Saturday, April 20, 2019

Air Force School, Ambala Recruitment 2019 : टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती

Air Force School, Ambala recruitment 2019 : एयर फोर्स, अंबाला ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के NTT, Accts Assistant, Clerk & ATL Incharge पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 अप्रेल, 2019 है।

Ambala Recruitment 2019 : जरूरी तारीख
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख : 24 अप्रेल, 2019

Air Force School, Ambala : रिक्ति विवरण
-Nursery Trained Teacher (NTTh)

-Accounts Assistant

-Clerk

-ATL Incharge

Ambala Recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
-Nursery Trained Teacher (NTT) : सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से सीनियर सेकेंडरी के साथ साथ Nursery Teachers Training diploma या diploma in Nursery/Montessori/Pre-Primary Teachers Training। (1 जुलाई के अनुसार, जिस पोस्ट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, आवेदकों की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।)

-Accounts Assistant : उम्मीदवार के पास सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अकाउंटस और बुक कीपिंग की जानकारी। इसके अलावा इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। (1 जुलाई के अनुसार, जिस पोस्ट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, आवेदकों की उम्र 25 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।)

-Clerk : सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। (1 जुलाई के अनुसार, जिस पोस्ट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, आवेदकों की उम्र 25 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।)

-ATL Incharge : भारत सरकार/UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर या ग्रेजुएट डिग्री (1 जुलाई के अनुसार, जिस पोस्ट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, आवेदकों की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।)

Air Force School, Ambala Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
जिस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उम्मीदवार उसके लिए संंबंधित दस्तावेज की फोटोकॉपी और अन्य जानकारियों के साथ आवेदन फॉर्म इस पते पर 24 अप्रेल, 2019 तक भेज सकते हैं : Executive Director, Air Force School, Ambala, Alexandra Road, Ambala Cantt - 133001



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IvLOxA

Indian Army सहित इन विभागों में निकली सरकारी नौकरियां, अभी करें अप्लाई

भारतीय सेना ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में जनवरी 2020 से शुरू होने वाले टेक्निकल ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को दो लेवल के एग्जाम से गुजरना पड़ेगा और इसके बाद पांच दिनों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 49 सप्ताह के लिए प्रशिक्षित भी दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2020 तक 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि : 09 मई, 2019

योग्यता : इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स पास कर लिया है, वे आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययन करने वाले उम्मीदवार को 1 जनवरी, 2020 तक उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट देना होगा।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://joinindianarmy.nic.in/

भारतीय सेना सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन
पद : महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन प्रीमिलनरी एक्जामिनेशन 2019 (1,161 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 23 अप्रेल, 2019

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन
पद : ग्रपु डी की भर्ती (249 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अप्रेल, 2019

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडड्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
पद : टेक ऑफिसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर और अन्य पद (275 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रेल, 2019

आइटीबीपी
पद : मेडिकल ऑफिसर (496 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 01 मई, 2019

ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज, जोधपुर
पद : सहायक इंजीनियर, योग प्रशिक्षक आदि (110 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 23 अप्रेल, 2019

इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी
पद : रिसर्चर और टेक्निकल असिस्टेंट (04 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DiKud9

ITBP Recruitment 2019 : कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के पदों पर निकली भर्तियां

ITBP Recruitment 2019 : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कांस्टेबल के कुल 121 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के पदों को भरा जाएगा।ITBP Constable GD Recruitment 2019 के 121 पद स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जाएंगे। इन रिक्त पदों पर पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2019 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2019 है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के लिए विज्ञप्ति जरूर पढ़ें।

ITBP Constable GD Recruitment 2019 9 : कुल पद - 121

स्पोर्ट्स कोटा अंतर्गत रिक्तियों का विवरण
एथेलेटिक्स, वुशु, शूटिंग, रेसलिंग, जूडो, विंटर गेम्स स्कीइंग, वाटर स्पोर्ट्स रोइंग, वाटर स्पोर्ट्स (काइंग), बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, अर्चरी, कराटे

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण
संबंधित खेल में ओलंपिक/वर्ल्ड चैंपियनशिप/एशियन गेम्स/कॉमनवेल्थ गेम्स/यूथ ओलंपिक गेम्स/वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स/नेशनल गेम्स या जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में मेडल जीता हो अथवा शामिल हुए हों।

