Monday, August 17, 2020

RRB NTPC 2020: रेलवे में 35208 पदों पर नौकरी का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली।
RRB NTPC 2020 : रेलवे भर्ती बोर्ड ( Railway Recruitment Board ) नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज ( NTPC ) के तहत 35208 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2020 परीक्षा ( RRB NTPC Exam 2020 ) आयोजित करेगा इन पदों में से 24605 पद स्नातक और 10603 पद अंडर ग्रेजुएट पद के लिए होंगे। इनमें क्लर्क सह टाइपिस्ट ( Clerk Cum Typist ), लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क ( Train Clerk ), कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफ़िक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल एप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि पद शामिल हैं। रेलवे बोर्ड जल्द ही इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।

अगले महीने जारी होंगे एडमिट कार्ड ( RRB NTPC 2020 Admit Card )
खबरों के मुताबिक, रेलवे अगले माह एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि RRB NTPC भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को आई थी। इस पदों के लिए 1 मार्च 2019 से 31 मार्च 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

कुल 35208 पदों पर भर्ती
बता दें कि RRB 35208 पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें Trains Clerk पर 592 भर्तियां होंगी। Trains Clerk का शुरुआती वेतन 7वें वेतन आयोग के तहत Level 2 यानि कि 19900 रुपए होगा। इसके लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इसमें 18 से 30 साल के कैंडिडेट ने आवेदन किया है। आपको बता दें कि रेलवे ने Cbt -1 को स्थगित कर दिया था। लेकिन, अब इसे नए शेड्यूल के साथ वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि उम्मीदवार को RRB NTPC परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से देखते रहें।

ऑनलाइन होगी परीक्षा ( Railway Online Exam )
RRB NTPC भर्ती कंप्यूटर आधारित होगी। पहले चरण में टेस्ट (CBT-1), दूसरे चरण के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा कि लागू होता है) और दस्तावेज़ की चेकिंग/ मेडिकल परीक्षा होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hfEyDq

Sunday, August 16, 2020

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, आज ही करें अप्लाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेंड अप्रेंटिस पदों को भरने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 432 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आवश्यक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा पास कर रखी हों तथा संबंधित ट्रेड में ITI, NCVT Certificate भी प्राप्त कर रखा हो।

उम्र सीमा
आवेदन करते समय उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

अप्रेंटिस पीरियड
जिन उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस पद के लिए एक साल ही ट्रेनिंग करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य के नियमों के तहत ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफंड दिया जाएगा। उनके प्रशिक्षण पूरा होने के बाद समाप्त कर दिया जाएगा।

अन्य जानकारी
नाबालिग उम्मीदवार के चयनित होने पर उनके अभिभावक को नियोक्ता के साथ प्रशिक्षुता का अनुबंध करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/311VyaL

NFR RRC Recruitment 2020: दसवीं पास के लिए 4499 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

NFR RRC Recruitment 2020: एनएफआर (Northeast Frontier Railway) में विभिन्न ट्रेड के लिए अप्रेंटाइस के 4499 पदों पर बंपर भर्ती कर दी गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के सिर्फ 10वीं के मार्क्स के आधार पर होगा। एनएफआर के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस संबंध में नॉर्थईस्ट फ्रंटीयर रेलवे ने भी अप्रेंटाइसेस एक्ट 1961 के तहत प्रशिक्षुओं की भर्ती का नोटिफकेशन जारी किया है। यह भर्ती रेलवे के विभिन्न ट्रेड्स के तहत एनएफआर की विभिन्न ईकाइयों या वर्कशॉप में 4499 अभ्यर्थियों के चयन के लिए शुरू की गई है।

Click Here For Official Notification

योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एनएफआर की इस भर्ती के लिए 16 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे से 15 सितंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उम्मीदवार आरआरसी/एनएफआर की वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


शैक्षिक योग्यता : रेलवे अप्रेंटाइस की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है। साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स भी होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती शर्तों की अधिक जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ - 16 अगस्त 2020
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 15 सितंबर 2020

कुल पदों की संख्या - अप्रेंटाइस, 4499

आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष

आवेदन शुल्क -

100 रुपए (आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा)

कैसे करें आवेदन ?
उम्मीदवार को https://ift.tt/1r54m4x पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आप आगे की की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EbGKO0

ICFRE MTS Recruitment 2020: दसवीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, आवेदन 17 अगस्त से शुरू

ICFRE MTS Recruitment 2020: इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE), इंस्टीट्यूट फॉरेस्ट प्रोडक्टिविटी (IFP) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), फॉरेस्ट गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास कैंडिडेट 11 सितंबर 2020 से पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 17 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर 2020

