Tuesday, June 27, 2023

ICMR म 87 पद पर नकल सरकर भरत यह ह अतम तरख

 

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आईसीएमआर ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार से नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) ने इन नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन nimr.org.in पर देखा जा सकता है। आईसीएमआर ने तकनीकी सहायक, तकनीशियन-1, प्रयोगशाला परिचर-1 के 79 पदों पर यह भर्ती निकाली है। तकनीकी सहायक के 26 पदों के लिए लेवल-6 का (35,400-1,12,400 रुपए) वेतनमान दिया जाएगा। वहीं तकनीशियन-1 के 49 पदों के लिए पे लेवल-2 (19,900-63200 रुपए) वेतनमान दिया जाएगा। वहीं प्रयोगशाला परिचर-1 के 4 पदों के लिए पे लेवल-1 (18,00-56900 रुपए) तक वेतनमान दिया जाएगा।

 

यह है योग्यता

तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी, तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव होना चाहिए। या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक होना अनिवार्य है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है।

 

तकनीकी सहायक (एमएलटी)

इस पद के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी (बीएससी एमएलटी) प्रथम श्रेणी स्नातक की डिग्री। (न्यूनतम तीन साल की अवधि)। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है।

 

तकनीकी सहायक (जीव विज्ञान)

इस पद के लिए जीव विज्ञान में कम से कम एक साथ प्रथम श्रेणी में स्नातक डिग्री। तीन साल की अवधि। प्राणीशास्त्र, रसायन शास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन, सूक्ष्य जीव विज्ञान, जैव सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान, विषाणु विज्ञान, आणविक जीव विज्ञान, इम्यूनोलाजी, परजीव विज्ञान। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है।

 

यह भी हैं पद

तकनीकी सहायक (पशु चिकित्सा विज्ञान), तकनीकी सहायक (फार्माकोलाजी), तकनीशियन-1 (जीव विज्ञान), तकनीशियन-1 (कंप्यूटर साइंस), प्रयोगशाला परिचर-1 से संबंधित योग्यता और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन करें।

यहां देखें नोटिफिकेशन

 

 

लेखा अधिकारी 8 पद

मंगलवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आइसीएमआर ने 8 पद लेखा अधिकारी के लिए भी निकाले हैं। इनमें से 7 पद लेखा अधिकारी के हैं और एक पद लेखा अधिकारी (कनिष्ठ ग्रेड) का है। इन पदों पर वेतन भी काफी अच्छा है। लेखा अधिकारी के पद के लिए लेवल 10 (56100 से 177500 रुपए) का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा लेखा अधिकारी (कनिष्ठ ग्रेड) लेवल 7 का (44900-142400 रुपए) का वेतनमान दिया जाएगा। यह पद अल्पकालिक संविदा सहित प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे।

 

यह है योग्यता

इन पदों के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारी पात्र हैं। वहीं इन्हीं में समान ग्रेड में पदधारी या अनुभव अधिकारी के रूप में लेवल 8 में चार वर्ष की नियमित सेवा अथवा समान ग्रेड में लेवल-7 में पांच साल की नियमित सेवा होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीकाम डिग्री या सनदी लेखाकार (चार्टर्ड अकाउंटेंट) अथवा लागत एवं कार्य लेखाकरण संस्थान से आइसीडब्ल्यूए पाठ्यक्रम, एसएएस, वित्तीय विश्लेषक, अधीनस्थ लेखा सेवा) कंप्यूटर और लेखा साफ्टवेयर का कार्यसाधक ज्ञान। बजट/वित्तीय/लेखा में दो सालों का कार्य अनुभव। आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को आयु 56 वर्ष से कम होना चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 है।

 

यहां देखें नोटिफिकेशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LPWh1Of

Sarkari Job: 4644 पद पर नकल पटवर भरत शर हई आवदन परकरय

महाराष्ट्र सरकार के राजस्व एवं वन विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारी के पदों पर भर्ती निकली है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में 4644 पदों पर यह भर्ती होने जा रही है।

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने राजस्व और वन विभाग में पटवारी (तलाठी) के 4644 पदों पर सरकारी नियुक्ति निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट mahabhumi.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। जुलाई माह की 17 तारीख तक आवेदन किए जा सकते हैं। सभी आवेदन जमा हो जाने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें शार्ट लिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति पत्र और पोस्टिंग दे दी जाएगी।

