Tuesday, June 22, 2021

Ayushmann Khurrana अपने नाम में डबल एन और डबल आर का क्यों करते है इस्तेमाल, बताया इससे जुड़ा सीक्रेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का नाम आज के समय में बड़े एक्टर में शुमार है। काफी कम समय में ही उन्होंने काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। और वे इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पिता पी. खुराना को देते है।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के पिता एक ज्योतिष हैं और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हमेशा ही अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता को देते रहे हैं। क्योकि पिता के चलते ही आज वो कामयाबी की सीढ़ियों को पार करते जा रहे हैं। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने नाम के पीछे का सीक्रेट बताया है

आयुष्मान खुराना ने बताया सीक्रेट

आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनके पिता को म्यूजिक, कविताओं, के साथ आर्ट के प्रति लगाव था उन्होंने कानून की पढ़ाई भले ही की थी लेकिन उनका मन हमेशा एस्ट्रॉलजी में लगता था। और उन्ही के द्वारा नाम में इस तरह का परिवर्तन किया गया। उन्होंने मानना था कि हम अपनी किस्मत को खुद तराश सकते हैं। हम अपने कर्मों को अपनी तकदीरों को चमत्कारिक ढंग से बदल सकते हैं।

बदली हुई है नाम की स्पेलिंग
बता दें कि आयु्ष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपने नाम में डबल एन और डबल आर का उपयोग करते हैं। आयुष्मान के पिता ज्योतिष हैं उनका मानना था कि ऐसा करने से किस्मत बदल सकती है और आज एक बड़े एक्टर बनने का कारण भी वो इसी को मानते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zLV3RB

Monday, June 21, 2021

Happy Birthday Vijay: इस एक्टर ने किसी हीरोइन से नहीं, बल्कि सेट पर मिलने आई लड़की से की शादी, 3 साल तक चला अफेयर

Happy Birthday Vijay Chandrasekhar Joseph: साउथ सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर को भला कौन नही जानता, उनकी हर फिल्में लोगों के दिलो-दिमाग में छाई रहती है। उनकी इसी आदाकारी को देख हर लड़कियों का दिल उनके लिए धड़कने लग जाता है। आज हम उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जो उनकी जिंदगी के बेहद करीब है।

Read More:- कबीर सिंह बनने के लिए शाहिद कपूर को एक दिन में पीनी पड़ती थी 20 सिगरेट

 Vijay Chandrasekhar Joseph

विजय साउथ सिनेमा के ऐसे बड़े एक्टर्स में से एक है जिनके साथ काम करने के लिए बड़ी से बड़ी हीरोइनों की लाइन लगी रहती है। इतना ही नही, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तक ने विजय के साथ ही काम करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय की तमिल फिल्म Thamizhan थी। जो साल 2002 में आई थी। विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

Read More:- सोनाक्षी सिन्हा से लेकर आलिया भट्ट तक इन एक्ट्रेसेस ने घटाया अपना वजन

 Vijay Chandrasekhar Joseph

विजय के आस-पास भले ही बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां हमेशा बनी रहती थी जिनके साथ रुपहले पर्दे पर उन्होंने काफी रोमांस भी किया है लेकिन इसके बाद भी उनका दिल एक साधारण सी लड़की पर आ गया था। विजय ने संगीता नाम की लड़की से शादी की है। यह वही लड़की है जब एक समय वो विजय की बड़ी फैन हुआ करती थीं।

 Vijay Chandrasekhar Joseph

संगीता यूके में रहती थीं और शूटिंग के दौरान ही दोनों की मुलाकात एक सेट पर हुई थी। उनसे पहली बार मिलते ही विजय संगीता को दिल दे बैठे थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।

संगीता ने शूटिंग के सेट पर ही विजय को अपने बारे में सबकुछ बता दिया था। बाद में दोनों की बातों का सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा। इसके बाद एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UrJIpC

UPSSSC PET 2021: यूपी पीईटी परीक्षा में फीस जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते हैं जमा

UPSSSC PET 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लाखों उम्मीदवारों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी), 2021 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि 25 जून 2021 तक बढ़ा दी है। जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आज यानि की 21 जून को ही कर लेना होगा। इसके बाद से रजिस्ट्रेशन विडों आज रात मध्यरात्रि से बंद कर दिया जाएगा।

इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार सम्मलित होते है लेकिन कुछ कारण वश काफी बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपना आवेदन समय पर जमा नही करा पाए थे उनकी समस्या को देखते हुए आयोग ने फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई है।

उम्मीदवार कर रहे थे मांग

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली पहली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी), 2021 के आवेदन करने की आज, 21 जून 2021 को अंतिम तिथि थी। लेकिन आयोग की वेबसाइट पर तकनीकी समस्याएं आने के कारण अप्लीकेशन पेज ओपेन नहीं हो रहा है। ऐसे में यूपी पीईटी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाने की मांग की हैं। इन उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर, मुख्यमंत्री कार्यालय, विभिन्न मंत्रियों और सरकार के प्रमुखों से यूपी पीईटी 2021 अप्लीकेशन डेट बढ़ाने की मांग की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qgK3qM

