Saturday, June 3, 2023

JSSC Recruitment 2023: कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल्स

JSSC Recruitment 2023: 10वीं पास कर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून, 2023 है। बता दें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आबकारी कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक साइट jssc.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

 

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता ?

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण डेट्स ?

आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 1 जून, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून, 2023
करेक्शन विंडो: 6 जुलाई से 8 जुलाई, 2023

वेकन्सी डिटेल्स ?

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पदों के लिए जारी किये गए नोफिकशन के अनुसार कुल 538 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए कुल 237 पद, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 59 पद, अनुसूचित जाति के लिए 57, अनुसूचित जनजाति के लिए 148, बीसी 1 के लिए 50 और बीसी 2 के लिए कुल 32 पद शामिल हैं।

Detailed Notification Here- यहां क्लिक करें

screenshot_tool_-20230603134934.jpg


ऑनलाइन आवेदन की आयु -सीमा ?

ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद अगले पेज पर Online Apply के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
6. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
7. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें- डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए UGC ने जारी किये नए नियम, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TvNWhOM

Friday, June 2, 2023

SSC CHSL Result: एसएससी ने 10+2 का अडिशनल रिजल्ट किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSC CHSL Tier I 2022 additional result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की एग्जाम 2022 टियर-1 का अडिशनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने SSC संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) एग्जाम दी है और 19 मई को जारी रिजल्ट में सिलेक्शन नहीं हुआ तो वे आज जारी किये गए रिजल्ट को देख सकते हैं। कैंडिडेट अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in से चेक कर सकते हैं। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की एग्जाम, 2022 के टियर- I का परिणाम 19 मई को घोषित किया गया था। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से 19 मई को जारी रिजल्ट के अनुसार 40224 कैंडिडेटों को एलडीसी / जेएसए / जेपीए के पद के लिए टीयर -2 के टाईंग टेस्ट में उपस्थित होने के लिए चुना गया है। इसके अलावा, संलग्न सूची-द्वितीय के अनुसार, डीईओ के पद के लिए डीईएसटी में उपस्थित होने के लिए 520 कैंडिडेटों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

 

19 मई को जारी हुआ था मैं रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आधिकारिक तौर पर 19 मई 2023 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 2023 का परिणाम जारी कर दिया था। यह एग्जाम 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। जिन कैंडिडेटों ने एसएससी सीएचएसएल 2022 टियर 1 एग्जाम के लिए पास कर ली है, वे अब अगले चरण में जाएंगे, जो कि एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एग्जाम में होंगे। जिन्होंने टीयर 1 एग्जाम को सफलतापूर्वक पास कर लिया है और उन्हें आगामी टीयर 2 एग्जाम के लिए अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।

SSC CHSL Tier I 2022 Additional Result - यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- IAF AFCAT 2023: इंडियन एयरफोर्स एएफसीएटी भर्ती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

bheed.jpg


एसएससी ने 10+2 का अडिशनल रिजल्ट कैसे करें चेक ?

1. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर, परिणाम टैब पर फिर सीएचएसएल पर क्लिक करें।
3. इसके बाद, "संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की एग्जाम (टियर- I), 2022 - टियर- II रिजल्ट पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन खुल जाएगी।
5. परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे लें।

यह भी पढ़ें- UGC NET: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET एग्जाम फॉर्म में करेक्शन करने का दिया मौका



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/45EcBNg

IAF AFCAT 2023: इंडियन एयरफोर्स एएफसीएटी भर्ती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, डायरेक्ट लिंक

IAF AFCAT Registration 2023: भारतीय वायुसेना ने IAF AFCAT 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे AFCAT की आधिकारिक साइट afcat.cdac.in के माध्यम से कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून, 2023 तक है। इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 250 रुपये रखी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (Air Force Common Admission Test) जिसे आमतौर पर एएफसीएटी के रूप में जाना जाता है, भारतीय वायु सेना द्वारा फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में कई पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन करने के लिए आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। इंडियन एयरफोर्स एएफसीएटी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून 2023 है। भारतीय वायु सेना ने एएफसीएटी 2 अधिसूचना 2023 के माध्यम से तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए उड़ान शाखा और ग्राउंड ड्यूटी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

एयरफोर्स एएफसीएटी के लिए आयु-सीमा ?

फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर होगी।
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी।

एयरफोर्स एएफसीएटी एग्जाम ?

AFCAT परीक्षा भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा हर साल दो बार आयोजित की जाती है और लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। एक प्रतिष्ठित वायु सेना अकादमी में शामिल होते हैं और भारतीय वायु सेना अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करते हैं।

एयरफोर्स एएफसीएटी के लिए आवेदन शुल्क ?

इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 250 रुपये रखी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

IAF AFCAT 2023 Full Notification - यहां क्लिक करें
Direct link to apply for IAF AFCAT - यहां क्लिक करें

vayu_sena_a_1.jpg


एयरफोर्स एएफसीएटी के लिए शैक्षिक योग्यता ?

फ्लाइंग ब्रांच: 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में तीन साल की डिग्री या न्यूनतम 60% के साथ बीई / बीटेक की डिग्री।

ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा के लिए एएफसीएटी 2023 पात्रता ?

