Monday, December 6, 2021

HPSSC Recruitment 2021: नर्स, स्टेनो-टाइपिस्ट सहित पदों पर बंपर भर्तियां, जानिए वैकेंसी डिटेल

HPSSC Recruitment 2021: मेडिकल फील्ड नौकरी (Medical Jobs) की तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने चिकित्सा शिक्षा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। HPSSC के नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेनो-टाइपिस्ट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (एकाउंट्स), स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट सहित कई पदों की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग (HPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

554 पदों पर होगी भर्तियां:—
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आज से यानी 06 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिए 500 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 06 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख : 05 जनवरी, 2022

वैकेंसी डिटेल्स:—
कुल पदों की संख्या : 554 पद
स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए : 66 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए : 78 पद
स्टाफ नर्स के लिए : 85 पद
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए : 18 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए : 200 पद
मेडिकल लेबोरेटरी के पद के लिए : 10 पद
तकनीशियन जीआर II के लिए : 97 पद

शैक्षणिक योग्यता:—
स्टाफ नर्स के पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, स्टेनो-टाइपिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को शॉर्ट-हैंड और कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। कनिष्ठ लेखाकार पद के लिए अभ्यर्थी के पास बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :— Medical Jobs 2021 : फार्मासिस्ट, नर्स, साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन


उम्र सीमा:—
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित के तहत अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:—
सामान्य वर्ग के लिए : 360 रुपए
एससी व एसटी वर्ग के लिए 120 रुपए

यह भी पढ़ें :— PPSC Recruitment 2021: होम मिनिस्ट्री में कई पदों पर निकली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

चयन प्रक्रिया:—
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा तिथि की जानकारी अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मेल आईडी के जरिए दिया जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rEJObZ

PPSC Recruitment 2021: होम मिनिस्ट्री में कई पदों पर निकली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

PPSC Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। पंजाब लोक सेवा आयोग (Punjab Public Service Commission) (PPSC) ने गृह और न्याय विभाग (Department of Home Affairs and Justice) में कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

10 पदों पर होगी भर्ती:—
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 10 खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों पर 25 दिसंबर, 2021 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे जान सकते है।

महत्वूपर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि : 25 दिसंबर, 2021
आवेदन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि : 3 जनवरी, 2022

ऐसे करें आवेदन:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
— इसके बाद आवेदन करने वाले पद का चयन करें।
— इस पेज पर नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि जानकारी दर्ज करें।
— बुनियादी विवरण, संपर्क विवरण, श्रेणी विवरण से संबंधित सभी क्षेत्रों को पूरा करें।
— आवेदन की पूरी प्रक्रिया करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें :— Indian Amry Recruitment 2021 : सेना में टीजीसी के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

 

चयन प्रक्रिया:—
आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए 480 अंकों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजिन किया जाएगा। प्रश्न पत्र में 120 प्रश्न (MCQ पैटर्न) होंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से लॉजिकल रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज और अन्य से प्रश्न पूछे जाएंगे। सबसे खास बात निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :— Bihar Police Admit Card 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सहकारिता में 673 पदों पर वैकेंसी:—
आयोग वर्तमान में सहकारिता विभाग में इंस्पेक्टर, सहकारी समितियों (ग्रुप-बी) के 320 पदों और 353 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए नौकरी निकाली है। ग्रुप-बी के 320 पदों और 353 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2021 तय की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पर विजिट करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rTrsnV

Sunday, December 5, 2021

HP TET Answer Key 2021 : एचपी टीईटी परीक्षा की आंसर—की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड

HP TET Answer Key 2021 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (The Himachal Pradesh Board of School Education) (HPBOSE) ने हिमाचल शिक्षक पात्रता (Teachers Eligibility Test) (TET) परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में उपस्थित हुए है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कला, जेबीटी, एलटी, टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी (नॉन-मेडिकल), पंजाबी, शास्त्री और उर्दू के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की अपलोड कर दी है। नीचे ए बी सी डी श्रृंखला के अनुसार प्रत्येक विषय के लिए एचपी टीईटी उत्तर कुंजी दी गए है।

एचपी टीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक:

Arts
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.Arts.04.Dec.2021.pdf

JBT
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.D.El.Ed.04.Dec.2021.pdf

LT
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.LT.04.Dec.2021.pdf

TGT (Medical)
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.Med.04.Dec.2021.pdf

TGT (Non-Medical)
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.Non.Med.04.Dec.2021.pdf

Punjabi
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.Pjb.04.Dec.2021.pdf

Shastri
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.Shastri.04.Dec.2021.pdf

