों के लिए पहले भर्ती प्रकिया स्थानीय स्तर पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाती थी, लेकिन इस बार इसको राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

सूत्रों के अनुसार, सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी जो दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। लिखित परीक्षा के परिणाम परीक्षाएं समाप्त होने के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे। बाद में सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियनों के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण और मेडिकल परीक्षण होगा। सूत्रों का कहना है कि मार्च 2019 से चयनित लोगों की तैनाती शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे भर्ती अभियान में ज्यादातर पद संरक्षा श्रेणी के हैं।

एक मोटे अनुमान के मुताबिक रेलवे में निकाले गए पदों की वजह से रेल मंत्रालय पर तीन से लेकर चार हजार करोड़ रुपए सालाना का अतिरिक्त भार पड़ेगा। ग्रुप डी के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल और आईटीआई रखी गई है। वहीं, मासिक न्यूनतम वेतन 18000 रुपए होगा। इसमें सातवें वेतन आयोग के मुताबिक अन्य भत्ते देय होंगे। इन नौकरियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 31 साल तय की गई है। इसके अलावा आयु सीमा में अलग-अलग श्रेणियों के लिए छूट का प्रावधान भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lQCtTJ

IBPS Recruitment 2018 के तहत निकली 10,190 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तारीख

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 10,190 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ibps Recruitment 2018 के तहत ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों पर की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 4249 भर्तियां केवल ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पद पर की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने आखरी तारीख की आज यानि 02 जुलाई को है। च्छुक और योग्य आईबीपीएस की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


IBPS Bharti 2018 की डिटेल्स

पदोें का विवरण

ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), रिक्त पद : 5249 (अनारक्षित, पद : 2614)
शैक्षणिक योग्यता: ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री हो या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। साथ ही उसे कम्प्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 वर्ष।

ऑफिसर स्केल-I, (असिस्टेंट मैनेजर), पद : 3312 ( अनारक्षित, पद : 1674)
योग्यता : कैंडिडेट के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री हो या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो।
- इसके अलावा एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/फॉरेस्ट्री/एनिमल हस्बेंड्री/वेटरिनरी साइंस/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग/एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड को-ऑपरेशन/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ मैनेजमेंट/ लॉ/इकोनॉमिक्स/अकाउंटेंसी में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा : 18 वर्ष से ज्यादा और 30 वर्ष से कम हो।

ऑफिसर स्केल-II, कुल रिक्त पद : 1469
इस भर्ती में कई पदों को शामिल किया गया है।

जनरल बैंकिंग ऑफिसर, रिक्त पद : 1208
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। साथ ही कैंडिडेट को किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में दो साल काम करने का अनुभव हो।

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर, रिक्त पद : 81
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या समकक्ष में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। साथ ही उसे संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव हो।

चार्टर्ड अकाउंटेंट, पद : 21
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए अभ्यर्थी का सीए की अंतिम परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। साथ ही उसे संबंधित क्षेत्र में एक साल का कार्य अनुभव भी हो।

लॉ ऑफिसर, पद : 32 ( अनारक्षित, पद : 21)
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए उम्मीदवार कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी डिग्री प्राप्त हो। साथ ही उसे वकील के तौर पर काम करने का दो साल का अनुभव होना चाहिए या किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में लॉ ऑफिसर के तौर पर दो साल का कार्यानुभव प्राप्त हो।

ट्रेजरी मैनेजर, पद : 17 (अनारक्षित, पद : 11)
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए अभ्यर्थी सीए की परीक्षा पास हो या फिर फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ले रखा हो। साथ ही एक साल का अनुभव हो।

मार्केटिंग ऑफिसर, पद : 38 ( अनारक्षित, पद : 21)
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव: मार्केटिंग में एमबीए डिग्री प्राप्त होने के साथ एक साल का अनुभव हो।

एग्रीकल्चरल ऑफिसर, पद : 72 (अनारक्षित, पद : 40)
शैक्षणिक योग्यता और योग्यता : अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ एग्रीकल्चर/ हॉर्टिकल्चर/ डेयरी/ एनिमल हस्बेंड्री/ फॉरेस्ट्री/ वेटरिनेरी साइंस/ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/ पिसिकल्चर में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उसे दो साल का कार्यानुभव होना चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से ज्यादा और 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 03 जून 1986 से पहले और 31 मई 1997 (दोनों तिथियां शामिल होंगी) के बाद का नहीं होना चाहिए।

