Thursday, September 23, 2021

Lok Sabha Recruitment 2021: लोकसभा में कंसल्टेंट समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Lok Sabha Recruitment 2021: लोकसभा सचिवालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। देश की संसद में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट loksabha.nic.in पर जाकर वैकेंसी के संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस वैकेंसी के माध्यम से कंसल्टेंट, जूनियर व सीनियर कंटेंट राइटर और इवेंट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी।


इन पदों पर होगी भर्तियां:—
— सोशल मीडिया मार्केटिंग (सीनियर कंसल्टेंट): 1 पद
— सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर कंसल्टेंट): 1 पद
— सीनियर कंटेंट राइटर/मीडिया एनालिस्ट (हिंदी): 1 पद
— जूनियर कंटेंट राइटर (हिंदी): 1 पद
— जूनियर कंटेंट राइटर (अंग्रेजी): 1 पद
— सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर एसोसिएट): 5 पद
— मैनेजर (इवेंट्स): 1 पद


पात्रता :—
उपरोक्त किसी भी पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोगों के पास प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, यानी 11 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की आयु 22 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


वेतनमान:—
— सोशल मीडिया मार्केटिंग (वरिष्ठ सलाहकार) : 65,000 रुपए प्रति माह
— सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर कंसल्टेंट) : 35,000 रुपए प्रति माह
— सीनियर कंटेंट राइटर/मीडिया एनालिस्ट (हिंदी) : 45,000 रुपए प्रति माह
— जूनियर कंटेंट राइटर (हिंदी) : 35,000 रुपए प्रति माह
— जूनियर कंटेंट राइटर (अंग्रेजी) : 35,000 रुपए प्रति माह
— सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर एसोसिएट) : 30,000 रुपए प्रति माह
— मैनेजर (इवेंट्स) : 50,000 रुपए प्रति माह

यह भी पढ़ें:— DSSSB Answer Key 2021 : DSSSB ने जारी की विभिन्न पदों की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे करें आवेदन :—
लोकसभा सचिवालय सलाहकार भर्ती 2021 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट loksabhadocs.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी लेने और सभी आवश्यक विवरण भरने और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ लोकसभा सचिवालय को भेजने की आवश्यकता है। लिफाफा इस पते पर भेजवाना होगा, प्रशासन शाखा- I, कमरा नंबर 619, लोकसभा सचिवालय, संसद भवन अनुबंध, नई दिल्ली - 110001


चयन प्रक्रिया:—
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू बोर्ड के समक्ष व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को तुरंत शामिल होने के लिए कहा जाएगा। बाद में उन्हें अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:— Rajasthan Cooperative Bank Result 2021: कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39vApJG

MP Police Recruitment 2021: कांस्‍टेबल, SI के पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

MP Police Constable SI Recruitment 2021 : मध्य प्रदेश में पुलिस की नौकरी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर नौकरी निकली है। एमपी पुलिस विभाग में स्‍पोर्ट्स कोटे के तहत 19 साल बाद यह भर्ती हो रही है। योग्‍य एवं इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

वैकेंसी डिटेल :—
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल के पदों पर 50 वैकेंसी है और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर 10 वैकेंसी निकाली गई है। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है। मध्य प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से खिलाड़ियों की सीधी भर्ती होने जा रही है। हर साल अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 60 खिलाड़ियों को बिना परीक्षा लिए भर्ती किया जाएगा।


शैक्षणिक योग्यता :—
— कांस्टेबल : 10वीं पास (आरक्षित वर्ग के लिए 8वीं पास)
— सब इंस्पेक्टर : किसी भी विषय से ग्रेजुएशन

उम्र सीमा:—
— 18 वर्ष से 33 वर्ष। (महिला वर्ग, एससी, एसटी व ओबीसी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी)

वेतनमान:—
— एसआई : 36,200/- से 1,14,800/- तक मासिक वेतन
— कांस्टेबल : 19,500 से 62,000/- तक मासिक वेतन

