Saturday, March 23, 2019

इंजीनियर्स पर मेहरबान हुई सरकार, निकाली बंपर भर्ती

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) (BTSC) ने Civil, Electronics और Electrical इंजीनियर के पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में इंजीनियरों के 6 हजार 379 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मार्च, 2019 को शुरू हुई थी जो 15 अप्रेल, 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार BTSC Bihar 6379 Junior Engineer पदों के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। BTSC Bihar JE Jobs 2019 के लिए मांगी गई न्यूनतम शैक्षिक योग्यता Civil, Electrical और Mechanical Engineering में डिप्लोमा है।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 11 मार्च, 2019

-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 15 अप्रेल, 2019

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
Junior Engineer Posts : बिहार सरकार के Civil, Mechanical और Electrical विभाग में Junior Engineer के 6 हजार 379 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : शैक्षिक योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास Civil, Electrical और Mechanical Engineering में डिप्लोमा होना चाहिए।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : उम्र सीमा
BTSC Bihar JE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि अधिकतम उम्र 37 साल है।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : आवेदन शुल्क
-सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार : इन उम्मीदवार से आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपए लिए जाएंगे।

-अनुसूचित जाति उम्मीदवार : अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए लिए जाएंगे

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bih.nic.in पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HBgVY0

रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ये है जरुरी योग्यताएं और पूरी प्रक्रिया : यहां देखें

Roadways Conductor Recruitment 2019 : राज्य सरकार द्वारा रोडवेज परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थीयों से आवेदन आमंत्रित करती है। घाटे में चल रहे रोडवेज विभाग को उबारने के लिए सरकारें हर प्रकार के हथकंडे अपनाती हैं। रोडवेज विभाग कर्मचारियों की भर्ती संविदा स्तर पर भी करने लगा है। लेकिन रोडवेज में चालकों के पदों पर संविदा और परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती राज्य सरकारें कर रही है। जल्द ही राजस्थान में भी रोडवेज परिचालक भर्ती निकलने वाली है। रोडवेज चालक और परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन लोकसभा चुनाव के बाद कभी-भी जारी किया जा सकता है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकारें नोटिफिकेशन जारी करेगी।

Education Qualification For Roadways Conductor Bharti 2019
रोडवेज परिचालक भर्ती के लिए राज्य सरकारें शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं और 12वीं पास युवाओं से आवेदन आमंत्रित करती है। रोडवेज परिचालक पद के लिए अभ्यर्थी के पास परिचालक का लाइसेंस और बैज होना जरुरी है। परिचालक पद के लिए प्राथमिक चिकित्सा हेतु st john ambulance का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

Roadways Conductor Recruitment Selection Process
रोडवेज में परिचालक के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही पदों के अनुरूप वरीयता सूची तैयार की जाती है। दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाती है।

How To Make Roadways Conductor Licence
अभ्यर्थियों द्वारा सबसे ज्यादा 'रोडवेज परिचालक लाइसेंस कैसे बनवाएं' सर्च किया जाता है। रोडवेज परिचालक का लाइसेंस बनवाने के लिए समय निकालें क्योंकि भर्ती के समय हड़बड़ी में समय की कमी के चलते ये बन नहीं पाता। परिचालक लाइसेंस बनवाने पहले प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र लेना होगा। प्राथमिक चिकित्सा सिखने के लिए रेडक्रॉस हॉस्पिटल जाना होगा और फॉर्म भरकर क्लासेज लेनी होगी। रेडक्रॉस द्वारा प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आगे की प्रक्रिया जिला परिवहन कार्यालय में होगी। सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, मेडिकल और प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ परिचालक लाइसेंस आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म को जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष आवेदन शुल्क सहित मार्क करवाना होगा। जिला परिवहन कार्यालय से अभ्यर्थी के संबंधित पुलिस थाने में वाया पुलिस अधीक्षक वेरिफिकेशन भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र के साथ पुनः आवेदन करने या सीधे परिवहन कार्यालय भेजे जाने पर अभ्यर्थी को परिचालक का लाइसेंस प्राप्त होगा। परिचालक लाइसेंस जारी करने का लगभग एक महीने का समय लगता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FlWxXo

PDUNIPPD Recruitment 2019 : फैकल्टी के पदों के लिए निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

PDUNIPPD Recruitment 2019 : Pt. Deendayal Upadhyaya National Institute for Persons with Physical Disabilities (Divyangjan) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए तय फॉर्मेट में 7 मई, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

PDUNIPPD रिक्ति विवरण
Group A
-एसोसिएट प्रोफेसर (P&O) : 01 पद

-लेक्चरर : (P&O) : 02 पद

ग्रुप बी

Senior Physiotherapist-01 Post
Librarian-01 Post
Research Officer-01 Post
Demonstrator (Physiotherapy)-01 Post
Demonstrator (Occupational Therapy)-02 Posts
Demonstrator (Prosthetics & Orthotics)-01 Post
Occupational Therapist-01 Post
Physiotherapist-02 Posts


