Tuesday, August 10, 2021

RRB NTPC 2021 Fee Refund: रेलवे एनटीपीसी एग्‍जाम फीस रिफंड के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

RRB NTPC 2021 Fee Refund: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एग्जाम फीस रिफंड का नोटिस जारी कर दिया है। जो उम्‍मीदवार 28 दिसंबर से 31 जुलाई तक 7 चरणों में आयोजित हुई ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एग्‍जाम फीस रीफंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अप्लाई कर सकते हैं।

Read More: आईडीबीआई बैंक में 920 एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला/ अल्पसंख्यक/ ईबीसी/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये और Gen/OBC श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए 400 रुपये एप्लिकेशन फीस रिफंड कर दी जाएगी।

फीस रीफंड के लिए बैंक डिटेल्‍स भरने का लिंक आज यानि 11 अगस्त सुबह 10 बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने बैंक अकाउंट की डिटेल्स सही से भरी है, उन्हें आरआरबी द्वारा मेल और एसएमएस के जरिए सूचना भी भेजी जा रही है।

Read More: कर्मचारी राज्य बीमा निगम दिल्ली : सीनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर नौकरी के अवसर

बैंक खाते का विवरण भरें
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, “जो भी उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीट-1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुल्क वापसी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराएं। दर्ज किया गया बैंक खाता संख्या, नाम और IFSC कोड सही है से भरें। डिटेल्स भरे जाने के बाद बैंक विवरण में संशोधन संभव नहीं होगा। अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हेल्पलाइन मेनू में जा सकते हैं।

Read More: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड : इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AzdFE3

Saturday, August 7, 2021

कर्मचारी राज्य बीमा निगम दिल्ली : सीनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर नौकरी के अवसर

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees State Insurance Corporation) (ईएसआइसी) (ESIC) ने नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर योग्य उम्मीदवारों से सीनियर रेजिडेंट (नियमित) (Senior Resident Regular) और सीनियर रेजिडेंट (अनुबंध) (Senior Resident Contractual) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 109 पदों को भरा जाएगा।

इनमें से सीनियर रेजिडेंट (नियमित) और सीनियर रेजिडेंट (अनुबंध) के क्रमश: 78 और 31 पद हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू (Walk In Interview) से होगा। उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री (MBBS Degree) और पीजी डिग्री (PG Degree) या संबंधित विशेषत में डिप्लोमा (Diploma) कर रखा हो।

12, 13 अगस्त को होंगे इंटरव्यू
योग्य अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों की मूल और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ 12 और 13 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू (Walk In Interview) के लिए 5th Floor, Dean Office, ESI-PGIMSR, Basaidarapur, New Delhi में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए देखें : esic.nic.in



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jC3Dv3

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड : इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती

रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat electronics Limited) (बीईएल) (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I (Trainee Engineer-I) और परियोजना इंजीनियर-I (Production Engineer-I) पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 511 पदों को भरा जाएगा। इनमें से ट्रेनी इंजीनियर- I और परियोजना इंजीनियर-I के क्रमश: 308 और 203 पद हैं। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा।

समय सीमा 2 सितंबर
योग्य उम्मीदवार वेबसाइट http://bel-india.in/ पर लॉगिन कर 15 अगस्त तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट ले सकते हैं। नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें।

आयु सीमा
ट्रेनी इंजीनियर और परियोजना इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु क्रमश: 25 और 28 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची (Merit List) और साक्षात्कार (Engineer) के आधार पर किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AfEcG6

Friday, August 6, 2021

IDBI Bank Executive Recruitment 2021: 920 एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

IDBI Bank Recruitment 2021: ग्रैजुएट युवाओं के एक अच्छी खबर है। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ने Executive Posts पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 920 कार्यकारी पदों के लिए आईडीबीआई ने देशभर के ग्रैजुएट पास युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 18 अगस्त 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 5 सितंबर 2021 को होगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में योग्य अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइल idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। IDBI Bank Executive Posts 2021 से संबंधित रिक्तियों, अधिसूचना पीडीएफ, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें व अन्य जानकारी आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: वर्क फ्रॉम होम में महिलाओं को मिल रही पुरुषों से ज्यादा सैलरी

Importants Dates :

एग्जीक्यूटिव पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 4 अगस्त 2021

एग्जीक्यूटिव पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 18 अगस्त 2021

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की प्रस्तावित तिथि : 5 सितंबर 2021

Application Invited for 920 Posts, Graduates Can Apply

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होल्डर उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन में 55% अंक होना अनिवार्य हैं। एससी, एसटी और दिव्यांगों के ग्रेजुएशन में न्यूनतम अंक 50% होने चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 साल होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ई-चालान के जरिए जमा की जा सकती है।

चयन प्रक्रिया

आईडीबीआई Executive Jobs 2021 के लिए उम्मीदवारों के चयन चार चरणों वाली प्रक्रिया के तहत मेरिट के आधार पर होगा। इन चरणों में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक कार्यकारी चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए IDBI Bank Official Notification का गंभीरता से अध्ययन जरूर करें।

IDBI Bank Recruitment 2021: ऐसे करें आवेदन

एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in पर जाना होगा। करियर के ऑप्शन पर क्लिक करके इस भर्ती का एडवर्टाइजमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म भरने का लिंक भी मिल जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म लिंक क्लिक करें। मुख्य पृष्ठ पर IDBI Bank Executive Exam Online Form लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको आपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। आईडीबीआई बैंक कार्यकारी जॉब आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास जरूरी रख लें।

Read More: आर्थिक सुस्ती के बाद भी श्रम बल में महिला भागीदारी बढ़ी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X3NoiE