(i) एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) (एई (एल)): 10 + 2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक / स्नातकोत्तर की डिग्री।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/20LRqpu

Thursday, June 1, 2023

UPSC Exam 2023: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस एग्जाम टाइम टेबल जारी, यहां देखें डिटेल्स

UPSC IES ISS Exam Time Table 2023: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने यूपीएससी आईईएस/आईएसएस एग्जाम 2023 का टाइम टेबल जारी किया है। कैंडिडेट जो भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा एग्जाम, 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov के माध्यम से समय सारणी देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, एग्जाम 23 से 25 जून तक आयोजित की जानी है। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी के द्वारा कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं। कृपया अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

 

जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, एग्जाम तीन दिनों- 23, 24 और 25 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईईएस/आईएसएस एग्जाम सभी दिनों में दो परीयों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे की शिफ्ट रहेगी। इसके माध्यम से कुल 51 पोस्ट्स को भरा जायेगा। पेपर में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, भारतीय अर्थशास्त्र शामिल हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

UPSC IES/ISS Exam 2023 time table - यहां क्लिक करें

 
screenshot_tool_-20230602103644.png


ऐसे करें डाउनलोड

यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2023 टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार टाइम टेबल देख सकते हैं।
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कृपया अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dJ08Syu

SIHFW Rajasthan Jobs 2023 : राजस्थान में लैब टेक्नीशियन के 2007 पदों के लिए निकली भर्ती

SIHFW Rajasthan Recruitment 2023 : राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (State Institute for Health and Family Welfare Rajasthan) (एसआइएचएफडब्ल्यू) (SIHFW), राजस्थान ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए लैब टेक्नीशियन के 2007 पदों पर इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पदों में से 1863 नवीन पद हैं, जबकि 144 बैकलॉग पद हैं। सभी पद स्थायी हैं। यह भर्ती गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए निकाली गई है।

राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, एससी/एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, पूर्व सैनिक, तलाकशुदा, विधवा महिलाओं और सहरिया जनजाति के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। आरक्षण का लाभ और आयु सीमा में छूट केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। उत्कृष्ठ खिलाडिय़ों को कुल रिक्तियों में से 2 फीसदी पदों पर आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों ने बायोलॉजी/मैथ्स या समकक्ष में 12वीं उत्तीर्ण करने के साथ राज्य/केंद्र सरकार, राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नीशियन में डिप्लोमा हासिल कर रखा हो। साथ ही, राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन हो रखा हो। आवेदन करते वक्त राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल, जयपुर की ओर से जारी पंजीयन क्रमांक बताना होगा। अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा
1 जनवरी, 2024 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम, जबकि 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कार्मिक विभाग की ओर से 23 सितंबर, 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार, जो अभ्यर्थी 31 दिसंबर, 2022 तक आयु सीमा के अंदर थे, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है। पूर्व सैनिकों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

30 जून अंतिम तिथि
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan.com या rajswasthya.nic.in पर लॉगिन कर 30 जून (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mhIs0r

AFCAT 2 Notification 2023 : फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

IAF Recruitment 2023 : भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) (आइएएफ) (IAF) ने पुरुष और महिला अभ्यर्थियों से फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ऑफिसर (Flying Officer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाइंग ब्रांच) (NCC Special Entry Scheme) के लिए भी आवेदन अमंत्रित किए गए हैं। कोर्स जुलाई 2024 में शुरू होगा।

आयु सीमा
-1 जुलाई, 2024 तक फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2004 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए। डीजीसीए की ओर से जारी कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारक अभ्यर्थियों को 26 वर्ष तक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

-1 जुलाई, 2024 तक ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1998 से 1 जुलाई 2004 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (Air Force Common Admission Test) (एफसीएटी) (AFCAT) (लिखित परीक्षा), एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। एक बार चिकित्सा परीक्षण उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.afcat.cdac.in या https://ift.tt/c1Ss3PK पर लॉगिन कर 30 जून (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/S7VzTJ1

HPSC Jobs 2023 Notification : इन पदों के लिए मिल रहा है एक और मौका, फटाफट करें आवेदन

Assistant District Attorney Jobs : अधिवक्ता पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission) (एचपीएससी) (HPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सहायक जिला अधिवक्ता (Assistant District Attorney) पदों पर भर्ती के लिए शुद्धिपत्र जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 112 पदों को भरा जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयोग ने 22 मार्च को इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। जो अभ्यर्थी पूर्व में इन पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है, अगर वे पात्र पाए जाते हैं तो। ऐसे अभ्यर्थियों के पात्रता मापदंड आवेदन मिलने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2023 के आधार पर तय किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ (प्रोफेशनल) की डिग्री हासिल कर रखी हो। साथ ही बार काउंसिल के साथ अधिवक्ता के रूप में नामांकन हो रखा हो और मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत के रूप में एक विषय हो।

आयु सीमा
28 मार्च, 2023 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी
जाती है कि वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऐसे करना होगा आवेदन
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in/ पर लॉगिन कर 5 जून (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते वक्त फोटो, हस्ताक्षर सहित मांगे गए जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। हालांकि, आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क नेटबैंकिंग या डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के जरिए रात 11.55 बजे तक भरे जा सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Sls1Tdv