आयु सीमा : अधिकतम 18-23 वर्ष। आयु की गणना 21 जून 2019 के मानक मानकर की जाएगी।

वेतन : पे-मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रमाण पत्र सत्यापन, शारीरिक मापदंड परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक मानदंड :
कद (पुरुष) : 170 सेंटीमीटर ऊंचाई
कद (महिला) : 157 सेंटीमीटर ऊंचाई
सीना : 80 - 85 सेंटीमीटर
वजन : कद के अनुसार

आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये।
एससी/एसटी/महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसके भुगतान का ऑप्शन आवेदन प्रक्रिया के दौरान मिलेगा।

आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ( http://bit.ly/1Q0do0p) पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर न्यूज सेक्शन में नीचे की ओर दिए गए व्यू ऑल न्यूज ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करने पर नया वेबपेज ओपन होगा, यहाँ भर्ती एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। विज्ञापन पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड होगा। विज्ञापन में दिए गये निर्देशों को अच्छे से पढ़कर आवेदन करें।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KPGgQe

Friday, April 19, 2019

SBI सहित इन विभागों में निकली 10,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां, अभी करें अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) और क्लर्क भर्ती के लिए 8,653 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। इसके लिए भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया 13 अप्रेल से शुरू हो चुकी है। इसमें उम्मीदवार केवल एक राज्य में आवेदन कर सकता हैं। उम्मीदवार इस भर्ती में केवल एक बार एग्जाम दे सकते हैं। किसी विशेष राज्य की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार से अपेक्षा की जाती है कि उसको स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।

वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 03 मई, 2019 से

योग्यता : इसमें अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी भिन्न भिन्न निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 02/04/1991 से पहले और 01/04/1999 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए मानक के तहत छूट है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीम्मलनरी और मेन्स परीक्षा में मिले अंक के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://bit.ly/1VuIamC

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन
पद : ग्रपु डी की भर्ती (249 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अप्रेल, 2019

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडड्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
पद : टेक ऑफिसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर और अन्य पद (275 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रेल, 2019

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन
पद : महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन प्रीमिलनरी एक्जामिनेशन 2019 (1,161 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 23 अप्रेल, 2019

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची
पद : रेगुलर नॉन टीचिंग स्टाफ (43 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रेल, 2019

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली
पद : सहायक (34 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IH0Bod

देश में घटी नौकरियां, पढ़े लिखे लोग भी हुए बेरोजगार

बेंगलूरू की अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी 'द स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया' (SWI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो वर्षों में लगभग 50 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां खोई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बेरोजगारी बढ़ने की शुरूआत नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के साथ हुई। हालांकि नौकरी कम होने तथा नोटबंदी के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं हो पाया है।

रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी 2011 के बाद से ही लगातार बढ़ रही है, लेकिन 2016 के बाद से उच्च शिक्षा धारकों के साथ कम पढ़े लिखे लोगों की नौकरियां छिनी और उन्हें मिलने वाले काम के अवसर कम हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, बेरोजगारी के शिकार उच्च तथा अल्प शिक्षित दोनों ही तरह के लोग हुए हैं।

महिलाओं की बेरोजगारी हुई 34 फीसदी
रिपोर्ट में शहरी महिलाओं में बढ़ती बेरोजगारी के भी आंकड़े हैं। इसके मुताबिक, ग्रेजुएट महिलाओं में से 10 प्रतिशत काम कर रही हैं, वहीं 34 प्रतिशत बेरोजगार हैं। 20 से 24 वर्ष के युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है।

5 लाख लोगों को सर्वे
भारत के श्रम बाजार के बारे में जारी इस रिपोर्ट का आधार उपभोक्ता (कन्ज्यूमर) पिरामिड सर्वे रहा, जिसे सेंटर फॉर मॉनिटरिंग द इंडियन इकॉनमी करवाता है। सर्वे हर चार महीने में किया जाता है, जिसमें 1.6 लाख परिवारों और 5.22 लाख लोगों को शामिल किया जाता है।

संरक्षणवाद हल नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि संरक्षणवाद से नौकरियों को बचाने में मदद नहीं मिलती है। हालांकि यह ऑटोमेशन एवं कृत्रिम मेधा (एआई) से रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को थोड़ा कम करता है। राजन ने यह बात संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विकास और रोजगार पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KPS5Gm

