Wednesday, August 17, 2022

Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

Post Office Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय डाक विभाग ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इंडिया पोस्ट ने डाकिया, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 98,083 पद भरे जाएंगे।

 

98,083 पदों पर होगी भर्तियां
आपको बता दें कि सरकार ने देशभर के 23 सर्किलों में रिक्त पदों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, आशुलिपिक से संबंधित पदों को भी सर्कल-वार स्वीकृत किया गया है। आंध्र प्रदेश में 1166 एमटीएस पदों, 108 मेल गार्ड पदों और 2289 पोस्टमैन पदों को मंजूरी दी गई है। तेलंगाना सर्कल के तहत 1553 पोस्टमैन, 82 मेल गार्ड और 878 एमटीएस को मंजूरी मिली है। उम्मीदवार यहां शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण देख सकते हैं।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 : रिक्ति विवरण
पोस्टमैन : 59099 पद
मेलगार्ड : 1445 पद
मल्टी-टास्किंग एमटीएस : 37539 पद

यह भी पढ़ें- आईबीपीएस में सीआरपी पीओ/एमटी के 6432 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन


पद का नाम: पोस्टमैन
एपी सर्कल: 2289 पद
असम: 934 पद
बिहार सर्किल: 1851 पद
छत्तीसगढ़ सर्किल: 613 पद
दिल्ली सर्किल: 2903 पद
गुजरात सर्किल: 4524 पद
हरियाणा सर्कल: 1043 पद
हिमाचल प्रदेश सर्किल: 423 पद
जम्मू और कश्मीर सर्किल: 395 पद
झारखंड सर्कल: 889 पद
कर्नाटक सर्कल: 3887 पद
केरल सर्कल: 2930 पद
एमपी सर्किल: 2062 पद
महाराष्ट्र सर्कल: 9884 पद
एनई सर्कल: 581 पद
ओडिशा सर्कल: 1352 पद
पंजाब सर्कल: 1824 पद
राजस्थान सर्किल: 2135 पद
तमिलनाडु सर्किल: 6130 पद
तेलंगाना सर्कल: 1553 पद
उत्तराखंड सर्कल: 674 पद
यूपी सर्किल: 4992 पद
पश्चिम बंगाल सर्किल: 5231 पद


पद का नाम: मेलगार्ड
एपी सर्कल: 108 पद
असम: 73 पद
बिहार सर्कल: 95 पद
छत्तीसगढ़ सर्किल: 16 पद
दिल्ली सर्कल: 20 पद
गुजरात सर्किल: 74 पद
हरियाणा सर्कल: 24 पद
हिमाचल प्रदेश सर्किल: 07 पद
जम्मू और कश्मीर सर्कल: 0 पद
झारखंड सर्कल: 14 पद
कर्नाटक सर्कल: 90 पद
केरल सर्कल: 74 पद
एमपी सर्किल: 52 पद
महाराष्ट्र सर्कल: 147 पद
एनई सर्कल: 0 पद
ओडिशा सर्कल: 70 पद
पंजाब सर्कल: 29 पद
राजस्थान सर्कल: 63 पद
तमिलनाडु सर्किल: 128 पद
तेलंगाना सर्कल: 82 पद
उत्तराखंड सर्कल: 08 पद
यूपी सर्किल: 116 पद
पश्चिम बंगाल सर्किल: 155 पद


पद का नाम: एमटीएस
एपी सर्कल: 1166 पद
असम: 747 पद
बिहार सर्किल: 1956 पद
छत्तीसगढ़ सर्किल: 346 पद
दिल्ली सर्किल: 2667 पद
गुजरात सर्किल: 2530 पद
हरियाणा सर्कल: 818 पद
हिमाचल प्रदेश सर्किल: 383 पद
जम्मू और कश्मीर सर्किल: 401 पद
झारखंड सर्कल: 600 पद
कर्नाटक सर्कल: 1754 पद
केरल सर्कल: 1424 पद
एमपी सर्किल: 1268 पद
महाराष्ट्र सर्कल: 5478 पद
एनई सर्कल: 358 पद
ओडिशा सर्कल: 881 पद
पंजाब सर्किल: 1178 पद
राजस्थान सर्किल: 1336 पद
तमिलनाडु सर्किल: 3361 पद
तेलंगाना सर्कल: 878 पद
उत्तराखंड सर्कल: 399 पद
यूपी सर्किल: 3911 पद
पश्चिम बंगाल सर्किल: 3744 पद

आयु सीमा और योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बता करें तो आवेदन कर रहे युवाओं का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी का होना जरूरी है। वहीं कुछ रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Agniveer Recruitment 2022 : महिला अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू


आवेदन प्रक्रिया
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक कर वैकेंसी का नोटिफिकेशन देखें और निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इन पदों के लिए आवेदन 23 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/B673Ri5

Monday, August 15, 2022

Agniveer Recruitment 2022 : महिला अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

Agniveer Registration For Women : भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्तियां की जा रही है। इसके तहत महिला अग्निवीर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरुष अग्निवीरों की तरह महिला अग्निवीरों को भी चार साल के लिए ही भर्ती किया जाएगा। चार पूरे होने के बाद 25 फीसदी महिला अग्निवीरों को ही मिलिट्री पुलिस में परमानेंट किया जाएगा। 7 सितंबर 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है।

