Monday, February 22, 2021

HAL सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, आज ही करें अप्लाई

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने भारतीय नागरिकों से एक वर्षीय अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 87 पदों और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए कुल 78 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9 हजार रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस को 8 हजार रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदक 25 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के रूप में ट्रेनिंग पाने के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने किसी मान्य यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री ली हो। हालांकि, ट्रेनिंग जॉइन करने की तारीख और डिग्री पास करने की तारीख के बीच 3 वर्ष से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए। टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए आवेदकों के पास स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यहां भी ट्रेनिंग जॉइन करने की तारीख और डिप्लोमा पूरा करने की तारीख के बीच 3 वर्ष से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए।

चयन और आवेदन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को सभी मेडिकल स्टैन्डड्र्स पूरे करने होंगे। जिन आवेदकों के पास एक वर्ष या उससे ज्यादा का कार्य अनुभव होगा, उन्हें इन पदों के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। आवेदक वेबसाइट https://hal-india.co.in/ या www.mhrdnats.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

कितना आरक्षण
एचएएल के कुल अप्रेंटिस पदों में से एससी वर्ग के आवेदकों को 10 फीसदी, एसटी वर्ग के आवेदकों को 9 फीसदी, ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 27 फीसदी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 4 फीसदी, एक्सएसएम वर्ग के आवेदकों को 4.5 फीसदी और इडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। एक्सएसएम वर्ग में एक्स-सर्विसमेन, उनके बच्चे और आम्र्ड फोर्सेज पर्सोनल के बच्चे शामिल हैं।

HAL के अलावा इन विभागों में भी इस समय सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ सरकारी नौकरियों के बारे में..

यूपीएससी (UPSC)
पद- जॉइंट सेक्रेटरी आदि
पद संख्या- कुल 30 पद
अंतिम तिथि- 22 मार्च, 2021
https://www.upsc.gov.in/

यूसीआइएल (UCIL)
पद- डिप्टी जनरल मैनेजर
पद संख्या- कुल 47 पद
अंतिम तिथि- 23 मार्च, 2021
http://www.ucil.gov.in/

एचपीपीएससी (HPPSC)
पद- सेफ्टी ऑफिसर
पद संख्या- कुल 15 पद
अंतिम तिथि- 04 मार्च, 2021
http://www.hppsc.hp.gov.in/

बेसिल (BESIL)
पद- लैब अटेंडेंट आदि
पद संख्या- कुल 120 पद
अंतिम तिथि- 22 फरवरी, 2021
https://www.becil.com/

पीएचईडी, मणिपुर
पद- जूनियर केमिस्ट व अन्य
पद संख्या- कुल 43 पद
अंतिम तिथि- 27 फरवरी, 2021
https://www.phedmanipur.gov.in/

एसइआरसी (SERC)
पद- टेक्नीशियन आदि
पद संख्या- कुल 15 पद
अंतिम तिथि- 19 मार्च, 2021
https://serc.res.in/

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड
पद- मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
पद संख्या- कुल 20 पद
अंतिम तिथि- 01 मार्च, 2021
https://www.nbccindia.com/

आइआरइएल इंडिया लि.
पद- लैब असिस्टेंट आदि
पद संख्या- कुल 31 पद
अंतिम तिथि- 25 फरवरी, 2021
https://www.irel.co.in/

आइडीबीआइ बैंक लि.
पद- बैंक मेडिकल ऑफिसर
पद संख्या- कुल 23 पद
अंतिम तिथि- 24 फरवरी, 2021
https://www.idbibank.in/

एनएबीआइ (NABI)
पद- रिसर्च एसोसिएट्स आदि
पद संख्या- कुल 08 पद
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि- 26 फरवरी, 2021
http://nabi.res.in/

एचएएल, नासिक
पद- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट व डिप्लोमा अप्रेंटिस
पद संख्या- कुल 87 पद
अंतिम तिथि- 25 फरवरी, 2021
https://hal-india.co.in/

आरपीएससी (RPSC)
पद- असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर व सुप्रिंटेंडेंट गार्डन आदि
पद संख्या- कुल 05 पद
अंतिम तिथि- 16 मार्च, 2021
https://rpsc.rajasthan.gov.in/



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kd0kKI

RRB MI CBT 2020 Answer Key: मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड सीबीटी परीक्षा की Answer Key आज होगी जारी, यहां से करें चेक