Thursday, April 18, 2019

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में स्टाफ नर्स की निकली भर्ती

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची ने स्टाफ नर्स पद पर कुल 362 रिक्तियां निकाली हैं। संस्थान ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर डाक से भेज सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2019 है।

जरूरी योग्यता व उम्र सीमा
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से चार वर्षीय बीएससी (नर्सिंग) की हो या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) हो या इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है, जबकि बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणी के लिए 37 वर्ष, एससी, एसटी (महिला और पुरुष) के लिए 40 वर्ष तय है, दिव्यांगों को श्रेणी के अनुसार छूट।

परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को संबंधित विषय में दक्षता के साथ सामान्य ज्ञान की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। कार्यानुभव रखने वाले प्रार्थी को वरीयता मिलेगी।

परीक्षा शुल्क
पूर्णतया ऑफलाइन होने वाले इन आवेदन के लिए अनारक्षित, बीसी-1 और बीसी-2 के लिए 600 रुपए निर्धातिरत किए गए हैं, वहीं एससी या एसटी के लिए 150 रुपए परीक्षा शुल्क देने होंगे। आवेदन के साथ लगने वाला डीडी ‘डायरेक्टर’ राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची के पक्ष में रांची में देय होगा। डीडी या आवेदन में किसी गलती के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा।

ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.rimsranchi.org पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फोटोग्राफ्स, साइन, जाति आदि जानकारियां भी भरकर ऑफिस ऑफ डायरेक्टर, राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची-834009 के पते पर भेजें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UFqZWK

AIIMS recruitment 2019 : 394 पदों के लिए भर्ती खुली, ऐसे करें अप्लाई

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) (AIIMS), नई दिल्ली ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न विशेषताओं में senior resident और Senior demonstrator पदों की भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति 3 साल के लिए की जाएगी। aiims Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 April को शुरू हो गई है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 7 मई, 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवदेन फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन फीस डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

AIIMS recruitment 2019 : ऐसे होगा चयन
AIIMS 394 Posts के लिए चयन कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा के तहत होगा जिसका आयोजन 9 जून, 2019 को दिल्ली/एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में होगा। परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

AIIMS recruitment 2019 : जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 16 अप्रेल, 2019

-ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 7 मई, 2019 (शाम 5 बजे तक)

-आवेदन की स्थिति अपलोड करने की तिथि : 16 मई, 2019

-अस्वीकृत आवेदन के नियमितीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज/इमेज अपलोड करने की आखिरी तारीख : 22 मई, 2019

-एडमिट कार्ड अपलोड करने की तारीख : 29 मई, 2019

-परीक्षा की तारीख : 9 जून, 2019

-रिजल्ट की तारीख : 14 जनू, 2019 (संभावित)

-इंटरव्यू की तारीख : 8, 19, 20, 21 और 22 जून, 2019

-फाइनल रिजल्ट (Stage-II) : 26 जून, 2019

AIIMS recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
Senior Resident/Senior Demonstrator : 394 पद

AIIMS recruitment 2019 : पे स्केल
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पे स्केल जानने के लिए वे आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें

AIIMS recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
Medical Candidates (Senior Residents) : उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में MD/MS/MDS/DNB डिग्री होनी चाहिए।

Non-Medical Candidates (Senior Demonstrators) : Anatomy, Biophysics और Biochemistry के लिए मेडिकल और गैर मेडिकल उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में M.Sc./M. Biotech. Degree होनी चाहिए और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित/संबद्ध विषय में पीएचडी

Senior Demonstrators in Medical Physics : एक साल के अनुभव के साथ M.Sc. in Medical Physics या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता या M.Sc. in Physics के साथ Radiological Physics में डिप्लोमा

AIIMS recruitment 2019 : उम्र सीमा
37 साल

AIIMS recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 मई, 2019 (शाम 5 बजे तक) इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.org पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं

आवेदन फीस
सामान्य/ओबीसी/EWS उम्मीदवार : 1500 रुपए और ट्रांसजेक्शन चार्ज (अगर लागू हो)

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 1200 रुपए और ट्रांसजेक्शन चार्ज (अगर लागू हो)

दिव्यांग उम्मीदवार : कोई फीस नहीं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Pj4YqJ