ऑफिसर स्केल-III, पद : 159 (अनारक्षित, पद : 89)
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव : उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्रीधरी होना चाहिए या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। साथ ही उसे किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में ऑफिसर के तौर पर काम करने का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो।

आयु सीमा : 21 वर्ष से ज्यादा और 40 वर्ष से कम हो।

आवेदन की आखरी तारीख: 02 जुलाई 2018



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MFiSB3

DST में निकली सीधी भर्ती, 2.25 लाख रूपए महीना सैलरी, यहां से करें आवेदन

सरकारी विभाग में लाखों रूपए महीने की सैलरी वाली नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। डिपार्टमेंट आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सचिव पद की सीधी भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02.2018 के तहत निकाली गई है जिसके लिए आॅफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि यह भर्ती संविदा आधारित है जिसमें सरकारी रिटायर्ड अफसर समेत अन्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं—

 

पद का नाम— सचिव
वेतनमान— 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स स्तर 17, यानी 225000 रूपए
भर्ती का तरीका— प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित) द्वारा अन्यथा सीधी भर्ती द्वारा
आयु सीमा— प्रतिनियुक्ति और सीधी भर्ती दोनों के लिए 56 वर्ष से अधिक। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2018 से होगी।


सीधी भर्ती के लिए अवधि—
बोर्ड के सचिव पांच वर्षों की अवधि तक सेवा निवृति की आयु प्राप्त होने तक, इनमें जो भी पहले हो कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

प्रतिनियुक्ति अधिकारियों के लिए अवधि—
प्रतिनियुक्ति की अवधि जिसके अंतर्गत केंद्रीय सरकार के उसी या किसी अन्य संगठन या विभाग में इस नियुक्ति से ठीक पहले धारित अन्य किसी काडर बाह्य पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि है। साधारणत: 5 वर्ष या अधिवर्षिता की आयु, जो भी पहले हो, से अधिक नहीं होगी।

 

शैक्षणिक योग्यता—
अनुसंधान परिणाम उपदर्शकों द्वारा यथामापित उत्कृत अनुसंधान के सिद्ध अभिलेख के साथ विज्ञान या इंजीनियर में डॉक्ट्रेट की डिग्री।

 

अनुभव—
किसी सभी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय या सरकारी विभाग में 18 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव।

 

आवेदन का पता—
प्रारूप 1 व प्रारूप 2 में सादा कागज पर टंकित आवेदन नीचे दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजें।
'सुश्री मधु वधावन सिन्हा, निदेशक विज्ञान एवं इजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, 5 और 5ए, भूतल, वसंत स्कॉयर मॉल, वसंत कुंज, नई दिल्ली—1100070'

 

इस भर्ती से संबंधित अधिसूचना व आवेदन पत्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें—
dst .gov.in/sites/default/files/Detailed%20Adv-%20Secretary-SERB.pdf">https://ift.tt/2KGjplU



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KpgW3d

बनस्थली विद्यापीठ में निकली बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन

नौकरी चाह रखने वालों के लिए जुलाई का यह महीना काफी उम्मीदोंभरा है। इस समय अनकों सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हुई है। इसी के तहत बनस्थली विद्यापीठ में भी इस समय एडमिनिट्रेटिव और टेक्निकल स्टाफ की बड़ी भर्ती निकली है। इस भर्ती में इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं—

 

एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ की भर्ती—

1. पद का नाम— फायनेंस आॅफिसर
योग्यता— चार्टर्ड अकाउंट और 5 साल का अनुभव

2. पद का नाम— एग्जामिनिशन कंट्रोलर
योग्यता— फर्स्ट या सैकेंड डिवजन में स्नातक और 10 साल का अनुभव


3. पद का नाम— वाइस चांसलर पर्सनल सेक्रेटरी
योग्यता— ग्रजुएट और 5 साल का कार्यानुभव

4. पद का नाम— एडिशनल रजिस्ट्रार
योग्यता— फर्स्ट या सैकेंड डिवजन में स्नातक और 10 साल का अनुभव

5. पद का नाम— डिप्टी रजिस्ट्रार
योग्यता— फर्स्ट या सैकेंड डिवजन में स्नातक और 7 साल का अनुभव

