Monday, February 14, 2022

Post Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल

Post Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 29 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 29 पद
सामान्य : 15 पद
ओबीसी : 8 पद
एससी : 3 पद
EWS : 3 पद

वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार 19,900 से 63,200 रुपए तक प्रति माह भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवार 15 मार्च तक निर्धारित पते पर भेज सकते है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें—
https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_12012022_MMS_Delhi_Eng.pdf

योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - पुलिस विभाग में 900 से अधिक पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

उम्र सीमा
इन पदों पद आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए। हालांकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी। ओबीसी कैंडिडेट को आयु सीमा में 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें -JVVNL Recruitment 2022: 1512 तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती



ऐसे करें आवेदन
डाक विभाग दिल्ली भर्ती 2022 का आवेदन फॉर्म उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indiapost।gov।in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी उस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, नारायणा, नई दिल्ली-110028। पते पर जमा करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Sz0gB29

Wednesday, February 9, 2022

Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में 900 से अधिक पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

UPPBPB UP Police Recruitment 2022: पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शारदार मौका आया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नत‍ि बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग में 900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिए 963 पदों पर आवेदन मांगे गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

28 फरवरी तक कर सकते है आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्‍मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें - 10 हजार से ज्यादा कंप्यूटर पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


योग्यता
यह भर्ती रेडियो कैडर में हेड ऑपरेटर और हेड ऑपरेटर (मकैनिक) के पदों के लिए की जा रही है। आवेदक के पास इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स/ टेलिकम्‍यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्‍यूटर साइंस/ आईटी या मैकेनिकल में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्‍लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्‍यता की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास आवेदन करें



उम्र सीमा
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्‍मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400/- रुपए का भुगतान करना होगा।

वेतनमान
चयनित उम्‍मीदवार 35,400/- रुपए से 1,12,400/- रुपए तक के वेतनमान पर नौकरी पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TZWUp0a

JVVNL Recruitment 2022: 1512 तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती,  रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

JVVNL Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए शानदर मौका आया है। राजस्थान की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। तीनों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ift.tt/gOB6zPd या https://ift.tt/YTS7clJ या https://ift.tt/uUBiYzL. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन विद्युत वितरण निगमों में होगी भर्तियां
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडी.वीवीएनएल) सहित राजस्थान के तीनों बिजली विभागों में लगभग 1512 रिक्तियां भरी जाएंगी। तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 1512 पद
JVVNL Non TSP के लिए : 1035 पद
JdVVNL Non TSP के लिए : 370 पद
AVVNL के लिए : 80 पद
JdVVNL के लिए : 27 पद

यह भी पढ़ें - 10 हजार से ज्यादा कंप्यूटर पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार के पास आरबीएसई / सीबीएसई से माध्यमिक परीक्षा और एनसीवीटी / एसवीटी या एनएसी शैक्षिक योग्यता से लाइनमैन / इलेक्ट्रीशियन / पावर इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन / एसबीए में आईटीआई योग्ता होनी चाहिए।

उम्र सीमा
तकनीकी सहायक भर्ती हेतु 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें - क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास आवेदन करें


आवेदन शुल्क
यदि किसी परिवार की वार्षिक आय 2.50 रुपए लाख या अधिक (ओएसटी सहित) 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। यदि किसी परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख/एससी/एसटी/बीसी-नॉन क्रीमी लेयर/एमबीसी-नॉन क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी (एचएच) है तो उसे 1000/- आवेदन शुल्क तय की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GBRQpnX

RSMSSB Recruitment 2022: 10 हजार से ज्यादा कंप्यूटर पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

RSMSSB Application 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 10 हजार से अधिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 8 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीफ: 8 फरवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तारीफ : 9 मार्च, 2022

वैकेंसी डिटेल
जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती के तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों भर्ती की जानी है। इस प्रकार से कुल 10157 कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढें - Police Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती


ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर वैकेसी विकल्प पर क्लिक करें
— इसके बाद एसएसओ आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
— उसके बाद ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
— मांगी गई जानकारी दर्ज सबमिट बटन पर क्लिक करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढें - क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास आवेदन करें


आयु सीमा
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

योग्यता मानदंड
इन पदों के लिए आवदेके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक के साथ एक वर्षीय पीजीडीसीए या ए लेवल परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान 450 रुपए का शुल्क भी भरना होगा। ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क राशि 350 रुपए और एससी/एसटी के लिए 250 रुपए है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uTFU5Dh

Sunday, February 6, 2022

Ministry of Defence Recruitment 2022 : क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास आवेदन करें

Ministry of Defence Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय एम्बार्केशन मुख्यालय कोलकाता ने टैली क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर के पद पर भर्ती के लिए जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर अपना आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 21 दिनों (26 फरवरी 2022) के भीतर संबंधित इकाई को आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

महत्वपूर्ण तिथियां
जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिन (26 फरवरी 2022) रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से।


रक्षा मंत्रालय सेना रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या : 13 पद
टैली क्लर्क के लिए : 2 पद
कुक के लिए : 3 पद
एमटीएस (वॉचमैन) के लिए : 4 पद
एमटीएस (सफाईवाला) के लिए : 3 पद
हाउसकीपर के लिए : 1 पद

