Thursday, February 4, 2021

IBPS: आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर 2021 जारी, यहां देखें क्लर्क, पीओ और एसओ सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल

IBPS Calendar 2021-22: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन ने क्लर्क, पीओ और एसओ सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम कैलेंडर आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्‍मीदवार इस शैक्षणिक सत्र में बैंक जॉब्स की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट कर पूरा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। टेंटेटिव कैलेंडर डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर चल रहे स्‍क्रॉल में मौजूद है। उम्‍मीदवार निचे दिए गए डायरेक्‍ट लिंक पर क्लिक करके भी एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Check IBPS Exam Calendar 2021

इन भर्ती परीक्षाओं की डेट्स के साथ ही IBPS ने रजिस्‍ट्रेशन का पूरा प्रोसेस भी बताया गया है। नोटिस के अनुसार, केवल ऑनलाइन माध्‍यम से ही आवेदन स्‍वीकार किए जाएंगे और प्रीलिम्‍स तथा मेन्‍स परीक्षा के लिए एग ही रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। उम्‍मीदवारों को नोटिफिकेशन में बताए गए फॉर्मेट में ही अपनी फोटो और सिग्‍नेचर अपलोड करने होंगे जिसके साथ ही थंब इंप्रेशन और हैंड रिटेन डिक्‍लेरेशन भी स्‍कैन पर अपलोड करने होंगे।

नोटिस में कहा गया है कि एग्‍जाम डेट्स फिलहाल टेंटेटिव हैं और इनमें बदलाव संभव है। उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे इन सभी भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।

Read More: बिजली विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस

परीक्षा कार्यक्रम
आईबीपीएस की ओर से ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1, 2 व 3 के लिए आरआरबी परीक्षाएं अगस्त 2021 से शुरू होंगी। कैलेंडर के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम (प्रारंभिक परीक्षा) 1,7, 8, 14 और 21 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं ऑफिसर स्केल-2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी, जिसका आयोजन 25 सितंबर 2021 को किया जाएगा। ऑफिसर स्केल-1 का मेन एग्जान 25 सितंबर 2021 को और ऑफिस असिस्टेंट का मेंस एग्जाम (मुख्य परीक्षा) 2 अक्टूबर 2021 को होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tqi1KQ

Wednesday, February 3, 2021

Latest Jobs: विद्युत् विभाग में जेई के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

UPPCL JE Application 2021: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल), लखनऊ द्वारा हाल ही विज्ञापित जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 3 फरवरी से शुरू हो गयी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार निगम यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट, uppcl.org पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीपीसीएल द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2021 निर्धारित की गयी है। हालांकि, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के समय निर्धारित 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 23 फरवरी तक जमा करना होगा, जबकि भारतीय स्टेट बैंक के चालान के जरिए शुल्क 25 फरवरी तक जमा किये जा सकेंगे।

Click Here For Official Notification

Click Here For Apply online

यूपीपीसीएल हेल्पलाइन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन के समय उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी किया है। उम्मीदवार ऑनलाइन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए फोन नंबर 022-61306204 पर कॉल कर सकते हैं या ईमेल आईडी helpdesk.jecivil@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवार उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी – पंजीकरण, अप्लीकेशन फॉर्म को भरना और आवेदन शुल्क का भुगतान। पहले चरण में उम्मीदवारों को अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों को भरकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवंटित यूजर आईडी और पासवर्ड को भरकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद उम्मीदवारों को विवरणो को भरकर और अपने फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन/आफलाइन भुगतान करना होगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rohBTv

Rajasthan Police SI Bharti 2021: राजस्थान पुलिस एसआई के 859 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Rajasthan Police SI Recruitment 2021 Notification : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक और प्लाटून कमाण्डर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 859 पदों पर निकाली गई है, जिसमें टीएसपी और नॉन-टीएसपी के पद शामिल हैं। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Click Here For Official Notification

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 859 पद
उप निरीक्षक (ए.पी.) - 746 पद
उप निरीक्षक (आई.बी.) - 64 पद
प्लाटून कमाण्डर (आर.ए.सी) - 38 पद
उप निरीक्षक (एम.बी,सी) -11 पद

