Saturday, January 23, 2021

SSC CHSL 2019 Final Answer Key जारी, टियर-1 परीक्षा की आंसर की एक ही क्लिक में यहां से करें चेक

SSC CHSL 2019 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL 2019 Tier-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। एसएससी सीएचएसएल 2019 टीयर -1 की आंसर की और क्वेश्चन पेपर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। एसएससी टियर -1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार फाइनल आंसर की और प्रश्नपत्र आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉग इन /पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Check SSC CHSL 2019 Final Answer Key

आयोग ने SSC CHSL 2019 Tier 1 Exam Marks 15 जनवरी 2021 को घोषित किया था। सीएचएसएल टियर -1 परीक्षा 2019 आंसर की सहित प्रश्नपत्र जारी करने संबंधी नोटिस आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. नोटिस में कहा गया कि परीक्षा प्रणाली में और उम्मीदवारों के हित में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर -1 परीक्षा 2019 की फाइनल आंसर की और प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

कैंडिडेट्स अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड की मदद से आंसर की और प्रश्नपत्र 21 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिए सभी संबंधित परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के पहले अपने क्वेश्चन पेपर और आंसर की डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी SSC CHSL 2019 Tier-1 फाइनल आंसर की और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/368pZhB

Latest Jobs: ड्राइवर और फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

BARC Recruitment 2021: भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, कोलकाता और बीएआरसी, मुंबई में रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती कुल 63 पदों पर निकाली गई है। BARC द्वारा 21 जनवरी 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, नर्स, उप-अधिकारी, वैज्ञानिक सहायक, फार्मासिस्ट, ड्राइवर-सह-पंप ऑपरेटर-सह-फायरमैन और वृत्तभोगी प्रशिक्षणार्थी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीएआरसी की आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।

Click Here For Official Notification

वेतनमान
चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी – 78800 रुपये और 67700 रुपये
तकनीकी अधिकारी – 67700 रुपये
नर्स – 44900 रुपये
उप-अधिकारी – 35400 रुपये
वैज्ञानिक सहायक – 44900 रुपये और 35400 रुपये
फार्मासिस्ट – 29200 रुपये
ड्राइवर-सह-पंप ऑपरेटर-सह-फायरमैन – 21700 रुपये
वृत्तभोगी प्रशिक्षणार्थी – 16000 से 18000 रुपये और 10500 से 12500 रुपये

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Army Bharti 2021: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और भर्ती से सम्बन्धित नियमों की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना के लिंक पर जाएं।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) के भर्ती पोर्टल पर विजिट करने के बाद साइन-अप के लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पेज पर जा सकते हैं, जहां मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद लॉगिन के पेज पर अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आवेदन के समय आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जो कि पदों के अनुसार अलग-अलग (500 रुपये से 100 रुपये तक) है।

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

Read More: दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3683zgt

Thursday, January 21, 2021

IIITM Recruitment 2021: विभिन्न विभागों में इंटर्न के पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

IIITM, Kerala Recruitment 2021: इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट केरल ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के जरिए टेक्निकल कंटेट राइटर इंटर्न, लैंग्वेज / ट्रांसलेटर इंटर्न और सोशल मीडिया इंटर्न के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन सभी श्रेणी के कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IIITM केरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह पहले दो महीनों के लिए एक अनपेड इंटर्नशिप होगी। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर अगले चार महीनों के लिए पेड किया जा सकता है।

Click Here For Check Official Notification

रिक्तियों का विवरण
टेक्निकल कंटेट राइटर इंर्टन- 2
लैंग्वेज ट्रांसलेटर इंर्टन- 2
सोशल मीडिया इंर्टन 2

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल कंटेट राइटर इंर्टन की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्युनिकेशन, क्रिएटिव राइटिंग, जर्नलिज्म इंग्लिश में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को इंग्लिश और रीजनल लैंग्वेज की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।

लैंग्वेज ट्रांसलेटर इंर्टन की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लिटरेचर, लैंग्वेज में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को इंग्लिश और रीजनल लैंग्वेज पर कमांड होनी चाहिए।

सोशल मीडिया इंर्टन की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डिजिटल मार्केटिंग में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदावर के पास गूगल टूल्स, एसईओ और एसएम की नॉलेज होनी चाहिए।

Read More: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (डीए) / महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की ओर से निकाले गए विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टलhttps://ift.tt/3ag7d8R पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार यहां आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

Read More: दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Read More: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/394wYtO

SSC Constable GD 2018 Final Result जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

