Saturday, May 2, 2020

KMC Recruitment 2020 : कामगारों की निकली बम्पर भर्तियां, सैलरी भी है आकर्ष​क

कामगारों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए बम्पर भर्तियां निकली है। वेतन भी आकर्षण है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को सफाई से जुड़े काम देखने होंगे। इन पदों के लिए भाषा ज्ञान के अलावा अन्य कोई शैक्षिक योग्यता नहीं हैं। वेस्ट बेंगाल म्युनिसिपल सर्विस आयोग ने कोलकाता नगर निगम (KMC) ने भारतीय नागरिकों से कंजरवेंसी मजदूर के 858 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। केएमसी भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार केएमसी की वेबसाइट www.mscwb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विज्ञापन नोटिफिकेशन का लिंक यहां नीचे दिया गया है।


आवेदन की तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ - 01-05-2020
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 15-05-2020

आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष


वेतनमान - पे मैट्रिक्स आरओपीए-2019 का लेवल-1 होगा।

वेबसाइट- www.mscwb.org

आवश्यक योग्यता - आवेदक अंग्रेजी और बंगाली भाषा पढ़ व लिख लेता हो। साथ ही उसे हिन्दी या उर्दू या नेपाली का ज्ञान हो।

यहां देखें पूरा भर्ती नोटिफिकेशन- KMC Kolkata Recruitment Notice



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YoNPCC

बीपीएससी भर्ती 2020: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की निकली बम्पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

BPSC Motor Vehicle Inspector Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई- मोटरयान निरीक्षक) के पद पर बम्पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से 90 वैकेंसी निकाली हैं। ये भर्तियां बिहार सरकार के परिवहन विभाग में भर्तियों के लिए निकाली गई हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 मई से 26 मई के बीच रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ऑनलाइन माध्यम से फीस भरने की अंतिम तिथि 01 जून 2020 है। ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह भरने की अंतिम तिथि 09 जून 2020 है। आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी सभी प्रमाण पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 29 जून (शाम 5 बजे तक) है।

शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स। साथ ही उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है।
- अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित है।
- पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष।


आवेदन की फीस
सामान्य वर्ग - 750 रुपये
बिहार के एससी व एसटी वर्ग - 200 रुपये
बिहार राज्य की सभी महिलाएं - 200 रुपये
दिव्यांग वर्ग - 200 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार - 750 रुपये

BPSC MVI Recruitment 2020: Bihar Motor Vehicle Inspector वैकेंसी का पूरा नोटिफिकेशन

लिखित परीक्षा व इंटरव्यू

- जिस तिथि को रजिस्ट्रेशन किया गया है उसकी अगली तिथि को सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आवेदक को लिंक उपलब्ध होगा।
- जिस तिथि को भुगतान किया गया है उसकी अगली तिथि को सुबह 11 बजे के बाद आवेदक को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लिंक उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी 01 जून तक भुगतान सुनिश्चित कर लें।

इच्छुक उम्मीदवार www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YpNCz7

1100 से ज्यादा Sarkari Naukari 2020 के लिए फिर बढ़ी आवेदन की तारीख, 10वीं पास वालों के लिए भी सुनहरा मौका

नई दिल्ली. HSSC Recruitment 2020, Sarkari Naukari 2020 : सरकारी नौकरी का अच्छा मौका आ रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से इंटरव्यू नहीं हो पा रहा है। इस बीच आपके पास तैयारी का अच्छा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 1100 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी के लिए दूसरी बार आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 मई तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1137 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

15 मई तक कर सकते हैं आवेदन

इससे पहले एक बार इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख में बदलाव हो चुका है। दरअसल, इस वैकेंसी के लिए सबसे पहले 27 मार्च की तारीख को आखिरी बार आवेदन किया जा सकता था। लॉकडाउन के कारण इसे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया। हालांकि अब उसमें एक बार फिर बदलाव करते हुए आवेदन की नई आखिरी तारीख 15 मई निर्धारित की गई है।

इस लिंक पर मिलेगी पूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए 20 मई तक फीस जमा की जा सकती है। मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकरिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए, कितनी हो उम्र सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 17 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, अनुभव और सामाजिक-आर्थिक अहर्ताओं के आधार पर किया जाएगा।

10वीं पास होना अनिवार्य

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे युवाओं के लिए अलग-अलग पदों पर अलग-अलग पात्रताएं निर्धारित की गई हैं. हालांकि, आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KOLs4e

Friday, May 1, 2020

Army Rally Bharti 2020 : 8वीं पास के लिए सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय सेना में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। इस बार इस आर्मी रैली का आयोजन जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में किया जा रहा है। आवेदन भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर किया जा सकता है।

योग्यता
अलग-अलग पोस्ट के अनुसार इसके लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट
आवेदन शुरू हो चुका है, आप आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।

आयु सीमा
आवेदन का जन्म 1 अक्टूबर 1997 के बाद और 1 अप्रैल 2003 (दोनो तारीखें शामिल) से पहले होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों को रैली के दौरान फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें पुलअप, 9 फीट खाई को पार करना, जिग जैग बैलेंस बनाना आदि होगा। ध्यान रहे कि रैली का आयोजन समुद्र तल से 5000 फीट की ऊंचाई पर होगा। इसके अलावा रैली की साइट पर ही फिजिकल मेजरमेंट भी होगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल टेस्ट में सफल होने वाले आवेदकों को आगे लिखित परीक्षा के लिए वेन्यू पर ही ऐडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।


