Tuesday, December 22, 2020

SBI PO Pre Exam Admit Card जारी, एसबीआई पीओ प्रीलिम्स कॉल लेटर यहां से करें डाउनलोड

SBI PO Pre Exam Admit Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन करना होगा।

Click Here For Download Admit Card

SBI PO 2020 प्री-एग्जाम दिसंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप SC / ST / अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए कुछ केंद्रों पर प्रीलिम्स परीक्षा प्रशिक्षण (PET) की व्यवस्था करता है। उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार जो अपनी लागत पर इस तरह के प्रशिक्षण का लाभ उठाने की इच्छा रखते हैं, वे ऑन-लाइन आवेदन करते समय संबंधित कॉलम के खिलाफ उस प्रभाव को इंगित कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर, बैंक ने व्यवहार्यता के आधार पर, पीईटी को ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कर सकता है।

Read More: विभिन्न ट्रेड में स्टाइपेंड ट्रेनी के 160 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Read More: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

एसबीआई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक़ SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2021 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 दिसंबर, 2020 और 2, 4 और 5 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। भारतीय स्टेस बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 रिक्त पदों को भरने के लिए SBI PO भर्ती 2020 परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसमें 810 रिक्तियां सामान्य के लिए, OBC के लिए 540, SC के लिए 300, EWS के लिए 200 और ST श्रेणी के लिए 150 पर निर्शारित किये गए हैं।

Read More: इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

How To Download SBI PO Admit Card 2020
खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. जो पेज खुलेगा उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ भरें. उसके बाद कैप्चा भरें और सबमिट करें. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mKysgq

Indian Navy Recruitment 2020: भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स बनने का मौका, जल्द करें अप्लाई

Indian Navy Recruitment 2020: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Indian Navy Recruitment 2020: आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियां –
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि– 18 दिसंबर 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि– 31 दिसंबर 2020

इस भर्ती के जरिए कुल 210 शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 है। इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमला, केरला में यह कोर्स जून 2021 से आरंभ हो जाएगा।

Read More: एलडीसी और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य के कुल 749 पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Read More: राष्ट्रिय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान में निकली भर्तियां, 12वीं पास जल्द करे अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
उम्मीदवार, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया हो या ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हों। इसके अलावा इंजीनियरिंग में डिग्री लिए कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल पद के अनुसार शैक्षिक योग्यताएं भी अलग हैं लेकिन अधिकतर कोर्सेज में बीई और बीटेक डिग्रीधारी कैंडिडेट्स को आवेदन के योग्य माना गया है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।


आयु सीमा -
आयु सीमा पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। कैंडिडेट जो 02 जुलाई 1996 से 01 जनवरी 2002 के मध्य जन्में हैं और अन्य पदों के लिए कैंडिडेट जो 02 जुलाई 1997 से 01 जुलाई 2002 के मध्य जन्में होने चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Read More: विभिन्न ट्रेड में स्टाइपेंड ट्रेनी के 160 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Read More: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए करंट इवेंट सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने से रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें। , आवेदन भरे जाने के बाद उसका प्रिंट जरूर लेवें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ayGw1u

Monday, December 21, 2020

MPPSC SSE Prelims Result 2019 जारी, राज्य सेवा और फाॅरेस्ट सेवा प्री-परीक्षा के परिणाम यहां से करें चेक

MPPSC SSE Prelims Result 2019: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 और राज्य फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक की सहायता से भी परिणाम चेक कर सकते हैं।

Click Here for Check MPPSC SSE Prelims Result 2019

SSE मुख्य परीक्षा में 107 और राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 में 97 उम्मीदवारों ने सफलता अर्जित की है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 12 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के माध्यम से 571 पद भरे जाएंगे, जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें ध्यान से नोटिस के माध्यम से जाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अभ्यर्थी ध्यान दें कि अगर उनका पीडीएफ लिस्ट में नाम नहीं है तो उन्हें परीक्षा में सफलता नहीं मिली है।

How To Check MPPSC Prelims Result 2019
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 और फॉरेस्ट सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर नीचे स्क्रोल करें। यहां आपको Result State Service Preliminary Examination 2019, Result – State Forest Service Preliminary Examination 2019 लिंक दिखाई देंगे। आप जिसका रिजल्ट चेक करना चाहते हैं उसके लिंक पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इस लिस्ट में अपना रोल सर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही चाहें तो प्रिंटआउट लेकर भी रख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38sDpW2

Sarkari Naukri 2021: दसवीं पास के लिए 4299 पदों पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

India Post GDS Recruitment 2021: इंडिया पोस्ट ने कर्नाटक पोस्टल सर्कल और गुजरात पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक के 4299 पदों पर निकाली है। इच्छुक और योग्य उममीदवार नियत तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।


यह भर्ती 4299 पदों के लिए निकाली गई हैं। इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए दसवीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।


