Sunday, October 16, 2022

Jail Warder Recruitment 2022 : जेल वार्डर में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Odisha Jail Warder Recruitment 2022: अगर आप 12वीं पास है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। ओडिशा जेल भर्ती बोर्ड (Odisha Jail Recruitment Board) ने जेल वार्डर (Jail Warder) के कई पदों पर भर्ती निकाली है। ओडिशा जेल भर्ती बोर्ड, कारागार और सुधार सेवा निदेशालय ओडिशा के कुल पांच जेल सर्किलों के लिए जेल वार्डर के 403 पदों पर भर्ती कर रहा है। जारी अधिसूचना के अनुसार, चौद्वार सर्कल, बरहामपुर सर्कल, संबलपुर सर्कल, बारीपदा सर्कल और कोरापुट सर्कल के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित सर्कल के लिए opbrecruitment.in पर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां


आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 14 अक्टूबर, 2022
आवेदन की अंतिम तिथि : 13 नवंबर, 2022

ओडिशा जेल वार्डर वैकेंसी डिटेल


कुल पदों की संख्या : 403 पद
बारीपदा : 65 पद
बरहामपुर : 102 पद
संबलपुर : 82 पद
कोरापुट : 60 पद
कटक : पद 94

ओडिशा जेल वार्डर की सैलरी


चयन होने के बाद उम्मीदवार को 13,300 रुपये प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के इन शहरों में निकली क्लर्क की नौकरी, चाहिए ये योग्यता

आवश्यक शैक्षिक योग्यता


इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को उच्च माध्यमिक शिक्षा, ओडिशा, भुवनेश्वर, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड ओ परिषद द्वारा आयोजित किसी अन्य समकक्ष परीक्षा द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक परीक्षा प्रमाण पत्र उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा


जेल वार्डर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Indian Army 2022: शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल और चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया


— कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरई) : 100 अंक
— पीएसटी और पीईटी, क्वॉलिफाइंग
— शारीरिक परीक्षा के बाद, ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों और एनसीसी प्रमाण पत्र के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IbR6UGL

Wednesday, October 12, 2022

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में निकली क्लर्क की नौकरी, चाहिए ये योग्यता

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह बहुत ही अच्छा मौका है। हाल ही में राज्य के कई स्कूलों में क्लर्क की नौकरी की वैकेंसी निकली हैं। ये नौकरियाँ राजधानी लखनऊ और प्रयागराज के कई स्कूलों में निकली हैं। ऐसे में इच्छुक लोग इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


आवश्यक योग्यता

◉ 18-40 वर्ष आयु।
◉ 12वीं पास।
◉ इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट।
◉ UPSSSC PET में कम से कम 50% मार्क्स।

यह भी पढ़ें :- Startup: किन लोगों के लिए अच्छा करियर ऑप्शन है यह? जानिए....

कैसे करें आवेदन?

इस नौकरी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। इसके लिए सबसे पहले आप जिस स्कूल में क्लर्क की नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उस फॉर्म को पूरा भरकर और साथ में ज़रूरी दस्तावेज़ लगाकर और डिमांड ड्राफ्ट के साथ आपको उस स्कूल को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। हालांकि प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, कौंधियारा, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दाहीनुमाया, करेहाड़ा और गांधी शांति निकेतन इंटर कॉलेज, गौहानिया, जसरा में उपलब्ध वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर dioslprayagraj@gmail.com को ईमेल भी करनी होगी।

jobs_.jpeg


कब तक भेज हैं आवेदन फॉर्म?

इच्छुक उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म भरकर भेजना ज़रूरी है।

आवेदन फीस

जनरल - 750 रुपये।
◉ ओबीसी - 750 रुपये।
◉ ईडब्ल्यूएस - 500 रुपये।
◉ एससी/एसटी - 500 रुपये।

यह भी पढ़ें :- क्या आपको है घूमना पसंद? इन 3 जॉब्स से नौकरी के साथ करें अपना शौक भी पूरा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/X1EKlfw

Tuesday, October 11, 2022

Startup: किन लोगों के लिए अच्छा करियर ऑप्शन है यह? जानिए....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की "आत्मनिर्भर भारत" (Aatmnirbhar Bharat) मुहिम के तहत देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भी नए विचार के साथ नए करियर अवसर तलाशने का संदेश दिया था। इसके बाद से ही देश में स्टार्टअप (Startup) जॉब्स का ट्रेंड तेज़ी से बढ़ गया। आज देश में कई स्थापित स्टार्टअप्स हैं और समय के साथ कई नए स्टार्टअप्स भी बन रहे हैं।


क्या है स्टार्टअप?