आवेदन शुल्क:—
— अनारक्षित वर्ग के लिए : एसआई के लिए 100 रुपए, कांस्टेबल के लिए 100 रुपए।
— एससी, एसटी, ओबीसी के लिए : एसआई के लिए 50 रुपए, कांस्टेबल के लिए 50 रुपए।

 

यह भी पढ़ें:— Rajasthan Cooperative Bank Result 2021: कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

27 सितंबर कर सकते है आवेदन:—
आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2021 तय की गई है। 4 अक्टूबर तक प्रतिभागी अपने फार्म में संशोधन कर सकते हैं। आवेदक स्वयं के कंप्यूटर, नजदीकी CSC, कियोस्क सेंटर पर आधार इनेबल बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से आवेदन करना होगा। कांस्‍टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास उम्‍मीदवार अप्‍लाई कर सकते हैं जबकि SI भर्ती के लिए उम्‍मीदवार को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/3E7MouO पर पंजीयन कराए।
— इसके बाद पोर्टल पर New Candidate Registration Section के अंतर्गत दिए गए लिंक 'Create Account' पर क्लिक करें।
— पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदक का आधार सत्यापन आवश्यक है।
— सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर एवं ई मेल आईडी सही और प्रामाणिक है।

यह भी पढ़ें:— DSSSB Answer Key 2021 : DSSSB ने जारी की विभिन्न पदों की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CEDFid

freshers job opportunities : फ्रेशर्स के लिए जॉब्स के बंपर मौके, 31% बढ़ेगी हायरिंग

job opportunities for freshers : नई दिल्ली । फ्रेशर्स के लिए इस साल नौकरियों के बंपर मौके आने वाले हैं। देश की 17 फीसदी कंपनियां दिसंबर, 2021 तक फ्रेशर्स की 31 फीसदी अधिक हायरिंग करने की तैयारी में हैं। जबकि ग्लोबल स्तर पर केवल 6 फीसदी कंपनियां फ्रेशर्स को नियुक्त करने की तैयारी में हैं। टीमलीज एडटेक की यह करियर आउटलुक रिपोर्र्ट 18 विभिन्न क्षेत्रों और 14 शहरों पर केंद्रित है।

14% नौकरियां स्किल्ड प्रोफेशनल्स को: रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी से धीरे-धीरे उबरने के बाद बाजार में रौनक बढ़ रही है। कंपनियों में कामकाज तेजी से हो रहा है और नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, वर्ष 2022 शुरू होने से पहले भारतीय कंपनियां इस साल 31 फीसदी अधिक नियुक्तियां करने की तैयारी में हैं। इस साल विशेष योग्यता वाले 14 फीसदी प्रोफेशनल्स को नई नौकरी मिलने की उम्मीद है।

Job Opportunities: मोदी सरकार ला रही हैं 5 करोड़ नौकरियां, बेरोजगारों के लिए बनाया खास प्लान

इन शहरों में नौकरी के अधिक मौके-
शहर - संभावनाएं
बेंगलूरु - 43%
मुंबई - 31%
दिल्ली - 27%
चेन्नई - 23%
पुणे - 21%

इन सेक्टर्स में अधिक हायरिंग की उम्मीद-
सेक्टर - संभावनाएं
आइटी - 31%
टेलीकॉम - 25%
टेक स्टार्टअप - 25%
हेल्थकेयर - 23%
लॉजिस्टिक्स - 23%
निर्माण - 21%

देश में फ्रेशर्स की नियुक्ति का रुझान दमदार-
06% विदेशी कंपनियां ही फ्रेशर्स की हायरिंग करने के लिए तैयार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CFcbsU

Wednesday, September 22, 2021

Sarkari Naukri: स्पोर्ट्स कोटा में कांस्टेबल और एसआई के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

MP Police Recruitment 2021: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर रिक्त पदों भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती खेल में मेधावी युवाओं के लिए निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती और एमपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए mppolice.gov.in पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कोटा में यह भर्ती लंबे समय के अंतराल पर की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किये बिना जल्द से जल्द अप्लाई करें।