6. पद का नाम— असिस्टेंट रजिस्ट्रार
योग्यता— स्नातक की डिग्री और 7 साल का अनुभव

7. पद का नाम— सेक्शन आॅफिसर
योग्यता— ग्रेजुएट और 3 साल का अनुभव

8. पद का नाम— आॅफिस सुप्रीटेंडेंट
योग्यता— ग्रेजुएट और 7 साल का अनुभव

9. पद का नाम— स्टेनोग्राफर
योग्यता— ग्रेजुएट, कंप्यूटर ज्ञान, स्टेनो और टाइपिंग में 2 साल का अनुभव


10. पद का नाम— आॅफिस असिस्टेंट
योग्यता— ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव

11. पद का नाम— यूडीसी
योग्यता— ग्रेजुएट, हिंदी—अंग्रेजी में टाइपिंग का अनुभव

12. पद का नाम— एलडीसी
योग्यता— ग्रेजुएट, कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी—अंग्रेजी टाइपिंग

13. पद का नाम— पब्लिक रिलेशन आॅफिसर
योग्यता— मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लॉमा और सरकारी अथवा समकक्ष संस्थान का अनुभव

14. पद का नाम— असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन आॅफिसर
योग्यता— मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लॉमा और सरकारी अथवा समकक्ष संस्थान का अनुभव

15. पद का नाम— रिसेप्शनिस्ट
योग्यता— ग्रेजुएट और 2 से 3 साल का अनुभव


टेक्निकल स्टाफ की भर्ती—

1. पद का नाम—
सीनियर/जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट / एप डेवलपर / प्रोग्रामर
योग्यता — कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर की डिग्री


2. पद का नाम—
सीनियर/जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रीकल / इंस्ट्रूमेंशन / मैकेनिकल / मिशेट्रॉनिक्स
योग्यता — बीई अथवा बीटेक

3. पद का नाम—
टेक्निकल असिस्टेंट/लैब असिस्टेंट फोर लाइफ साइंसेज
योग्यता— एमएससी अथवा बीएससी

4. पद का नाम—
टेक्निकल असिस्टेंट/लैब असिस्टेंट फोर कैमिस्ट्री और फिजिक्स
योग्यता— कैमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ बीएसी

5. पद का नाम—
टेक्निकल असिस्टेंट/लैब असिस्टेंट फोर फार्मेसी और कैमिकल
योग्यता— फार्मेसी और कैमिकल में डिप्लॉमा

6. पद का नाम—
लैब असिस्टेंट फोर अर्थ साइंस
योग्यता— जिओलॉजी में बीएससी


7. पद का नाम—
टेक्निकल असिस्टेंट/टेक्निशियन मैकेनिक और वर्कशॉप
योग्यता— आईटीआई और 2 से 3 साल का अनुभव


इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—

http://www.banasthali.org/banasthali/wcms/en/home/lower-menu/recruitments/Admin_Tech_Staff_2018.pdf


यहां भेजें आवेदन पत्र—
सेक्रेटरी, बनस्थली विद्यापीठ, पोस्ट आॅफिस बनस्थली विद्यापीठ, 304022 राजस्थान

वेबसाइट—
http://www.banasthali.org/banasthali/wcms/en/home/


आवेदन पत्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें—
http://www.banasthali.org/banasthali/wcms/en/home/lower-menu/recruitments/Non-TeachingApplicationForm.pdf


कार्यालय भर्ती—
1. पद का नाम—
असिस्टेंट वार्डन
योग्यता— स्नातकोत्तर और 5 साल का अनुभव
सैलरी—
21000 से 35000

2. पद का नाम—
मैट्रन
योग्यता— स्नातक और 3 साल का अनुभव
सैलरी— 15 से 25 हजार

यहां करें आवेदन—
मंत्री बनस्थली विद्यापीठ, पोस्ट आॅफिस बनस्थली विद्यापीठ, 304022 राजस्थान

आवेदन पत्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें—
http://www.banasthali.org/banasthali/wcms/en/home/lower-menu/recruitments/Non-TeachingApplicationForm.pdf



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KBe8zg

इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन में निकली जूनियर आपरेटर की भर्ती, 05 जुलाई तक करें आवेदन

Indian Oil Corporation ने जूनियर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आॅनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। Indian Oil Recruitment 2018 के तहत जूनियर ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखरी तारीख 07 जुलाई, 2018 रखी गई है।