ग्रुप सी

Limb Maker-02 Posts
Caliper Maker-01 Post
LDC-05 Posts
Staff Car Driver-01 Post
MTS-3 Posts

 

पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
-एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) (P&O) : प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक्स में स्नातक। क्रष्टढ्ढ द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक्स में स्नातकोत्तर डिग्री।

-लेक्चरर (P&O) : पांच साल के शिक्षण अनुभव के साथ प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक्स में स्नातक डिग्री।

-वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट (Senior Physiotherapist) : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपी में डिग्री

-लाइब्रेरियन (Librarian) : लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री

-रिसर्च अधिकारी : सामाजिक/पुनर्वास विज्ञान/गणित/सांख्यिकी में डिग्री

-डेमन्स्ट्रेटर (फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिक्तिसा, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक्स), फिजियोथेरेपी : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्रासंगिक विषय में डिग्री और अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड

-Limb Maker/ Caliper Maker : मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र या समकक्ष

-एलडीसी : मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 12वीं कक्षा या समकक्ष

-स्टाफ कार ड्राइवर : दसवीं कक्षा पास कर रखी हो। वैध मोटर कार ड्राइविंग लाइसेंस

-एमटीएस : मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष पास या आईटीआई पास

PDUNIPPD jobs 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र इस पते पर 7 मई तक भेज दें :

The Director, Pt. Deen Dayal Upadhyaya National Institute for Persons with Physical Disabilities (Divyangjan), 4, Vishnu Digamber Marg, New Delhi-110002

आवेदन शुल्क
-सामान्य श्रेणी : 500 रुपए

-ओबीसी : 300 रुपए

-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 125 रुपए

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U6s2xZ

Programme Manager/Senior Research Officer पदों के लिए निकली भर्ती, इस तारीख तक करें अप्लाई

JTSDS Recruitment 2019 : जमशेदजी टाटा स्कूल ऑफ डिजास्टर स्टडीज (Jamsetji Tata School of Disaster Studies) (JTSDS) ने Programme Manager/Senior Research Officer पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय फॉर्मेट में 29 मार्च, 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी तारीख
आवेदन करने की अंतिम तारीख : 29 मार्च, 2019

रिक्ति विवरण
Programme Manager/Senior Research Officer : 01

पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MPhil/Ph.D या Masters डिग्री के साथ साथ research/documentation/field experience में पांच साल काम करने का अनुभव हो। परियोजनाओं में नेतृत्व की भूमिका भी अदा की हो।

जॉब की आवश्यकता : डिजास्टर मैनेजमेंट डिसिप्लिन, रिसर्च स्किल्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कैपेबिलिटीज का ज्ञान, टीमों को लीडरशिप और गाइडेंस प्रदान करना, डॉक्यूमेंटेशन स्किल्स के साथ साथ (ए) ट्रांस बाउंड्री वाटर गवर्नेंस और संबंधित अंतर्विषयक जल मुद्दों में अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता, (बी) ज्ञान, समझ और सूखे, कृषि, जल और सामाजिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र के आसपास ग्रामीण संदर्भ में काम करने के लिए योग्यता का अनुभव

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मार्च, 2019 तक अपने आवेदन इस ई-मेल suchita.awasthi@tiss.edu पर भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uc8sk5

ड्राइविंग लाइसेंसधारी युवाओं के लिए इन विभागों में हैं नौकरी के बेहतरीन अवसर

Govt Jobs 2019 : वाहन चालक के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास युवा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ सरकारी नौकरी में वाहन चालक के पदों पर भर्ती के लिए 8वीं पास युवाओं से भी आवेदन मांगे जाते हैं। वाहन चालक के पद पर भर्ती के लिए जितना अनुभव माँगा जाएगा उतनी ही कम शैक्षणिक योग्यता मांगी जाएगी। कुछ भर्तियां ऐसी भी होती है जिनमें 8 वर्ष से पुराना भरी वाहन चालक का लाइसेंस माँगा जाता है। भारी वाहन चालक के लाइसेंस के साथ 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

8th Pass Driver Jobs 2019
8वीं पास ड्राइवर जॉब्स के लिए अभ्यर्थी के पास सबसे पहले भारी वाहन चालक का लाइसेंस होना जरुरी है। अनुभव के तौर पर 5 वर्षों का भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। पशुपालन और खादी जैसे विभागों में 8वीं पास वाहन चालक के पदों पर भर्ती की जाती है। भर्ती में परीक्षा का आयोजन अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करता है। सिम्युलेटर टेस्ट और ड्राइविंग ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही भर्ती की जाती है।

