Saturday, January 5, 2019

HPSC सहित इन सरकारी विभागों में निकली नौकरियां, आज ही करें अप्लाई

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC), पंचकुला ने हाल ही असिस्टेंट आर्किटेक्ट, मेडिकल ऑफिसर, एग्रीकल्चर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, साइंटिस्ट-बी, इकोनॉमिस्ट, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट, डिस्ट्रिक्ट हॉर्टीकल्चर ऑफिसर समेत 223 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों के अनुसार पदों की संख्या भिन्न भिन्न तय की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि के दिन अभ्यर्थी की उम्र 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 फरवरी, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या एसोसिएट मेम्बरशिप ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स से आर्किटेक्चर में बैचलर्स डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। आर्किटेक्ट्स एक्ट के तहत रजिस्टर्ड काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में अभ्यर्थी का रजिस्टर होना जरूरी है। इसके अलावा मैट्रिक या हायर एजुकेशन तक हिन्दी/संस्कृत विषय का होना जरूरी।

चयन प्रक्रिया : सत्यापित दस्तावेजों के अलावा साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : http://hpsc.gov.in/Advertisement/2018/Advt_5_2018.PDF
http://hpsc.gov.in/Instructions/2018/Instructions_5_2018.pdf

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://hpsc.gov.in/Advertisement.aspx

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC), पंचकुला सहित कई अन्य सरकारी कंपनियों में भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में...

सीएसआईआर- नेशनल केमिकल लैबोरेट्री, पुणे
पद : प्रोजेक्ट असिस्टेंट-।।, रिसर्च एसोसिएट-। (06 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 14 जनवरी, 2019

कार्यालय वनमण्डलाधिकारी धमतरी वनमंडल, छत्तीसगढ़
पद : वनरक्षक (09 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जनवरी, 2019

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
पद : माइन मैनेजर, सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, माइन सर्वेयर, ओवरमैन, फोरमैन व अन्य विभिन्न पद (22 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 08 जनवरी, 2019

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर, लुधियाना
पद : साइंटिस्ट (07 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FbyKuM

Friday, January 4, 2019

Facebook, Twitter से भी कमा सकते हैं लाखों हर माह, जानिए ये कॅरियर टिप्स

आज का दौर सोशल मीडिया का है और इस दौर में युवाओं के लिए नया कॅरियर ऑप्शन बनकर उभरा है "सोशल मीडिया मैनेजर"। 21वीं सदी के इस महत्वपूर्ण समय में कॉर्पोरेट्स, कंपनीज, NGOs, यहां तक कि राजनैतिक पार्टियों द्वारा भी सोशल मीडिया के जरिए प्रचार प्रसार हेतु मैनेजर की नियुक्ति की जाती है जो ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के बीच प्रबंधन की बात रखता है।

सोशल मीडिया मैनेजर के कार्य
सोशल मीडिया मैनेजर का कार्य फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प जैसी सभी सोशल मीडिया साईट्स पर कंपनी, राजनैतिक पार्टी या संगठन का प्रचार प्रसार करना होता है। कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित राजनीतिक संगठन इन साईट्स के माध्यम से अपना सोशल नेटवर्क तैयार करने और अधिकतम लोगों तक पहुंचने के लिए "सोशल मीडिया मैनेजर" का सहारा ले रहे है। इसी कारण वर्तमान में डिजिटल प्लेटफॉर्म और कुछ कंपनियां SMO पद पर नियुक्तियां दे रही हैं। आने वाले वर्षों में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ेगा और इस क्षेत्र में रोजगार के अत्यधिक अवसर सृजित होंगे।

आमतौर पर सोशल मीडिया मैनेजर का काम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी बात रखना होता है। इसके लिए वो हरसंभव प्रयास भी करते हैं। फिर भी कुछ प्लेटफॉर्म्स ज्यादा महत्वपूर्ण माने गए हैं जो निम्न प्रकार हैं-

Facebook
फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैं। यहां कार्य के रूप में फोटो/ विडियो और स्टोरी पोस्ट करने या इंस्टेंट आर्टिकल बनाने तक ही सीमित नहीं होता, इन्हें प्रसारित करने के लिए पब्लिकली/ ग्रुप पोस्टिंग, पोस्ट को बूस्ट करने सहित सभी जानकारियां भी होनी चाहिए। डिजिटल मीडिया में ख़बरों के प्रमोशन के लिए भी सोशल मीडिया एक्सपर्ट की जरुरत होती है। वर्तमान में फेसबुक वीडियो और इंस्टेंट आर्टिकल पर विज्ञापन के जरिए भी कमाई करने का मौका दे रहा है।