 

आनलाइन आवेदन-
Talathi Recruitment 2023-24 Revenue Department, Maharashtra State
तलाठी पद भरती २०२३-२४ महसूल विभाग, महाराष्ट्र राज्य

 

 

 

कहां कितने पद खाली

 

नासिक डिवीजन

985
औरंगाबाद डिवीजन 939
कोंकण डिवीजन 838
नागपुर डिवीजन 727
अमरावती डिवीजन 288
पुणे डिवीजन 887

 

patwari-last.png

आयु सीमा

महाराष्ट्र सरकार की इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया में कम से कम 19 साल के युवा शामिल हो सकते हैं। वहीं अधिकतम 38 वर्ष आयु सीमा रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन जरूर कर लें।

 

यह है योग्यता

पटवारी बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना चाहिए। सभी पद महाराष्ट्र में हैं, इसलिए मराठी भाषा बोलने, लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना जरूरी है।


वेतनमान

पूरी प्रक्रिया में चयन के बाद नवनियुक्त पटवारी को प्रतिमाह 25 हजार 500 रुपए से 81 हजार 100 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।


आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

 

 

यहां भी निकली है सरकारी नौकरी

government jobs: देश में इस समय कहां-कहां निकली है सरकारी नौकरी, देखें लिस्ट
AIIMS में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती, 45 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन
courses: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका, इन कोर्सेस में हैं काफी स्कोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Grm6Bkn

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

 

मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर में कई विभाग हैं, जिसमें से एक फील्ड पैथोलॉजी है। पैथोलॉजिस्ट बनने के लिए आवेदक का बैकग्राउंड 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में होना जरूरी है। मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच क्लीनिकल पैथोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुऐट डिप्लोमा करने की मांग तेजी से बढ़ी है। क्लीनिकल पैथोलॉजी में डिप्लोमा को एमबीबीएस डिग्री लेने के बाद स्पेशलाइजेशन के तौर पर किया जा सकता है। इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। पैथोलॉजिस्ट का मुख्य काम अलग-अलग तरह की जांच करना होता है।

 

कोर्स

बीएससी इन पैथोलॉजी

बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नीशियन
डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी

 

यहां से कर सकते हैं कोर्स

मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
कालीकट यूनिवर्सिटी
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

 

ऑप्शन

क्लीनिकल पैथोलॉजी
फोरेंसिक पैथोलॉजी
प्लांट पैथोलॉजी
सर्जिकल पैथोलॉजी

 

 

कांस्टेबल के 7411 पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने कांस्टेबल के 7411 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं पास हो। सभी पदों पर आयु सीमा भिन्न है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 500 रुपए जबकि एसटी, एससी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।

 

डेट रिमाइंडर

जेकेपीएससी 99 पद: प्रोफेसर आदि अंतिम तिथि : 9 जुलाई
चेन्नई कस्टम 17 पद: ड्राइवर आदि अंतिम तिथि: 30 जून
टीएचडीसी लिमिटेड 271 पद: जूनियर इंजीनियर
अंतिम तिथि: 30 जून
द्घ एनआइटी त्रिची 64 पद: फैकल्टी पद
अंतिम तिथि: 4 जुलाई
एनएचएम एमपी2877 पद: स्टाफ नर्स
अंतिम तिथि: 4 जुलाई

 

यूपीयूएमएस: 338 फैकल्टी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर समेत 338 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास एनएमसी या एमसीआइ के अनुसार एमएस/एमडी या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही 3 से 4 वर्ष का अनुभव हो। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

 

31 जुलाई अंतिम तिथि : अभ्यर्थी

upums.ac.in पर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 1000 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी आवेदकों के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है।


रजिस्ट्रार समेत अन्य कई पदों पर भर्ती

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर 40 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें संयुक्त रजिस्ट्रार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी समेत अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक कर रखी हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता भिन्न है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhrc.nic.in से फॉर्म भरकर 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

एमओईएस

 

11 जुलाई तक करें आवेदन

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने 17 विभिन्न वैज्ञानिक पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने 60 फीसदी अंक के साथ संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री कर रखी हो। सभी पदों पर आयु सीमा भिन्न है। आवेदकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट moes.gov.in पर 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

 

career.png

1. पहला.....