10th Pass Driver Jobs 2019
देशभर में बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए सभी तरह की तैयारियां करते हैं। अच्छे पढ़े लिखे युवा भी प्राथमिकता सरकारी नौकरी लगने को हो देते हैं, चाहे वो चपरासी ही क्यों न हो। स्नातकोत्तर डिग्रीधारी युवा भी सरकारी नौकरियों में चपरासी और ड्राइवर के लिए आवेदन करते हैं। ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए अर्द्धसैनिक बलों में भी दसवीं पास को वरीयता दी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों के अतिरिक्त रोडवेज में भी वाहन चालक के पद पर भर्ती के लिए दसवीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। रोडवेज में भर्ती के लिए तीन वर्ष का भारी वाहन चलाने का अनुभव भी होना जरुरी है। DRDO और ISRO जैसे विभागों में भी दसवीं के साथ ही भारी और हल्के वाहन चलाने का अनुभव माँगा जाता है। अर्द्धसैनिक बलों में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट भी उत्तीर्ण करना होता है। लोकसभा और राज्यसभा में भी वाहन चालक के पदों पर भर्ती की जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JNiGU3

कांस्टेबल पदों की निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

जो युवा पुलिस में जाने की सोच रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradeshध) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया पुरूष और महिला उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रेल, 2019 है। उम्मीदवार तय फॉर्मेट में निर्धारित तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले हिमाचल पुलिस की ओर से शैक्षिक, अनुभव आदि को लेकर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए उम्मीदवार प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का भी अध्ययन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण
कांस्टेबल के कुल पद : 1063
पुरूष : 720 पद
महिला : 213 पद
चालक (Driver) : 130 पद

शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों ने न्यूनतम 12वीं क्लास कर रखी हो। जो उम्मीदवार 12वीं क्लास की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वेतन
उम्मीदवारों का चयन 3200 रुपए के ग्रेड पे के साथ 10 हजार 300 से 34 हजार 800 रुपए वेतनमान में किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, व्यक्तिव परीक्षण (personality test) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार 30 अप्रेल, 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट hpprisons.nic.in पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन ध्यानपूर्वक करे ंक्योंकि कोई भी गलती होने पर या गलत सूचना देने पर उनका आवेदन फॉर्म खारिज कर दिया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन में जो निर्देश दिए गए हैं, उम्मीदवार उन्हीें के आधार पर इन पदों के लिए अप्लाई करें।

आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप मे 140 रुपए अदा करने होंगे, जबकि SC/ST/OBC/IRDP उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 35 रुपए देने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wi0Rh4

इन विभागों में 6500 पदों पर निकली भर्तियां, 40000 रूपए होगी सैलेरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), पटना ने हाल ही बिहार सरकार के विभिन्न विभागों (योजना एवं विकास, नगर विकास एवं आवास, भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण, जल संसाधन व अन्य) के अंतर्गत अभियंता असैनिक/ यांत्रिक/ विद्युत के कुल 6,379 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त, 2018 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019

योग्यता : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थानों से सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा यूजीसी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत स्थापित डीम्ड यूनिवर्सिटी द्वारा नॉन डिस्टेंस मोड में संबंधित फील्ड में डिप्लोमा प्राप्त हो।

चयन प्रक्रिया : एकडेमिक क्वालिफिकेशन में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : www.btsc.bih.nic.in

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), पटना सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल
पद : सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट, जूनियर कंसल्टेंट व अन्य (27 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च, 2019

प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, नई दिल्ली
पद : मेरिटोरियस स्पोट्र्सपर्सन (इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट,
स्टेनोग्राफर, ग्रेड-।। व मल्टी टास्किंग स्टाफ) (35 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च, 2019

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च, चंडीगढ़
पद : सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सीनियर प्रोड्यूसर, प्रोड्यूसर, सीनियर विजुअलाइजर ग्रेड-।,
अकाउंटेंट, एस्टेट असिस्टेंट, सीनियर लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट आदि (12 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019

इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड, मुंबई
पद : मैनेजमेंट ट्रेनी (मैकेनिकल, माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, कैमिकल, मिनरल, फाइनेंस व अन्य) (20 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 अप्रेल, 2019

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, ग्वालियर
कोर्स : टूरिज्म एंड ट्रेवल में बीबीए
आवेदन की अंतिम तिथि : 17 मई, 2019

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर
पद : बीटेक, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी, एमटेक व पीएचडी
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च, 2019

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बांद्रा
पद : जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट,
अकाउंट्स ऑफिसर, डिप्टी इंजीनियर व अन्य पद (12 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 18 मार्च, 209

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद्, जयपुर
पद : प्रोजेक्ट मैनेजर- एमआइएस और क्लस्टर लेवल मैनेजर (51 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 19 मार्च, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OiKVbu