Sunday, January 24, 2021

UPSC Recruitment 2021: आयोग ने निकाली विभिन्न पदों पर नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, फॉरेंसिक मेडिसिन और असिस्टेंट प्रोफेसर (पब्लिक हेल्थ) सहित अन्य पदों को भरा जाएगा। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।

Click Here For Check Official Notification

Click Here For More Govt Jobs

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सहित अन्य के कुल 296 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर अप्लाई करना होगा। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि - 23 जनवरी, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 11 फरवरी, 2021

Read More: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

रिक्तियों का विवरण
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर- 6 पोस्ट
असिस्टेंट डायरेक्टर- 1 पोस्ट
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर- 6 पोस्ट
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ- 6 पोस्ट,
लेक्चरर- 1 पद
असिस्टेंट पब्लिक प्रोस्क्यूटर- 80
डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट- 116 पद

Read More: दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Read More: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

आयु सीमा
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट पब्लिक प्रोस्क्यूटेर, डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर और लेक्चरर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 साल होनी चाहिए। इसके अलावा स्पेशलिस्ट ग्रेड थर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर फाॅरेसिंग, मेडिसिन, पब्लिक हेल्थ, सर्जकिल, सोशल सहित स्ट्रीम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा पदों से जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qHTxKO

JOBS : इन सेक्टर में नौकरियों के मौके, इंंक्रीमेंट व बोनस भी ज्यादा

मुंबई. कोरोना महामारी के चलते देश में पिछले साल लाखों लोग नौकरी गंवा चुके हैं लेकिन साल 2021 उनके व युवाओं के लिए कम से कम नौकरी के मामले में 21 होने वाला है। माइकल पेज इंडिया की टैलेंट ट्रेंड्स 2021 की रिपोर्ट के अनुसार 53 फीसदी कंपनियां इस साल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए नई नियुक्तियां देने की तैयारी कर रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा नौकरियां टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में होगा। ऑनलाइन कारोबार, आइटी, शिक्षा से संबंधित क्षेत्र की कंपनियों में होंगी। लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर आने की वजह से ऐसा हो रहा है।

घर बैठे नौकरी नहीं बोनस भी
वर्कफ्रॉम होम : 47 फीसदी आइटी कंपनियों का वर्क फ्रॉम होम पर फोकस
नई नियुक्ति : 53 फीसदी कंपनियां कर्मचारी बढ़ाएंगी
इंक्रीमेंट : 60 फीसदी कंपनियां सालाना इंक्रीमेंट देंगी
बोनस : 55 फीसदी कंपनियां बोनस देने का तैयार, 43 फीसदी कंपनियां सैलरी से ज्यादा देंगी बोनस

कहां कितना इंक्रीमेंट
8 फीसदी तक इंक्रीमेंट हैल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियोंं में
7.6 फीसदी तक इंक्रीमेंट एफएमसीजी कंपनियों में
7.5 फीसदी तक इंक्रीमेंट ई-कॉमर्स कंपनियां देंगी

कंपनियों में रौनक क्यों
माइकल पेज इंडिया की डायरेक्टर वर्षा बरुआ के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आइटी समेत जिन कंपनियों ने कामकाज बंद कर दिया था वहां भी नए प्रोजक्ट व ज्यादा डिमांड के साथ कामकाज शुरू है। इसलिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही हैं।

आइटी क्षेत्र में....
- एप्लीकेशन इंजीनियर व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की सबसे ज्यादा जरूरत
- वर्चुअल गेमिंग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मशीन लर्निंग इंजीनियर की जरूरत
कैसे किया सर्वे
माइकल पेज इंडिया कंपनियों को प्रोफेशनल्स मुहैया कराती है। सर्वेक्षण में भारत सहित 12 एशिया-पैसेफिक मार्केट की 5500 कंपनियों व 2100 कर्मचारियों का शामिल किया गया। इसमें 3500 से ज्यादा कंपनी निदेशक व उनके समकक्ष पदों के लोगों से सर्वे किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39aZ4DI

HCRAJ Driver Answer Key 2020 जारी, पेपर सीरीज के अनुसार उत्तर कुंजी ऐसे करें चेक

HCRAJ Driver Answer Key 2021: राजस्थान उच्च न्यायालय ने ड्राइवर/शोफर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा शोफर और राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राजस्थान राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं जिला न्यायालयों में ड्राइवर के पदों पर आयोजित भर्ती में उपस्थित हुए थे, वे अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Check Answer Key