1. पहला माइनिंग स्टार्टअप सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(अ) मुंबई (ब) लखनऊ (स) हैदराबाद (द) कोलकाता

 

2. हाल ही किस राज्य के मुख्यमंत्री को भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार दिया गया है?
(अ) बिहार (ब) उत्तर प्रदेश
(स) आंध्र प्रदेश (द) जम्मू कश्मीर

 

3. किस संस्थान ने बीमारी का पता लगाने के लिए सेंसर से लैस फेस मास्क बनाया?
(अ) आइआइटी मद्रास (ब) आइआइटी दिल्ली
(स) आइआइटी बॉम्बे (द) बिट्स पिलानी

 

4. इटालियन ओपन 2023 के विजेता कौन हैं?
(अ) होल्गर रूने (ब) नोवाक जोकोविच
(स) डेनियल मेदवेदेव (द) इनमें से कोई नहीं

 

5. नागौर जिले के बुटाटी गांव में किस संत का जन्म हुआ?
(अ) हरिदासजी (ब) रामदासजी
(स) नवलदासजी (द) चतुरदासजी

 

6. मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का कार्यालय कहां स्थित है?
(अ) ग्वालियर (ब) जबलपुर (स) भोपाल (द) इंदौर

career.png

यहां भी हैं सरकारी जॉब

AIIMS में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती, 45 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन
Teacher Govt Job: 4476 पीजीटी शिक्षकों की बंपर भर्ती, पीएससी आयोजित करेगा परीक्षा
Sarkari Job: कई राज्यों के हेल्थ डिपार्टमेंट में 10 हजार से अधिक पद खाली, आज ही करें आवेदन
Career Course: हॉस्पिटल मैनेजमेंट में बनाएं करियर, लाखों रुपए मिलती है सैलरी
Aviation Ministry Jobs: उड्डयन मंत्रालय में 124 पदों पर भर्ती, UPSC ने मांगे आवेदन
courses: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका, इन कोर्सेस में हैं काफी स्कोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jdZE0Av

AIIMS म बड पमन पर सरकर भरत 45 सल वल भ कर सकत ह आवदन

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (aiims jodhpur) में पदस्थापना की जाएगी। 303 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए के कुछ पदों पर 45 साल की आयु वाले भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एम्स जोधपुर की आफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जा सकता है।

जोधपुर एम्स में 303 पदों पर मेडिकल स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। इनमें अस्पताल अटेंडेंट ग्रेड 3, नर्सिंग अर्दल, स्ट्रेचर बियरर्स, लैब तकनीशियन, फार्मा केमिस्ट, केमिकल परीक्षक, मेडिकल रिकार्ड तकनीशियन, रिकार्ड क्लर्क सहित ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जा रही है।

 

 

जूनियर मेडिकल रिकार्ड आफिसर (रिसेप्शनिस्ट)- 5 पद

5 पदों पर यह भर्ती हो रही है। इसमें 21 से 35 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। योग्यता बीएससी मेडिकल रिकार्ड या 10+2 (साइंस) के साथ 6 माह का मेडिकल रिकार्ड में डिप्लोमा या सर्टीफिकेट कोर्स। इसके साथ ही दो साल का अनुभव।

 

लेब टेक्नीशियन-1 पद

इस पद के लिए 10+2 साइंस सब्जेक्ट के साथ। डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नालाजी, बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नालॉजी। आयु सीमा 21 से 30। एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए है।

 

फार्मा केमिस्ट/केमिकल एग्जामिनर- 1 पद

21 से 27 साल तक के उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. डिप्लोमा इन फार्मेसी के साथअनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन करें।

 

फर्मासिस्ट ग्रेड-II- 27 पद

27पदों के लिए 21 से 27 साल के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए योग्यता डिप्लोमा इन फार्मेसी के साथ ही अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन कर लें।

 

सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रेड-II -18 पद

सेनेटरी इंस्पेक्टर के 18 पदों के लिए 18 से 35 साल के उम्मीदवार होना चाहिए। 12 के साथ हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स (1 साल) होना चाहिए। इसके साथ ही अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एम्स जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

