Saturday, January 2, 2021

Latest Jobs 2021: असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकली नौकरियां, यहां से करें अप्लाई

NFL Recruitment 2021: भारत सरकार की कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) में असिस्टेंट अकाउंटेंट की 13 वैकेंसी निकाली है। रिक्त पदों में से 2 पद भठिंडा, 4 पद पानीपत, 4 पद मार्केटिंग डिविजन और 3 पद कॉरपोरेट ऑफिस (नोएडा) के लिए हैं। इन पदों के लिए https://ift.tt/1cXifgC पर जाकर 22 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Click Here For Download Official Notification


योग्यता
कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम (कॉमर्स) की डिग्री

आयु सीमा
18 से 30 वर्ष।
एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
आयु की गणना 30 नवंबर 2020 से की जाएगी।

Read More: टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

Read More: कृषि विभाग में निकली 564 पदों पर भर्तियां, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई

चयन
लिखित परीक्षा। इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

वेतनमान
23000-56500 रुपये

Read More: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, जानें एग्जाम और रिजल्ट से जुडी पूरी डिटेल्स

Read More: दसवीं से बीए पास युवाओं के लिए निकली 27 हजार से अधिक नौकरियां, आज ही करें अप्लाई

आवेदन की फीस
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी- 200 रुपये
एससी, एसटी - कोई फीस नहीं
फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hB1SMX

Friday, January 1, 2021

Rajasthan Police Constable Bharti 2021: पुलिस भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां से करें चेक

Rajasthan Police Constable Final Answer Key 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से संशोधित आंसर-की चेक कर सकते हैं। इससे पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों पर विचार करने के बाद अब राजस्थान पुलिस विभाग की तरफ से संशोधित आंसर-की जारी की गई है।

Click Here For Check Final Answer Key

नोटिस के अनुसार परीक्षार्थी संशोधित आंसर-की को लेकर वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होने के बाद तीन दिनों के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। केवल ऑनलाइन मोड में ही आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अन्य किसी माध्यम से की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Read More: कांस्टेबल के 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Read More: टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 का आयोजन 6 नवंबर, 7 नवंबर व 8 नवंबर 2020 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के लिए राज्यभर से करीब 17.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा।

Read More: दसवीं से बीए पास युवाओं के लिए निकली 27 हजार से अधिक नौकरियां, आज ही करें अप्लाई

Read More: सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने 580 पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल्स

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मापतौल होगा। ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग टेस्ट होगा। इन सभी परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X3w4XW

Police Bharti 2021: कांस्टेबल के 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

HSSC Constable Recruitment 2020: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल 7298 पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कांस्टेबल (पुरुष ) के 5500 पद और कांस्टेबल (महिला) के 1100 पदों पर निकली गई है। सभी पद जनरल ड्यूटी के लिए हैं। वहीं 698 पद HAP-DURGA-1 के महिला कांस्टेबल के लिए हैं।

Click Here For Check Official Notification

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की हो। इसी के साथ हिंदी और संस्कृत विषय में कक्षा 10वीं पास की हो।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होगी
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 10 फरवरी 2021
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख -13 फरवरी 2021

Read More: टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

Read More: कृषि विभाग में निकली 564 पदों पर भर्तियां, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।

वेतनमान
चुने गए उम्मीदवारों को 21700-69100 रुपये सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को एक शारीरिक माप परीक्षण उत्तीर्ण करना होगा, इसके बाद उद्देश्य प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्नों के अस्सी (80) अंकों की लिखित परीक्षा होगी।

Read More: दसवीं से बीए पास युवाओं के लिए निकली 27 हजार से अधिक नौकरियां, आज ही करें अप्लाई

Read More: सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने 580 पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल्स

एग्जाम पैटर्न
टेस्ट पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, जनरल रीजनिंग, मेंटल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल क्षमता, कृषि, पशुपालन, अन्य संबंधित क्षेत्रों / ट्रेडों आदि के प्रश्न शामिल होंगे। मूल ज्ञान से संबंधित कम से कम (10) प्रश्न होंगे। प्रश्नों का मानक एक शिक्षित व्यक्ति की अपेक्षा के अनुरूप होगा, जिसने कांस्टेबल के पद के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवार जो ज्ञान परीक्षा पास करते हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3549tih

CDRI Recruitment 2021: टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

CDRI Recruitment 2021: सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेक्निकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर की जाएंगी। इसके तहत कुल 55 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल @cdri.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 5 जनवरी, 2020 है। इसलिए इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर दें।

Click Here For Apply Online

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तारीख- 29 दिसंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 5 जनवरी, 2021

रिक्तियों का विवरण
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर- 02 पोस्ट
टेक्निकल ऑफिसर- 07 पोस्ट
टेक्निकल असिस्टेंट- 35 पोस्ट
टेक्नीशियन सपोर्ट स्टॉफ- 11 पोस्ट