Thursday, August 5, 2021

आर्थिक सुस्ती के बाद भी श्रम बल में महिला भागीदारी बढ़ी

नई दिल्ली। देश के श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हाल में जारी श्रम बल सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में 15 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी दर (एलएफपीआर) 5.5 प्रतिशत बढ़कर 24.5 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि इस दौरान श्रम बल में पुरुषों की भागीदारी केवल 1.3 प्रतिशत बढ़ी यानी यह 75.5 प्रतिशत से 76.8 प्रतिशत हो गया।

वित्त वर्ष 2019-20 में वित्त वर्ष 2018-19 के मुकाबले महिला श्रमिकों की संख्या 29 प्रतिशत बढ़ी। महिला श्रमिकों की संख्या में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब देश में बेरोजगारी दर चरम पर थी और तेजी से बढ़ रही थी। वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी कोरोना महामारी की चपेट में थी और ग्रोथ रेट में लगातार गिरावट आ रही थी।

अधिक रोजगार नहीं मिला: श्रम बल में 30.70 करोड़ पुरुष और 11.98 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढऩे का यह मतलब नहीं है कि उन्हें अधिक रोजगार या नौकरी मिली है, बल्कि इस सर्वेक्षण में कामकाजी महिलाओं के डेटा की रिकॉर्डिंग अच्छी तरह हुई है।

अंडर रिपोर्टिंग के कारण गिरावट-
2009-10 के श्रम बल सर्वेक्षण से ही महिलाओं के एलएफपीआर में गिरावट दर्ज की जा रही थी। किराना दुकान आदि में काम करने वाली महिलाओं की गिनती लेबर फोर्स में हो ही नहीं रही थी। श्रम बल में महिलाओं की सबसे अच्छी रिकॉर्डिंग हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नॉर्थ-ईस्ट के कुछ पहाड़ी राज्यों में हुई। वहीं बिहार, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में सबसे ज्यादा अंडर रिपोर्टिंग हुई।

इस तरह रहा शीर्ष प्रदेशों का प्रदर्शन-
हिमाचल प्रदेश - 65 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ - 53.1 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश - 17.7 प्रतिशत
हरियाणा - 15.7 प्रतिशत
बिहार - 9.5 प्रतिशत

15 साल से अधिक की महिलाओं का एलएफपीआर 5.5 प्रतिशत बढ़ा।
वर्ष 2019-20 में 1.3 प्रतिशत ही बढ़ी पुरुषों की श्रम बल में हिस्सेदारी।
श्रम बल में 30.70 करोड़ पुरुष और 11.98 करोड़ महिलाएं शामिल हैं ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lBO5tE

Wednesday, August 4, 2021

वर्क फ्रॉम होम में महिलाओं को मिल रही पुरुषों से ज्यादा सैलरी

नई दिल्ली। कोरोना के चलते घर से काम कर रही प्रोफेशनल महिलाओं खासकर आइटी सेक्टर के लिए इतना अच्छा कभी नहीं रहा होगा। इस कल्चर में कंपनियां महिला कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी देने के साथ नौकरी करने के मौके भी दे रही हैं। कंपनियां हायरिंग में महिलाओं को अंतिम पैकेज में 70 प्रतिशत तक का जंप दे रही हैं। आइटी सेक्टर में कुल भर्ती की लगभग 65 फीसदी हिस्सेदारी है। टीमलीज सर्विसेज TeamLease Survey ने पाया कि इस साल मार्च से आइटी कंपनियों की ओर से कुल भर्ती में महिलाओं की संख्या 43 फीसदी है। मिड मैनेजमेंट से सीनियर लेवल तक महिलाओं की भर्ती में उछाल है।

पैकेज में बढ़ोतरी-
इस समय न सिर्फ आइटी सेक्टर में महिलाओं की ज्यादा हायरिंग हो रही है, बल्कि पैकेज में 60 से 70 फीसदी की बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है। सेकंड कॅरियर महिलाओं की मांग काफी ज्यादा है, क्योंकि उनकी सैलरी अक्सर किफायती होती है। वे दोबारा नौकरी करना चाहती हैं।

अन्य सेक्टर्स में तेजी नहीं-
हालांकि अन्य सेक्टर्स में इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि डायवर्सिटी उद्योगों में फोकस है। विविधता, समावेश अग्रणी फर्म अवतार का कहना है कि इसने पिछली तिमाही के बाद आइटी और नॉन-आइटी सेक्टर्स में विविधता में पहले कभी इतनी बढ़ोतरी नहीं देखी है।

फुल टाइम जॉब में भी अच्छा प्रदर्शन -
आइटी सेक्टर की कुल भर्ती में अभी 65 फीसदी हिस्सेदारी है।
आइटी कंपनियों में महिलाओं की 43 फीसदी संख्या है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yrwXdC

Thursday, July 29, 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) (एनएचएम) (NHM), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer) (सीएचओ) (CHO) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक को सक्रिय कर दिया है। एनएचएम यूपी सीएचओ भर्ती 2021 (NHM UP CHO Recruitment 2021) के तहत कुल 797 पदों को भरा जाएगा। पदों की संख्या को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें।

समय सीमा 17 अगस्त
योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://ift.tt/3rFlftr या upnrhm.gov.in पर लॉगिन कर 17 अगस्त (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों ने बीएससी (B.Sc.) (नर्सिंग) (Nursing) या पोस्ट बेसिक बीएससी (Post Basic B.Sc.) (नर्सिंग) (Nursing) कर रखा हो। साथ ही यूपी नर्स और मिडवाइफ काउंसिल (UP Nurses & Midwives Council) से नर्स व मिडवाइफरी के रूप में पंजीकृत हो।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fs40aj