Wednesday, January 2, 2019

ग्रेजुएट्स के लिए इन विभागों में निकली जमकर सरकारी नौकरियां, 10 Jan. तक करें अप्लाई

सार्वजनिक आरोग्य विभाग, महाराष्ट्र के इंडिपेंडेंट सेलेक्शन बोर्ड ने हाल ही मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-ए के कुल 877 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरक्षित वर्गों के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है। अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर व भरकर सत्यापित दस्तावेजों सहित दिए गए पते पर भेज सकते हैं। आवेदक की उम्र 38 वर्ष से अधिक की नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2019 के अनुसार होगी। आवेदन शुल्क संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 19 जनवरी, 2019

आवश्यक योग्यता : इंडियन मेडिकल काउंसिल के तहत मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से MBBS डिग्री या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया : विशेष विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने वालों को प्राथमिकता देने के अलावा क्वालिफाइड एग्जाम में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं :
https://arogya.maharashtra.gov.in/Site/Uploads/NewsAndEvents/636815117416655472-Eng-adv-format.pdf

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://arogya.maharashtra.gov.in/Site/Home/Index.aspx

सार्वजनिक आरोग्य विभाग, महाराष्ट्र सहित कई अन्य सरकारी कंपनियों में भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में...

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, पंचकुला
पद : टर्नर इंस्ट्रक्टर, फिटर इंस्ट्रक्टर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर व अन्य विभिन्न पद (1,007 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 04 फरवरी, 2019

बिहार एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट
पद : लेखापाल (जिला स्तर), आशुलिपिक-सह-लिपिक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व अन्य पद (2,151 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 05 जनवरी, 2019

कार्यालय वनमण्डलाधिकारी धमतरी वनमंडल, छत्तीसगढ़
पद : वनरक्षक (09 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जनवरी, 2019

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
पद : रिसर्च फैलो, प्रोजेक्ट फैलो, प्रोजेक्ट मैनेजर व अन्य पद (06 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2019

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेज बोर्ड, मुंबई
पद : ऑफिसर्स ग्रेड-सी (61 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 08 जनवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VooCEB

BARC Recruitment 2019 : Scientific Officer पदों के लिए निकली भर्ती, इस तिथि तक करें अप्लाई

Bhabha Atomic Research Centre (BARC) और Department of Atomic Energy (DAE) ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और साइंस पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों से Scientific Officer (Group A) posts के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

BARC Recruitment 2019 : आवेदन करने की अंतिम तिथि
BARC Scientific Officer recruitment के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2019 है।

BARC Recruitment 2019 : चयन प्रक्रिया
-पद के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा

-स्क्रीनिंग दो वैकल्किप तरीकों के माध्यम से की जाएगी

-पहला तरीका ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट है

-ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट नौ इंजीनियरिंग विषयों और पांच विज्ञान विषयों में आयोजित की जाएगी।

-स्क्रीनिंग टेस्ट पूरे देश के 40 से अधिक शहरों में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा

BARC Recruitment 2019 : स्क्रीन टेस्ट तारीख
-स्क्रीनिंग टेस्ट मार्च 2019 में आयोजित होगा।

-उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए दूसरी विधि त्र्रञ्जश्व २०१८ या त्र्रञ्जश्व २०१९ स्कोर है।

चयन प्रक्रिया
-चयन इन तरीकों से किया जाएगा :

-वर्ष 2019-2020 (OCES-2019) के लिए इंजीनियरिंग स्नातक और विज्ञान स्नातकोत्तर के लिए एक वर्षीय ओरिएंटेशन कोर्स

-वर्ष 2019-2021 (DGFS - 2019) के लिए इंजीनियरिंग स्नातक और भौतिकी स्नातकोत्तर के लिए दो वर्षीय DAE Graduate Fellowship Scheme

-जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक OCES या DGFS course पूरा करेंगे, उन्हें DAE units या Atomic Energy Regulatory Board में Scientific Officer 'C' के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
विस्तृत विज्ञापन क्च्रक्रष्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.barconlineexam.in पर उपलब्ध है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले वे पूरी जाकनारी का अध्ययन कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F1s9ns

