Friday, December 21, 2018

12वीं पास के लिए CRPF सहित इन विभागों में निकली बंपर नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने हाल ही स्पोट्र्स कोटा के तहत मेरिटोरियस स्पोर्ट्स पर्सन के कुल 359 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें हैड कॉन्सटेबल और कॉन्सटेबल पदों के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र को भरकर व सत्यापित दस्तावेजों सहित नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। आवेदन शुल्क संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 13 जनवरी, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही टीम और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए खेल का ब्यौरा देना होगा।

चयन प्रक्रिया : फिजिकल स्टैंडर्ड/ ट्रेल/ फिजिकली एफिशिएंसी टेस्ट आदि के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : https://crpf.gov.in/rec/writereaddata/Portal/Recruitment_Advertise/ADVERTISE/1_162_1_1423122018.pdf

ऑनलाइन आवेदन के लिए देख सकते हैं : https://crpf.gov.in/rec/recruitment-details.htm?162/AdvertiseDetail

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://www.crpf.gov.in/

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) सहित कई अन्य सरकारी कंपनियों में भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में...

बैंक ऑफ बड़ौदा
पद : वैल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज, लीगल व अन्य (913 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 दिसम्बर, 2018

नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन, नई दिल्ली
पद : जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व अन्य विभिन्न पद (08 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2019

नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज- टाटा इंस्टीट्यूट फॉर फंडामेंटल रिसर्च, बेंगलूरु
पद : एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (06 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 दिसम्बर, 2018

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, मुंबई
पद : ऑफिसर्स (कंपनी सेके्रटरी, लीगल व अन्य) (312 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 दिसम्बर, 2018

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे
पद : रिसर्च एसोसिएट्स (10 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर, 2018



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2R9DHKZ

Thursday, December 20, 2018

TSCAB Recruitment 2019 : सहायक प्रबंधक और स्टाफ असिस्टेंट के 439 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

तेलंगाना स्टेट को-ऑपरेटिव अपैक्स बैंक लिमिटेड (TSCAB) ने स्टाफ असिस्टेंटऔर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर नियत तिथि तक आवेदन करें। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति जिला को-ऑपरेटिव बैंक में नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन जमा करवाने की प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 5 जनवरी रखी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले, अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में पद के अनुसार सभी जरुरी योग्यताएं और पात्रता मापदंड अच्छे से पढ़ लें।

विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

TSCAB Recruitment 2018-19: रिक्तियों का विवरण
स्टाफ असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर - 439 पद

शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरुरी है।

आयु सीमा
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

How to apply :
अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/dccbasmsep18. के जरिए सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर शुल्क भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन भरने के बाद प्रिंट जरूर लेवें।

आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रूपए का भुगतान करना होगा। SC/ST/PWD अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रूपए का भुगतान करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T1kTuv

JSSC Recruitment 2018 : एक्साइज और स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें

JSSC Recruitment 2018 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 1530 एक्साइज औरस्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी एक्साइज कांस्टेबल के लिए 4 जनवरी, 2019 से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विशेष शाखा कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2018 से शुरू होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी दोनों ही विभागों में निकली भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। अभ्यर्थी खासकर योग्यता और आयु सीमा सहित शारीरिक दक्षता को ध्यान में रखकर ही आवेदन करें।

एक्साइज कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2019 है, जबकि विशेष शाखा कांस्टेबल के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2019 है।

रिक्तियों का विवरण
कुल 1530 पद
उत्पाद शुल्क में कांस्टेबल : 518 पद
विशेष शाखा में कांस्टेबल: 1012 पद

शैक्षणिक योग्यता:
एक्साइज कांस्टेबल पद के लिए, आवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है।
विशेष शाखा कांस्टेबल पद के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है।

चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ अभ्यर्थी को सभी मापदंड दिए गए समय और मापदंडों के आधार पर पूरा किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता बनाई जाएगी, जिसमें आने वाले सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण पश्चात नियुक्ति दी जाएगी।

वेतन:
एक्साइज कॉन्सटेबल को 5200-20200 रुपये और ग्रेड पे 1900 रुपये मिलेगा, जबकि स्पेशल ब्रांच कॉन्सटेबल को 2000 रुपये के ग्रेड पे के साथ 5200-20200 रुपये मिलेगा।

आवेदन कैसे करें
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट jssc.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन और उसके बाद लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन शुल्क भरकर सबमिट करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन का प्रिंट जरूर लेकर रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A9U9RP