 

डार्क रूम असिस्टेंट-II- 5 पद

इन पदों के लिए रेडियोग्राफी में डिप्लोमा और एक साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 साल रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

 

 

डिजेक्शन हाल परिचारक - 8 पद

इन 8 पदों के लिए 10+2 या इसके समकक्ष और एक साल का अनुभव जरूरी है। या 10वीं पास के साथ तीन साल का अनुभव संबंधित विभाग में होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 साल रखी गई है।

 

मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन- 38 पद

मेडिकल रिकार्ड टेक्नीशियन/ रिकार्ड क्लर्क के 38 पदों पर आवेदन के लिए मेडिकल रिकार्ड में बीएससी या 10+2 (साइंस) के साथ मेडिकल रिकार्ड में 6 माह का डिप्लोमा या सर्टीफिकेट कोर्स, दो साल का अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

 

असिस्टेंट लॉंड्री सुपरवाइजर -4 पद

12वीं पास इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ड्राय क्लीनिंग, लांड्री टेक्नालाजी में डिप्लोमा या सर्टीफिकेट भी जरूरी है। दो साल का अनुभव भी संबंधित फील्ड में जरूरी है। 18 से 30 साल के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

 

लैब अटेंडेंट ग्रेड II - 41 पद

एम्स जोधपुर में लैब अटेंडेंट ग्रेड- II के 41 पदों के लिए आवेदकों से कम से कम 10+2 साइंस के साथ मांगा गया है। जबकि लैब टेक्नालाजी में डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव भी जरूरी है। इसमें आयु सीमा 18 से 27 रखी गई है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन जरूर कर लें।

 

हॉस्पीटल अटेंडेंट ग्रेड III - 106 पद

एम्स जोधपुर में 106 पदों के लिए मेट्रीकुलेशन, के साथ हास्पीटल सर्विसेस कोर्स में सर्टिफिकेट और संबंधित काम का अनुभव भी जरूरी है। इसमें आयु सीमा 18 से 30 मांगी गई है। पदों के आरक्षण के लिए वेबसाइट का अवलोकन जरूर कर लें।

 

यह भी हैं पद

स्टोर अटेंडेंट ग्रेड II के लिए 8 पद
रूम अटेंडेंट का 1 पद
मेकेनिक (एयरकंडीशनिंग) के 6 पद
जूनियर वार्डन (हाउस कीपिंग) 10 पद
कोडिंग क्लर्क का 1 पद
सिक्योरिटी का 1 पद

डेढ़ लाख रुपए तक वेतन

चयन के बाद उम्मीदवार को हर माह 47 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। कई पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वालों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 45 साल हो सकती है। आवेदन के साथ सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन हजार रुपए आवेदन के साथ शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और इडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिके जरूरी है।

 

ऐसे करें आवेदन

0-सबसे पहले एम्स जोधपुर की वेबसाइट पर जाएं।
0-यहां होम पेज पर भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
0-एप्लीकेशन फार्म पर क्लिक करने के बाद फार्म आ जाएगा।
0-इसमें सभी जानकारी भर दें। आवेदन शुल्क भरने के बाद जमा कर दें।
0-आवेदन जमा हो जाने के बाद उसकी रिसीप्ट का प्रिंट आउट ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/f5pzuPo

Monday, June 26, 2023

Sarkari Job: कई रजय क हलथ डपरटमट म 10 हजर स अधक पद खल आज ह कर आवदन

 

देश के कई राज्यों में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी भर्ती निकली है। इसमें बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश भी शामिल है। बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग में पड़े पैमाने पर रिक्त पदों को भरने की तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश भर में 4568 पदों पर यह भर्ती होगी। इसके लिए दो परीक्षा आयोजित करेंगे। इसमें तकनीकी चयन आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग शामिल हैं।


बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द से जल्द यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। इन पदों में फार्मासिस्ट के 1539 और एक्सरे टेक्नीशियन के 803 पद भी शामिल हैं। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों के ऑपरेशन में सहयोग करने वाले शल्य कक्ष सहायक (ओटी असिस्टेंट) के 1096 पद भी शामिल हैं। इसीजी टेक्नीशियन के 163 पद और अन्य कार्य करने वाले 967 लिपिकों की भी भर्ती इसमें शामिल है। इस बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए दो आयोगों को जिम्मा दिया गया है। यह दो विभाग हैं बिहार तकनीकी चयन ायोग (Bihar Technical Selection Commission, BTSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission, BSSC)।