आवेदकों के लिए रैली का आयोजन
सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को 27 मई को बुलाया जाएगा। रैली में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराना जरूरी है। रैली 27 मई से शुरू होकर 5 जून 2020 तक आयोजित की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KMKXHX

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, लाखों रुपए मिलेगी सैलरी

THSTI DEO Recruitment 2020: 12वीं पास बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए THSTI (Translational Health Science and Technology Institute) DEO ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। अब योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती के तहत अलग अलग आयु व योग्यता निर्धारित की गई है।

सभी पदों की संख्या और वेतन की जानकारी

रिक्ति का नाम
वरिष्ठ प्रबंधक 01
प्रशासनिक अधिकारी 02
अनुभाग अधिकारी 01
तकनीकी अधिकारी I 07
तकनीकी अधिकारी II 01
कंप्यूटर प्रोग्रामर / कंप्यूटर ऑपरेटर 04
डाटा एंट्री ऑपरेटर 06
लैब तकनीशियन 07

आवेदन कर रहे जनरल/OBC/EWS वर्ग के युवाओं को आवेदन शुल्क के रूप में अलग-अलग पदों के अनुसार 200 रुपये और 500 रुपये देने होंगे, वहीं, SC/ST उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं देना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जॉब लोकेशन हरियाणा का फरीदाबाद होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी आधिकारिक व अन्य सभी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YsbP7Z

CPCB Recruitment 2020: वैज्ञानिक, एलडीसी व अन्य पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

CPCB भर्ती 2020: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साइंटिस्ट-बी, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य विभिन्न पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पात्र उम्मीदवार CPCB भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट CPCB - cpcb.nic.in के माध्यम से 5 मई, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। CPCB भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2020 है।

रिक्ति का विवरण

रिक्तियों की संख्या
वैज्ञानिक istB '13
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2
वरिष्ठ तकनीशियन 6
डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड- II) 2
जूनियर तकनीशियन 2
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक Assistant
लोअर डिवीजन क्लर्क 13
परिचारक (एमटीएस) 3


देश में लॉकडाउन जारी है, तो हाल ही में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर पीडीएफ फॉर्म में भरे जाने के बाद विधिवत भरे हुए आवेदन की स्कैन की हुई कॉपी, ईमेल द्वारा भेजी जाए। cpcb@nic.in (भरा हुआ स्कैन करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए) स्पष्ट रूप से आवेदन में)। लॉकडाउन के बाद फोटोग्राफ और हस्ताक्षर चिपकाए जाने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी डाक विभाग / कूरियर / भौतिक रूप से निम्नलिखित पते पर पहुंचाई जाएगी। विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2020 है।

पता:
वरिष्ठ सहायक अधिकारी
केन्द्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड
PARIVESH भवान
पूर्व अर्जुन नागर, नर कर्णमोमा तट

OPPOSITE HEDGEWAR अस्पताल

शाहदरा,

DELHI- 110032


सामान्य निर्देश, आवश्यक जानकारी

केवल भारतीय राष्ट्रीयता के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड भारत में कहीं भी चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट करने का अधिकार रखता है।
केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक को भरे हुए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी केवल अपने हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज की फोटो पीडीएफ में ई-मेल के माध्यम से भर्ती के लिए ईमेल के माध्यम से भेजनी चाहिए, अगर देश में लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति जारी है।
आवेदक के हस्ताक्षर और फोटो के बिना भरे हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी को अस्वीकार कर दिया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवेदकों को मूल प्रशंसापत्र का उत्पादन करना होगा।


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अधिक विवरण और पात्रता विवरण की जांच कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yilFP1

SEBI Recruitment 2020 : Sarkari Naukri 2020:ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

नई दिल्ली. SEBI Recruitment 2020, Sarkari Naukari 2020 सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। SEBI Recruitment 2020 केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए ऑफिसर के पदों पर आवेदन मांगे है लॉकडाउन के चलते इसके आवेदन की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 147 उम्मीदवारों की असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) के पद पर सीधी भर्ती की जानी है। आवेदन ऑनलाइन (Online) माध्यम से करने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार सेबी की वेबसाइट (Website) https://ift.tt/2WgVeRR पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

पदों का विवरण

जनरल स्ट्रीम - 80 पद
लीगल - 34 पद
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 22 पद
इंजीनियरिंग (सिविल) - 1 पद
इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) - 4 पद
रिसर्च - 5 पद
ऑफिशियल लैंग्वेज - 1 पद

योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। पूरी जानकारी आगे दिए गए नोटिफिकेशन में पढ़ें।

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन आवेदन फीस देनी होगी। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 29 फरवरी 2020 तक की जाएगी।


इस आधार पर होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण में ऑनलाइन स्क्रीनिंग एग्जाम होगा। इसमें 100 - 100 अंकों के दो पेपर की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में भी इसी तरह दो पेपर्स की परीक्षा ली जाएगी। दोनों 100 - 100 अंकों के पेपर्स होंगे। दोनों में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को तीसरे चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xnCRCj