RBI Recruitment 2018 : विभिन्न पदों के लिए निकली वेकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

reserve bank of india (RBI) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से lateral entry के तहत Officer Grade C पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए तय फॉर्मेट में 8 जनवरी, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण
कुल पद : 61

वेकेंसी का नाम
Trade Finance - Bank Examiner/Supervisory Manager : 5 पद

Corporate Lending - Bank Examiner/Supervisory Manager - 5 पद

Treasury - Bank Examiner/Supervisory Manager : 5 पद

Retail Landing - Bank Examiner/Supervisory Manager : 5 पद

Analytics & General Booking - Analyst : 5 पद

Accounting (IFRS) - Accounts Specialist : 5 पद

Information Technology - IT Examiner/IT Analyst/IT Auditor : 10 पद

Stress Testing - Analyst : 5 पद

Web Designer - Web Designer : 1 पद

System Administrator - Big Data and Open Source - System Administrator (Big Data) : 1 पद

Behavioural Scientist - Behavioural Scientist : 1 पद

Information Technology - System Administrator : 2 पद

Mainframe System Administrator/Virtualised Environment Administrator/Database Administrator - System Administrator : 4

पद

Application/Middleware experts - Application Middleware Administrator for IBM MQ/ORACLE Web Logic/JBoss/WAS - Project Administrator: 3 पद

Network Experts - Network Administrator: 3 पद

International Agreements/Taxation Issues - Legal Specialist : 1 पद

पात्रता मानदंड
Trade Finance, Corporate Lending, Treasury, Retail Lending, Analytics & General Banking (Bank Examiner /Supervisory Manager/Analyst) : उम्मीदवारों के पास इकोनोमिक्स में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए या मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी/संस्थान से Commerce /MBA /PGDBA /PGPM /PGDM (with Finance specialization) कर रखा हो।

Information Technology (IT Examiner/IT Analyst/IT Auditor) : उम्मीदवार के पास BE/B Tech /M Tech in Computer Science/IT/Electricals and Electronics में डिग्री होनी चाहिए या MCA with specialisation in Information Security/IT Risk Management /Information Assurance /Cyber security and Digital Threat Management में डिग्री ले रखी हो।

Stress Testing (Analyst) : इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास Mathematics/ Statistics/Econometrics/Commerce/Economics/Mathematical Statistics/Quantitative Economics/ Quantitative Finance में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से master's degree हासिल की हो।

System Administrator (System Administrator) : उम्मीदवारों के पास BE/B Tech /M Tech in Computer Science/IT/Electricals and Electronics या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।

उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 दिसंबर, 2018 के अनुसार 25 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

rbi Recruitment 2018-19 : ऐसे करें आवेदन
-आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर लॉगिन करें

-होमपेज खुलने पर 'Recruitment related notification' लिंक पर क्लिक करें

-उसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें

-सभी जानकारी भरके पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें

-फिर से अपने के्रडेंशियल्स का इस्तेमाल कर लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

नोट : सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें

आवेदन शुल्क
-सामान्य वर्ग : 600 रुपए

-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग : 100 रुपए

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

जरुरी तिथि
-आवेदन करने की अंतिम तिथि : 8 जनवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A7eeYU

वेतन के मामले में पुरूषों के बराबर आने में महिलाओं को लगेंगे इतने साल

महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन हासिल करने में 202 साल लग सकते हैं, क्योंकि वैश्विक वेतन का अंतर बहुत बड़ा है और परिवर्तन की गति बेहद धीमी है। यह बात विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की रपट में कही गई है। डब्ल्यूईएफ की वार्षिक रपट में पाया गया है कि महिलाएं पुरुषों की औसत कमाई का 63 प्रतिशत ही कमाती हैं। 149 में से एक भी देश का आकलन ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं ने औसतन पुरुषों के बराबर वेतन हासिल किया हो।

डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, पिछले साल के दौरान वैश्विक तौर पर वेतन में लैगिंक असमानता का अंतर थोड़ा कम हो गया है, लेकिन कार्यस्थलों पर महिलाओं की संख्या में कमी आई है। 2017 में डब्ल्यूईएफ ने अनुमान लगाया था कि वेतन अंतर को खत्म करने में 217 साल लगेंगे। डब्ल्यूईएफ में सामाजिक और आर्थिक एजेंडे की प्रमुख सादिया जहीदी ने 'द गार्जियन' को मंगलवार को बताया, समग्र तस्वीर यह है कि लैगिंक समानता रुक गई है। हमारे श्रम बाजार का भविष्य उतना समान नहीं हो सकता, जितना हमने एक समय सोचा था।

