Wednesday, June 16, 2021

APPSC Group 1 Exam: हाईकोर्ट ने गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद क्लास-1 परीक्षा के साक्षात्कार लगाई रोक, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

APPSC Group 1 Exam: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने एपी लोक सेवा आयोग क्लास-1 परीक्षा ( AP Public Service Commission Class-1 Exam ) में सफल अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। एपीपीएससी क्लास-1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आज से साक्षात्कार होना था। क्लास-1 की मुख्य परीक्षा के संचालन में अनियमितता को लेकर दायर आठ याचिकाओं पर सुनवाई के बाद होईकोर्ट ने एपीपीएससी को साक्षात्कार आयोजित नहीं करने का आदेश दिया है। अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में साक्षात्कार प्रक्रिया पर चार सप्ताह का स्थगन जारी रखने को कहा है।

Read More: HSSC Haryana Police SI Recruitment 2021: एसआई के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

याची ने एपीपीएससी पर मेंस परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाया

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ( Andhra Pradesh High Court ) ने एपी लोक सेवा आयोग साक्षात्कार प्रक्रिया को चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। अदालत का आदेश आने के बाद एपीपीएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। मंगलवार को कोर्ट ने इस मामले में दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने तर्क दिया था कि मुख्य परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के बारे में उम्मीदवारों को पहले से सूचित नहीं किया गया था।

एपीपीएससी ने गड़बड़ी के आरोपों को किया खारिज

आंध्र प्रदेश लोक सेवा अयोग (Andhra Pradesh Public Service Commission ) के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले आठ याचिकाकर्ताओं ने तेलुगु माध्यम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर भी आपत्ति जताई है। जबकि अंग्रेजी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्य के बाहर किया गया था। सरकारी वकील ने अपनी ओर से तर्क दिया कि परीक्षा नियमों के अनुसार आयोजित की गई थी।

Read More: RPSC AE Counselling Date 2021: एई पद के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, @ rpsc.rajasthan.gov.in से करें चेक

Read More: ONGC OPAL Recruitment 2021: एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, @opalindia.in से करें आवेदन

Web Title: APPSC Class-1 Exam High Court Issue Stays On Andhra Class-1 Examination Interviews



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TzOOQa

RPSC AE Counselling Date 2021: एई पद के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, @ rpsc.rajasthan.gov.in से करें चेक

RPSC AE Counselling Date 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने इंजीनियरिंग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सहायक अभियंता पद के लिए मुख्य परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है वे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। आरपीएससी की ओर से इस बारे में जारी शॉर्ट नोटिस के मुताबिक राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सहायक के लिए काउंसलिंग तिथि आयोजित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। काउंसलिंग 23 से 28 जुलाई 2021 के दरम्यान होनी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी तय शेड्यूल के मुताबिक ही उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं।

Read more: HSSC Haryana Police SI Recruitment 2021: एसआई के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें काउंसलिंग राउंड मं शामिल होने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र, परामर्श पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे। साथ ही काउंसलिंग राउंड के लिए सभी दस्तावेजों के साथ शामिल होना जरूरी है। दस्तावेज न होने के स्थिति में उम्मीदवार को काउंसलिंग में शामिल होने से रोका जा सकता है।

ऐसे करें काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड

असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 आरपीएससी ( RPSC Asst. Engineer Comb Comp Exam 2018 ) के सफल प्रतियोगी पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध न्यूज सेक्शन में जाएं। सहायक के लिए परामर्श के संबंध में प्रेस नोट लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको वांछित आरपीएससी एई काउंसलिंग तिथि 2021 मिलेगी। आरपीएससी एई काउंसलिंग तिथि 2021 का प्रिंट आउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लेंं

RPSC AE Counselling Date 2021

आरपीएससी ने तीन दिन पहले सहायक अभियंता ( AEN ) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया था। परिणाम पीडीए फॉर्मेट में जारी किया गया था। AE mains की एग्जाम 03 दिसंबर 2019 से 05 दिसंबर 2019 तक आयोजित की गई थी।

Read More: ONGC OPAL Recruitment 2021: एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, @opalindia.in से करें आवेदन

Read More: RPSC Interview Date 2021 Released: सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पद के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, उम्मीदवारों को लानी होगी कोरोना रिपोर्ट

Web Title: RPSC AE Counseling Date 2021 Schedule Released



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TFrYqa

REET 2021 date : राजस्थान रीट परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें अभ्यर्थी कब कर सकेंगे आवेदन

REET 2021 Exam Date: काफी लंबे समय से लाखों अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा 2021 की नई तारीख के घोषित होने का इंतजार था। इससे पहले इस परीक्षा की तीथि 20 जून 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद से राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई फैसला नहीं किया गया है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही एक या दो दिनों के अंदर इस परीक्षा तिथि का ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि काफी लंबे समय से रीट 2021 के उम्‍मीदवार इस परीक्षा की तारीख की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पदों की संख्‍या में बढ़ोतरी को लेकर भी मांग उठ रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज या कल रीट परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि पहले इस परीक्षा की तिथि 25 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 20 जून किया गया था। अभी तक इस परीक्षा की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है।