23 जनवरी को आयोजित हुआ था स्क्रीनिंग टेस्ट
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा ड्राइवर/शोफर स्क्रीनिंग टेस्ट 23 जनवरी 2021 आयोजित किया गया था। हालांकि, इससे पहले न्यायालय द्वारा परीक्षा तिथि 1 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया था। परीक्षा कार्यक्रम कई बार टाल दिया गया था। परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर/शोफर स्क्रीनिंग टेस्ट 100 अंकों का आयोजित हुआ था। टेस्ट की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई थी। परीक्षा में ड्राइविंग, यातायात नियत और रोड साइड रिपेरिंग से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में किसी भी प्रकार का कोई नकारात्मक अंकन नहीं था। स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों को ट्रायल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

अगला चरण होगा ड्राइविंग टेस्ट का
राजस्थान हाई कोर्ट शोफर/ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के कुल स्कोर के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाना है।

राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी ऐसे करें चेक
आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले HCRAJ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर जाएं। आगे की टैब में भर्ती से संबधित उत्तर कुंजी के लिए पर क्लिक करें। क्लिक करते ही पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी। यहाँ उत्तर कुंजी सभी पेपर सीरीज के लिए दी गई है। यहां उम्मीदवार को पेपर सीरीज में दिए गए प्रश्न के आगे का उत्तर मिलान करना है। जैसे A सीरीज का पहला प्रश्न C सीरीज में 31 नंबर पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39ftRQ1

Saturday, January 23, 2021

Budget 2021:देश में कितनी बढ़ेगी नौकरियां! बेरोजगारी दूर करने में कितना कारगार साबित होगा बजट

Budget 2021 Expectations : कोरोना महामारी के चलते पिछले साल देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए, वहीं बात करें नई नौकरियों की तो उसमें भी बहुत गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अब मार्केट बढ़ने और वैक्सीनेशन की गति को देखते हुए रोजगार की डिमांड में अचानक से वृद्धि देखी गई है। देश में चल रही लगभग 53 फीसदी कंपनियों का कहना है कि 2021 में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की योजना है। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, महामारी ने एशिया-पैसेफिक में अर्थव्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है जिसमें भारत भी शामिल है, जिसकी 2020 में मजबूत हायरिंग के साथ शुरुआत हुई थी।

2020 में नई नियुक्तियों में आई कमी
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के चलते 2020 में नई नियुक्तियों में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वे पर आधारित रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब सुधार दिखना शुरू हो गया है। भारत में करीब 53 फीसदी कंपनियां 2021 में अपने कर्मरारियों की संख्या को बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर सेक्टर्स में लॉकडाउन के दौरान भी पर्याप्त नौकरियां देखने को मिलीं, जिसकी वजह डिमांड में अचानक से बढ़ोतरी होना था। उन्होंने आगे कहा कि इंटरनेट पर आधारित कारोबार जैसे ई-कॉमर्स और एजुकेशन टेक्नोलॉजी में हायरिंग में दूसरों के मुकाबले मजबूती बनी रही और इसमें 2021 में भी यह बरकरार रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2021 के लिए आशावादी आउटलुक है, जिसमें सर्वे में शामिल 60 फीसदी एंप्लॉयर सैलरी बढ़ाने की बात कहते हैं, जबकि 55 फीसदी कंपनियों की योजना बोनस पेमेंट देने और 43 फीसदी की एक महीने का बोनस देने की योजना है। रिपोर्ट के नतीजे 12 एशिया-पैसेफिक बाजारों में किए गए सर्वे से लिए गए हैं। इसमें 5,500 से ज्यादा कारोबार और 21,000 कर्मचारी शामिल हैं, जिसमें से 3,500 से अधिक डायरेक्टर या CXO हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हेल्थकेयर सेक्टर में सैलरी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, यह औसत 8 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद कंज्यूमर सामान (7.6 फीसदी) और ई-कॉमर्स/ इंटरनेट सेवाएं (7.5 फीसदी) आती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iMog6L

UPSC IES/ ISS Result 2020 जारी, डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म 2 फरवरी से होगा उपलब्ध