Tuesday, January 1, 2019

RJS भर्ती के लिए बढ़ेगी लास्ट डेट, बदली उम्र सीमा, इन युवाओं को मिलेगा विशेष आरक्षण

राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) भर्ती के लिए अंतिम तारीख बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसके लिए अधिकृत सूचना जारी होगी। उधर, जनवरी में ही न्यायिक सेवा के खाली पदों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। आरजेएस भर्ती नियमों में आयु सीमा परिवर्तन व गुर्जर सहित अन्य जातियों को अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) में एक प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य प्रावधान जुडऩे के कारण नए सिरे से विज्ञापन जारी होगा।

हाईकोर्ट प्रशासन ने rjs अधिकारी के 197 पदों के लिए 15 नवंबर 2018 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत 26 नवंबर 2018 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई और आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2019 रखी गई थी। फीस जमा कराने के लिए अंतिम तारीख 6 जनवरी 2019 थी।

नियमों में यह हुआ बदलाव
पिछले दिनों RJS भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 23 से घटाकर 21 व अधिकतम 35 से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई। नियमों में इसके अलावा निशक्तजनों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी गई। इसके अलावा अब तक न्यायिक सेवा में अति पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों की तरह एक प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल रहा था, लेकिन अब प्रावधान कर दिया गया है।

अदालतों में अवकाश के कारण अटका था निर्णय
संशोधित नियमों के अनुसार अब तक ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो पा रहे हैं, इस बारे में हाईकोर्ट प्रशासन को पता है, लेकिन अदालतों में अवकाश के कारण अब तक संशोधित विज्ञापन जारी नहीं हो पाया है। जल्द ही इस समस्या के समाधान को लेकर निर्णय होगा और आवेदन की तारीख बढ़ाने के लिए विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F43ihJ

कनिष्ठ लिपिक के बंपर पदों पर निकली भर्ती, स्नातक उत्तीर्ण यहां से करें आवेदन

Recruitment 2019 : ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राज्य में कनिष्ठ लिपिकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जिला कैडर के जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत की जा रही है। यह भर्ती सिर्फ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है जिसमें अनुसूचित जाती और जनजाति के अभ्यर्थी नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

govt jobs 2019
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में अभ्यर्थी सभी पात्रता और शर्तें पढ़ सकते हैं। आवेदित पदों की संख्या 1746 है। आवेदन प्रारम्भ हो चुके हैं इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी 6 फरवरी 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती हेतु आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।

Click Here For Full Notification

योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि होना जरुरी है। कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना जरुरी है। आवेदन करते वक्त अभ्यर्थी की न्यनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2018 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज स्कैन करके रखने होंगे। इसके बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in को ओपन करना होगा। ओपन करने के साथ ही नई अपडेट पर रिक्रूटमेंट लिंक दिखाई देगा, लिंक पर क्लिक करें और आगे की टैब में जाएं। आगे की टैब में ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा, जहाँ क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GNdcHa

UPPSC APO Recruitment 2018 : मिलेंगे 1.51 लाख रुपए प्रतिमाह, 28 जनवरी तक करें अप्लाई

uppsc APO Recruitment 2018 : uttar pradesh public service commission (UPPSC) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से Assistant Prosecution Officer पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2019 है। इस बीच, बैंक के जरिए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है।

रिक्ति विवरण
कुल पद : 17

पद का नाम
Assistant Prosecution Officer (APO)

पात्रता मानदंड
इस पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से लॉ की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार के नियमों के मुताबिक, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जएगी।

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 47 हजार 600 रुपए से 1 लाख 51 हजार 100 रुपए के बीच भुगतान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य श्रेणी
परीक्षा शुल्क 100 रुपए। साथ ही पिछड़ा वर्ग ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपए : कुल 125 रुपए

अनुसूचित जाति
परीक्षा शुल्क 40 रुपए। साथ ही अनुसूचित जनजाति ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपए : कुल 65 रुपए

दिव्यांग
कोई परीक्षा शुल्क नहीं। हालांकि, ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपए : कुल 25 रुपए।

ऐसे करें आवेदन
सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

चयन प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी

आधिकारिक नोटिफिकेशन : नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2R4w89a

