Wednesday, January 11, 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती, जल्दी से करें आवेदन यहां जानें वैकेंसी डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस समय कई विभागों में अधिकारियों के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यदि आप आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आप एमपीपीएससी(MPPSC) की वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है और 9 फरवरी, 2023 को आवेदन करने का आखरी दिन है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा जो लोग अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए वेबसाइट 10 जनवरी से 9 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी इस दौरान उम्मीदवार आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां?

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ- 10 जनवरी, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि- 09 फरवरी, 2023

आवेदन सुधार की तिथि- 16 जनवरी से 11 फरवरी 2023


आवश्यक शैक्षणिक योग्यता ?

एमपीपीएससी रिक्रूटमेंट 2023 के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।


आवेदन करने के लिए आयु-सीमा ?
न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है व आरक्षित वर्ग को आयु-सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

आवेदन शुल्क ?

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी जैसी आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद अधिसूचना लिंक भर्ती 2022 पर क्लिक करें।
  3. अब अपना पंजीकरण विवरण, जन्म तिथि, कैप्चा दर्ज करें।
  4. अब उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे ध्यान से चेक करें।
  6. आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  7. उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

सिलेक्शन प्रक्रिया ?

एमपीपीएससी रिक्रूटमेंट 2023 के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पहले लिखित परीक्षा, इंटरव्यू आदि चरणों से गुजरना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NwcvRxi

Tuesday, January 10, 2023

दक्षिण पूर्व रेलवे में 1785 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए है सुनहरा अवसर

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 1785 नए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी, 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक (डीजल), मशीनिस्ट, पेंटर, रेफ्रिजरेटर और एसी मैकेनिक आदि के पदों को शामिल किया गया है।

भर्ती के लिए पात्रता?
2023 में दक्षिण पूर्व रेलवे अप्रेंटिस पदों के लिए आपको 10 वीं कक्षा, डिप्लोमा या समकक्ष के साथ न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उससे संबंधित ट्रेड में आपको आईटीआई पास होना चाहिए।

 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर OPEN करना है।
3. फिर आपको South Eastern Railway Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।
4. अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
5. इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही भरनी हैं।
आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद उसे फाइनल सबमिट कर देना है और ये सब सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अपने पास आवेदन की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क ?

साउथ ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2023 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया?
साउथ ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन ट्रेडवाइज मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा। साउथ ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nVHtwKv

बिहार लोक सेवा आयोग में निकलीं एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती

BPSC जॉब: इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 61 पदों में 36 एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए और 25 प्रोफेसर के पद के लिए हैं। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 66 वर्ष है। बिहार लोक सेवा आयोग ने घोषणा की है कि वह सुपर स्पेशियलिटी विभाग में मेडिकल की नौकरियों के लिए भर्ती करेगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 20 जनवरी से 17 फरवरी तक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें। जिनमें कुछ पद एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए हैं और अन्य प्रोफेसर पदों के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना bpsc.bih.nic.in पर देख सकतें है व पदों के लिए योग्यता, आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन करने की तारीख

आवेदन प्रारम्भ - 20 जनवरी, 2023
आवेदन की लास्ट डेट- 17 फरवरी, 2023


आवेदन शुल्क ?

जो उम्मीदवार नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अनारक्षित श्रेणी में हैं उन्हें 100 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा।

आवेदन कैसे करें ?

बीपीएससी परीक्षा के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आप साइन इन करें और आवेदन फॉर्म भर भरें। इसके बाद आपको कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे आपका पासपोर्ट फोटो और शैक्षणिक दस्तावेज आदि।

वेतन-भत्ते

एसोसिएट प्रोफेसर- 15600-39100 और ग्रेड पे 7600 रुपये
प्रोफेसर- वेतन 37400-67000 रुपये और ग्रेड पे 8700 रुपये

चयन प्रक्रिया
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर एमबीबीएस और स्पेशलिस्ट विषय की परीक्षा में मेरिट व अनुभव के आधार पर होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Wl32gfd

Saturday, January 7, 2023

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली जॉब, 21 जनवरी तक करें आवेदन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मागे है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एयरपोर्ट अथॉरिटी कुल 272 पदों को भरेगा। आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एएआई रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन फॉर्म 21 जनवरी 2023 तक भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फ बी.एससी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है इसके अलावा बी.एससी में फिजिक्स और मैथ्स के साथ स्नातक पास होना चाहिए तथा मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और 5 साल का अनुभव भी आवश्यक है।


परीक्षा शुल्क?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की फीस 1000 रुपये रखी है। इसके अलावा ST /SC /पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं जिन्होंने सफलतापूर्वक एएआई/महिला उम्मीदवारों में शिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा कर लिया है, उन्हें शुल्क में छूट दी गई है।

 

पदों के लिए आयु सीमा

वरिष्ठ सहायक की पोस्ट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष व कनिष्ठ कार्यपालक की पोस्ट के लिए अधिकतम 27 वर्ष होनी तथा प्रबंधक की पोस्ट के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

लास्ट डेट?