सैलरी : MTS (Level 1), Forest guard (Level 2)

रिक्तियों विवरण
कुल पोस्ट - 20
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 13 पोस्ट
वन रक्षक - 6 पोस्ट
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 1 पोस्ट

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) - सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा पास प्रमाण पत्र. अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की स्पीड या मैनुअल टाइपराइटर पर हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - मान्यता प्राप्त बोर्ड / मान्यता प्राप्त स्कूल से 10 वीं कक्षा पास

फॉरेस्ट गार्ड- 12 वीं कक्षा पास Science के साथ. प्रोबेशनरी पीरियड के दौरान किसी मान्यताप्राप्त फॉरेस्ट गार्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन से Forestry ट्रानिंग कोर्स को पूरा करने के लिए अपॉइंटमेंट की आवश्यकता होगी.

उम्र सीमा: 18 से 27 वर्ष

एप्लीकेशन फीस:
रु 300 / - (एससी / एसटी / पीएच / महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है)

चयन प्रक्रिया
सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. कोई इंटरव्यू नहीं होगा, हालांकि, वन रक्षक की पोस्ट के लिए Physical examination और एलडीसी के पद के लिए टाइपिंग टेस्ट होग।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक कैंडिडेट्स Prescribed format में पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट प्रोडक्टिविटी, 18 वीं क्रॉस, लालगुटवा, एनएच - 23, गुमला रोड, रांची -835303 में 11 सितंबर 2020 तक आवेदन भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cvc3Te

Saturday, August 15, 2020

Hindustan Aeronautics Limited Recruitment 2020 : 2 हजार पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Hindustan Aeronautics Limited Recruitment 2020 : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (HAL) ने अप्रेंटिस और विजिटिंग फैकल्टी मेंबर्स (Visiting Faculty Members) के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार HAL की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कुल 2 हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : UPPCL ARO Recruitment 2020: सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

HAL Apprentice posts : जरूरी तारीखें
-आवेदन शुरू होने की तारीख : 12 अगस्त, 2020

-आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 सितंबर, 2020

HAL Apprentice posts : पात्रता मानदंड
विजिटिंग फैकल्टी मेंबर्स (Visiting Faculty Members) : उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड से संबंधित क्षेत्र में NAC/ Diploma/ Degree और पद के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम उद्योग/शिक्षाविद क्षेत्र में 10 साल कार्य करने का अनुभव हो।

अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से डिग्री/डिप्लोमा कर रखा हो। साथ ही एक/दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aqr31n

Railway Jobs 2020 : अप्रेंटिस पदों के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

Railway Jobs 2020 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) (SECR) ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों को भरने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 432 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : apprenticeshipindia.org

Railway Recruitment 2020 : जरूरी तारीखें
-आवेदन शुरू होने की तारीख : 01 अगस्त, 2020

-आवेदन करने की आखिरी तारीख : 30 अगस्त, 2020

Railway Recruitment 2020 : पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने क्लास 10 (हाई स्कूल) परीक्षा पास कर रखी हो साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI NCVT Certificate भी हासिल कर रखा हो।

Railway Recruitment 2020 : उम्र सीमा
आवेदन करते वक्त उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Railway Recruitment 2020 : अप्रेंटिस पीरियड
-जिन उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस के लिए होगा, उन्हें प्रत्येक अप्रेंटिस पद के लिए एक साल की ट्रेनिंग करनी होगी।

-चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य के नियमों के तहत ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफंड दिया जाएगा।

-उनके प्रशिक्षण को उनके प्रशिक्षुता के पूरा होने के बाद समाप्त कर दिया जाएगा।

Railway jobs 2020 : अन्य जानकारियां
चयनित उम्मीदवारों याए यदि वह नाबालिग है, तो उसके अभिभावक को नियोक्ता के साथ प्रशिक्षुता का अनुबंध करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/320nhIm

UPPCL ARO Recruitment 2020: सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

UPPCL ARO Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार upenergy.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Click Here For Download Notification

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2020 से शुरू किए जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2020 है। आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू : 9 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2020

रिक्ति विवरण
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) - 16 पद

शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 30 wpm टाइपिंग गति होनी चाहिए।

आयु सीमा -
न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष

वेतनमान - स्तर 06 वेतनमान - 36,800 रु।

आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: 1000 / -
एससी / एसटी: 700 / -
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें

आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार UPPCL ARO भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन मोड से upenergy.in पर 9 सितंबर से 26 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30Va5VI