 

किस विभाग में कितने पद

फार्मासिस्ट 1539
ओटी असिस्टेंट 1096
एक्सरे तकनीशियन 803
लिपिक 967
इसीजी तकनीशियन 163

 

 

3.png

झारखंड रूरल हेल्थ डिपार्टमेंट

झारखंड राज्य सरकार की रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने कंप्युनिटी हेल्थ आफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। 1400 पदों पर हो रही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह पद एक साल के अनुबंध के आधार पर है। इसमें आवेदन के लिए अंतिम तारीख 8 जुलाई रखी गई है। इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नरसिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2016-2020 का सर्टिफिकेट भी जरूरी है। गौरतलब है कि इन पदों पर चयन बीएससी नर्सिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल है। इडब्ल्यूएस औ सामान्य वर्ग के लिए 35 साल आयु रखी है। जबकि बीसी-1 और बीसी 2 के उम्मीदवार 37 साल की आयु तक आवेदन कर पाएंगे।

 

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में भी भर्ती

मध्यप्रदेश राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भी 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के लिए यह भर्ती निकाली है। इस पद के लिए बायोलाजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स में 12वीं पास होना चाहिए। राज्य सरकार की ओर से संचालित सहायक नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र में महिला बहुउद्देश्यी कार्यकर्ता/सहायक नर्सिंग मिडवाइफ का दो साल का ट्रेनिंग कोर्स पास होना जरूरी है। नर्सेज का रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है।

 

संविदा स्टाफ नर्स के 2877 पदों पर भर्ती

MP NHM Staff Nurse Recruitment 2023. मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से एक साल के कांट्रेक्ट पर 2877 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली गई है। स्टाफ नर्स का अनुबंध 31 मार्च 2024 तक रहेगा। अगले वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृति के बाद इसे फिर से नवीनीकृत कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ऑफिशियल वेबसाइट nhmmp.gov.in पर आवेदन से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। जबकि एमपी ऑनलाइन (mponline.gov.in/portal/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

मध्यप्रदेश में यह भी है भर्ती

govt job: नेशनल हेल्थ मिशन में 2877 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती, आवेदन के लिए लाइन खुली

 

यूपी के हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती

इधर, उत्तर प्रदेश के हेल्थ विभाग में यूपीएससी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। 394 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 14 जुलाई एप्लाई करने की अंतिम तारीख है। जबकि एप्लीकेशन फार्म की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई है।

 

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज – 41 रिक्तियां
भूविज्ञान और खनन विभाग – 1 रिक्तियां
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग – 174 रिक्तियां
आयुष (आयुर्वेद) विभाग – 127 रिक्तियां
आयुष (होम्योपैथी) विभाग – 23 रिक्तियां
यूपी आयुष (यूनानी) विभाग – 28 रिक्तियां



Career Course: हॉस्पिटल मैनेजमेंट में बनाएं करियर, लाखों रुपए मिलती है सैलरी
Aviation Ministry Jobs: उड्डयन मंत्रालय में 124 पदों पर भर्ती, UPSC ने मांगे आवेदन
Teacher Govt Job: 4476 पीजीटी शिक्षकों की बंपर भर्ती, पीएससी आयोजित करेगा परीक्षा

career_2.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tvi01oH

458पद पर नकल आईटबप म भरत27 जन स कर अपलई

इंडो तिब्बत भारतीय पुलिस आईटीबीपी में 458 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें योग्य एवं पात्र कैंडिडेट्स 27 जून से 26 जुलाई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

458 पदों पर निकली आईटीबीपी में भर्ती, 27 जून से करें अप्लाई

कैटेगिरी अनुसार अलग-अलग पदों की संख्या
Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) द्वारा कॉन्सटेबल ड्राइवर के 458 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से किया जा सकेगा, इसके बाद करीब एक माह यानी 26 जुलाई तक कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती में जनरल कैटेगिरी में 195, ओबीसी में 100, ईडब्ल्यूएस में 42, अनुसूचित जाति में 74 और अनुसूचित जनजाति के लिए 37 पद भरे जाएंगे। इस प्रकार कुल 458 पदों पर ऑनलाइन भर्ती होगी।

