Monday, June 26, 2023

Aviation Ministry Jobs: उडडयन मतरलय म 124 पद पर भरत UPSC न मग आवदन

उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर है। इस विभाग में एयर वर्थनेस ऑफिसर के 80 पदों सहित एयर सेफ्टी ऑफिसरों के 44 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (upsc) परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदन के लिए 13 जुलाई से पहले रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह रजिस्ट्रेशन यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर किया जाएगा।


यूपीएससी अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के लिए एयर वर्थनेस ऑफिसर और एयर सेफ्टी ऑफिसरों की भर्ती करने जा रहा है। एयर वर्थनेस अधिकारी के 80 पद और एयर सेफ्टी अधिकारी के 44 पदों पर यह भर्ती हो रही है। इन पदों के लिए अधिक जानकारी के लिए upsconline.nic.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 

aviation-1.png

एयर वर्थनेस ऑफिसर (Air Worthiness Officer) 80 पद

यूपीएससी एयर वर्थनेस आफिसर के के 80 पदों पर यह भर्ती कर रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह पद मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ( Directorate General of Civil Aviation) विभाग में भरे जाएंगे। इन पदों में अनारक्षित के 36, इडब्ल्यूएस के 11, ओबीसी के 24, एससी के 6, एसटी के 3 और पीडब्ल्यूबीडी का 1 पद आरक्षित है। इस पद के लिए लेवल 1- के तहत वेतनमान दिया जाएगा। आयु सीमा अधिकतम तम 35 साल रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्यता की बात करें तो वर्थनेस आफिसर के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स, मैथेमेटिक्स या एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस में ग्रेजुएशन होना चाहिए। या एयरोनाटिकल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रानिक्स या टेलिकम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री होना चाहिए। इसमें तीन साल का एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस का अनुभव भी मांगा गया है। अधिक जानकारी के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर कर लें।

 

aviation2.png

एयर सेफ्टी ऑफिसर (Air Safety Officer) 44 पद

मिनिस्ट्री आफ सिविल एविएशन के डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन में एयर सेफ्टी आफिसर्स की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। पीएससी इसकी भी परीक्षा आयोजित कर रही है। 44 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 18 पद, इडब्ल्यूएस के 4, ओबीसी के 12, एससी के 7, एसटी के 3 और पीडब्ल्यूबीडी के 4 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इस पद के 35 साल तक के युवा आवेदन कर पाएंगे। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एयरोनाटिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए पीएससी की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर देख लें।

 

career.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MqHBLs6

इजनयर सरवयर सहत मलट टसकग सटफ क भरत जलद कर अपलई

आप इंजीनियरिंग सहित अन्य कोर्स कर चुके हैं या 10 वीं 12 वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है, क्योंकि विभिन्न संस्थानों में इंजीनियर, सर्वेयर, मल्टी टास्किंग स्टॉफ सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिसमें आप अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर सकते हैं।

 

सर्वेयर समेत 3,444 अन्य पदों पर मौका
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने सर्वेयर और सर्वेयर-इन-चार्ज के कुल 3,444 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें से 2,870 पद सर्वेयर के हैं और 574 पद सर्वेयर-इन-चार्ज के हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं पास हो। आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। अभ्यर्थी bhartiyapashupalan.com पर 5 जुलाई (रात 12 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।

 

261 विभिन्न पदों भर्ती

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 261 विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, सीनियर लेक्चरर समेत अन्य कई पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम स्नातक की डिग्री हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है, इसलिए आवेदक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी अवश्य पढ़ें। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 13 जुलाई (रात 2359) तक आवेदन कर सकते हैं।

 

ट्रेनी इंजीनियर सहित 82 पदों पर भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने संविदा के आधार पर ट्रेनी इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर के 82 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग कर रखी हो। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 28 जून (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के कॅरियर ऑप्शन पर नोटिफिकेशन देखें।

 

34 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों पर मौका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 34 पदों पर आवेदन मांगे है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने 10वीं और 12वीं पास कर रखी हो। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nitttrbpl.ac.in से फॉर्म भरकर 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जनकारी के लिए आवेदक नोटिफिकेशन भी अवश्य पढ़ें।

 

यह भी पढ़ें :

हिंदी में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो करें ये कोर्स

इंडियन नेवी में एमआर की भर्ती, 26 जून से करें अप्लाई

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक्जीक्यूटिव की भर्ती

AIIMS में प्रोफेसर के पदों पर गेस्ट फैकल्टी की भर्ती, लास्ट डेट 23 जुलाई

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kz0s96R

Teacher Govt Job: 4476 पजट शकषक क बपर भरत पएसस आयजत करग परकष

हरियाणा लोक सेवा आयोग (hpsc) ने शिक्षकों की भर्ती निकाली है। 4476 पदों पर यह भर्ती होगी, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। हरियाणा पीएससी की ओर से होने वाली इस भर्ती परीक्षा की अंतिम तारीख 28 जुलाई है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार पीजीटी की वैकेंसी 2023 में हिन्दी, उर्दू विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहि कई विषयों के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पीएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक संबंधित विषयों में खाली पदों पर मेवात कैडर में और कुछ रिक्तियां हरियाणा कैडर में है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।