 

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 साल से 23 साल है। जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी उम्मीदवार जिनका जन्म एक अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो वो अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

योग्यता
महिला अग्निवीर भर्ती के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। लंबी की बात करते हो आवेदन कम से कम लंबाई. 162 सेमी हो।

यह भी पढ़ें- CUET UG Admit Card 2022: फेज-4 का सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी

फिजिकल टेस्ट
ग्रुप-1 के तहत साढ़े 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी।
ग्रुप-2 के तहत 8 मिनट 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी।
वहीं 10 फीट की लॉन्ग जंप और 3 फीट की हाई जंप मारनी होगी।

 

यह भी पढ़ें- आईबीपीएस में सीआरपी पीओ/एमटी के 6432 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट. joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर नवीनतम भर्ती लिंक पर जाएं।
- इसके बाद महिला सैन्य पुलिस रैली का पंजीकरण के लिंक पर जाएं।
- अब अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Wx2tC39

Friday, August 12, 2022

IBPS Recruitment 2022: आईबीपीएस में सीआरपी पीओ/एमटी के 6432 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

बैंकिंग कार्मिक संस्थान आईबीपीएस भारत में विभिन्न सरकारी बैंकों में 6000 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती के लिए पीओ परीक्षा 2022 आयोजित कर रहा है। जो छात्र बैंक जॉब्स की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आईबीपीएस पीओ परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। निर्धारित से पहले सीआरपी पीओएमटी के लिए आईबीपीएस वेबसाइट i.e. ibps.in पर खुद को पंजीकृत करना चाहिए।

दो चरणों में होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ जॉब्स के लिए आवेदकों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है जो दो चरणों में आयोजित की जाएगी अर्थात प्रारंभिक और मुख्य। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर 2022 के महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।

जनवरी या फरवरी में जारी होगी शॉर्टलिस्ट
प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वालों को नवंबर 2022 के महीने में आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, आईबीपीएस जनवरी या फरवरी 2023 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार आयोजित करेगा।

6432 पदों पर होगी भर्ती
सार्वजनिक क्षेत्र के 6 बैंकों को भरने के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए कुल 6432 रिक्तियां भरी जाएंगी। केनरा बैंक में 2500 पदों के साथ सबसे अधिक रिक्तियां हैं। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2094 पद हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

 

 

आईबीपीएस पीओ 2022 भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आईबीपीएस की वेबसाइट i.e. ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी.पीओ एमटी.बारहवीं के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी मूल जानकारी दर्ज करके आवेदन को पंजीकृत करने के लिए क्लिक करें। उसके बाद सिस्टम द्वारा एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड नजर आएगा।
- इसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- अब भुगतान शुल्क करना होगा। इसके लिए डेबिट कार्ड, रुपे, वीसा, मास्टरकार्ड का उपयोग करना होगा।
- शुल्क भुगतान विवरण वाले ई.रसीद और ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Participating Bank Number of Vacancies
Bank of India 535
Canara Bank 2500
Punjab National Bank 500
Punjab & Sind Bank 253
UCO Bank 550
Union Bank of India 2094
Total 6432


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BXnlthe

Saturday, August 6, 2022

RRB Group D Exam 2022 : 1.3 लाख पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण का शेड्यूल, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RRB Group D Exam 2022 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी 7वें सीपीसी मैट्रिक्स लेवल-1 परीक्षा तारीखों का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 

9 अगस्त को एक्टिव होगा एग्जाम सिटी और डेट चेक लिंक
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी 9 अगस्त को मिलेगी। सुबह 10 बजे सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर एग्जाम सिटी व डेट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 9 अगस्त सुबह 10 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा के चार दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार.चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Agniveers Scheme: जम्मू में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, joinindianarmy.nic.in पर करें आवेदन

 

1 करोड़ 15 लाख ने किया आवेदन
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे विभाग 1.03 लाख रिक्तियों को भरा जाएगा। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। फेज-1 रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन तीन आरआरसी पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के एक ग्रुप के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।

बायोमेट्रिक से मिलेगा एग्जाम हॉल में प्रवेश
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पर आधिकारिक नोटिस में यह भी लिखा गया है कि आधार से जुड़े बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fKV2EGm

Friday, August 5, 2022

Agniveers Scheme: जम्मू में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, joinindianarmy.nic.in पर करें आवेदन

Agniveers Scheme : जम्मू क्षेत्र में सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए आज यानी 5 अगस्त, 2022 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। रक्षा विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सैन्य दमकलकर्मियों की भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अग्निवीर भर्ती पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जा आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

 

3 सितंबर तक कर सकते है आवेदन
एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सैन्य अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त को शुरू हो गया है और यह तीन सितंबर, 2022 तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2022: मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी, जानिए बोर्ड ने किस मार्क‍िंग स्कीम से दिए नंबर


