Saturday, April 16, 2022

Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती से 5000 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in पर विजिट करना होगा। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है।

5050 पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती से 5050 खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक दिशा निर्देशन ध्यान से जरूर पढ़ लें। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ift.tt/xX56JBU के माध्यम से भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Air India Recruitment 2022: एयर इंडिया में 596 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन



वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 5050 पद
हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र (सिविल पुलिस कांस्टेबल) : 432 पद
गैर-हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र (सिविल पुलिस कांस्टेबल) : 1068 पद
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल : 3550 पद
हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र : 432 पद
गैर हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र : 1068 पद


जिला आधारित रिक्ति ब्रेक अप
बेंगलुरु अर्बन : 593 पद
रेलवे, बेंगलुरु : 35 पद
कलबुर्गी अर्बन : 20 पद
कलबुर्गी जिला : 10 पद
बीदर : 79 पद
यादगीर : 25 पद
बल्लारी/विद्यानगर : 107 पद
रायचूर : 63 पद
कोप्पल : 38 पद
मैसूर अर्बन : 25 पद
मंगलुरु अर्बन : 50 पद
हुबली धारवाड़ अर्बन : 45 पद
बेलगावी अर्बन : 75 पद
बेंगलुरु जिला : 60 पद
तुमकुरु : 45 पद
रामनगर : 30 पद
मैसूर : 40 पद
हसन : 30 पद
मांड्या : 30 पद
शिवमोग्गा : 25 पद
दक्षिण कन्नड़, मंगलुरु : 45 पद
बेलागवी : 30 पद

यह भी पढ़ें- Staff Nurse Recruitment 2022 : स्‍टाफ नर्स के 1,729 पदों पर होगी भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


योग्यता मानदंड

जारी अधिसूचना के अनुसार उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षिण के तहत नियमों में छूट दी जएगी।

चयन मानदंड
इन पदों लिए उम्मीदवारों का चयन तीन प्रकार से किया जाएगा। पहला— लिखित परीक्षा, दूसरा— एंड्योरेंस टेस्ट और तीसरा व अंतिम फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tgjJEd1

Thursday, April 14, 2022

DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली में जल बोर्ड व DTC समेत कई पदों पर निकली बम्पर भर्तियां, जानें क्या मांगी गई है योग्यता

दिल्ली में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को लिए उम्मीदारों के लिए अच्छी खबर है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स और अन्य विभागों में कुल 168 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विभाग की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने परिवहन विभाग और जल बोर्ड में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2022 है।


रिक्त पदों की संख्या
- असिस्टेंट आर्काइविस्ट, ग्रेड-I दिल्ली अभिलेखागार – 6 पद
- मैनेजर (सिविल) दिल्ली परिवहन निगम – 1 पद
- शिफ्ट इंचार्ज (दिल्ली जल बोर्ड) – 8 पद
- मैनेजर (मैकेनिकल) दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन – 24 पद
- मैनेजर (यातायात) दिल्ली परिवहन निगम – 13 पद
- प्रोटेक्शन ऑफिसर – 23 पद
- डिप्टी मैनेजर (यातायात) दिल्ली परिवहन निगम – 3 पद
- पंप ड्राइवर / फिटर इलेक्ट्रिकल द्वितीय श्रेणी-/ एसबीओ – 68 पद
- मैनेजर (आईटी) दिल्ली परिवहन निगम – 1 पद
- फिल्टर सुपरवाइजर दिल्ली जल बोर्ड – 18 पद
- मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) दिल्ली परिवहन निगम – 1 पद
- बैक्टीरियोलॉजिस्ट दिल्ली जल बोर्ड – 2 पद

यह भी पढ़ें: SBI SCO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई


योग्यता

- असिस्टेंट आर्काइविस्ट, ग्रेड-I - डिप्लोमा इन आर्काइव्स कीपिंग, आयु सीमा: 18-30 वर्ष
- मैनेजर (सिविल) दिल्ली परिवहन निगम - सिविल इंजीनियरिंग में BE / B.Tech डिग्री, आयु सीमा: 18-35 वर्ष
- शिफ्ट इंचार्ज (दिल्ली जल बोर्ड) - 3 साल के अनुभव के साथ इलेक्ट्रिकल ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट के साथ कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण, आयु सीमा: 18-32 वर्ष
- मैनेजर (मैकेनिकल) दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन - मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में BE / B.Tech डिग्री, आयु सीमा: 18-35 वर्ष
- मैनेजर (यातायात) दिल्ली परिवहन निगम -किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, आयु सीमा: 18-35 वर्ष
- प्रोटेक्शन ऑफिसर - 3 साल के अनुभव के साथ सामाजिक कार्य / समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री, आयु सीमा: 18-30 वर्ष
- डिप्टी मैनेजर (यातायात) दिल्ली परिवहन निगम - किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, आयु सीमा: 18-35 वर्ष
- पंप ड्राइवर / फिटर इलेक्ट्रिकल द्वितीय श्रेणी/ एसबीओ - Electrical Trade में ITI प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण, आयु सीमा: 18-27 वर्ष
- मैनेजर (आईटी) दिल्ली परिवहन निगम - कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री या कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ IT Trade में बी.टेक डिग्री, आयु सीमा: 18-35 वर्ष
- फिल्टर सुपरवाइजर दिल्ली जल बोर्ड - 2 साल के अनुभव के साथ साइंस B.Sc डिग्री, आयु सीमा: 18-27 वर्ष
- मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) दिल्ली परिवहन निगम - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE / B.Tech डिग्री, आयु सीमा: 18-35 वर्ष
- बैक्टीरियोलॉजिस्ट दिल्ली जल बोर्ड - बायो केमिस्ट्री / माइक्रोबायोलॉजी / बैक्टीरियोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी / जूलॉजी में मास्टर डिग्री या रसायन विज्ञान / जैव रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / सूक्ष्म जीव विज्ञान / जीवाणु विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी के साथ विज्ञान में डिग्री, आयु सीमा: 18-30वर्ष