Urdu
https://hpbose.org/Admin/Upload/Noti.Urdu.04.Dec.2021.pdf


आपत्ति दर्ज करवाने का मौका
अगर उम्मीदवार को किसी सवाल के उत्तर को लेकर शंका है तो उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करवा सकते है। इसके लिए उम्मीदवार को उत्तर के खिलाफ अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ ईमेल द्वारा hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर या डाक / हाथ से जमा कर सकते हैं। आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2021 है।

यह भी पढ़ें :— Bihar Police Admit Card 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें :— Indian Amry Recruitment 2021 : सेना में टीजीसी के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


ऐसे डाउनलोड करें एचपी टीईटी उत्तर कुंजी 2021:—
— सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट यानी hpbose.org पर जाएं।
— इसके बाद नोटिफिकेशन टैब पर क्लिक करें।
— कला डीटी के विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना पर क्लिक करें। 13-नवंबर-2021' या 'डी.ई.एल.एड जेबीटी डीटी के विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना। 13-नवंबर-2021' या 'एलटी डीटी के विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना। 13-नवंबर-2021' या '04-12-2021 टीजीटी (मेडिकल) के विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना डीटी। 13-नवंबर-2021 टीजीटी (गैर-चिकित्सा) विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना डीटी। 13-नवंबृर-2021' या '04-12-2021 पंजाबी विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना दिनांक। 13-नवंबर-2021' या 'शास्त्री के विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना दिनांक। 13-नवंबर-2021' या 'उर्दू के विषय के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में अधिसूचना डीटी। 13-नवंबर-2021'
— एचपी टीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
— भविष्य के लिए उम्मीदवार पीडीएफ को सेव कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Io8GKO

Medical Jobs 2021 : फार्मासिस्ट, नर्स, साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

NPCIL Recruitment 2021 : मेडिकल फील्ड नौकरी (Medical Jobs) की तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने चिकित्सा शिक्षा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। NPCIL के नोटिफिकेशन के अनुसार, फार्मासिस्ट, नर्स और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती का आयोजिन किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय से पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 06 दिसंबर से शुरू होने जा रही है।

72 पदों पर होगी भर्ती:—
NPCIL) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती से 72 खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करे लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर विजिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान पर पढ़े।

महत्वपूर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 06 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख : 20 दिसंबर, 2021

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या : 72 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए : 9 पद
फार्मासिस्ट के लिए : 1 पद
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए : 1 पद
स्टाइपेंडियरी ट्रेनी /ऑपरेटर के लिए : 18 पद
स्टाइपेंडियरी ट्रेनी / मेंटेनर के लिए : 24 पद
असिस्टेंट ग्रेड 1 के लिए : 12 पद
स्टेनो ग्रेड 1 के लिए : 2 पद

 

 


उम्र सीमा सीमा -
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वालों उम्मीदवारों की आयु 27 दिसंबर, 2021 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें :— Bihar Police Admit Card 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

वेतनमान:—
फार्मासिस्ट पद के लिए : 29,200 रुपए प्रति माह
नर्स पद के लिए : 44900 रुपए प्रति माह
असिस्टेंट और स्टेनो पद के लिए : 25500 रुपए प्रति माह

इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़े के लिए यहां क्लिक करें—
https://npcilcareers.co.in/NAPS2021/candidate/default.aspx

यह भी पढ़ें :— Indian Amry Recruitment 2021 : सेना में टीजीसी के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

 

चयन प्रक्रिया:—
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयन उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rRsYa7

Saturday, December 4, 2021

Railway Recruitment 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल

Railway Recruitment 2021 : भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। रेलवे भर्ती सेल, सेंट्रल रेलवे (सीआर) ने रोजगार समाचार पत्र में वर्ष 2021-22 के लिए वैकेंसी जारी की है। इस भर्ती के जरिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 में खाली पदों को भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार आवेदन करते हैं और योग्य पाए जाते हैं, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने वालों को भर्ती प्रक्रिया के आगे के चरण के लिए बुलाया जाएगा।

 

6 दिसंबर से आवेदन शुरू
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है। आरआरसी सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार, लेवल—2 में 2 पद और लेवल—1 में 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 06 दिसंबर, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2021 तक तय की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 06 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 20 दिसंबर, 2021

आरआरसी सेंट्रल रेलवे रिक्ति विवरण:—
लेवल 2 - 2 पद
लेवल 1 - 10 पद


शैक्षिक योग्यता:—
लेवल 2 - 12 वीं (+2 चरण) उत्तीर्ण या इसके समकक्ष 50% अंकों के साथ या 10 वीं उत्तीर्ण पाठ्यक्रम पूर्ण अधिनियम शिक्षुता के साथ।
लेवल 1 - 10 पास या आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा दिया गया नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) या एनसीवीटी द्वारा दिया गया 10वीं पास प्लस नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) या 10वीं पास प्लस आईटीआई।