स्टार्टअप ऐसी कंपनी होती हैं जिसे एक या एक से ज़्यादा लोग मिलकर समय के साथ किसी प्रोडक्ट या सर्विस की डिमांड को देखते हुए बनाते हैं। स्टार्टअप का उद्देश्य तेज़ी से डिमांड को पूरा करते हुए मार्केट गैप को भरना होता है। स्टार्टअप्स सामान्यतया नए विचारों पर आधारित होते हैं।

startups.jpg


यह भी पढ़ें :- क्या आपको है घूमना पसंद? इन 3 जॉब्स से नौकरी के साथ करें अपना शौक भी पूरा

किन लोगों के लिए है अच्छा करियर ऑप्शन?

स्टार्टअप का आइडिया सुनने में भले ही आकर्षक लगता हो, पर यह हर किसी के लिए उपयुक्त करियर ऑप्शन नहीं है। स्टार्टअप ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन है जो समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं, नई सोच रखते हैं, ऐसे प्रोडक्ट या सर्विस को तैयार करना चाहते हैं जो उनके मुताबित बनाना अच्छा रहेगा और समय के साथ इसकी डिमांड बढ़ेगी। स्टार्टअप उनके लिए भी अच्छा करियर ऑप्शन है जो रिस्क लेने से नहीं घबराते।

यह भी पढ़ें :- इस सेक्टर में हैं अवसरों की भरमार, जानिए कैसे आपके करियर को मिल सकता है फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k9IUwja

Startup: किन लोगों के लिए अच्छा करियर ऑप्शन है यह? जानिए....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की "आत्मनिर्भर भारत" (Aatmnirbhar Bharat) मुहिम के तहत देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भी नए विचार के साथ नए करियर अवसर तलाशने का संदेश दिया था। इसके बाद से ही देश में स्टार्टअप (Startup) जॉब्स का ट्रेंड तेज़ी से बढ़ गया। आज देश में कई स्थापित स्टार्टअप्स हैं और समय के साथ कई नए स्टार्टअप्स भी बन रहे हैं।


क्या है स्टार्टअप?

स्टार्टअप ऐसी कंपनी होती हैं जिसे एक या एक से ज़्यादा लोग मिलकर समय के साथ किसी प्रोडक्ट या सर्विस की डिमांड को देखते हुए बनाते हैं। स्टार्टअप का उद्देश्य तेज़ी से डिमांड को पूरा करते हुए मार्केट गैप को भरना होता है। स्टार्टअप्स सामान्यतया नए विचारों पर आधारित होते हैं।

startups.jpg


यह भी पढ़ें :- क्या आपको है घूमना पसंद? इन 3 जॉब्स से नौकरी के साथ करें अपना शौक भी पूरा

किन लोगों के लिए है अच्छा करियर ऑप्शन?

स्टार्टअप का आइडिया सुनने में भले ही आकर्षक लगता हो, पर यह हर किसी के लिए उपयुक्त करियर ऑप्शन नहीं है। स्टार्टअप ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन है जो समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं, नई सोच रखते हैं, ऐसे प्रोडक्ट या सर्विस को तैयार करना चाहते हैं जो उनके मुताबित बनाना अच्छा रहेगा और समय के साथ इसकी डिमांड बढ़ेगी। स्टार्टअप उनके लिए भी अच्छा करियर ऑप्शन है जो रिस्क लेने से नहीं घबराते।

यह भी पढ़ें :- इस सेक्टर में हैं अवसरों की भरमार, जानिए कैसे आपके करियर को मिल सकता है फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5QED4CW