बोर्ड परीक्षाएं रद्द

वहीं राज्य में 10वीं और 12वीं की स्थगित बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा. वहीं कई राज्यों में भी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2021 निर्धारित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए राज्य में 31 हजार शिक्षकों के पदों को भरा जाना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3grhsvL

SSC GD Constable Notification 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द हो सकता है जारी,जानिए पूरी डिटेल्स

SSC GD Constable Notification 2021 : देश में तेजी से फैल रही महामारी के चलते कई प्रतियोगी परिक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। जिनके बीच एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें भी टलती जा रही थी। अब काफी लंबे समय के इंतजार के बाद से जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 25 मार्च से इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होना था, जिसे कोरोना मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब संभावना ये जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आयोग की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है। स्थिति के समान्य होते ही आयोग अपनी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा।

एसएससी की भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 25 मार्च को जारी होना था। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया और अभी तक इस भर्ती के लिए अधिसूचना नहीं जारी की गई है। कर्मचारी चयन आयोग की वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच होना हैं।

शैक्षणिक योग्यता

जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं अभ्यर्थी की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए।

परीक्षा पैटर्न

इन पदों पर ली जाने वाली परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड पर होगी जिसमें 100 नम्बर के प्रश्नों को हल करना होगा। जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी/हिंदी से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का लिए 1.30 घंटे निर्धारित किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vvaBWv

DIC Recruitment 2021: सीनियर डेवलपर और डिजाइनर सहित अन्य पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DIC Recruitment 2021: डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीनियर डेवलपर, डिजाइनर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे DIC आधिकारिक वेबसाइट dic.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून 2021 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2021 है।

जारी की गई अधिसूचना के तहत कुल 16 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाने हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तीथि

आवेदन करने की शुरूआत 14 जून 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2021

रिक्त पदों का विवरण

सीनियर डेवलपर : 03 पद

डेवलपर : 06 पद

डिजाइनर : 02 पद

सॉफ्टवेयर टेस्टर कम डेवलपर : 02 पद

सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर : 01 पद

कंटेंट मैनेजर/राइटर : 02 पद

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन बीई, बीसीए, बीआईटी, एमएससी की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार ही कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यहां कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ora.digitalindiacorporation.in पर जाना होगा। यहां से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TA2bjh

दिल्ली सरकार की ओर से मेडिकल असिस्टेंट के 5000 पदों पर भर्ती की हुई घोषणा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की जंग लड़ने के बाद अब सरकार तीसरी लहर से लड़ने के लिए योजनाएं बना रही हैं। इसके तहत अब सरकार मेडिकल असिस्टेंट के 5 हजार पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानि की 17 जून 2021 से शुरू होने वाली है। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

Read More:- Indian Railway Recruitment 2021: 10th, 12th पास युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

 

दिल्ली सरकार की ओर से 5000 कम्युनिटी नर्सिंग असिस्टेंट या मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सीएम ने कहा कि यह भर्ती पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। वहीं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए जांच कर सकते हैं।

मेडिकल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। और इन पदों के लिए वे ही उममीदवार आवेदन कर सकते है जिसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इन 5000 असिस्टेंट को 28 जून, 2021 से शुरू होने वाले 500 के बैचों में से प्रत्येक में 2 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए दिल्ली सरकार ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगी। वहीं योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के बारे में अधिक अपडेट के लिए दिल्ली सरकार की आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iKQu3P

AIIMS Jodhpur Recruitment Application 2021: सीनियर रेजिडेंट के 106 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

AIIMS Jodhpur Recruitment Application 2021: हेल्थ सेक्टर में काम करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक खास खबर यह है कि एम्स जोधपुर की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 106 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नही किया है वे लोग एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर लें। क्योंकि अब आवेदन की लास्ट डेट समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष बचा हैं। ऐसे में, इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर जल्द अप्लाई कर देना चाहिए। इस भर्ती के तहत सीनियर रेजिडेंट के कुल 106 पदों पर भर्ती की जानी हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रारंभिक तिथि 22 मई 2021

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2021

पदों की कुल संख्या - 106

पद का नाम - सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर

चयन - डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा।

वेतनमान - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक दिया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता एंव उम्र सीमा

मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी धारण करने वाले उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिएं। इस भर्ती अभियान के तहत एम्स जोधपुर में कुल 106 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 1000 और एससी और एसटी श्रेणियों के लिए 800 रुपए बतौर आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों की संख्या के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन 1 बटा 6 के अनुपात में किया जाएगा। एक पद के लिए 6 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन साक्षात्कार के आधार पर ही किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3grKwmO