Thursday, April 18, 2019

Tamil Nadu TNUSRB SI recruitment 2019 : शुक्रवार को बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

TNUSRB SI recruitment 2019 : तमिल नाडु यूनिफॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (Tamil Nadu Uniformed Service Recruitment Board) उप निररीक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रेल, 2019 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे शुक्रवार तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप निरीक्षक के कुल 969 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

वेकेंसी
कुल पद : 960

पदवार वेेकेंसी
पुलिस उप निरीक्षक (तालुक) : 660

पुलिस उप निरीक्षक (आर्मड फोर्सेस) : 276

पुलिस उप निरीक्षक (तमिल नाडु स्पेशल फोर्सेस) : 33

TNUSRB SI recruitment : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान की स्नातक डिग्री होनी चाहिए

उम्र सीमा : सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 साल है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी, जबकि विधवा को 7 साल की छूट दी जाएगी।

सेलेरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36 हजार 900 से 1 लाख 16 हजार 600 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मौखिक परीक्षा और विशेष अंकों के आधार पर होगा।

आवेदन फीस
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 500 रुपए अदा करने होंगे।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tnusrbonline.or पर लॉग इन कर 19 अप्रेल, 2019 तक अप्लाई करना होगा।

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अप्रेल, 2019 है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PjPoeQ

Madhya Pradesh civil judge एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Madhya Pradesh HC civil judge admit card : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर civil judge class -II mains exam के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 26 और 27 अप्रेल, 2019 को आयोजित होगी। कुल 1 हजार 86 उम्मीदवार MP judicial services की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे जो अब मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।

यह भी पढें : BSF Recruitment 2019 : हेड कांस्टेबल पदों के लिए निकली भर्ती, 12 जून तक करें अप्लाई

Madhya Pradesh HC civil judge admit card : ऐसे करें डाउनलोड
-आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर recruitment/result लिंक पर क्लिक करें

-‘admit card civil judge’ लिंक पर क्लिक करें

-आवेदन नंबर, जन्म तिथि एंटर करें

-स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डिस्पले हो जाएगा

-उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें। किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढें : UPSC : सीधी भर्ती में संयुक्त सचिव बने मनोज बाजपेयी के छोटे भाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IDETl7

Wednesday, April 17, 2019

Kurukshetra University recruitment 2019 : क्लर्क के 198 पदों के लिए निकली भर्ती

Kurukshetra University recruitment 2019 : कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी (Kurukshetra University), हरियाणा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर क्लर्क पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 198 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 15 मई, 2019 (रात 11.59 बजे) तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को 4 चरणबद्ध तरीकों में होने वाली परीक्षा में शामिल होना होगा जिसमें से पहला चरण टाइप टेस्ट होगा। उसके बाद कंप्यूटर से संबंधित परीक्षा और एप्लीकेशन टेस्ट, योग्यता परीक्षा और भौतिक दस्तावेज सत्यापन टेस्ट होगा।

kurukshetra university recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्र : इन पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 50 साल रखी गई है।

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

Kurukshetra University recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट kuk.ac.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर ‘apply online for the post of a clerk (Budgeted)’ लिंक पर क्लिक करें

-फिर नया पेज खुलेगा

-‘apply online’ पर क्लिक करें

-डाउनलोड एरो का चयन करके प्रश्न के लिए हां या नहीं का चयन करें

-अगर कभी अप्लाई नहीं किया है तो रजिस्ट करें

-रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भरें, इमेज अपलोड करें

-फीस का भुगतान करें

Kurukshetra University recruitment 2019 : फीस
उम्मीदवारों को फीस के रूप में 1200 रुपए अदा करने होंगे। हरियाणा की महिला उम्मीदवारों को फीस के रूप में 600 रुपए अदा करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपए अदा करने होंगे। हरियाणा के दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

Kurukshetra University recruitment 2019 : सेलेरी
चयनित उम्मीदवारों को 19 हजार 900 से 63 हजार 200 रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में दिए जाएंगे। साथ में विशेष पे भी दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DktGSU

रिम्स सहित इन विभागों में निकली सरकारी नौकरियां, अभी करें अप्लाई

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रांची ने स्टाफ नर्स पद पर कुल 362 रिक्तियां निकाली हैं। संस्थान ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी डाक से आवेदन भेज सकते हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 165, एससी के लिए 65, ओबीसी के लिए 102 और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 36 पद आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए छूट भी है। आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग और ओबीसी के लिए 600 रुपए जबकि एससी-एसटी के लिए 150 रुपए तय है।

आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से चार वर्षीय बीएससी (नर्सिंग) की हो या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) हो। साथ ही इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://www.rimsranchi.org/

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रांची सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

सिंडिकेट बैंक
पद : स्पेशियलिस्ट (129 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 18 अप्रेल, 2019

एयर लाइन एलाइड सर्विेस लिमिटेड
पद : सुपरवाइजर सिक्योरिटी (27 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 19 अप्रेल, 2019

ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज, जोधपुर
पद : सहायक इंजीनियर, योग प्रशिक्षक आदि (110 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 23 अप्रेल, 2019

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद : प्रोबेशनरी ऑफिसर (2,000 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अप्रेल, 2019

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
पद : वैज्ञानिक बी ग्रुप (54 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मई, 2019

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली
पद : सहायक (34 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रेल, 2019

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
पद : मार्र्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव (40 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 18 अप्रेल, 2019

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल बायोलॉजी
पद : वैज्ञानिक (07 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PcQLfd

BSF Recruitment 2019 : हेड कांस्टेबल पदों के लिए निकली भर्ती, 12 जून तक करें अप्लाई

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ग्रुप सी में हेड कांस्टेबल के 1 हजार 72 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। तय फॉर्मेट में इन पदों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 जून, 2019 है। BSF Recruitment 2019 के तहत 1 हजार 72 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई को शुरू होगी जो 12 जून, 2019 तक चलेगी। पात्र उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही लिए जाएंगे।

BSF Recruitment 2019 : पदों का बंटवारा
-कुल पद : 1 हजार 72

-Head Constable (Radio Operator) के कुल पद : 300

-Head Constable (Radio Mechanic) के कुल पद : 772

जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 14 मई, 2019

-ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 12 जून, 2019

bsf recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 या समकक्ष पास कर रखी हो। साथ ही संबंधित विषय में दो वर्षीय Industrial Training Institute Certificate हासिल कर रखा हो।

उम्र सीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, वर्णनात्मक परीक्षाण और एक अंतिम मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फीस
-सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार : 100 रुपए

-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : कोई फीस नहीं

-महिला उम्मीदवार : कोई फीस नहीं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XlntxQ

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : 172 पदों के लिए आवेदन फॉर्म जारी, ऐसे करें अप्लाई

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर chargeman (mechanic) और chargeman (ammunition and explosive) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 172 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 28 अप्रेल (रात 11 बजे) तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के लिए पात्र होने के लिए जो उम्मीदवार पात्रता मानदंड पूरी करेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुउद्देशीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और फिटनेस राउंड के लिए भी उपस्थित होना होगा।

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : वेकेंसी
कुल पद : 172

मैकेनिक : 103

गोला बारूद और विस्फोटक (Ammunition and explosive) : 69

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्र सीमा : इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता : chargeman (mechanic) पद के लिए उम्मीदवार के पास mechanical, electrical, electronics या दो साल के कार्य अनुभव के साथ product engineering में डिप्लोमा होना चाहिए।

chargeman ammunition and explosives पद के लिए उम्मीदवार के पास दो साल के कार्य अनुभव के साथ chemical engineering में डिप्लोमा होना चाहिए।

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर स्क्रोल करके ‘apply online’ लिंक पर क्लिक करें

- ‘register’ पर क्लिक करें

-register with/without Aadhaar लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए सत्यापित करें

-रजिस्ट्रेशन आईडी का इस्तेमाल कर लॉग इन करें

-फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें

-फीस का भुगतान करें

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : फीस
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 205 रुपए अदा करने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों से फीस नहीं ली जाएगी।

Indian Navy Chargeman recruitment 2019 : सेलेरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35 हजार 400 से 1 लाख 12 हजार 400 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2v9z8DV

BHEL recruitment 2019 : इंजीनियर पदों के लिए निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

bhel recruitment 2019 : भारत हेवी इलेक्ट्रीक्लस (Bharat Heavy Electricals) (BHEL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर डिप्लोमा धारक और स्नातकों से इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। BHEL ने 145 पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रेल, 2019 को शुरू हृुई थी, जो 6 मई, 2019 तक चलेगी।

BHEL Recruitment 2019 : वेकेंसी
कुल पद : 145

BHEL recruitment 2019 : पात्रता मानदंड (Eligibility criteria)
संबंधित ब्रांच में apprentice jobs के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ B.E/ B.Tech. में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों से संबंधित डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जून 2016 से पहले B.E./B.Tech./ Diploma पास किया है, वे Apprentice टे्रेनिंग के लिए पात्र नहीं हैं। जिन उम्मीदवारों के पास एक साल का योग्यता के बाद का कार्य अनुभव है या एक वर्ष या उससे अधिक के प्रशिक्षण के लिए गुजरना पड़ा, वे उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते हैं।

BHEL recruitment 2019 : वेतनमान (Pay scale)
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, स्नातक अपरेंटिसों को प्रतिमाह पारिश्रमिक के रूप में 6 हजार रुपए मिलेंगे और तकनीशियन प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 4 हजार रुपए पारिश्रमिक के रूप में मिलेंगे।

BHEL recruitment 2019 : जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 16 अप्रेल

-ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 6 मई

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bhelbpl.co.in पर लॉग इन कर 6 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GiQKlN