वैकेंसी विवरण –
कर्नाटक पोस्टल सर्किल - 2443 पद
गुजरात पोस्टल सर्किल - 1856 पद


पात्रता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास दसवीं पास होना जरुरी है। इसके साथ ही आवश्यक है कि दसवीं में कैंडिडेट के मैथ्स, इंग्लिश और लोकल लैंग्वेज में पासिंग मार्क्स हों। यही नहीं इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि आवेदक ने क्लास दसवीं तक वहां की लोकल लैंग्वेज पढ़ी हो।


आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गया है। यह सामान्य श्रेणी के लिए है। एससी, एससटी, फीमेल कैंडिडेट और ट्रांसवुमेन से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LOIxw0

RRB NTPC CBT-1 Exam 2020: मॉक टेस्ट का लिंक हुआ एक्टिव, 24 दिसंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

RRB NTPC CBT-1 Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो कैंडिडेट्स रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा के पहले चरण में शामिल होने जा रहें हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मॉक टेस्ट दे सकते हैं और यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूंछे जायेंगें। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा के मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Click Here For NTPC Mock Test

इसके साथ ही आरआरबी ने परीक्षार्थियों की मदद के लिए कैंडिडेट्स लॉगइन लिंक भी एक्टीवेट कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक कैंडिडेट्स जल्द ही पा सकेंगे।

Read More: विभिन्न ट्रेड में स्टाइपेंड ट्रेनी के 160 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

RRB NTPC CBT-1 Exam Admit Card
आरआरबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा शुरू होने के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से शुरू होने वाली है। इस लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 दिसंबर 2020 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आरआरबी संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा का पहला चरण 28 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित होगा।

Read More: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Read More: इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

RRB NTPC CBT-1 Exam Pattern
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों की भर्ती परीक्षा (CBT) के पहले चरण का सीबीटी 90 मिनट का होगा. इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34yzZQv

एसएसबी हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSB Head Constable Admit Card 2020-21: सशस्त्र सीमा बल में हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने एसएसबी हेड कांस्टेबल परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया था, वे एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Download SSB Head Constable Admit Card 2020-21

एसएसबी हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक भर्ती परीक्षा देश के प्रमुख शहरों में 3 जनवरी 2021 को आयोजित की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए लिंक पर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉग इन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की लगभग 74 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी। एसएसबी हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह Rs.25,500 / - के लेवल-4 के अनुसार वेतन मिलेगा।


जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगें उन्हें मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। मेडिकल परीक्षा में सफल फाइनल मेरिट लिस्ट श्रेणीवार क्रम में तैयार की जाएगी।

Read More: विभिन्न ट्रेड में स्टाइपेंड ट्रेनी के 160 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Read More: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

जरुरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा देते जाते समय एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं।
कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी जिस पर खुद की फोटो लगी हो उसे जरूर ले जाएं।
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश को पढ़ें और उसका अनुपालन करें।
उम्मीदवार कॉल लेटर पर प्रिंट परीक्षा केंद्र पर ही जाएं।
कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड पर अंकित परीक्षा समय से 1 घंटा पहले पहुंचे।
कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर जाएं. अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WAUesy

Sunday, December 20, 2020

SSC CGL 2020 Notification: सीजीएल भर्ती के लिए जानें कब से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल्स

SSC CGL 2020 Notification: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जल्द ही सीजीएल 2021 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 21 दिसंबर को जारी किया जाना था, मगर अब इसकी डेट आगे बढ़ गई है। आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है कि CGL भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 29 दिसंबर को जारी किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक युवा, लेटेस्ट अपडेट के लिए समय -समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Click Here For Official Notice

SSC के आधिकारिक कैंलेडर के अनुसार, ऑनलाइन एप्लिकेशन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 02 फरवरी 2021 तक चलेगी। SSC CGL 2021 Tier-I परीक्षा मई-जून 2021 में आयोजित की जाएगी। Tier I परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवार अगले राउंड में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एग्‍जाम कैलेंडर टेंटेटिव है और एग्‍जाम डेट्स में आगे बदलाव भी हो सकते हैं।

Read More: विभिन्न ट्रेड में स्टाइपेंड ट्रेनी के 160 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Read More: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

संयुक्त स्नातक स्तर पदों पर भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों का चयन Tier I, Tier II, डिस्क्रिप्टिव पेपर तथा कम्‍प्‍यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्‍ट/ स्किल टेस्‍ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. सभी परीक्षाओं के पैटर्न और सिलेबस की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही जारी की जाएगी. अंतिम रूप से चयनित उम्‍मीदवारों को केन्‍द्र सरकार के विभिन्न सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रेड 'B' और 'C' कैटेगरी के पदों पर नौकरी पर रखा जाता है.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mzy5oL