Monday, April 22, 2019

SSC MTS Recruitment 2019 : नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) (SSC) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर SSC Multi Tasking Staff (MTS) Non-Technical पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 मई, 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार 31 मई, 2019 तक फीस अदा कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन दो स्तरीय लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पहले स्तर की परीक्षा 2 जुलाई से 6 अगस्त, 2019 तक आयोजित होगी, जबकि दूसरे स्तर की परीक्षा 17 नवंबर, 2019 को आयोजित होगी। पहले स्तर की परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी, जबकि दूसरे स्तर की परीक्षा विवरणात्मक (descriptive) होगी। जिन उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है और जिन्होंने क्लास 18 या Secondary School Certificate हासिल कर रखा है, वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC MTS notification 2019 : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों ने Matriculation Examination या समकक्ष परीक्षा पास कर रखी हो।

उम्र सीमा : SSC MTS exam 2019 के लिए अप्लाई करने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और अधिकतम उम्र 25 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC MTS notification 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें

-‘log-in’ box में ‘register now’ पर क्लिक करें

-सामान्य सूचनाओं के साथ रजिस्टर करें

-फॉर्म भरें, इमेज अपलोड करें

-फीस का भुगतान करें

SSC MTS notification 2019 : फीस
उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए 100 रुपए फीस के रूप में अदा करने होंगे

SSC MTS notification 2019 : इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत
-आधार कार्ड/ई-आधार का प्रिंट आउट

-वोटर आईडी कार्ड

-ड्राइविंग लाइसेंस

-पैन कार्ड

-पासपोर्ट

-स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड

-नियोक्ता का पहचान पत्र (Govt./ PSU/ Private), आदि

-जाति प्रमाण पत्र

-आय प्रमाण पत्र

-दो पासपोर्ट फोटोग्राफ

SSC MTS notification 2019 : सैलेरी
चयनित उम्मीदवारों को 5200-20 हजार 200 रुपए की पे स्केल पर नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही 1800 रुपए की अतिरिक्त ग्रेड पे दी जाएगी।

नोट : पिछले साल 10 हजार पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन 2019 में भी उम्मीद थी की इतने ही पदों पर भर्ती निकाली जाएगी, हालांकि पदों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा है कि परीक्षा के बाद पदों की संख्या जारी की जाएगी, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IvcQ84

Sunday, April 21, 2019

गर्भवती महिलाओं को रहता है नौकरी से निकाले जाने का डर : शोध

अधिकतर कामकाजी महिलाओं को ऐसा लगता है कि गर्भवती होने से उनकी नौकरी को खतरा हो सकता है। उन्हें काम से निकाल दिया जा सकता है जबकि पिता बनने वाले पुरूषों को अकसर नौकरी या कार्यस्थल पर बढ़ावा मिलता है। शोधकर्ताओं का कुछ ऐसा ही कहना है। शोध से जुड़ी इस निष्कर्ष को एप्लाइड मनोविज्ञान के जर्नल में प्रकाशित किया गया। इसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि मां बनने वाली औरतों को ऐसा महसूस होता है कि अब कार्यस्थल पर उनका अच्छे से स्वागत नहीं किया जाएगा।

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह उन महिलाओं पर किया गया पहला अध्ययन है, जिन्हें ऐसा महसूस होता है कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें नौकरी से बाहर निकाल दिया जाएगा। मैनेजमेंट के सहायक अध्यापक पुस्टियन अंडरडॉल ने कहा, हमने पाया कि महिलाओं ने जब अपने गर्भवती होने का खुलासा किया तो उन्होंने कार्यस्थल पर प्रोत्साहन का अनुभव कम किया।