एमपी पुलिस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार 27 सितंबर 2021 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट - recruitment.mppolice.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 4 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

Direct Link: https://ift.tt/3mJ7722

रिक्तियों का विवरण
कांस्टेबल - 50 पद
सब-इंस्पेक्टर (एसआई) - 10 पद

पात्रता
आवेदक का शैक्षणिक योग्यता के तौर पर दसवीं और ग्रेजुएट होना जरुरी है। साथ ही स्पोर्ट्स में ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बहु-खेल आयोजनों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी एसआई पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, जबकि अधिकृत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता कांस्टेबल पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Read More: 10वीं पास के लिए कुक-कारपेंटर सहित कई पदों पर नौकरियां, जल्दी करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि - 27 सितंबर 2021

आयु सीमा:
सामान्य - 21 से 33 वर्ष
महिला और आरक्षित वर्ग - 21 से 38 वर्ष

Read More: ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए 313 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

आवेदन शुल्क:

यूआर: एसआई - 100 रूपए
कांस्टेबल - 100 रूपए
आरक्षित वर्ग के लिए - 50 रूपए

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को recruitment.mppolice.gov पर जाना होगा। और पोर्टल पर नए उम्मीदवार पंजीकरण करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन में मांगी गई जानकारी को भरकर सबमिट कर दें। अगले चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फाइनल सबमिशन कर देवें। भरे हुए आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EFj3IF

JPSC Answer Key 2021: सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Jharkhand Civil Service Prelims Answer Key 2021 : झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) (JPSC) ने सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा (Civil Service Prelims Exam) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे सभी JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

28 सितंबर तक दर्ज करा सकते है आपत्ति:—
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसे 28 सितंबर, 2021 को या उससे पहले आधिकारिक साइट के माध्यम से कर सकते हैं। उन्हें बस अपने साथ प्रश्न का उत्तर भेजना है। इसके लिए आयोग ने निर्धारित शुल्क तय कर रखी है, उम्मीदवार को उसका भुगतान करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजट करें।

यह भी पढ़ें:— DUET Admit Card 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

19 सितंबर को हुई थी परीक्षा:—
JPSC ने 19 सितंबर को संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार अपनी जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा आंसर की 2021 को आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:— Rajasthan Cooperative Bank Result 2021: कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

 

ऐसे डाउनलोड करें जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा उत्तर कुंजी 2021 :—
— सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर 'प्रेस विज्ञप्ति और संयुक्त सिविल सेवा (पीटी) परीक्षा-2021 (विज्ञापन संख्या 01/2021) की मॉडल आंसर की' के लिंक पर क्लिक करें।
— यह जेपीएससी की वेबसाइट के एक नए पेज पर निर्देशित होगा।
— अब आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
— इसको डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें:— DSSSB Answer Key 2021 : DSSSB ने जारी की विभिन्न पदों की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kzf1cF

ONGC Recruitment 2021 : ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए 313 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

ONGC Recruitment 2021 : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Notification: Oil and Natural Gas Corporation Ltd.) (ONGC) ने GATE 2020 के माध्यम से ग्रेजुएट ट्रेनी (GTs) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इन पदों के लिए 22 सितंबर से 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना आवेदन भेज सकते है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ONGC GATE भर्ती के लिए निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट www.ongcindia.com पर आवेदन कर सकते है।

313 पदों पर वैकेंसी:—
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान विषयों में कुल 313 रिक्तियां उपलब्ध हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए इस भर्ती के तहत ओएनजीसी में भर्ती अभ्यास के लिए केवल गेट 2020 स्कोर ही मान्य है। GATE 2019 या GATE 2021 या किसी पिछले GATE परीक्षा से प्राप्त अंक मान्य नहीं हैं। उम्मीदवार ओएनजीसी गेट 2020 पर अधिक विवरण देख सकते हैं जैसे कि शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया आदि।