Monday, October 10, 2022

क्या आपको है घूमना पसंद? इन 3 जॉब्स से नौकरी के साथ करें अपना शौक भी पूरा

अंग्रेज़ी के लेखक और कवि जॉन रोनल्ड राउल टोल्किन की एक चर्चित कहावत है "सभी लोग जो घूम रहे होते हैं, वो गुम नहीं होते।" सामान्यतया लोगों को ऐसा करियर पसंद होता है जिसमें ठहराव हो और साथ ही ज़्यादा झंझट ना हो। पर कुछ लोग इससे अलग सोचते हैं। उन्हें एक ऑफिस में बैठकर 8-9 घंटे काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। वो लोग आज़ाद परिंदे होते हैं और उन्हें खुले गगन में विचरण करना यानि की ऐसा करियर चाहिए होता है जिसमें उनपर ज़्यादा बंदिशें ना हो और घूमने फिरने (Travelling) का भी मौका मिले।


आइए एक नज़र डालते हैं ऐसी ही 3 जॉब्स पर जिनके ज़रिए नौकरी के साथ अपना घूमने का शौक भी पूरा किया जा सकता है। और वो भी एक साथ।

1. फ्लाइट अटेंडेंट

ऐसी जॉब जिसमें घूमने के भरपूर अवसर मिले और वो भी मुफ्त में। अगर आपको ऐसी जॉब चाहिए तो इसके लिए फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attendant) की जॉब से बेहतर और कुछ भी नहीं। फ्लाइट अटेंडेंट का काम होता है फ्लाइट में लोगों को अटेंड करना। साथ ही उन्हें उस फ्लाइट में मुफ्त में यात्रा भी करने को मिलती हैं। ऐसे में इंटरनेशनल फ्लाइट अटेंडेंट होने पर आपको दुनियाभर में घूमने का मौका मिल सकता है और वो भी अपनी जॉब के ही दौरान।

यह भी पढ़ें :- इस सेक्टर में हैं अवसरों की भरमार, जानिए कैसे आपके करियर को मिल सकता है फायदा



travel.jpeg


2. इवेंट प्लानर

इवेंट प्लानर (Event Planner) की जॉब में भी आपको काम के साथ घूमने का भी मौका मिलता है। इवेंट प्लानर का काम होता है इवेंट की प्लानिंग करना। ऐसे में अलग-अलग इवेंट्स में जाना, उसके लिए ज़रूरी बातें प्लान करना आदि ऐसे लोग जिन्हें घूमने का शौक हैं, उनके लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन है।

3. ट्रैवल ब्लॉगर

ट्रैवल ब्लॉगर (Travel Blogger) वो होते हैं जो अपनी ट्रिप्स के बारें में इंटरनेट पर ब्लॉग में लिखते हैं। आजकल अपनी ट्रिप्स के वीडियो बनाकर उन्हें यूट्यूब (Youtube) पर शेयर करना भी ट्रैवल ब्लॉग्गिंग का एक हिस्सा बन गया है। इस जॉब में घूमने के लिए आपको खुद रुपये खर्च करने पड़ते हैं, पर आप अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया (Social Media) के ज़रिए कमाई कर सकते हैं। युवाओं को ट्रैवल ब्लॉग्गिंग काफी पसंद आती है, पर बड़ी उम्र के लोग भी इसमें पीछे नहीं रहते।

यह भी पढ़ें :- IIT Delhi करने जा रहा है एक दशक बाद यह बड़ा बदलाव, जानिए क्या



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8nBDOAZ

Sunday, October 9, 2022

Indian Army 2022: शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल और चयन प्रक्रिया

Indian Army Teacher Recruitment 2022: भारतीय सेना ने पंडित, मौलवी, पादरी समेत कई धार्मिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, RRT 91 और 92 कोर्सेज के लिए जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के पद के लिए धार्मिक शिक्षकों (Religious Teachers) के पंजीकरण शुरू हो गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारतीय सेना JCO भर्ती 2022 के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

128 पदों पर होगी भर्ती


नोटिफिकेशन के मुताबिक पंडित, पंडित (गोरखा), ग्रंथी, मौलवी (शिया), पदरी, बोध भिक्षु और मौलवी (सुन्नी) श्रेणियों के लिए कुल 128 पदों पर भर्ती की जाएगी। उनकी जिम्मेदारी सैनिकों को धार्मिक ग्रंथों का प्रचार करना और रेजिमेंटल / यूनिट धार्मिक संस्थानों में विभिन्न अनुष्ठानों का संचालन करना है। इसके अलावा, उन्हें अंत्येष्टि में शामिल होना, अस्पतालों में बीमारों के लिए मंत्री, दीक्षांत समारोह के साथ प्रार्थना पढ़ना, सजा काट रहे सैनिकों से मिलने, बच्चों और सूचीबद्ध लड़कों और अधिकारी, सैनिक और उनके परिवारों को विशेष धार्मिक निर्देश देने के अलावा धार्मिक संस्थानों में भाग लेना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां


भारतीय सेना आरटी आवेदन पत्र की प्रारंभिक तिथि : 08 अक्टूबर, 2022
भारतीय सेना आरटी आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 नवंबर, 2022
भारतीय सेना आरटी परीक्षा तिथि : 26 नवंबर, 2022

वैकेंसी डिटेल


कुल पदों की संख्या : 128 पद
पंडित के लिए : 108 पद
गोरखा रेजिमेंट के लिए पंडित (गोरखा) के लिए : 05 पद
ग्रंथी के लिए : 08 पद
मौलवी (सुन्नी) के लिए : 03 पद
लद्दाख स्काउट्स के लिए मौलवी (शिया) : 01 पद
पादरे के लिए : 02 पद
लद्दाख स्काउट्स के लिए बोध भिक्षु (महायान) : 01 पद

यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 8वीं पास के लिए नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल

शैक्षणिक योग्यता


जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी पदों पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, योग्यता संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 अक्टूबर 2022 को कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- BOB Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 346 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में पेपर- I और पेपर- II शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए उम्मीदवारों को 100 में से 40 मार्क्स प्राप्त करने होंगे।

ऐसे करना है आवेदन


— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in. पर जाएं।
— होमपेज पर JCO / OR Apply / Login लिंक पर क्लिक करें।
— ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में डिटेल्स भरने के बाद आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी।
— इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें।
— फॉर्म भरने के बाद, प्रिव्यू पर क्लिक जानकारी की जांच कर लें।
— ई-मेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और किसी भी समय आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jUJw8yk

Saturday, October 8, 2022

Zomato की इस नौकरी से घर बैठे कमाएं लाखों, जानिए कैसे करें अप्लाई

कोरोना काल के दौर से ही वर्क फ्रॉम होम (Work From Home / घर से की जाने वाली नौकरियों) का चलन और इनकी डिमांड बढ़ गई हैं। सुविधाजनक होने के कारण ऐसी नौकरियों को विदेशों के साथ ही भारत में भी बहुत पसंद किया जाने लगा है। हालांकि अब कोरोना के कम होने से कंपनियाँ वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो कम ही देती हैं। पर अब देश की प्रमुख फ़ूड डिलीवरी (Food Delivery) कंपनी ज़ो मैटो आकर्षक वर्क फ्रॉम होम नौकरी ऑफर कर रही है, जिससे आप घर बैठे लाखो रुपये कमा सकते हैं।


क्या है ज़ोमैटो का जॉब ऑफर?

ज़ोमैटो के इस नए वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर में कस्टमर सपोर्ट - चैट प्रोसेस की वैकेंसी उपलब्ध हैं। इसमें आपको घर बैठे ज़ोमैटो कस्टमर्स की समस्याओं को कॉल या चैट के ज़रिए सुनना हैं और उन्हें आवश्यकतानुसार असिस्टेंस देकर उनका समाधान करना हैं।

यह भी पढ़ें :- यह है Digital Marketing का ज़माना, जानिए कैसे आपका करियर छू सकता है नई ऊँचाइयाँ

घर बैठे लाखों कमा सकते हैं

ज़ोमैटो की इस नौकरी के ज़रिए आप घर बैठे सालभर में 2.94 लाख रुपये कमा सकते हैं।

customer_care.jpg


कौन कर सकता हैं अप्लाई?

ज़ोमैटो के इस वर्क फ्रॉम होम ऑफर के लिए वो सभी लोग अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली हैं।

कैसे करें अप्लाई?

ज़ोमैटो के इस वर्क फ्रॉम होम के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको ज़ोमैटो की वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन पर क्लिक करना है। या फिर सीधे इस लिंक zomato.com/careers पर भी क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना रिज़्यूमे सबमिट करके आसान प्रोसेस को पूरा करते हुए इस जॉब के लिए अप्लाई करना है। आप इसके लिए ज़ोमैटो में पहले से काम कर रहे लोगों के रेफरेन्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dInqCuN