7 अक्टूबर से शुरू होगी भर्ती
अधिकारी के अनुसार, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, रियासी, रामबण, डोडा, किश्तवार, जम्मू, सांबा और कठुआ के उम्मीदवारों के लिए सात अक्टूबर से जम्मू के संजवान सैन्य स्टेशन पर जोरावर स्टेडियम में यह भर्ती रैली की जाएगी। भारतीय सेना ने 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन भर्तियों को पूरा करने के लिए 3 महीने में 85 रैलियां कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- ICSE 12th Result 2022: ICSE ने जारी किया 12वीं का परिणाम, cisce.org पर देखें रिजल्ट


 

योग्यता
- उम्मीदवार उस जिले का निवासी होना चाहिए जहां से भर्ती के लिए रैली आवेदन करने जा रही है।
- उम्मीदवार कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं पास पोस्ट वाइज होनी चाहिए
- आवेदक की उम्र 17.5 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरा करना होगा, 60 अंक मिलेंगे।
- 10 पुस-अप्स करने होंगे उसके लिए 40 मार्क्स मिलेंगे।
- 9 फीट खाई जिगजैग बैलेंस भी करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yhaMcUo

Monday, July 18, 2022

DRDO Recruitment 2022 : साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में 630 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

DRDO Recruitment 2022 : साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और ऐरोनॉटिकल डेवेलपमेंट एजेंसी (एडीए) में विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस एण्ड इंजीनियरिंग / मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री और अन्य विभागों में कुल 630 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022

DRDO Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 630 पद
साइंटिस्ट बी के लिए : 579 पद
डीएसटी के लिए : 8 पद
एडीए के लिए : 43 पद

शैक्षिक योग्यता
साइंटिस्ट बी के लिए : इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर्स डिग्री होना चाहिए।
डीएसटी के लिए : इन पदों के लिए आवेदक के पास बायो टेक्नोलॉजी या बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री जरूरी है।
एडीए की भर्ती के लिए : उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलीमर इंजीनियरिंग या पॉलीमर साइंस में बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है।

आयु सीमा
साइंटिस्ट बी : उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 साल तय की गई है
डीएसटी : आवेदक की आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
एडीए : आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 साल तय की गई है।

यह भी पढ़ें- बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, 876 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपए के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त, रिकॉर्ड 7.4 लाख आवेदन हुए दर्ज

सैलरी
GATE स्कोर या लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयन होने के बाद उम्मीदवार को 88,0000 रुपए प्रति महीने मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zHsINL7

Wednesday, July 6, 2022

IAF Agneepath scheme 2022: अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त, रिकॉर्ड 7.4 लाख आवेदन हुए दर्ज

IAF Agneepath Scheme 2022 : भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 24 जून से 05 जुलाई तक किया गया। वायुसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 7,49,899 उम्‍मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन किया है। आपको बता दें कि वायु सेना की किसी भी भर्ती के लिए प्राप्त होने वाली आवेदन की यह सबसे बड़ी संख्या है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन जमा करना था। वायु सेना में कुल 3500 अग्नि वीरों की भर्ती होनी है।

तोड़ा वायुसेना की पिछली भर्तियों का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना का ऐलान करने के बाद बाद देशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया था। बावजूद इसके बड़ी संख्‍या में युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए आवेदन किए हैं। इस भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए वायुसेना ने कहा कि रिकॉर्ड 7,49,899 उम्‍मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन किया है। इससे पहले तक किसी भी रिक्रूटमेंट साइकिल में अधिकतम आवेदन 6,31,528 दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2022: बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, 876 पदों पर होगी भर्ती

4 साल के लिए होगी नियुक्ति
अग्निपथ योजना के जरिए आर्मी, नेवी एवं वायु सेना में अग्नि वीरों की भर्ती की जा रही है। नियमानुसार इनकी नियुक्ति 4 साल के लिए की जाएगी। 4 साल के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थाई कर दिया जाएगा। वहीं, 75 फ़ीसदी अग्निवीरों को रिटायर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Assam Police SI: असम पुलिस एसआई पीएसटी/पीईटी की परीक्षा स्थगित, जानिए कब होगी

हर साल इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों के वेतन का 30 प्रतिशत हिस्‍सा काटकर सेवा निधि में जमा किया जाएगा। 4 वर्षों में कुल 10.4 लाख की निधि जमा करेंगे, ब्‍याज मिलाकर 11.71 लाख हो जाएगी। यह निधि आयकर मुक्‍त होगी। इस दौरान हर साल 30 दिनों की छुट्टी भी दी जाएगी। उम्मीदवारों इस प्रकार सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे।
— पहले साल 30,000/- वेतन और भत्‍ते
— दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते
— तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्‍ते
— चौथे साल 40,000/- वेतन और भत्‍ते

देशभर में हुए थे हिंसक प्रदर्शन
बता दें कि 14 जून को योजना की घोषणा के बाद लगभग एक सप्ताह तक इसके खिलाफ कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके साथ ही कई विपक्षी दलों ने इस योजना को वापस लेने की मांग की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GrIcDR9