ऑनलाइन आवेदन शुरू - 22 दिसंबर, 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 21 जनवरी, 2023

फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जनवरी, 2023

ये है सिलेक्शन प्रोसेस

सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जामिनेशन देनी होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, वॉइस टेस्ट आदि चरणों से गुजरना होगा।

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CQKOMiE

RRC, दक्षिण मध्य रेलवे ने 4103 पदों पर निकाली भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है क्योंकि दक्षिण मध्य रेलवे ने अलग-अलग अप्रेंटिस पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं । दक्षिण मध्य रेलवे के द्वारा इन पदों के लिए 30 दिसंबर 2022 से 29 जनवरी 2023 तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है जबकि SC/ ST/ PWD/ व महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए इसके अलावा आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

इन पदों के लिए हो रही है भर्ती

कुल पोस्ट- 4103

1. एसी मैकेनिक - 250 पद

2. बढ़ई - 18 पद

3. डीजल मैकेनिक - 531 पद

4. इलेक्ट्रीशियन - 1019 पद

5. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 92 पद

6. फिटर - 1460 पद

7. मशीनी - 71 पद

8. पेंटर - 80 पद

9. वेल्डर - 553 पद

10. एमएमडब्ल्यू - 24 पद

11. एमएमटीएम - 05 पद

कब से कब तक होंगे आवेदन?

आवेदन प्रारम्भ - 30.12.2022

आवेदन की लास्ट डेट - 29.01.2023

Railway job

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड/विश्वविद्यालय से अथवा समकक्ष योग्यता एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित व्यापार में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा, आईटीआई/इसके समकक्ष (10 + 2) होना चहिये।

परीक्षा शुल्क का माध्यम

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

किस प्रकार होगा चयन?

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/योग्यता सूची/सामूहिक चर्चा/साक्षात्कार (जो भी लागू हो) का आयोजन किया जायेगा और सम्पूर्ण जानकारी के लिए विभाग दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wlKDGSY

Tuesday, January 3, 2023

SSC में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 4,500 पदों पर भर्ती के लिए कल है लास्ट डेट

कर्मचारी चयन आयोग में विभिन्न विभागों और पदों के लिए 4,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 जनवरी, 2023 है। इस भर्ती के आवेदन 6 दिसंबर, 2022 से शुरू हो चुके हैं। SSC टियर-1 परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2023 में तथा टियर-2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा। जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो वैकेंसी की फुल डिटेल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जाकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किन-किन पदों पर होनी है भर्ती और क्या है योग्यता?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 4,500 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों में लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना ज़रूरी है तथा आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।

ssc_recruitment.jpg


कितना मिलेगा वेतन?

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकली गयी इस भर्ती के लिए अंतिम चयन के बाद 19,900 रुपए से 63,200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। डेटा इनपुट ऑपरेटर पदों के लिए वेतन लेवल 4 के तहत 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने तक आकर्षक वेतन मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

-
सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और अब पोर्टल पर लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आवेदन कर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।


आवेदन शुल्क

कर्नचारी चयन आयोग की इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती परीक्षा के लिए 100 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। वहीँ महिला, SC, ST, दिव्यांग वर्ग और एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZPa6g1q

Sunday, January 1, 2023

TMC Recruitment 2023: मेडिकल विभाग में 360 एलडीसी, नर्स और अन्य पदों पर भर्तियां जानिए वैकेंसी डिटेल

TMC Recruitment 2023 : मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क, अटेंडेंट, नर्स सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 360 खाली पद भरे जाएंगे। उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर चयन


इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और पदों के अनुसार स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विभिन्न रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया मानदंड के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।

अधिसूचना विवरण टीएमसी भर्ती 2023


विज्ञापन संख्या टीएमसी/एडी/108/2022

महत्वपूर्ण तिथि


आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2023

यह भी पढ़ें- Police Recruitment 2023: 4790 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल और आवेदन प्रक्रिया

वैकेंसी डिटेल


लोअर डिवीजन क्लर्क : 18 पद
अटेंडेंट : 20 पद
ट्रेड हेल्पर : 70 पद
नर्स ए : 212 पद
नर्स बी : 30 पद
नर्स सी : 55 पद

शैक्षिक योग्यता


लोअर डिवीजन क्लर्क : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में न्यूनतम 3 महीने की अवधि का एमएस-सीआईटी या कंप्यूटर कोर्स। कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवारों को 3 महीने के कंप्यूटर कोर्स से छूट दी गई है।
अटेंडेंट : एसएससी या समकक्ष
ट्रेड हेल्पर : एसएससी या समकक्ष
नर्स : जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्लस डिप्लोमा इन ऑन्कोलॉजी नर्सिंग के साथ 50 बेड वाले अस्पताल में 01 साल का क्लीनिकल अनुभव या न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 01 साल का क्लिनिकल अनुभव के साथ बेसिक या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग)।

यह भी पढ़ें- Bank Recruitment 2023: बैक ऑफिस स्टाफ और अन्य पदों पर भर्ती, वेतन 3.50 लाख रुपए

सैलरी


लोअर डिवीजन क्लर्क- 19,900/- (लेवल-2)
अटेंडेंट- 18000/- ( लेवल-1)
ट्रेड हेल्पर- 18000/- ( लेवल-1)
नर्स ए- 44,900/- (लेवल-7)
नर्स बी- 47,600/- ( लेवल-8)
नर्स सी- 53,100/- ( लेवल-9 )

कैसे करना है आवेदन


टाटा मेमोरियल सेंटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक https://ift.tt/Cxt3w8i पर जाकर करना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XnaI8tS