RRB MI CBT 2020 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर आयोजित सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी आज शाम 6 बजे जारी की जाएगी। आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड आंसर की एवं प्रश्नपत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जो कैंडिडेट्स आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा सीबीटी 2020 में उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी द्वारा जारी आंसर की को चेक कर सकेंगे।

Click Here For More Information

नोटिस के मुताबिक़ आरआरबी सीबीटी 2020 के संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड की विभिन्न जोनल वेबसाइट्स पर आंसर की का लिंक 22 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक एक्टिव रहेगा।

आरआरबी द्वारा मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर सीबीटी का आयोजन 15-12-2020 से 18-12-2020 तक और 07-01-2021 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले किसी कैंडिडेट्स को प्रश्न/उत्तर पर कोई भी ऑब्जेक्शन है तो वे उसे 28 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रूपये प्रति क्वेश्चन की दर से शुल्क भी जमा करना होगा। कैंडिडेट्स की आपत्ति सही जाने की स्थिति में शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

How To Check RRB NTPC CBT 2020 Answer Key
आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए हुई सीबीटी परीक्षा के आंसर की भी जल्द जारी किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में करीब 1.25 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिक संख्या होने के कारण एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा के अभी तक तीन चरण पूरे हो चुके हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NIhnId

Sunday, February 21, 2021

HSSC Clerk Result 2021: एलडीसी भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, यहां से करें चेक

HSSC Clerk Result 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एलडीसी और यूडीसी भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपने नतीजे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए एलडीसी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 24 फरवरी 2020 को किया गया था, वहीं, एलडीसी पदों के लिए परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। एलडीसी भर्ती परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या पत्रिका डॉट कॉम के पेज दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

Click Here For Check Result

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 फरवरी से
लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन अगले चरण के अंतर्गत किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर सुबह 9 बजे ताउ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर 3, पंचकूला में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की कॉपी और ओरिजनल डाक्यूमेंट्स भी लाने होंगे।

How To Check HSSC Clerk Result 2021
हरियाणा एलडीसी, यूडीसी रिजल्ट 2020-21 देखने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फाइल में ओपेन होंगे, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च कर पाएंगे। परिणामों को चेक करने के बाद उम्मीदवारों को सॉफ्ट कॉपी सेव कर लेनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qH4wVr

Saturday, February 20, 2021

Sarkari Naukri: कृषि अधिकारी के 63 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

TPSC Recruitment 2021: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अधिसूचना कुल 63 पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 मार्च, 2021 से शुरू होगी। और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2021 है।

Click Here For Check Official Notification

पात्रता
उक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर में बैचलर डिग्री होना जरुरी है।
एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। आयु की गणना 30 मार्च, 2021 के अनुसार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए कुल 200 अंक निर्धारित होंगे, जिसमें लिखित परीक्षा में 180 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। वहीं, इंटरव्यू के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग - 250 रूपये
एससी/ एसटी / बीपीएल कार्ड होल्डर्स / फिजिकली हैंडिकैप्ड - 150 रूपये
यहां कर सकेंगे आवेदन

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 मार्च, 2021 से ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dwhe5n

Latest Jobs 2021: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

BSSS Bihar Recruitment 2021: बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जान आरोग्य योजना के लिए रिक्तियां अधिसूचित की है। यह भर्ती राज्य स्तर पर जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पूरी तरह से अनुबंध आधार पर 3 वर्ष के लिए है। परफॉरमेंस के अनुसार कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।

Click Here For Check Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 19 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2021

रिक्तियों का विवरण
जनरल मेडिकल ऑफिसर - 20 पद

वेतनमान
65000 रूपए मासिक

पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्रीधारी उम्मीदवार जो भारतीय चिकित्सा परिषद / राज्य चिकित्सा परिषद, बिहार के तहत रजिस्टर्ड हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा -
आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
बीसी / ईबीसी (पुरुष) - 37 वर्ष
यूआर, ईडब्ल्यूएस, बीसी (पुरुष) - 40 वर्ष
यूआर, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी (महिला) - 42 वर्ष
एससी और एसटी (पुरुष / महिला) - 42 वर्ष
शारीरिक रूप से दिव्यांग आवेदकों के लिए संबंधित श्रेणी में ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट.