Read More: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। साक्षात्कार के समय शैक्षणिक अर्हता प्राप्त हो जानी चाहिए।

आयु सीमा
01 जनवरी 2020 को न्यूनतम 20 वर्ष से अधिकतम 25 वर्ष वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम पैटर्न 2021
परीक्षा वस्तुनिष्ठ रुप में ली जाएगी। पेपर में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest Jobs 2021: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 9 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 10 मार्च 2021

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर जाना होगा। यहां लॉगिन करने के बाद होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट के सेक्शन में जाना होगा। आगे के पेज पर दिए गए एसआई भर्ती के Apply बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही फॉर्म ओपन हो जाएगा। यहां आवेदन फॉर्म भरकर शुल्क भुगतान करें। आवेदन का फाइनल सबमिशन करने के बाद प्रिंट जरूर लेवें।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tmTy94

Tuesday, February 2, 2021

CGPSC: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

CGPSC State Service Prelims 2020 Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 14 फरवरी को आयोजित होनी वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in परजाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर नेम और पासवर्ड की दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार, निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड के पेज पर जा सकते हैं।

Click Here For Download Admit Card

एग्जाम पैटर्न
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में कुल दो पेपर होंगें, जो दोनों शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे पेपर में एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होगा।

Read More: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

Read More: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरा प्रोसेस

प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। दोनों ही पेपर के लिए कैंडिडेट्स को दो-दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 व 21 जून 2021 को किया जाना प्रस्तावित है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 143 रक्त पदों को भरा जाना है।

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

How To Download CGPSC State Service Prelims 2020 Admit Card
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर लॉग इन करें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा , यहां कैंडिडेट्स अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। लॉग इन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YBM1Fv

Latest Jobs 2021: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

CDAC Recruitment 2021: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, मुंबई ने रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के कुल 100 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2YBjyzs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 15 फरवरी 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 100 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग - 80 पद
प्रोजेक्ट टेक्निशियन - 20 पद

Read More: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरा प्रोसेस

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

शैक्षणिक योग्यता:
उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर साइंस/आईटी/कम्प्यूटर एप्लीकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में बीई/बीटेक/एमसीए या संबंधित में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

प्रजोक्ट टेक्नीशियन के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या आईटी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: एनएचएम सीएचओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले वेबसाइट (https://cdac.in) लॉगइन करें।
-होमपेज पर ऊपर की ओर मौजूद 'करियर्स 'ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले वेबपेज पर ‘करंट जॉब ऑप्च्युर्निटीज’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। फिर भरे हुए फॉर्म को अच्छे से जांच लें। फिर इसे सब्मिट कर दें। अंत में पूर्ण रूप से भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Read More: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Read More: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YEAiG1

Latest Jobs: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

IMD Recruitment 2021: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस वैकेंसी के जरिए साइंटिस्ट C, D और E पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2021 को समाप्त हो जाएगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2021 है।

Click Here For Official Notification

पदों का विवरण
कुल पद - 54
साइंटिस्ट (ई लेवल): 08 पद
साइंटिस्ट (डी लेवल): 29 पद
साइंटिस्ट (सी लेवल): 17 पद

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

आयु सीमा
IMD Recruitment 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 22 फरवरी 2021 को 50 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के आधार पर छूट प्रदान की जाएगी ।

Read More: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

पात्रता
आईएमडी भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने विभाग से सम्बन्धित या सह विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण की है। साथ ही, उम्मीदवारों को सम्बन्धित कार्य का अनुभव होना चाहिए, जो कि पदों के अनुसार अलग-अलग है। वहीं, विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि को 40 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देखें।

Read More: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के भर्ती पोर्टल पर दिये गये ऑनलाइन फॉर्म के लिंक से या उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को पहले न्यू यूजर के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना होगा, जहां नाम, जन्म-तिथि, ईमेल जैसे मूलभूत विवरणों को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके सम्बन्धित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