BHEL सहित इन विभागों में निकली बंपर नौकरियां, 13 जनवरी तक करें अप्लाई

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार (उत्तराखंड) ने हाल ही ट्रेड अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अप्रेल 2019 बैच के तहत फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वैल्डर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन व इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिकल), मोटर मैकेनिकल व्हीकल, कारपेंटर, पैटर्न मेकर, फोर्जर एंड हीट ट्रीटमेंट और फाउंड्रीमैन ट्रेड के कुल 443 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदक की न्यूनतम आयु जहां 18 वर्ष तय की गई है वहीं अधिकतम आयु सीमा विभिन्न आरक्षित वर्गों के अनुसार बांटी गई है जिसकी गणना 01 अप्रेल, 2019 के अनुसार होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि : 13 जनवरी, 2019

योग्यता : हाई स्कूल उत्तीर्ण एवं एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से वर्ष 2016, 2017 व 2018 में आइटीआइ नियमित अभ्यर्थी के रूप में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन व इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिकल) ट्रेड के लिए एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से वर्ष 2016, 2017 या 2018 में आइटीआइ नियमित अभ्यर्थी के रूप में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया : हाई स्कूल और आइटीआइ में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : https://careers.bhelhwr.co.in/recruitment/TradeAppr/Circular.PDF

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां जाएं : https://careers.bhelhwr.co.in/recruitment/TradeAppr/iti_data_entry.jsp

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://careers.bhelhwr.co.in/recruitment/main.html

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार (उत्तराखंड) सहित कई अन्य सरकारी कंपनियों में भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में...

भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM), कोझिकोड़
पद : जूनियर असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, असिस्टेंट, टेक्नीकल असिस्टेंटट, जूनियर इंजीनियर (सिविल), अकाउंटेंट व अन्य (11 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 जनवरी, 2019

आइसीएमआर - राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान, भोपाल, मध्य प्रदेश
पद : रिसर्च असिस्टेंट, टेक्नीशियन-।।।, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सीनियर रिसर्च फैलो व अन्य पद (16 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2019

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटीरियोलॉजी, पुणे
पद : साइंटिस्ट--बी (09 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 11 फरवरी, 2019

गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, कोलकाता
पद : डिप्टी जनरल मैनेजर (05 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 जनवरी, 2019

स्पाइसेस बोर्ड भारत, कोचिन
पद : ट्रेनी एनालिस्ट (माइक्रोबायोलॉजी) और सैंपल रिसिप्ट डेस्क (एसआरडी) ट्रेनी (05 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 14 जनवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sbRkeF

300 वेकेंसी के लिए BSNL दे रहा है 50 हजार रुपए, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

bsnl Recruitment 2018 : bharat sanchar nigam limited (BSNL) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से Management Trainee (Telecom Operators) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

BSNL Recruitment 2018 : रिक्ति विवरण
-Management Trainee (MT) (Telecom Operations) : 300 पद

BSNL Recruitment 2018 : पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार 55 प्रतिशत अंक) के साथ Bachelor of Engineering/Bachelor of Technology degree या समकक्ष Engineering degree in Telecommunications, Electronics, Computer/IT & Electrical होनी चाहिए। भारतीय कानून के तहत उम्मीदवारों ने आवेदन करते वक्त नियतिम रूप से अपने कोर्स मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से पूरे किए हों। उम्मीदवारों के पास अतिरिक्त तौर पर MBA or MTech कि भी डिग्री होनी चाहिए।

BSNL Recruitment 2018 : जरुरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रक्रिया : 26 दिसंबर, 2018

-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 जनवरी, 2019

-ऑनलाइन मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि : 17 मार्च, 2019

उम्र सीमा
अगस्त, 2019 के अनुसार, उम्मीदवारों की उम्र 30 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के रूप में 2200 रुपए अदा करने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1100 रुपए अदा करने होंगे।

BSNL Recruitment 2018 : वेतनमान
कंपनी नियमों के तहत, Management Trainee को IDA pay scale [E-3] of Rs 24,900-50,500/- (PRE-REVISED) के तहत नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही 3 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EYpk5G