यह भी पढ़ें :— Bihar Police Admit Card 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आयु सीमा:—
लेवल 2 के लिए : 18 से 30 वर्ष
लेवल 1 के लिए : 18 से 33 वर्ष


ऐसे करें आवेदन:—
इच्छुक उम्मीदवार खेल और कोटा पदों के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए सेंट्रल रेलवे भर्ती 2019 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :— PPSC Recruitment 2021: इंस्पेक्टर, सहकारी समितियां, ग्रुप बी पदों पर भर्तियां, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

परीक्षा शुल्क:—
दूसरों के लिए: 500/- रुपए
एससी/एसटी/पूर्व/पीडब्ल्यूडी/महिला/अल्पसंख्यक/ईबीसी के लिए : 250/- रुपए

चयन प्रक्रिया:—
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रमाण पत्र के अंकों के माध्यम से किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dnahm8

Allahabad High Court APS Admit Card 2021: हाईकोर्ट में एपीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए एग्जाम डिटेल

Allahabad High Court APS Admit Card 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (Additional Private Secretary) के पद के लिए होने वाली परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते है। इस भर्ती के जरिए कुल 68 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती AHC APS Recruitment 2021) के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 5 अक्टूबर, 2021 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया है। यह भर्ती इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री इंग्लिश और हिंदी पदों पर होने जा रही है।
इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आवेदन करने वाले अभियार्थी वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 17/08/2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 16/09/2021
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख : 17/09/2021
सुधार करने की तारीख : 18-21 सितंबर 2021
परीक्षा की तारीख : 21/12/2021
प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख : 04/12/2021


ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
— होमपेज पर List of Recruitments पर क्लिक करें।
— इसके बाद High Court of Judicature at Allahabad Additional Private Secretary (English & Hindi) Recruitment Examination 2021 के लिंक क्लिक करें।
— एक नया पेज खुलेगा, जहां Login Through Application Number & Date of Birth के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
— अब आपके सामने एडमिट कार्ड नजर आएगा।
— भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :— PPSC Recruitment 2021: इंस्पेक्टर, सहकारी समितियां, ग्रुप बी पदों पर भर्तियां, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया


वैकेंसी डिटेल्स:—
कुल पदों की संख्या : 68 पद
इंग्लिश के लिए : 60 पद
हिंदी के लिए : 8 पद
जनरल कैटेगरी के लिए : 36 सीट
ओबीसी कैटेगरी के लिए : 18 सीट
एससी के लिए : 13 सीट
एसटी के लिए : 1 सीट

यह भी पढ़ें :— Bihar Police Admit Card 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 

एग्जाम डिटेल्स:—
इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।

चयन प्रक्रिया:—
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को दूसरे कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट में शामिल होना पड़ेगा। 50 अंकों होने वाली इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rDiZoI

India Post Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए बिहार पोस्‍टल सर्कल में भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग (India Post Recruitment 2021) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। बिहार पोस्टल सर्कल में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग (India Post) की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्‍पोर्ट्स योग्‍यता रखने वाले उम्‍मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेटिफिकेशन को ध्यान पर पढ़ ले।

इन पदों पर होगी भर्तियां:—
डाक विभाग, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, बिहार सर्कल, पटना में पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और MTS पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन कर सकते है।

बिहार पोस्‍टल सर्कल में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथि:—
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख : 31 दिसंबर, 2021

बिहार पोस्‍टल सर्कल में भर्ती के लिए पदों का विवरण:—
कुल पदों की संख्या : 60 पद
पोस्‍टल असिस्‍टेंट के लिए : 31 पद
MTS के लिए : 13 पद
सॉर्टिंग असिस्‍टेंट के लिए : 11 पद
पोस्‍टमैन के लिए : 05 पद

यह भी पढ़ें :— Bihar Police Admit Card 2021: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार पोस्‍टल सर्कल में भर्ती के लिए योग्‍यताएं
उपरोक्त पदों के लिए अलग अलग योग्य तय की गई है। एमटीएस पदों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। अन्‍य पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार होना चाहिए। उम्‍मीदवारों के पास कम्‍यूटर पर काम करने का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिएा उम्मीदवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

उम्र सीमा:—
एमटीएस पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तय की गई है। वहीं अन्‍य पदों के लिए आयुसीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

यह भी पढ़ें :— PPSC Recruitment 2021: इंस्पेक्टर, सहकारी समितियां, ग्रुप बी पदों पर भर्तियां, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क:—
इन पदों के लिए आवेदक को 100 रुपए की फीस का भुगतान करना होगा।

वेतनमान:—
एमटीएस पदों पर 56,900/- रुपए
पोस्‍टमैन पदों पर 69,100/- रुपए
असिस्‍टेंट पदों के लिए 81,100/- रुपए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ik5AaJ