Read More : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rhR3mE

NTA सहित विभिन्न सरकारी विभागों में निकली बंपर Govt Jobs, ऐसे करें अप्लाई

Govt Jobs नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विभिन्न पदों पर 58 रिक्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदकों का चयन क्वालिफिकेशन, कार्य अनुभव और टेस्ट-कम-पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

क्या है योग्यता
एनटीए के विभिन्न पदों पर चयन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यताओं और कार्य अनुभव से संबंधित जानकारी लेने के लिए इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://jobs.nta.ac.in/ पर जा सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा की गणना आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि यानी 18 फरवरी, 2021 होगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई हैं जिसकी जानकारी ऊपर दी गई वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिकतम उम्र केवल अनारक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए होगी। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ इडब्ल्यूएस आदि वर्गों के आवेदकों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कहां कितनी वैकेंसी
इन भर्तियों के तहत जॉइंट डायरेक्टर के 4 पदों, डिप्टी डायरेक्टर के 4 पदों, असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पदों, सीनियर प्रोग्रामर के 2 पदों, प्रोग्रामर के 3 पदों, सीनियर सुप्रीटेंडेंट के 6 पदों, स्टेनोग्राफर के 9 पदों, सीनियर असिस्टेंट के 6 पदों, असिस्टेंट के 8 पदों, जूनियर असिस्टेंट के 3 पदों, सीनियर टेक्नीशियन के 3 पदों, जूनियर टेक्नीशियन के 5 पदों, रिसर्च साइंटिस्ट ए के एक पद और रिसर्च साइंटिस्ट सी के एक पद पर वैकेंसी निकाली गई हैं।

कैसे करें आवेदन
इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर अपॉइंटमेंट के लिए आवेदकों को 1600 रुपए और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 800 रुपए की आवेदन फीस भरनी होगी। वहीं, डेप्यूटेशन या शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर अपॉइंटमेंट के लिए सभी आवेदकों को 100 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अलावा भी कई अन्य विभागों में सैंकड़ों सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आप भी इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आइएचबीटी
पद- प्रोजेक्ट असिस्टेंट आदि
पद संख्या- कुल 07 पद
अंतिम तिथि- 04 फरवरी, 2021
https://www.ihbt.res.in/

एसबीआइ
पद- स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर
पद संख्या- कुल 05 पद
अंतिम तिथि- 12 फरवरी, 2021
https://www.sbi.co.in/

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस
पद- असिस्टेंट डायरेक्टर (मेडिकल)
पद संख्या- कुल 07 पद
अंतिम तिथि- 20 फरवरी, 2021
https://natboard.edu.in/

ईसीआइएल
पद- टेक्नीकल ऑफिसर आदि
पद संख्या- कुल 11 पद
अंतिम तिथि- 03 फरवरी, 2021
https://careers.ecil.co.in/

केआइओसीएल
पद- मैकेनिकल इंजीनियर आदि
पद संख्या- कुल 11 पद
अंतिम तिथि- 24 फरवरी, 2021
https://kioclltd.in/

बीएआरसी
पद- मेडिकल व साइंटिफिक ऑफिसर
पद संख्या- कुल 63 पद
अंतिम तिथि- 15 फरवरी, 2021
http://www.barc.gov.in/

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
पद- इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी
पद संख्या- कुल 52 पद
अंतिम तिथि- 03 फरवरी, 2021
https://www.bel-india.in/

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक
पद- मैनेजर आदि
पद संख्या- कुल 75 पद
अंतिम तिथि- 07 फरवरी, 2021
https://www.apexbank.in/

डीआरडीओ-पीएक्सई, चांदीपुर
पद- टेक्नीशियन आदि
पद संख्या- कुल 62 पद
अंतिम तिथि- 27 फरवरी, 2021
https://www.drdo.gov.in/

एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर
पद- सीनियर रेजिडेंट आदि
पद संख्या- कुल 06 पद
साक्षात्कार की तिथि- 04 फरवरी, 2021
https://education.rajasthan.gov.in/

यूपीपीसीएल
पद- जूनियर इंजीनियर
पद संख्या- कुल 21 पद
अंतिम तिथि- 23 फरवरी, 2021
https://www.upenergy.in/



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j97OxA