पुस्टियन आगे कहती हैं, जब महिलाओं ने इस बात का जिक्र अपने मैनेजर या सह-कार्यकर्ताओं से किया तो हमने देखा कि उन्हें करियर के क्षेत्र में प्रोत्साहन दिए जाने की दर में कमीं आई जबकि पुरूषों को प्रोत्साहित किए जाने की दर में बढ़ोतरी हुई। निष्कर्ष पह पहुंचने के लिए पुस्टियन ने दो सिद्धान्तों की गहराई से अध्ययन किया। पहले में यह पाया गया कि गर्भवती महिलाओं को नौकरी से निकाले जाने का डर रहता है। दूसरे में पुस्टियन ने पाया कि महिलाओं को ऐसा इस वजह से लगता है कि क्योंकि गर्भावस्था के दौरान निजी जिंदगी और करियर के क्षेत्र में कई बदलाव आते हैं।

शोध में कुछ नई बातें बताई गई हैं कि गर्भवती महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर किस तरह से पेश आना चाहिए। पुस्टियन के अनुसार, मां बनने वाली महिलाओं के प्रति करियर से जुड़ी प्रोत्साहन को कम नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मैनेजर्स को माता और पिता दोनों को ही सामाजिक और करियर से जुड़ी ही संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए ताकि काम और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में उन्हें मदद मिलें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Zo9Hfs

LIC AAO admit card 2019 : इस तारीख को होगा जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

LIC AAO admit card 2019 : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) (AAO) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रेल, 2019 को जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 590 पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्तों सहित प्रतिमाह 32 हजार 795 से 55 हजार 335 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।

LIC AAO admit card : ऐसे करें डाउनलोड
-आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर लॉग इन करें

-‘download admit card’ लिंक पर क्लिक करें

-रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करें

-स्क्रीन पर हॉल टिकट/एडमिट कार्ड डिस्पले हो जाएगा

-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

LIC AAO Recruitment 2019 : पेपर पैटर्न
परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में होगा - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पाठ्यक्रम किस तरीके का आएगा, इसलिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट का अध्ययन कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IyOdrg

75 civil judge पदों के लिए निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

पंजाब लोक सेवा आयोग (Punjab Public Service Commission) (PPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज सह न्यायिक मजिस्ट्रेट (civil judge cum judicial magistrate) के 75 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 8 मई, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार 8 मई, 2019 तक फीस अदा कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के साथ साथ इंटरव्यू से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट लेने के बाद उसे संबंधित दस्तावेज के साथ 25 मई, 2019 (शाम 5 बजे) तक ppsc , Patiala में जमा करवाना होगा।

PPSC recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की लॉ डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा : आवेदन करते वक्त उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 37 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 47 साल रखी गई है।

PPSC recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर ‘open advertisement’ लिंक पर क्लिक करें

-लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा

-नया पेज खुलने के बाद ‘apply’ पर क्लिक करें, इसके बाद एक और नया पेज खुलेगा जिसमें आखिरी में ‘apply online’ पर क्लिक करें

-फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें

PPSC recruitment 2019 : फीस
उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपए अदा करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से फीस के रूप में 250 रुपए अदा करने होंगे

PPSC recruitment 2019 : सैलेरी
उम्मीदवारों को सैलेरी के रूप में प्रतिमाह 27 हजार 700 से 44 हजार 770 रुपए मिलेंगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IvoWy9

ITBP सहित इन विभागों में निकली सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने कुल 496 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इसमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के पदों पर भर्ती होगी। ये सभी पद सेंट्रल कमांड पुलिस फोर्स (आइटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और असम राइफल्स) में भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि : 01 मई, 2019

योग्यता : एमबीबीएस अथवा समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। इसके साथ ही अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी भिन्न-भिन्न है। इसमें पुरुषों का कद 157.5 सेंटीमीटर और महिलाओं का 142 सेंटीमीटर अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ४०० रुपए जबकि अन्य अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 200 अंकों का होगा, अभ्यर्थियों को सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर/ मेडिकल ऑफिसर के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए देखें : recruitment.itbpolice.nic.in

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

भारत हैवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड
पद : इंजीनियर ट्रेनी और एक्यूटिव टे्रनी (145 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 06 मई, 2019