SSC Constable GD 2018 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी भर्ती 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस फाइनल रिजल्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को उनकी वरीयता क्रम के अनुसार केंद्रीय पुलिस संगठन में नियुक्ति मिलेगी। आयोग ने CAPFs में कांस्टेबल जीडी भर्ती 2018 के फाइनल रिजल्ट को लेकर पूर्व में नोटिस भी जारी कर दिया था। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। आयोग द्वारा स्टेट के अनुसार सभी सुरक्षा बलों की कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Click Here For Check Final Result

Result List -1

Result List-2

Result List-3

SSC Constable GD 2018 Final Result Force Wise
बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए परिणाम 20 जून, 2019 को जारी किए गए थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा 13 अगस्त से 23 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई थी। मेडिकल टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 17 दिसंबर, 2019 को जारी की गई थी। लिखित परीक्षा में कुल उम्मीदवारों में से 5,35,169 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया था, जिसमें 3,83,860 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 1,75,370 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया था। कुल 1.75 लाख उम्मीदवार चिकित्सा परीक्षण के लिए उपस्थित हुए थे। मेडिकल टेस्ट में फिट हुए उम्मीदवारों की पदों के मेरिट लिस्ट जारी की गई है। यह भर्ती केंद्रीय पुलिस संगठन में कांस्टेबल के 60210 पदों पर नियुक्ति के लिए की जा रही है। जिसमें 50699 पुरुष और 9511 महिला उम्मीदवारों के पद शामिल हैं।

Read More: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

How To Check SSC Constable GD 2018 Result
एसएससी कांस्टेबल जीडी 2018 फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एसएससी जीडी कांस्टेबल 2018 फाइनल रिजल्ट के लिंक करें। क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज ओपन होगा, जहां उम्मीदवार रोल नंबर से परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट की हार्ड कॉपी का प्रिंट जरूर लेवें।

Read More: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

Read More: एनटीए में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/393S23y

HTET 2020: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी, स्कोर कार्ड यहां से करें डाउनलोड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने गुरुवार को दो और तीन जनवरी को हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 7.04 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 5.15 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) की कुल 4.07 प्रतिशत अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Click here for check result

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा में 2,37,806 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 70,112 पुरूष, 1,67,694 महिलाएं शामिल थी। लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 66,883 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 20,553 पुरूषों में से 1,863 एवं 46,330 महिलाओं में से 2,843 उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 9.06 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 6.14 प्रतिशत रहा।

लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 95,820 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 26,413 पुरूषों में से 1,612 एवं 69,407 महिलाओं में से 3,322 उत्तीर्ण हुई। पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 6.10 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 4.79 प्रतिशत रहा। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 75,103 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 23,146 पुरूषों में से 1,274 एवं 51,957 महिलाओं में से 1,782 उत्तीर्ण हुई। अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 5.50 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 3.43 प्रतिशत रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M9mala

IBPS RRB Office Assistant Prelims Result 2020 जारी, नतीजे यहां से करें चेक

IBPS RRB Office Assistant Prelims Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने गुरुवार को ऑफिस असिस्टेंट CRP- IX प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

Click Here For Check Result

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट मेंस परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। IBPS RRB Office Assistant Prelims 2020 की परीक्षा 19, 20, 26 सितंबर 2020 और 2 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी।

How To Check IBPS RRB Office Assistant Prelims Result 2020
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए "office assistant results scrolling के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में उम्मीदवार को मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। जानकारी सबमिट करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंटआउट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/396BsAm

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास के लिए होने जारी रही 50 हजार से अधिक पदों भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स

BSSC Group C & D Recruitment 2021: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों और संस्थानों में रिक्त पड़े 3rd और 4th ग्रेड कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से ग्रुप सी और डी के रिक्त पड़ें पदों का ब्यौरा मांगा गया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सभी जिलों को पत्र जारी कर दिया है। जिलों के कई विभागों से ग्रुप डी की रिक्तियों के विवरण संबंधी प्रस्ताव भी आ चुके हैं। अभी तक पदों की काउंटिंग नहीं हुई है। आयोग के मुताबिक़ रिक्त पदों की संख्या 50 हजार से अधिक भी हो सकती है। यह भर्ती एक साथ न होकर, अलग -अलग चरणों में भी आयोजित हो सकती है।

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Army Bharti 2021: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

जरुरी योग्यता
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग -अलग निर्धारित की जाएगी। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों के लिए10वीं/12वीं पास आवेदन कर सकेंगें।

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

Read More: दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

ग्रुप-सी में इन पदों
प्रशाखा पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के जरिए 5500 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसके लिए भर्ती परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग या फिर बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qGGp8N