अधिसूचना विवरण:—
विज्ञापन संख्या: 2/2021 (आर एंड पी)

ओएनजीसी गेट महत्वपूर्ण तिथियां:—
— ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की आरंभ तिथि : 22 सितंबर, 2021
— ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर, 2021


ओएनजीसी गेट रिक्ति विवरण:—
— कुल पदों की संख्या : 313 पद
— एईई (सीमेंटिंग) : 7 पद
— एईई (सिविल) : 18 पद
— एईई (ड्रिलिंग) : 28 पद
— एईई (इलेक्ट्रिकल) : 39 पद
— एईई (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 5 पद
— एईई (इंस्ट्रुमेंटेशन) : 32 पद
— एईई (मैकेनिकल) : 31 पद
— एईई (उत्पादन) रसायन : 16 पद
— एईई (उत्पादन) पेट्रोलियम : 12 पद
— एईई (जलाशय) : 7 पद
— केमिस्ट : 15 पद
— भूविज्ञानी : 19 पद
— भूभौतिकीविद् (सतह) : 24 पद
— भूभौतिकीविद् (वेल्स) : 12 पद
— सामग्री प्रबंधन अधिकारी : 12 पद
— प्रोग्रामिंग ऑफिसर : 5 पद
— परिवहन अधिकारी : 7 पद
— एईई (औद्योगिक इंजीनियरिंग) : 3 पद


ओएनजीसी गेट आयु सीमा:—
— जनरल : 30 साल
— ओबीसी : 33 वर्ष

यह भी पढ़ें:— Rajasthan Cooperative Bank Result 2021: कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

एईई ड्रिलिंग / सीमेंटिंग के लिए:—
— एससी / एसटी : 33 वर्ष
— जनरल : 28 साल
— ओबीसी : 31 साल

ओएनजीसी गेट 2021 के लिए चयन प्रक्रिया:—
चयन GATE 2020 स्कोर, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ओएनजीसी गेट भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें:—
योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ओएनजीसी की वेबसाइट www.ongcindia.com के माध्यम से 12 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:— DSSSB Answer Key 2021 : DSSSB ने जारी की विभिन्न पदों की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XA0jZS

DSSSB Answer Key 2021 : DSSSB ने जारी की विभिन्न पदों की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

DSSSB Answer Key 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) (DSSSB) ने विभिन्न पदों की परीक्षाओं की आंसर की जारी कर दी है। डीएसएसएसबी ने तकनीकी सहायक, TGT गणित, वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक और TGT अंग्रेजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजिन किया था। जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

25 सितंबर तक दर्ज करवा सकते है आपत्ति:—
ये सभी परीक्षाएं 10 से 14 सितंबर 2021 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी आंसर की चेक कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की के खिलाफ संदेह या आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से dsssb.delhi.gov.in पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। डीएसएसएसबी उत्तर कुंजी 2021 के खिलाफ आपत्तियां उठाने की सुविधा 25 सितंबर, 2021 तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें डीएसएसएसबी आंसर की 2021 :—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
— इसके बाद 'आंसर की' पर क्लिक करें।
— अब 10, 11, 13, 14 सितंबर 2021 की तारीखों के लिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए ड्राफ्ट आंसर की नोटिस पर क्लिक करें।
— आंसर की डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें:— UP Police SI Recruitment 2021 : यूपी पुलिस एसआई में 9534 पदों पर भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा

उम्मीदवार ऐसे दर्ज करवाए अपनी आपत्ति:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर उपलब्ध 10 से 14 सितंबर 2021 तक आयोजित डीएसएसएसबी परीक्षा के लिए आपत्ति प्रबंधन लिंक' पर क्लिक करें।
— अब आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
— इसमें उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
— इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
— आंसर की को लेकर कोई शंका होने पर उम्मीदवार 25 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:— IREL Recruitment 2021: ग्रेजुएट / डिप्लोमा ट्रेनी, सुपरवाइजर और कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XHO8dK