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों पर भर्ती के लिए 19 फरवरी से 15 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लेवें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pFNkhD

RRB NTPC Exam 2021: एक परीक्षा केंद्र पर एनटीपीसी फेज-4 की परीक्षा रद्द, पढ़ें पूरी डिटेल्स

RRB NTPC Exam 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC भर्ती परीक्षा के चौथे फेज़ की एग्जाम को एक परीक्षा केंद्र पर रद्द कर दिया है। परीक्षा रद्द करने के संबंध में नोटिस भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, सीबीटी-1 के चौथे चरण की परीक्षा जयपुर के ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (सेंटर कोड: 2441) पर आयोजित नहीं की जाएगी। एनटीपीसी भर्ती परीक्षा को इस सेंटर पर तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। जिन उम्‍मीदवारों की परीक्षा इसी सेंटर पर चौथे चरण में थी, वे अब पांचवे फेज़ में एग्‍जाम दे सकेंगे। नए एग्जाम सेंटर और परीक्षा की डिटेल्स उम्‍मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेज दी जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए रेलवे की हेल्प डेस्क पर जा सकते हैं।

Click Here For Official Notification

22 फरवरी से 03 मार्च तक की परीक्षा रद्द
जयपुर के ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी सेंटर पर 22 फरवरी से 03 मार्च तक की परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को यह सेंटर अलॉट हुआ था, उन्हें सूचना दे दी गई है। आने वाली एग्जाम के लिए भी उम्‍मीदवारों को जल्‍द मेल और मेसेज भेज दिया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्‍मीदवारों को सुझाव दिया है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड की हेल्‍प डेस्‍क पर जानकारी ले सकते हैं।

आपको बता दें कि चौथे चरण की परीक्षा 03 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसमें करीब 15 लाख उम्मीदवार एग्जाम देंगे। एग्जाम के लिए आरआरबी की तरफ से जारी की गईं गाइडलाइन्स को फॉलो करना होगा, नहीं तो कैंडिडे्टस को दिकक्त हो सकती है।

सीबीटी 1 के बाद स्टेशन मास्टर, ट्राफिक असिस्टेंट पदों के लिए स्किल टेस्ट में कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। वहीं जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइप कीपर के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3brZ0zm

Friday, February 19, 2021

BRO Recruitment 2021: स्टोर सुपरवाइजर और लैब असिस्टेंट सहित अन्य के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

BRO Recruitment 2021: सीमा सड़क संगठन ने विभिन्न ट्रेड के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह रिक्तियां बीआरओ ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्निकल के पदों पर अधिसूचित की गई है। इच्छुक और योग्य पुरुष उम्मीदवार, उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विज्ञापन जारी होने की तिथि से 45 दिनों तक आवेदन किए जा सकेंगे। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Click Here For Check Official Notification

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 459 पद
ड्राफ्ट्समैन - 43 पद
सुपरवाइजर स्टोर - 11 पद
रेडियो मैकेनिक - 4 पद
लैब असिस्‍टेंट -01 पद,
मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन) -100 पद
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक) -150 पद
स्टोर कीपर टेक्निकल -150 पद

Read More: सीसीएल में दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Read More: दसवीं पास के लिए 1159 पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन करने की अंतिम तिथि - इस विज्ञापन के प्रकाशित होने के 45 दिनों के भीतर.

पात्रता मानदंड:
लैब असिस्टेंट - लैब असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होना चाहिए।

Read More: विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: एक्स सर्विसमैन के लिए 2 हजार पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

मल्टी स्किल्ड वर्कर- मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन) के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10वीं पास होना चाहिए साथ ही उम्मीदवारों को पास संबंधित ट्रेड से ITI होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

ड्राफ्ट्समैन - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर या ड्राफ्ट्समैनशिप में दो साल का प्रमाणपत्र या मान्यता प्राप्त संस्थान से ड्राफ्ट्समैन (सिविल) में दो साल का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट और ट्रेड में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।

स्टोर कीपर टेक्निकल - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या वाहनों या इंजीनियरिंग उपकरणों से संबंधित ज्ञान होना चाहिए।

Read More: जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: आयोग ने विभिन्न कैटेगरी के पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

आयु सीमा:
मल्टी स्किल्ड वर्कर- 18 से 25 वर्ष
अन्य पद - 18 से 27 वर्ष

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन, लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और प्रैक्टिकल टेस्ट (ट्रेड टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pzXRuz