Thursday, November 1, 2018

HSSC Group D Admit Card 2018 अभ्यर्थी कल से कर सकेंगे डाउनलोड

HSSC Group D Admit Card Exam 2018 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा 10,11, 17 और 18 नवंबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अभ्यर्थी HSSC Group D Admit Card download कर सकेंगे। एडमिट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के पास आवेदन पंजीकरण संख्या होना जरुरी है। राज्य के विभिन्न विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 4 दिन परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं।

HSSC Group D भर्ती अधिसूचना अगस्त 2018 में आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम 10वीं पास होना जरुरी है। चपरासी, बेल्डर, पशु अटैन्डेंट, हेल्पर, माली,चपरासी-सह-चौकीदार आदि के लिए 18218 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है।


how to download HSSC Group D Admit Card
जिन अभ्यर्थियों ने ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किया था उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नई अपडेट के साथ दिखाई दे रहे Group D Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही अभ्यर्थी को नई टैब में भेजा जाएगा, यहाँ अभ्यर्थी से रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड की जानकारी मांगी जाएगी। अभयर्थी मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PDNqZ0

West Bengal Postal Circle jobs 2018 : 266 पदों के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

West Bengal Postal Circle recruitment 2018 : भारतीय डाक, पश्चिम बंगाल सर्कल ने अधिसूचना जारी कर पोस्टमैन और Mailguard पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को शुरू हो गई थी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2018 है।

भारतीय डाक ने कुल 266 पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं और चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार 700 से 36 हजार 100 रुपए के वेतनमान में रखा जाएगा। उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर रखी हो और ऊपरी उम्र सीमा 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

रिक्ति विवरण
कुल पद : 266

सामान्य वर्ग : 158

अनुसूचित जाति : 69

अनुसूचित जनजाति : 39

पदों का नाम
पोस्टमैन, Mailguard

पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर रखी हो।

उम्र सीमा
उम्मीदवार की ऊपरी उम्र सीमा 27 साल से ज्यादा और 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों कों उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार 700 से 36 हजार 100 रुपए के वेतनमान में रखा जाएगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए देने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस तरह करें आवेदन
इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westbengalpost.gov.in पर जाकर 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 25 अक्टूबर

-आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 नवंबर

-शुल्क अदा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2018



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CSuYFs

भारतीय सेना ने टेक्नीकल एंट्री स्कीम के लिए अविवाहित पुरूषों से मंगवाए आवेदन

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर टेक्नीकल एंट्री स्कीम कोर्स के ऑनलाइन आवेदन मंगवाए हैं। आवेदन कुल 90 पदों के लिए मंगवाए गए हैं। भर्ती सिर्फ अविवाहित उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12 कक्षा पास कर ली हो। जो सेना में जाने की इच्छा रखते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2018 है।

सेना में शामिल होने के लिए ट्रेनिंग
कुल ट्रेनिंग समय : 5 साल

बेसिक सैन्य प्रशिक्षण : 1 साल

टेक्नीकल ट्रेनिंग :
-फेस 1 : 3 साल

-फेस 2 : 1 साल

इस तरह देख सकते हैं भर्ती अधिसूचना
-भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

-होमपेज खुलने पर बाएं हाथ पर Officers Entry: Application(s) Open लिंक ढूंढे।

-TES (10+2) 41 लिंक पर क्लिक करें।

-स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुलेगी।

-अधिसूचना का अध्ययन करने के बाद आवेदन करें।

Indian army Recruitment : उम्र सीमा
जिस महीने में कोर्स शुरू होगा, उसके अनुसार उम्मीदवार की उम्र 16 1/2 से नीचे नहीं हो और 19 1/2 से ज्यादा नहीं हो। यानि उम्मीदवार 1 जनवरी, 2000 से पहले और 1 जनवरी, 2003 के बाद पैदा नहीं हुआ हो।

शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों में 12वीं कक्षा पास कर ली हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PwNHwZ

बिहार पुलिस कांस्टेबल, फायरमैन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

CSBC Bihar PET Constable , Fireman Admit Card 2018 : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार में कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 25 नवंबर और 2 दिसंबर को प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए है उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का शुल्क जमा नहीं हुआ उनके आवेदन भी निरस्त कर दिए गए हैं।

 

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल और फायरमैन की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज (1 नवंबर) जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

CSBC Bihar PET Constable, Fireman Admit Card 2018 Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल और फायरमैन की भर्ती परीक्षा 25 नवंबर 2 पारियों में आयोजित की जाएगी । लेकिन 2 दिसंबर को यह परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जाएगी । इस साल कुल 9,900 कॉन्स्टेबल और 1,965 फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने फोटो या हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड नहीं किए थे।