रपट के मुताबिक, दक्षिण पूर्व एशिया में लाओस महिलाओं के साथ समान व्यवहार करने के सबसे नजदीक है, जहां महिलाएं पुरुषों के वेतन का 91 प्रतिशत कमाती हैं। वहीं, यमन, सीरिया और इराक में महिलाओं व पुरुषों के वेतन में सर्वाधिक अंतर देखा गया, जहां महिलाएं पुरुषों के वेतन का 30 प्रतिशत ही कमाती हैं। डब्ल्यूईएफ की 50 देशों की सूची में ब्रिटेन 149वें स्थान पर है, जहां की महिलाएं पुरुषों के वेतन का 70 प्रतिशत कमाती हैं।आइसलैंड राजनीतिक भूमिकाओं के मामले में सबसे समतावादी देश है, लेकिन अभी भी यहां महिला व पुरुष के वेतन में 33 प्रतिशत अंतर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GwS9Zt

Wednesday, December 19, 2018

Govt Jobs 2019 : सीआरपीएफ में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी

CRPF Recruitment 2019 : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स ने 359 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 जनवरी 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CRPF Jobs 2019 नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें

सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ख़ुशख़बरी है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में 359 कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल (खेल कोटा) के पदों को भरने के लिए उपयुक्त खेल कोटा में आने वाले खिलाडी से आवेदन मांगे गए है। CRPF Jobs 2019 के लिए यह वर्ष की पहली भर्ती है।

crpf constable recruitment 2019
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 18 दिसंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2019
दूरस्थ क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2019

पदों का विवरण
हेड कांस्टेबल के 339 पद
कांस्टेबल के 20 पद

शैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी ) के अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय दसवीं उत्तीर्ण होना जरुरी है।

आयु सीमा
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान
हेड कांस्टेबल : Level-4 रूपए 25500 से रूपए 81100
कांस्टेबल : 21700 से 69100 रूपए Level-3

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेनी चाहिए। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रूपए का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QF8Qqi

TRB Tripura : 3611 पदों के लिए निकली भर्ती, आज है आवेदन की अंतिम तिथि

यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। Tripura Board ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से शिक्षकों के 3 हजार 611 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। Teachers' Recruitment Board, Tripura (TRBT) Education (School) Department, Govt. of Tripura ने Graduate Teacher (TGT) और Post Graduate Teacher (PGT) के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.trb.tripura.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

TRB Tripura Teacher Recruitment : जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 12 दिसंबर, 2018

-आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 दिसंबर, 2018

TRB Tripura Teacher Recruitment : रिक्ति विवरण
Graduate Teacher (For Class IX-X) : 3172 पद

Post Graduate Teacher (For Class XI-XII) : 439 पद

-बंगाली : 59

-अंग्रेजी : 43

-राजनीति विज्ञान : 4

-इतिहास : 21

-एजुकेशन : 2

-फिलोसोफी : 2

-भौतिकी : 80

-रसायन : 69

-गणित : 38

-जैविक विज्ञान : 18

-मीजो : 1

-इकोनोमिक्स : 22

-संस्कृत : 14

-कॉमर्स : 18

-काक-बारक : 19

-भूगोल : 4

-अरबी : 6

-मनोविज्ञान : 8

-समाज शास्त्र : 1

-संगीत : 10

TRB Tripura Teacher Recruitment : पात्रता मानदंड
Graduate Teacher : उम्मीदवार ने स्नातक/स्नातकोत्तर (या उसके समकक्ष) में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और क्च श्वस्र कर रखा हो या फिर National Council for Teacher Education से मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय BA Ed/B Sc Ed कर रखा हो।

Post Graduate Teacher : उम्मीदवार ने संबंधित विषय (या समकक्ष) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर रखी हो और साथ ही NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से Bachelor of Education (B Ed) की डिग्री हासिल कर रखी हो।

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर रखी हो और NCTE से मान्यता प्राप्त बोर्ड से B Ed degree कर रखा हो।

संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर रखी हो और NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से BA Ed/ B Sc Ed कर रखा हो।

उम्र सीमा
-40 साल

TRB Tripura Teacher Recruitment : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 'Selection Test Graduate Teachers -Session-2019 और 'Selection Test for Post Graduate Teachers -Session-2019' के तहत होगा।

TRB Tripura Teacher Recruitment : आवेदन शुल्क
-सामान्य श्रेणी : 300 रुपए

-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग : 200 रुपए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ra3K4w