UPSC IES/ ISS Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC IES / ISS 2020 भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में प्रोविजनल रूप से पास हुए हैं, वे अब इंटरव्‍यू / पर्सनल टेस्‍ट में उपस्थित होंगे। इंटरव्‍यू की डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। जो उम्मीदवार UPSC IEE/ ISS 2020 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

Click Here For Check Result

UPSC IES/ ISS 2021 परीक्षा देशभर के एग्‍जाम सेंटर्स पर अक्टूबर 2020 में आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्‍त, चयनित उम्मीदवारों को अब विस्तृत आवेदन पत्र (D.A.F.) भरना होगा। आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर फॉर्म 02 फरवरी 2021 को जारी होगा और 12 फरवरी 2021 तक उपलब्‍ध रहेगा। फॉर्म भरने के बाद ही उम्‍मीदवारों के अगले चरण की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे।

जिन उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त नहीं की है, उनके अंकपत्र, अंतिम परिणाम के प्रकाशन के बाद (व्यक्तित्व परीक्षण के आयोजन के बाद) आयोग की वेबासाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे और ये अंकपत्र वेबसाइट पर तीस दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रिजल्‍ट चेक करें
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: आप नये पेज पर रीडायरेक्‍ट हो जाएंगे, यहां दिख रहे pdf पर क्लिक करें।
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pecGng

Security Guard Jobs 2021: रिजर्व बैंक में 10वीं पास के लिए निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Security Guard Jobs 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 241 पदों के लिए निकाली गई है। सिक्योरिटी गार्ड के पद पर 10वीं पास युवा आवेदन के पात्र हैं। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2021 है। आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर यह भर्ती देश के 18 शहरों के लिए निकाली गई हैं।

CLick Here For Check Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरू होने की तिथि -22 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि -12 फरवरी 2021
आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 2021: फरवरी/मार्च 2021

रिक्तयों का वर्गीकरण
पदों की कुल संख्या: 241 पद
एससी के लिए -32 सीटें
एसटी के लिए -33 सीटें
ओबीसी वर्ग के लिए -45 सीटें
ईडबल्यूएस के लिए -18 सीटें
अनारक्षित - 113 सीटें

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। ग्रेजुएट्स व उससे ऊपर की क्वालिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन न करें। उम्मीदवार को 01/01/2021 तक न्यूनतम अर्हता पास की होनी चाहिए।

Read More: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

आयु सीमा:
कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम 25 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को तीन वर्ष की और एससी, एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को पांच की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01/01/2021 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क:
जनरल/ ओबीसी/ EWS: 50 रूपये
एससी / एसटी : 50 रूपये

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

वेतनमान - 10940-380 (4)-12460- 440(3) -13780-520(3)-15340-690 (2)-16720- 860(4) – 20160 – 1180 (3)- 23700 (20 वर्ष) एवं अन्य भत्ते

चयन प्रक्रिया:
कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जनरल इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YdEA6V

SCCL Recruitment 2021: आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, यहां से करें अप्लाई

SCCL Recruitment 2021: सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए बंपर पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए ट्रेनी के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट scclmines.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट आदि के पदों को भरा जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Click Here For Check Official Notification

उक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम तिथि के नजदीक सर्वर संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Read More: सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

रिक्तियों का विवरण
फिटर ट्रेनी : 128 पद
इलेक्ट्रिशियन ट्रेनी : 51 पद
वेल्डर ट्रेनी : 54 पद
टर्नर / मशीनिस्ट ट्रेनी : 22 पद
मोटर मैकेनिक ट्रेनी : 14 पद
फाउंडर मैन / मूल्डर ट्रेनी : 19 पद
जूनियर स्टाफ नर्स : 84 पद

Read More: बारहवीं पास के लिए सेना में निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता –
उक्त विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता अलग -अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार संबंधित पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई विस्तृत अधिसूचना को अच्छे से पढ़ें। हालांकि मोटे तौर पर बताना हो तो कहा जा सकता है कि इन पदों के लिए कक्षा-दसवीं, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर अप्लाई कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक किए कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं।

Read More: दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Read More: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई


आयु सीमा –
सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होमपेज पर करियर्स सेक्शन दिखाई देगा।. इसके अंदर रिक्रूटमेंट सेक्शन और रजिस्ट्रेशन लिंक के लिंक पर क्लिक करके, आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c4udut