How To Download CSBC Bihar PET Constable , Fireman Admit Card 2018
जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद अभ्यर्थी को नई अपडेट में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधित लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही एक न्यू पेज खुलेगा। यहाँ अभ्यर्थी से आवेदन पत्र संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। जानकरी भरकर सबमिट करने के साथ ही स्क्रीन पर CSBC Bihar PET Constable, Fireman Admit Card 2018 दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट लिया जा सकता है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से 2 दिसंबर 2018 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ojdd4e

रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती, 22 नवंबर तक करें आवेदन

हर महीने हजारों उम्मीदवार नौकरी बदलने या नई शुरुआत करने के मौके तलाशते हैं। देश में सरकारी नौकरी के प्रति लोगों की दीवानगी इसी बात से देखी जा सकती है जब रेलवे ने इस साल एक लाख पदों के लिए आवेदन मंगवाए थे, तो देश के सबसे बड़े नियोक्ता को करीब 2.5 करोड़ लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए खुशखबरी है। रेलवे के साउथ ईस्टर्न जोन ने अप्रेटिंस पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

official website : ser.indianrailways.gov.in

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ने कुल 1785 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई थी, लेकिन उम्मीदवार 22 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास प्रामाणिक ई-मेल आईडी और मोबाइल फोन नंबर होना चाहिए। साथ ही उन्हें नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताख के स्कैन इमेज अपलोड भी करने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RsvvSm

10th Pass Govt Jobs : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Gujrat High Court recruitment 2018
गुजरात उच्च न्यायालय में 1149 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2ysCj9U से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए एक नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन अगले वर्ष फरवरी माह में किया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क 300 रूपए लिया जाएगा वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

पदों का विवरण : कुल 1149 पद
सामान्य : 653
अन्य पिछड़ा वर्ग : 266
अनुसूचित जाति : 73
अनुसूचित जनजाति : 157

10th Pass Govt Jobs In Gujrat : (पात्रता )
इन पदों भर्ती के लिए अभ्यर्थी शारीरिक रूप से दक्ष होना जरुरी है। आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को सभी दस्तावेजों के साथ जाती प्रमाण पत्र लगाना जरुरी है। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी। आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSCE) कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। फरवरी माह में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। गलत उत्तर के लिए 0.33 का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

How To Apply HC Guj Recruitment 2018
आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.guj.nic.in और ojas.gujarat.gov.inपर जाएँ। यहाँ Online Apply के जरिए आगे बढ़ना होगा। अभ्यर्थी अगर पहले से पंजीकृत है तो सीधे लॉगिन कर सकता है अन्यथा न्यू रजिस्ट्रेशन कर, लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आवेदन पत्र खुलेगा जहाँ अभ्यर्थी से मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। आगे के चरण में शुल्क भुगतान करना होगा जो SBI epay के जरिए किया जा सकेगा। आवेदन भरने के बाद हार्ड कॉपी अभ्यर्थी अपने पास रखें। परीक्षा केंद्र संबधित जानकारी अभ्यर्थियों को SMS के जरिए दे दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qumOfb

Delhi Police MTS Admit Card 2018 विभाग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए जरुरी नोटिफिकेशन जारी : यहाँ देखें

Delhi Police MTS Admit Card 2018 : दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग स्टाफ के 707 पदों पर भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ़ हो गया है। दिल्ली पुलिस ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की सहायता से अपना आवेदन पत्र देख सकेंगे। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र सही पाए जाने या रिजेक्ट होने की पुष्टि कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2017 में जारी की गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2018 रखी गई थी। Delhi Police MTS Admit Card 2018 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। जिन के अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की तैयारी करें।


delhi police mts selection process
दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर एक ही लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ ही ट्रेड टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा, जो संबंधित ट्रेड के अनुसार होगा। परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली काम में ली जाएगी। वरीयता सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण से गुजारा जाएगा। परीक्षा अवधि 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया हुआ है। ट्रेड टेस्ट 20 अंकों का आयोजित होगा जिसमें से 10 अंक या उससे अधिक वाले को ही उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

How To Download Delhi Police MTS Admit Card 2018
दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र सेलेक्ट होने की पुष्टि कर लेवें। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर https://ift.tt/1n4bltw पर जाएं। यहाँ होम पेज पर मेनूबार से रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करते ही नई टैब में अभ्यर्थी से आवेदन पत्र की जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थी Delhi Police MTS Admit Card 2018 को डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F4R7CW