YouTube
4G के जमाने में यूट्यूब सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। यूट्यूब चैनल पर कंपनियों, सेलिब्रिटी और राजनैतिक पार्टियों के वीडियो को अपलोड से लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया एक्सपर्ट की जरुरत होती है। यूट्यूब चैनल सभी के लिए इनकम का जरिया भी है, ऐसे में कंपनी के प्रमोशन के साथ-साथ वीडियोज पर आने वाले विज्ञापनों से भी अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है।

Twitter & Instagram
प्रतिष्ठित कंपनियां और सेलेब्रिटी स्वयं के कार्यों और खुद से जुडी जरुरी जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए ट्विटर और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। समय की कमी के चलते सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार और अकाउंट हैंडल करने के लिए भी सोशल मीडिया एक्सपर्ट की जरुरत होती है।

योग्यताएं

  • एक सोशल मीडिया मैनेजर के लिए न्यूनतम योग्यता के तौर पर पत्रकारिता, संचार या विपणन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। Fake News चेकिंग का ज्ञान होना चाहिए।
  • सभी महत्वपूर्ण सोशल प्लेटफार्म की विस्तृत एवं गहन जानकारी होनी चाहिए। कंपनी/ संस्था द्वारा तय लक्ष्य आधारित संचार के साथ रचनात्मकता, लेखन एवं संवाद की क्षमता होनी चाहिए।

यहां से कर सकते हैं कोर्स

  • Indian Institute Of Mass Communication Delhi (www.iimc.nic.in)
  • Institute of Mass Communication and Media Technology, Kurukshetra University (www.kuk.ac.in)


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AvM1v0

Govt Jobs 2019 चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी, यहां पढ़ें

govt jobs 2019 : हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने कुल 19 पदों रिक्तियों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया और शुल्क संबंधित विवरण के लिए पूरा नोटिफिकेशन और विज्ञप्ति पढ़ें।

विस्तृत विज्ञापन यहाँ क्लिक करें

आवेदन शुल्क
Gen. - 400 रुपये
ST/SC/OBC- 100 रुपये
एक्स-सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवार- कोई फीस नहीं है.

उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2019 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग - अलग रखी गई है।

पदों का विवरण
क्लर्क - 12 posts
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर - 2 posts
कंप्यूटर ऑपरेटर - 1 post
ड्राइवर - 1 post
चपरासी - 3 posts

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रदेश में किसी भी जिले में हो सकेगी। वहीं अलग- अलग पदों के अनुसार पे-स्केल भी वेतन आयोग द्वारा तय किया गया है। जहां सीनियर स्केल स्टेनोग्रोफर के लिए 10300 से 34800 रुपये, क्लर्क और ड्राइवर के लिए 5910 से 20200 रुपये, और चपरासी के लिए 4900 से 10680 रुपये तय की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2s9B0L6

बिना एग्जाम मिलेगी BSF में नौकरी, 14 से होंगे डायरेक्ट इंटरव्यू, जानिए पूरी डिटेल्स

डायरेक्टोरेट जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने हाल ही स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स और डेंटल सर्जन के कुल 79 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया है। इन पद के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं। अभ्यर्थी की उम्र 67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के जरिए पूरी जानकारी मिल सकेगी।

वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 14 जनवरी से 18 जनवरी, 2019

योग्यता : इंडियन मेडिकल काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का डेंटल काउंसिल एसोसिएशन में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। कार्यानुभव का होना भी मददगार होगा।

चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी को बोर्ड ऑफ मेडिकल ऑफिसर्स मेडिकल फिटनेस के आधार पर चुनेंगे।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : http://bsf.nic.in/doc/recruitment/r99.pdf

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://bsf.nic.in/welcome.html

डायरेक्टोरेट जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स सहित कई अन्य सरकारी कंपनियों में भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में...

CSIR-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पश्चिम बंगाल
पद : सीनियर साइंटिस्ट व प्रिंसिपल साइंटिस्ट (06 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 07 जनवरी, 2019

हिन्दुस्तान प्रिफेब लिमिटेड, नई दिल्ली
पद : सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिविल), सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (17 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 24 जनवरी, 2019

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मेघालय
पद : असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्टूडेंट्स एक्टिविटी एंड स्पोट्र्स ऑफिसर, सुप्रीटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट व अन्य विभिन्न पद (34 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 जनवरी, 2019

डिफेंस साइंटिफिक इंफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर, दिल्ली
पद : अप्रेंटिस (लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, कम्प्यूटर साइंस और फोटोग्राफी) (16 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 08, 09, 10 व 11 जनवरी, 2019

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्सटेबल, पटना
पद : फॉरेस्ट गार्ड (902 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sbJjq0

Thursday, January 3, 2019

RPSC Sub Inspector Answer Key Exam 2016 जारी, एक ही क्लिक में यहाँ से करें डाउनलोड