यह भी पढ़ें - 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती


शैक्षिक योग्यता
टैली क्लर्क के लिए : 12वीं/एचएससी पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
कुक के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
एमटीएस (चौकीदार) के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
एमटीएस (सफाईवाला) के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
हाउसकीपर के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 आयु सीमा
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 वर्ष होना चाहिए। हालांकि सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

यह भी पढ़ें - Bank Recruitment 2022 : 500 ऑफिसर पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


 

वेतन
टैली क्लर्क - पे मैट्रिक्स लेवल 2
रसोइया - पे मैट्रिक्स लेवल 1
एमटीएस (चौकीदार) - पे मैट्रिक्स लेवल 1
एमटीएस (सफाईवाला) - पे मैट्रिक्स लेवल 2
हाउसकीपर - पे मैट्रिक्स लेवल 1

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ कमांडेंट एम्बार्केशन, मुख्यालय, 246 एजेसी बोस रोड, अलीपुर, कोलकाता - 700027 को रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 21 दिनों (26 फरवरी 2022) तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लिफाफे के ऊपर पद का नाम जरूर लिखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4X2w9Vd

Saturday, February 5, 2022

Police Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती

Police Recruitment 2022 : राजस्थान पुलिस में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 2% आरक्षण के तहत स्पोर्ट्सकोटा के माध्यम से कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदोें के लिए आवेदन कर सकते है। स्‍पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 67 पदों पर भर्ती की जानी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए, जिला पुलिस / आईबी, पुलिस टेलीकॉम और आरएसी / एमबीसी बटालियन के खाली पद भरे जाएंगे।

 

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीख : 03 फरवरी, 2022
आवेदन करने की अंतिम तारीख : 28 फरवरी, 2022
फीस जमा करने की अंतिम तारीख : 28 फरवरी, 2022

योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिला पुलिस/ IB पदों के लिए 12वीं पास, पुलिस टेलिकॉम पदों के लिए गणित/कम्‍प्‍यूटर से 12वीं पास और RAC/MBC बटालियन पदों के लिए 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - CISF में फायरमैन कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा



आवेदन शुल्क
उपरोक्त पदों के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों आवेदश शुल्क 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए 400 रुपए तय किए गए है।

यह भी पढ़ें - रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर सीधे इंटरव्यू के जरिए हो रही भर्ती

चयन प्रक्रिया
उम्‍मीदवारों का चयन डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन, स्‍पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल टेस्‍ट और मेडिकल एग्‍जाम के आधार पर होगा। इन पदों पर आवेदन भर्ती से जुड़ी अन्‍य सभी जानकारियां उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में जरूर देखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h0NvrBX

Bank Recruitment 2022 : 500 ऑफिसर पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी​ डिटेल

Bank Recruitment 2022 : बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOB) में सामान्य अधिकारी के पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 5 फरवरी, 2022 से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2022 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से संबंधित जानकारी नीचे बताई जा रहे है।

500 पदों पर होगी भर्ती
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओबी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्केल 2 और 3 में 500 सामान्य अधिकारी की भर्ती करने जा रहा हैं शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को 12 मार्च 2022 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को जीडी / इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां—
बीओएम सामान्य अधिकारी पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 05 फरवरी, 2022
बीओएम सामान्य अधिकारी पंजीकरण की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, 2022
बीओएम सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि - 12 मार्च, 2022

रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या — 500 पद
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- II - 400
(UR-162, SC-60, ST-30, OBC-108, EWS-40)
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- III - 100
(UR-41, SC-15, ST-7, OBC-27, EWS-10)

यह भी पढ़ें - CISF में फायरमैन कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा


वेतनमान
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- II - Rs. 48170 – (1740/1) - 49910 – (1990/10) – 69810
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- III -Rs. 63840 - (1990/5) - 73790 - (2220/2) - 78230

शैक्षिक योग्यता:
उपरोक्त पदों के लिए सभी सेमेस्टर/वर्षों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) या सीए/सीएमए/सीएफए के कुल योग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी क्षेत्र में स्नातक।

यह भी पढ़ें - रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर सीधे इंटरव्यू के जरिए हो रही भर्ती


अनुभव:
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- II - योग्यता के बाद 3 साल का कार्य अनुभव
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- III - योग्यता के बाद 5 साल का कार्य अनुभव

आयु सीमा:
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- II - 25 से 35 वर्ष
जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल- III - 25 से 38 वर्ष

बैंक ऑफ महाराष्ट्र जनरलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
— होम पेज पर 'कैरियर' अनुभाग पर ऑनलाइन आवेदन करें (पंजीकरण 05-02-2022 से 22-02-2022)' पर क्लिक करें।
— आवेदन के लिए पंजीकरण करने के लिए नए पंजीकरण के लिए क्लिक करें।
— इसके बाद नाम, संपर्क, ई—मेल आईडी विवरण दर्ज करें।
— अब फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करने और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट लेकर रख ले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fkWZY2R