पद का नाम: जूनियर ऑपरेटर
रिक्त पदों की कुल संख्या: 50

पदो का विवरण
सामान्य: 35 पद
ओबीसी: 07 पद
एससी: 04 पद
एसटी: 04 पद

ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2018: अंग्रेजी में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को होगा ये बड़ा फायदा

 

आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 जुलाई, 2018

आॅफिशियल वेबसाइट: www.iocl.com

जूनियर आॅपरेटर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता: सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार 45 फीसदी और SC/ST के उम्मीदवार 40 फीसदी अंको के साथ 12वीं पास होने चाहिए।

जूनियर आॅपरेटर के पद के लिए आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम आयु सीमा में SC/ST के उम्मीदवारों को 5 साल और OBC के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी गई है।

जूनियर आॅपरेटर के पद के लिए चयन प्रक्रिया: इस भर्ती में योग्य कैंडिडेट्स का चयन रिटर्न एग्जाम और
स्किल प्रोफिशिएंसी फिजिकल टेस्ट (SPPT) के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन:
— उम्मीदवार सबसे पहले https://ift.tt/2JRWkjA पर जाएं।
— एप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
— मांगी गई जानकारी भर दें और ऑनलाइन पेमेंट करें।

 

ये भी पढ़ें: ऐसे करें UPSC Mains Exam की तैयारी, निश्चित रूप से मिलेगी सफलता

इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकरी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.iocl.com पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 2 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2003 के बाद पैदा ना हुआ हो। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर, 2018 को किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tXKx8L

नौकरी में चाहिए बेहतर सैलरी पैकेज तो अपनाएं ये ट्रिक

नौकरी चाहने वाले हर व्यक्ति को नौकरी के साथ ही बेहतर सैलरी पैकेज भी चाहिए होता है। हालंकिकई लोग इंटरव्यू देकर नौकरी तो हासिल कर लेते हैं लेकिन मनचाहा सैलरी पैकेज प्राप्त नहीं कर पाते है। इसके पीछे की कारण होते हैं जो आपको पता नहीं पता। आपको बता दें कि नौकरी पाने से आपका सिर्फ आधा सफर तय होता है, जबकि आधा सफर तब तय होता है जब आपको मनचाहा सैलरी पैकेज भी मिले। अच्छा सैलरी पैकेज कॅरियर की राह खोलने समेत ही नौकरी के दौरान बढ़ने वाली सैलरी में भी अहम् भूमिका निभाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप नौकरी के साथ ही मनचाहा सैलरी पैकेज भी हासिल कर सकते हैं।


मनचाही सैलरी को लेकर रिसर्च करें
रॉबिन पिंकले के अनुसार सैलरी के खुलासे के लिए हायरिंग मैनेजर के आॅफर का इंतजार करना चाहिए। लेकिन अब यह ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। आप अपनी योग्यता के अनुसार एचआर मैनेजर को अपना सैलेरी पैकेज बता सकते हैं। हालांकि पहले से इसके लिए रिसर्च करके जाएं और उसें इतना ही पैकेज बताएं जिसमें अपकी मांग और रिक्रूटर की डिमांड दोनों संतुलित हो सके।


प्लान बी भी तैयार करके रखें
अच्छी नौकरी चाहने वाले को अपना एक बैकअप ऑप्शन भी तैयार रखना चाहिए यानी आपके पास एक एक्स्ट्रा ऑफर लेटर भी होना चाहिए। क्योंकि यदि आपके पास पहले से ही किसी दूसरे रिक्रूटर का आॅफर लेटर है मौजूद रिक्रूटर को यह बात प्रभावित करेगी। साथ ही आप उसके सामने अपनी बात को ज्यादा आत्मविश्वास के साथ रख सकेंगे।


साल में दो इंक्रीमेंट की करें डिमांड
यदि रिक्रूटर आपको यह बोले की बेसिक सैलरी अधिकतम है तो साइन ऑन बोनस की मांग करें। यदि ऐसा नहीं हो पाए तो एक साल में 2 इंक्रीमेंट की मांग रखें। इसके बाद कुछ निष्कर्ष निकालकर ही अपनी बात को खत्म करें।


सटीक सैलरी बताएं
रिक्रूटर को हमेशा सटीक सैलरी ही बताएं क्योंकि सैलरी आपके अनुभव को भी रिप्रजेंट करती है ऐसे मे उतनी ही सैलरी की डिमांड करें जितनी सही हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KDXMTf