Monday, September 19, 2022

Police Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए 3484 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Karnataka Police Recruitment 2022 : पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। कर्नाटक राज्य पुलिस ने सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (सीएआर / डीएआर) के पद पर भर्ती के लिए बम्पर भर्ती की घोषणा की है। पुरुष और पुरुष ट्रांसजेंडर इन नौकरियों को पाने के लिए योग्य हैं। KSP वर्ष 2022 के लिए कुल 3484 रिक्तियों को भर रहा है। केएसपी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए पात्रता, चयन, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक विवरण देख सकते हैं।

KSP भर्ती 2022 में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू


कर्नाटक पुलिस भर्ती में रुचि रखने वाले सभी लोगों को 19 सितंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट यानी ksp-recruitment.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। हालांकि, उम्मीदवार 03 नवंबर, 2022 तक शुल्क जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां


ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि - 19/09/2022 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31/10/2022 (शाम 6:00 बजे)
आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि - 03/11/2022

नाम और पदों की संख्या


कर्नाटक पुलिस भर्ती 2022 में कुल 3484 रिक्त पद हैं।
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (सीएआर/डीएआर) - कर्नाटक राज्य : 3064 पद
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (सीएआर/डीएआर) – कल्याण कर्नाटक : 420 पद

शैक्षिक योग्यता


जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाला उम्मीदवार मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास / SSLC होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Police Bharti 2022: पुलिस में 2430 पदों के लिए आए 5.4 लाख आवेदन, जल्द शुरू होगी परीक्षा


आयु सीमा


- न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
- अन्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा : 25 वर्ष
- एससी, एसटी, ओबीसी (2ए, 2बी, 3ए, 3बी) के लिए अधिकतम आयु सीमा : 27 वर्ष
- कर्नाटक के जनजातीय के लिए अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष

चयन प्रक्रिया


- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण
- चिकित्सा परीक्षण

यह भी पढ़ें- UPPCL Recruitment 2022 : 876 तकनीशियन पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


केएसपी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?


- सबसे पहले केएसपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/mpG2z4H या https://ift.tt/fFTO0w4 पर जाएं।
- होमपेज पर नजर आ रहे आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबसे अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZzadMW

No comments:

Post a Comment