458 पदों पर निकली आईटीबीपी में भर्ती, 27 जून से करें अप्लाई

ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका
कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://ift.tt/N7g3j5A क्लिक करें, इसके बाद होम पेज खुल जाएगा, जिसमें आप आईटीबीपी ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2023 पर क्लिक करें, फिर आईटीबीपी कॉन्सटेबल ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2023 पर क्लिक करें, तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन आ जाएगा, जिसमें ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स और फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें, एक बार फिर से चेक कर लें, कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई, फिर सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, इस प्रकार आपका फार्म ऑनलाइन भरा जाएगा। जिसके बाद एग्जाम की डेट आने पर आपको दिशा निर्देश के अनुसार आगे की प्रोसेस करनी होगी, फार्म भरने के साथ ही उसकी एक प्रति भी डाउनलोड कर लें, ताकि जरूरत पडऩे पर उसमें भरी गई जानकारी देख सकें।

 

 

458 पदों पर निकली आईटीबीपी में भर्ती, 27 जून से करें अप्लाई

10 वीं पास- ड्रायविंग लाइसेंस जरूरी
कॉन्सटेबल ड्राइवर की भर्ती में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स 10 वीं पास होना जरूरी है, इसी के साथ उनके पास उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए, वह भी रनिंग कंडिशन में हो, कहीं ऐसा नहीं हो कि उसकी तारीख निकल चुकी हो, अगर ऐसा है तो आप तुरंत उसे अपडेट करा लें। ताकि आपको ऐन वक्त पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

458 पदों पर निकली आईटीबीपी में भर्ती, 27 जून से करें अप्लाई

27 साल आयु सीमा
आईटीबीपी कॉन्सटेबल ड्राइवर की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 27 साल है, कैंडिडेट्स की आयु की गणना 26 जुलाई 2023 के तहत मानी जाएगी, यानी कैंडिडेट्स 26 जुलाई 2023 तक 27 साल का होना चाहिए, अगर इससे पहले वह 27 से अधिक उम्र का होगा तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा, हालांकि आरक्षण वालों को उम्र में छूट का प्रावधान भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fW5Ma4I

पवर गरड करपरशन ऑफ इडय म नकल भरत 1 जलई स कर अपलई

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, पीजीसीआईएल में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान भी रखें कि इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को अपना रजिस्टे्रशन भी कराना होगा।

 

पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( Power Grid Corporation of India Limited) पीजीसीआईएल द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस की भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई 1 जुलाई से 31 जुलाई तक कर सकेंगे, इस भर्ती में वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

 

यहां करना होगा रजिस्टे्रशन
पीजीसीआईएल में अप्रेेंटिस के पद पर अप्लाई करने से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए आप इस लिंक https://apprenticeshipindia.gov.in/ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, ये रजिस्ट्रेशन एनएपीएस एचआर एग्जीक्यूटिव, सीएसआई एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव लॉ, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन के लिए कराना होगा।

 

कैंडिडेट्स अप्रेंटिस की भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पीजीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.powergrid.in/ क्लिक कर सकते हैं, यहां उन्हें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित फीस आदि की पूरी जानकारी मिल जाएगी। उसी के अनुसार पात्र होने पर आप आवेदन करें, अन्यथा आपका फार्म रिजेक्ट भी हो सकता है।

ऐसे होगा अप्रेंटिस के पद पर चयन
सबसे पहले कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा, यानी जो कैंडिडेट्स शैक्षणिक योग्यता में कम पाए जाएंगे, उन्हें पहली बार में ही बाहर कर दिया जाएगा, इसके बाद जो योग्य होंगे उन्हें ई-मेल के माध्यम से सूचना देकर डॉक्युमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :

इंजीनियर, सर्वेयर सहित मल्टी टास्किंग स्टॉफ की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

CRPF कांस्टेबल EXAM के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

हिंदी में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो करें ये कोर्स

इंडियन नेवी में एमआर की भर्ती, 26 जून से करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zgp6oO8