आवेदन शुल्क

जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकी SC, ST, PH और महिलाएं नि:शुल्क आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें: BSSC Recruitment 2022: बिहार में निकली दो हजार से अधिक पदों में बंपर भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं आवेदन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4zafmMW

Wednesday, April 13, 2022

Air India Recruitment 2022: एयर इंडिया में 596 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Air India Recruitment 2022 : एयर इंडिया में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 596 खाली पद भरे जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएंगी। हालांकि, अभ्यर्थी के अच्छे कार्यप्रदर्शन को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट को अवधी को बढ़ाया भी जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए डाक के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2022 तय का गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैकेंसी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

वैकेंसी डिटेल
— कुल पदों की संख्या : 596 पद
— जूनियर एग्जिक्यूटिव (टैक्निकल) : 5 पद
— रैंप सर्विस एजेंट : 12 पद
— यूटिलिटी एजेंट-कम-रैंप ड्राइवर : 96 पद
— कस्टमर एजेंट : 206 पद
— हैंडीमैन व हैंडीवूमन : 277 पद

योग्यता
— जूनियर एग्जिक्यूटिव (टैक्निकल) : उम्मीदवार के पास मेकेनिकल/ऑटोमेबाइल/प्रोडक्शन/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन इंजिनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
— रैंप सर्विस एजेंट : उम्मीदवार के पास मेकेनिकल/प्रोडक्शन/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमेबाइल इंजिनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कक्षा 10वीं पास की हो और साथ ही व्हीकल/ऑटो इलेक्ट्रिकल/एयर कंडीशनिंग/डीजल मेकेनिक/बेंच फिटर या वेल्डर ट्रेड में आईटीआई की हो।
— यूटिलिटी एजेंट-कम-रैंप ड्राइवर : आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं पास के साथ भारी वाहन चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए।
— कस्टमर एजेंट : उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास इस फील्ड में डिप्लोमा भी हो। वहीं अभ्यर्थी के पास किसी एयर लाइन में रिजर्वेशन, टिकटिंग और चेक-इन जैसे कार्यों का अनुभव भी हो।

यह भी पढ़ें- RSMSSB Result 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक



आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए तीन साल और एससी व एसटी के लिए पांच साल की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2022: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन


वेतनमान
— जूनियर एग्जिक्यूटिव (टैक्निकल) : 25,300 रुपए प्रति माह
— रैंप सर्विस एजेंट : 21,300 रुपए प्रति माह
— यूटिलिटी एजेंट-कम-रैंप ड्राइवर : 19,350 रुपए प्रति माह
— कस्टमर एजेंट : 21,300 रुपए प्रति माह
— हैंडीमैन व हैंडीवूमन : 13,860 रुपए प्रति माह

आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदक को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी व एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थियों को डिमांड ड्राफ्ट 'एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड' के नाम से बनवाना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ATPgbCY

Tuesday, April 12, 2022

Staff Nurse Recruitment 2022 : स्‍टाफ नर्स के 1,729 पदों पर होगी भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

Staff Nurse Recruitment 2022: नर्सिंग कोर्स कर चुके युवाओं के लिए बंपर नौकरी निकलने वाली है। यूपी सरकार अपने सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1729 रिक्त पदों पर भर्ती जल्‍द शुरू होगी। इसका विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। स्टाफ नर्स की भर्ती चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

अस्पतालों में डॉक्टरो और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी
मौजूदा समय में अस्पताल में डॉक्टरों के साथ—साथ पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। बीते वर्ष 4,743 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन 3,014 पद ही भरे गए थे। बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण खाली रहे गए थे। अब जल्द ही खाली पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2022: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन



 

पिछले साल 3,014 पद भरे गए थे
पिछले साल हुई स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए 1.02 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसके लिए लिखित परीक्षा 3 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 83564 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 3014 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। शेष पद खाली रह गए थे। अब इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- RSMSSB Result 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक


जल्द जारी होगी अधिसूचना
अब नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के पास नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। यूपी सरकार जल्दी नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाली है। सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की समस्या का सामना कर रहे अस्पतालों मेें नए भर्ती से मरीजों को राहत मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Z9uOlTr

Railway Recruitment 2022: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। ईस्टर्न रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस के पदों पर भर्तीयां निकाली गई है। इस वैकेंसी के संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट- rrcer.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लेना चाहिए।

2,900 पदों पर निकली वैकेंसी
इस भर्ती के तहत कुल 2,900 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन दिनों आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2022 तय की गई है। इस वैकेंसी के तहत अभ्यर्थियों की भर्ती रेलवे की विभिन्न इकाइयों में की जाएगी जैसे- हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, कांचरापाड़ा, लिलुआ, जमालपुर आदि।

यह भी पढ़ें- Bihar Police SI Exam 2021: सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा आज, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान




योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 50 प्रतिशत के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास एनसीवीटी या एससीवी की ओर से जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- SBI SCO Recruitment 2022: SBI में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई



 

उम्र सीमा
जारी अधिसूचना के अनुसार, उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवा की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षण के नियमानुसार छूटी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाएं।
— होम पेज पर अप्रेंटिस के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद उम्मीदवार ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर की सहायता से मूल विवरण भरें।
— अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
— सबसे आखिरी में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
— आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद आवेदन फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट करके रख लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZGvBDmi

BSSC Recruitment 2022: बिहार में निकली दो हजार से अधिक पदों में बंपर भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं आवेदन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 2187 स्नातक स्तरिय पदों पर भर्ती के लिए तृतीय स्नातक सयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रैल से 17 मई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक निर्देश आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर देखी जा सकती है।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा विभिन्न विभागों से स्नातक स्तरीय पदों की रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अधिसूचना जारी की है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अप्रैल, 2022 से कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को निर्धारित की है।

इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। तो आइए जानते हैं कौन-सी पदों पर कितनी हैं सीट : -

  • सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट - 1360
  • प्लानिंग असिस्टेंट - 125
  • मलेरिया इंस्पेक्टर - 74
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी - 02
  • ऑडिटर - 626

    कुल पदों की संख्या: 2187 पद



आयु सीमा


उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग को तीन साल व एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी।

यह भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव: आसनसोल में भड़की हिंसा, भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल के काफिले पर हमला


योग्यता

BSSC इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।


आवेदन शुल्क



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/peKlcCT

Monday, April 11, 2022

SBI SCO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सुनहरा अवसर लेकर आया है। SBI ने स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए SBI की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2022 है।

स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसरों के इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 28 अप्रैल से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर पदों पर कुल 8 खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों में मैनेजर (परफॉर्मेंस, प्लानिंग और रिव्यू) के 2 पद, एडवाइजर (फ्रॉड रिस्क) के 4 पद और सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट) के 2 शामिल हैं।

इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है वो नीचे बताई गई जरूरी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें।

इन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन?

- मैनेजर (परफॉर्मेंस, प्लानिंग और रिव्यू): ग्रेजुएट होने के अलावा एक सेवानिवृत्त आईपीएस या राज्य पुलिस, सीबीआई, खुफिया ब्यूरो या सीईआईबी अधिकारी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक के पास 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

- सलाहकार (फ्रॉड रिस्क): उम्मीदवार, स्नातक होना चाहिए और एक सेवानिवृत्त आईपीएस या राज्य पुलिस, सीबीआई, खुफिया ब्यूरो या सीईआईबी अधिकारी और 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

- सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट): उम्मीदवार के पास सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी, गणितीय अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र, अर्थमिति, सांख्यिकी और सूचना विज्ञान, अनुप्रयुक्त सांख्यिकी और सूचना विज्ञान में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या एमबीए या पीजीडीएम के साथ 60% अंकों के साथ फाइनेंस या फाइनेंस में मास्टर डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा 3 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।


आयु सीमा

- भारतीय स्टेट बैंक में एडवाइजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 63 वर्ष से कम होनी चाहिए।

- सीनियर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

- मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 25 से 35 वर्ष के बीच उम्र मांगी गई है।

सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है।


आवेदन शुल्क


जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी योग्य) 750 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


किस पोस्ट पर मिलेगी कितनी सैलरी?

- एडवाइजर (फ्रॉड रिस्क): 1 लाख 25 हजार रुपये तक सीटीसी।

- सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट): 18 लाख रुपये से 24 लाख रुपये तक सीटीसी रेंज।

SBI स्पेशलिस्ट कैडेर नोटिफिकेशन और ऑनलाइन अप्लाई लिंक के लिए यहां क्लिक करें - https://bank.sbi/web/careers/current-openings



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BDp8Whw