RPSC Sub Inspector Answer Key 2018 जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा उत्तर कुंजी आज 3 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी सीधे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को आयोजित एस.आई. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2016 की उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 5 जनवरी 2019 से 7 जनवरी तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण सहित ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में अन्य अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवाते हैं तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आयोग द्वारा आपत्ति शुल्क प्रत्येक प्रश्न हेतु रूपए 100 निर्धारित किया हुआ है। अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करवा सकता हैं।

RPSC Sub Inspector Answer Key 2018 GK Paper के लिए यहाँ क्लिक करें

RPSC Sub Inspector Answer Key Exam 2018 General Hindi के लिए यहाँ क्लिक करें


राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति को देखते हुए इसबार कटऑफ भी कम जा सकती है। RPSC Police SI Result Exam 2016 भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 7 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। विभाग ने भर्ती परीक्षा से पहले ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया था जिसे अभी सभी विभागों में बाँट दिया गया। अप्रैल 2016 में भर्ती 330 पदों के लिए निकाली गई थी। लेकिन 19 नवंबर के संशोधन पश्चात पदों की संख्या कुल 494 हो गई है। जिसमें उप निरीक्षक (ए.पी) के 147 पद से बढ़ाकर 220 पद कर दिए गए। उप निरीक्षक (आई.बी) के पद 65 से बढ़ाकर 97 कर दिए गए। प्लाटून कमांडर (आरएसी) के पद 114 से बढ़ाकर 171 कर दिए गए हैं। उप निरीक्षक (एम.बी.सी) के 4 पदों को बढाकर 6 कर दिया गया है।


How To Download RPSC Sub Inspector Answer Key Exam 2018
अभ्यर्थी को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। अधिकारीरक वेबसाइट के होम पेज पर नई अपडेट में RPSC Sub Inspector Answer Key Exam 2018 का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही प्रश्न पत्र की सीरीज में उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रश्न पत्र से मिलान किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RpMHvH

RJS : आवेदन की तारीख 15 तक बढ़ी, अनारक्षित वर्ग का एक पद घटा

राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) के लिए अब नए नियमों के तहत ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा, इसके लिए आवेदन की तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा अब अनारक्षित वर्ग का एक पद कम करके अति पिछड़ा वर्ग को दे दिया है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से बुधवार को इस बारे में संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसमें संशोधित नियमों की पालना के लिए प्रावधान जोड़े गए हैं। संशोधित नियमों में न्यूनतम व अधिकतम आयुसीमा में बदलाव किया गया है, वहीं अति पिछड़ा वर्ग को एक प्रतिशत आरक्षण व निशक्तजनों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। भर्ती के लिए नवम्बर 2018 में विज्ञापन जारी किया था और 5 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी थी।

परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका
सत्र 18-19 की मुख्य परीक्षा के आवेदन भरने के लिए राजस्थान विवि ने अंतिम मौका दिया है। यूजी, पीजी की परीक्षा के लिए नियमित, स्वयंपाठी, पूर्व विद्यार्थी 5 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन नहीं कर पाए तो दोगुनी फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GSNFwk

Wednesday, January 2, 2019

RRB JE Recruitment 2019 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

rrb JE Recruitment 2018 : Railway Recruitment Boards (RRBs) की ओर से घोषित 14 हजार 33 Junior engineer (JE) के पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार (2 जनवरी) से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सभी rrbs की आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी, 2019 तक कर सकते हैं। Junior Engineer के पदों के अलावा RRBs ने Depot Material Superintendent और Chemical and Metallurgical Assistant के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।

RRB JE Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
कुल पद : 14 हजार 33

पदों का बंटवारा
-Junior Engineer : 13 हजार 34

-Junior Engineer (Information Technology) : 49

-Depot Material Superintendent : 456

-Chemical & Metallurgical Assistant : 494

शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास BE/ BTech, Diploma in Engineering, PGDCA, BSc, BCA, DOEACC 'B' Level Course की डिग्री होनी चाहिए।

RRB Recruitment 2019 : उम्र सीमा
1 जनवरी, 2019 के अनुसार, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 31 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।


RRB Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-RRBs की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं

-नए पेज पर क्रक्रक्च का चयन करें

-पेज पर दिए गए सभी निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ें

-'New Registration' पर क्लिक करें

-तय फॉर्मेट में मांगी गई सारी जानकारियां भरें

-ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी करें

-सबमिट पर क्लिक करें

नोट : सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें

RRB JE Recruitment 2019 : आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए अदा करने होंगे। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।

RRB JE Recruitment 2019 : वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 35 हजार 400 रुपए मिलेंगे

जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2019

-ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-ऑनलाइन पेमेंट : 5 फरवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CL2X1Z