सेंटर फॉर स्टेम सेल रिसर्च
पद : जिला समन्वयक (10 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रेल, 2019

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुअन्नतपुरम
पद : जूनियर रिसर्च फेलो (05 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 06 मई, 2019

कर्नाटक हाईकोर्ट
पद : स्टेनोग्राफर और अन्य (16 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 24 अप्रेल, 2019

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली
पद : सहायक (34 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IJktXX

Saturday, April 20, 2019

घर बैठे ही इस सर्विस को शुरू कर कमा सकते हैं लाखों रुपए

आज बच्चों के मम्मी और पापा दोनों के वर्किंग हो जाने से घर की आर्थिक स्थिति में तो सुधार आया ही है, साथ ही इससे जुड़े एक खास बिजनेस को भी बढ़ावा मिला है। यह बिजनेस है- चाइल्ड केयर सर्विस का। इस सर्विस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश भी नहीं लगाना पड़ता और बिजनेस घर बैठे भी किया जा सकता है। इस बिजनेस को आज ज्यादातर महिलाएं ही चला रही हैं।

एंटरटेनमेंट का खयाल
बच्चों को किसी एक जगह पर रोककर रखना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि वे अक्सर घर जाने की जिद करने लगते हैं या परेशान होकर रोने लगते हैं। ऐसे में उन्हें खुश रखने के लिए उनके एंटरटेनमेंट की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए विभिन्न झूले, खिलौने आदि की व्यवस्था करें।

सेहत और सफाई
इस बिजनेस में बच्चे आपके पास सुबह से लेकर दोपहर या शाम तक रहते हैं। इस सर्विस में पेरेंट्स की सबसे ज्यादा मांग बच्चे के खानपान और साफ-सफाई को लेकर रहती है। अधिकतर पेरेंट्स बच्चों का खाना देकर ही जाते हैं, इसलिए आपको खाना बनाने का काम भी नहीं करना पड़ता। आपको बस उन्हें समय से खिलाना है।

स्टाफ की जरूरत
बच्चों की देखभाल के लिए आपको हेल्पर स्टाफ तो रखना ही पड़ेगा। अब इस स्टाफ की संख्या चाइल्ड केयर में आने वाले बच्चों की संख्या पर निर्भर करती है। हर चार बच्चों पर कम से कम एक हेल्पर तो होना ही चाहिए, जो उनके खानपान और साफ-सफाई का खयाल रख सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UszZK6

IDBI recruitment 2019 : 120 पदों के लिए निकली वेकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

IDBi recruitment 2019 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India) ने विशेषज्ञ अधिकारी (specialist officer) के 120 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अप्रेल तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 16 मई को आयोजित होगी। ढ्ढष्ठक्चढ्ढ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/आवेदकों के लिए 6 से 11 मई के बीच विशेष पूर्व परीक्षा का आयोजन करेगा। इन पदों के लिए वेतन निर्धारित है। प्रथम वर्ष प्रतिमाह वेतन के रूप में 22 हजार रुपए मिलेंगे, दूसरे साल 24 हजार और तीसरे साल 27 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

पात्र मानदंड
शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत रखे गए हैं।

उम्र सीमा : इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई है, जबकि अधिकत ऊपरी आयु सीमा 28 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में क्रमश: 5, 3 और 10 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस : सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 700 रुपए अदा करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से 150 रुपए लिए जाएंगे।

वेतनमान : इन पदों के लिए वेतन निर्धारित है। प्रथम वर्ष प्रतिमाह वेतन के रूप में 22 हजार रुपए मिलेंगे, दूसरे साल 24 हजार और तीसरे साल 27 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे

चयन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन टेस्ट के जरिए गुजरना होगा। जो उम्मीदवार ऑनलाइन टेस्ट में सफल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप होगा।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.com पर लॉग इन कर 30 अप्रेल तक अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : 16 मई

प्रारंभिक परीक्षा की टे्रनिंग की तारीख : 6 से 11 मई

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 30 अप्रेल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IxMy5o