 

पीजीटी शिक्षकों के लिए कम से कम 18 साल आयु सीमा रखी गई है, जबकि 42 साल अधिकतम आयु सीमा है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपए, महिला अभ्यर्थी और एससी, बीसीए, बीसीबी, ईएसएम और इडब्ल्य़ूएस के लिए 250 रुपए, हरियाणा के दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आवेदन के साथ शुल्क ऑनलाइन ही जमा हो सकता है। सभी विषयों की रिक्तियों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 

 

teacher5.png

पदों की संख्या

 

विषय पद

शारीरिक शिक्षक

650
राजनीति शास्त्र 287
मैथ्स 250
इतिहास 273
अंग्रेजी 73
हिन्दी 70
सामाजिक विज्ञान 2
संगीत 3

 

यह है शैक्षणिक योग्यता

संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास होना भी जरूरी है।


आवेदन प्रक्रिया

एचपीएससी पीजीटी भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट regn.hpsc.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कारना होगा। या उम्मीदवारों को हरियाणा पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर डायरेक्ट आवेदन भरना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एक लागइन आईडी क्रिएट होगी, जिसके जरिए अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क के साथ ही जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया भी इसी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

यहां देखें नोटिफिकेशन

teacher3.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CNfVFvE

Sunday, June 25, 2023

इडयन नव म एमआर क भरत 26 जन स कर अपलई

इंडियन नेवी में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है, अगर आप भी एमआर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, तो इस अवसर को जाने नहीं दें, आप २६ जून से ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

इंडियन नेवी ने अग्निवीर भर्ती 2023 के तहत अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पद पर करीब 35 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें महज 10 वीं पास युवा भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, इसके लिए आप इस https://www.joinindiannavy.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें, लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन फार्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद आप फार्म को सब्मिट कर सकती हैं।

 

02 जुलाई अंतिम तारीख
अग्निवीर भर्ती में अप्लाई करने के इच्छुक युवा 26 जून से 02 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, फार्म भरने की अंतिम तारीख में अभी करीब 15 दिन से अधिक का समय है, लेकिन ये बात भी ध्यान रखें कि फार्म भरने के लिए महज 8 दिन का समय 26 जून से 2 जुलाई के बीच मिलेगा। इस भर्ती में नवंबर 23 बैच के लिए खाली पदों को भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से मैट्रिक परीक्षा पास की हो, इसी के साथ कैंडिडेट्स का जन्म भी 1 नवंबर 2002 से 2006 के बीच होना चाहिए।

 

अविवाहित महिला और पुरुष ही भर सकते हैं फार्म
अग्निवीर भर्ती में केवल अविवाहित महिला और पुरुष ही फार्म भर सकते हैं, जिनका विवाह हो चुका है, वे इस भर्ती मेें शामिल नहीं हो पाएंगे, आप शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी पूरी जानकारी नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट, अंतिम स्क्रीनिंग टेस्ट, फिटनेस टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा।


8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़
कैंडिडेट्स को फिटनेस टेस्ट में पास होना जरूरी रहेगा, इसके साथ ही पुरुष को 6 मिनट 30 सेकेंड में और महिला कैंडिडेट्स को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगाना पड़ेगी, रनिंग के साथ ही पुरुष को 20 स्क्वाट्स और 12 पुशअप्स लगाने होंगे, वहीं महिला को 15 स्क्वाट्स और 10 सिट अप्स लगाने होंगे।

यह भी पढ़ें :

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक्जीक्यूटिव की भर्ती

AIIMS में प्रोफेसर के पदों पर गेस्ट फैकल्टी की भर्ती, लास्ट डेट 23 जुलाई

असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर रेजिडेंट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती

ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WfYRTmN

AIIMS म परफसर क पद पर गसट फकलट क भरत लसट डट 23 जलई

आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस नागपुर (All India Institute of Medical Science nagapur) द्वारा प्रोफेसरों के विभिन्न पदों पर फैकल्टी की भर्ती की जा रही है, जिसके तहत आप भी अप्लाई कर सकते हैं। फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2023 है। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

58 पदों पर होगी भर्ती
Aiims नागपुर द्वारा निकाली गई भर्ती में कुल 58 पद है, जिसमें प्रोफेसर professor के 11 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 9 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 15 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पद है। इन पदों के लिए आवेदन करने के साथ ही कैंडिडेट्स को 2000 रुपए फीस भरनी होगी, इस फीस में एससी, एसटी वालों के लिए 1500 रुपए की छूट रहेगी, उन्हें महज 500 रुपए ही फीस भरनी पड़ेगी, यह भी ध्यान रखें कि ये फीस रिफंड नहीं होगी, अगर कोई फार्म रिजेक्ट हो गया या आवेदन की प्रक्रिया बंद हो गई तो फीस किसी भी कंडीशन में वापस नहीं होगी।

 