शैक्षणिक योग्यता
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 55 फीसदी मार्क्स में B.V.Sc & AH की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। वहीं टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक और बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं टेक्निकल असिस्टेंट की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 साल की अधिकतम आयु होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार ध्यान दें कि इच्छुक व्यक्ति सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI) भर्ती नोटिफिकेशन 2021 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 05 फरवरी 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी भी भेज सकते हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित दस्तावेजों को स्वयं निदेशक, सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, सेक्टर -10, जानकीपुरम एक्सटेंशन, सीतापुर रोड, लखनऊ - 226031, उत्तर प्रदेश को 22 फरवरी 2021 से पहले तक आवेदन कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b10zWC

Sarkari Naukri: कृषि विभाग में निकली 564 पदों पर भर्तियां, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग में रिक्त 564 पदों को भरने के लिए संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट साईट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में 7 अलग -अलग श्रेणी के कुल 564 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक कैंडिडेट्स अपने ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी 2021 तक सबमिट कर सकते है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Check Official Notification

रिक्तियों का विवरण
जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2, ग्रेड-1
प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-2
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (शस्य शाखा)
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (वनस्पति शाखा)
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (पौध संरक्षण शाखा)
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (रसायन शाखा)
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (विकास शाखा)

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 29 दिसम्बर 2020
ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2021

Read More: 6506 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें अप्लाई

Govt Jobs 2020: आईसीएमआर में विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता:
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग -अलग निर्धारित की गई है। अतः पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आयु सीमा:
1 जुलाई 2020 को कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक़ अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेगी।

Read More: एमटीएस और एलडीसी सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: डिग्रीधारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

आवेदन शुल्क:
अनारक्षित /कमजोर वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग के के लिए – 125/- रूपये
एससी / एसटी / भू.पू सैनिक के लिए – 65/- रुपये
विकलांग के लिए- 25 /- रूपये


आपको बतादें कि अभी तक इन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा के माध्यम से की जाती थी लेकिन पहली बार पदों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इन पदों के लिए अलग से सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 का आयोजन किया जा रहा है।

Read More: कम जगह और कम पानी में ऐसे करें मछली पालन की शुरुआत, जानें पूरी डिटेल्स

Read More: घर से ही करें शुरुआत, और कमाएं लाखों का मोटा मुनाफा, जानें पूरा प्रोसेस


एग्जाम पैटर्न
यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसके लिए एक पेपर में 120 प्रश्न होंगे। इसमें 80 प्रशन कृषि से जुड़े व 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे। प्रश्नपत्र दो घंटे में हल करना होगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग व्यवस्था भी लागू है।


मुख्य परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगें. पहला सामान्य हिंदी व निबंध का प्रश्नपत्र 100 यानी 50-50 अंक का रहेगा.इसकी परीक्षा दो घंटे चलेगी।
इसी प्रकार द्वितीय प्रश्नपत्र वैकल्पिक विषयों का दो सौ अंक का आएगा।
साक्षात्कार के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pGbOHX

SSC Delhi Police Answer Key जारी, प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें कब जारी होंगे रिजल्ट

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा 2020 की प्रोविजनल/टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपनी एग्‍जाम आंसर की चेक कर सकते हैं। यह आंसर की प्रोविजनल है इसलिए उम्‍मीदवार इसपर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद जल्द ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Click Here For Check Delhi police answer key

आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर 07 जनवरी तक उपलब्‍ध रहेगी। आंसर की पर ऑब्जेक्‍शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्‍न 100/- रुपये की फीस भी जमा करनी होगी। सभी आपत्तियों पर पुर्नविचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी जिसके आधार पर रिजल्‍ट तैयार होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्‍ट 15 मार्च 2021 को जारी किए जाएंगे।

Read More: एमटीएस और एलडीसी सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: डिग्रीधारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

How To Check SSC Delhi Police Constable Answer Key 2020
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्‍टेप 2: आंसर की के लिंक पर क्लिक करें
स्‍टेप 3: अपनी डीटेल्‍स दर्ज करें और लॉगिन करें
स्‍टेप 4: आंसर की स्‍क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें

Read More: रेलवे में NATS के जरिए हो रही सीधी भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: कांस्टेबल (जीडी) के 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा प्रोसेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KV5n4W

Thursday, December 31, 2020

IBPS Clerk Prelims Result 2020: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

IBPS Clerk Prelims Result 2020: आईबीपीएस ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर और 13 दिसंबर को किया गया था। आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना के अनुसार IBPS Clerk Prelims Result 2020 की घोषणा 31 दिसंबर, 2020 को की जानी थी। उम्मीदवार अपने नतीजे देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स जरूर याद रखें।

Click Here For Check Result

परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ibps.in/ पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त उम्मीदवार, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। जनवरी में स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल 2021 में जारी किया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) के अनुसार मुख्य परीक्षा में चार सेक्शन सामान्य / वित्तीय अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता शामिल हैं।

Read More: एमटीएस और एलडीसी सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: डिग्रीधारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

How To Check IBPS Clerk Prelims Result 2020:
IBPS आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
होमपेज पर IBPS Clerk Prelims Result 2020 लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन विवरण, पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें
सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
IBPS Clerk Prelims Result 2020 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट डाउनलोड करें

Read More: टीईटी क्ववालीफाई उम्मीदवारों के लिए 16500 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: कम जगह और कम पानी में ऐसे करें मछली पालन की शुरुआत, जानें पूरी डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hvscZ4