JKSSB Recruitment 2021: जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित 503 पदों निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

JKSSB Recruitment 2021: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ( JKSSB ) ने अधिनियम 2010 के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में 503 अलग—अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर 20 जून से 20 जुलाई के बीच आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक साइट से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व अन्य जानकारी भी डिटेल में हासिल कर सकते हैं।

Read More:- NWDA Recruitment 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अकाउंट्स ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

जेकेएसएसबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के तहत साइंटिस्ट 'ए', जूनियर एनवायरनमेंटल इंजीनियर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, फील्ड इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंफॉर्मेशन ऑफिसर, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, डेटा ऑपरेटर, सोशल फॉरेस्ट्री के 503 पदों पर भर्ती की जानी हैं।

Read More:-RRVPN Recruitment 2021: राजस्थान बिजली विभाग में निकली 1295 पदों पर भर्तियों पर आवेदन करने आज आखिरी मौका, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि: 20 जून 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2021

जेकेएसएसबी रिक्ति विवरण

कुल पद - 503

वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग - 280 पद

सामान्य प्रशासन विभाग - 200 पद

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग - 4 पद

डिपार्टमेंट ऑफ लॉ जस्टिस एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स - 19 पद

JKSSB जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनो और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी जिसमें प्रश्न केवल अंग्रेजी में सेट किए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gPf15g

Indian Navy Admit Card 2021: एसएसआर और एए पदों पर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Indian Navy Admit Card 2021: भारतीय नौसेना ने एए (आर्टिफिसर अपरेंटिस) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के पदों पर भर्ती निकाली थी जिसके लिए लिखित परीक्षा और पीईटी की परीक्षा के एडमिट कार्ड का उम्मीदवार काफी लंबे समय से इतंजार कर रहे थे भारतीय नौसेना ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.inपर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से सीधे भारतीय नौसेना नाविक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों की पीएफटी (शारीरिक परीक्षा) भी इसी दिन ले ली जाएगी।

एए एसएसआर परीक्षा पैटर्न

भारतीय नौसेना ऑनलाइन एग्जाम में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें जनरल इंटेलिजेंस एंज रिजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और कंप्रीहेंशन एंड जनरल अवेयरनेस विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। पेपर कुल 100 अंकों का होगा, और प्रत्येक विषय के लिए 25 अंक होंगे।

How to Download Indian Navy Admit Card 2021 ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट - joinindiannavy.gov.in पर जाएं

लॉगिन' टैब पर क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।

बता दें कि भारतीय नौसेना की ओर से अगस्त 2021 बैच में कुल 2500 रिक्तियां निकाली गई थीं जिनमें से 2000 एसएसआर और 500 एए के लिए हैं। नाविकों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन - एए-150 और एसएसआर-02/2021 बैच 26 अप्रैल 2021 से 05 मई 2021 तक आमंत्रित किए गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iTceuu

Gauhati High Court Recruitment 2021: असम न्यायिक सेवा ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी, जल्द करें आवेदन

Gauhati High Court Recruitment 2021: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने असम न्यायिक सेवा ग्रेड 3 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून 2021 को या उससे पहले गौहाटी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट ghrecruitment.in पर जाकर असम न्यायिक सेवा ग्रेड 3 परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन लिंक तक पहुंच सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा कराने के बाद शुल्क भुगतान चालान का प्रिंटआउट ले लें। इसके साथ ही उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

Gauhati High Court Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा जो 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरणों के लिए यहां इस अधिसूचना पर जाकर देख कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 11 जून 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जून 2021

Gauhati High Court Recruitment 2021: रिक्ति विवरण

22 पद

Gauhati High Court Recruitment 2021: पात्रता मानदंड Eligibility

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा दी गई कानून की डिग्री होनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zKVprJ

PSSSB Fishery Officer Recruitment 2021: फिशरी ऑफिसर के 27 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

PSSSB Fishery Officer Recruitment 2021: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की ओर से मत्स्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसके तहत 27 रिक्त पदों पर भर्तीयां की जानी हैं। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक हैं, वे 18 जून 2021 से 25 जून 2021 (शाम 5:00 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More:- NWDA Recruitment 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अकाउंट्स ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

इसके बाद दिए जाने वाला आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इससे पहले इसके आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से 10 मई 2021 शाम 5 बजे के बीच की गई थी। ऐसे में वो उम्मीदवारों जो पहले आवेदन नही कर पाए है उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए अपने आवेदन जल्द से जल्द जमा करें। उम्मीदवार पात्रता, चयन, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण जानने के लिए इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की शुरुआत: 18 जून 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जून 2021

PSSSB Fishery Officer Recruitment 2021: रिक्ति विवरण

फिशरी ऑफिसर - 27 पद

PSSSB Fishery Officer Recruitment 2021: पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मत्स्य विज्ञान में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जूलॉजी की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

PSSSB Fishery Officer Recruitment 2021: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SIQUgI