कैंडिडेट्स एम्स नागपुर द्वारा निकाली गई भर्ती के बारे में अधिक डिटेल्स के लिए एम्स नागपुर की ऑफिशियल वेबसाइट https://aiimsnagpur.edu.in/ पर विजिट कर सकते हैं, फार्म को पूरी तरह भरने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड प्रतियों के साथ फार्म स्पीड पोस्ट या रिजस्टर्ड डाक से भेजना होगा, इस डाक को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एम्स नागपुर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्लाट नंबर 2, सेक्टर 20, नागपुर पिन कोड 441108 पर भेज दें। ये आवेदन 31 जुलाई तक पहुंच जाना चाहिए।


आपको बतादें कि आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस (एम्स) की गिनती इंडिया के बेस्ट कॉलेज और हॉस्पिटल में होती है। यहां स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने भी आते हैं और मरीज यहां इलाज कराने भी आते हैं, एम्स इंडिया के अधिकतर बड़े शहर में है। जिसके लिए समय समय पर मेडिकल सहित अन्य स्टॉफ की भर्ती भी की जाती है।

यह भी पढ़ें :

Recruitment in police department : पुलिस कांस्टेबल के 7000 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

Staff Selection Commission ने जारी की SSC-CGL 2023 EXAM सिटी स्लिप

ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

SEBI में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DkiLtGs

अससटट मनजर सनयर रजडट सहत अनय पद पर नकल भरत

सरकारी और प्राइवेट सेक्टरों में विभिन्न विभागों में भर्ती निकली है, आप भी नौकरी करना चाहते हैं तो अपनी योग्यता और पात्रता अनुसार अप्लाई कर दें, अंतिम तारीख निकलने के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

1,913 सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती


राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 1,913 सहायक प्रोफेसर पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने 55 फीसदी अंक के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री कर रखी हो एवं नेट क्वालीफाई हो। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक sso.rajasthan.gov.in या rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

107 सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने 107 सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी में स्नातकोत्तर डिग्री कर रखी हो। आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए। इन पदों पर लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी वर्ग को 1000 रुपए शुल्क देना होगा।

 

सहायक प्रबंधक पदों पर नौकरी के अवसर


सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने सहायक प्रबंधक के 25 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने लॉ में स्नातक कर रखी हो। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 09 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 1000 रुपए, जबकि एसटी, एससी आवेदकों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।

यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के लॉन्च के साथ शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी, जिनमें 78 विभिन्न यूजी कोर्स शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट विजिट करें। सामान्य वर्ग को 250 रुपए, जबकि एससी, एसटी के लिए शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।

यह भी पढ़ें :

Recruitment in police department : पुलिस कांस्टेबल के 7000 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

27 जून को फूड ऑफिसर भर्ती एग्जाम, जारी हो गए एडमिट कार्ड

इंजीनियर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मेसिस्ट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती

ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/I6xMcQC

SEBI म अससटट मनजर क भरत जलद कर अपलई

सरकारी नौकरी government job की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आप 9 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 


भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India )ने ए ग्रेड के पदों पर 25 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती निकाली है, इस भर्ती में वहीं कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र 31 मई 2023 को 30 साल से अधिक नहीं हुई है, इससे अधिक उम्र के उम्मीद्वार अप्लाई नहीं करें। अन्यथा उनका फार्म रिजेक्ट हो जाएगा, हां लेकिन जिन्हें आरक्षण के तहत आयु सीमा में छूट मिलती है, वे इस भर्ती में अपनी पात्रता अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

 

ऐसेे होगा असिस्टेंट मैनेजर का चयन
असिस्टेंट मैनेजर assistant manager का चयन करने तीन चरण में किया जाएगा, जिसमें पहले चरणमें ऑनलाइन स्क्रीनिंग की जाएगी, दूसरे चरण में ऑनलाइन एग्जाम exam ली जाएगी, वहीं तीसरे चरण में उन कैंडिडेट्स को शामिल किया जाएगा ,जो पहले दो चरणों में सफल हुए हैं, उनका तीसरे चरण में इंटरव्यू interview लिया जाएगा, उसी के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन होगा। एग्जाम 100-100 अंकों की रहेगी, जिसमें गलत उत्तर देेने पर माइनस मार्किंग भी की जाएगी।

1000 रुपए लगेगी फीस
असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई online alpply करने वाले कैंडिडेट्स को 1000 रुपए फीस भी भरनी पड़ेगी, अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के लिए 1000 रुपए फीस और 18 प्रतिशत जीएसीटी लगेगी, वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को फीस में 900 रुपए की छूट रहेगी, उन्हें मात्र 100 रुपए और 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

 

ऐसे करें अप्लाई, यहां चेक करें पूरी डिटेल
कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए एसईबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट http://sebi.gov.in/ पर क्लिक करें, यहां से ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स पढ़ लें, ताकि आपको फार्म भरने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें :

27 जून को फूड ऑफिसर भर्ती एग्जाम, जारी हो गए एडमिट कार्ड

10 वीं-12 वीं ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, यहां क्लिक कर चेक करें

इंजीनियर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मेसिस्ट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती

Staff Selection Commission ने जारी की SSC-CGL 2023 EXAM सिटी स्लिप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HMIZwB7