Tuesday, April 2, 2019

ग्रेजुएट्स के लिए निकली शानदार सरकारी नौकरियां, 5 अप्रेल से भर्ती शुरू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CPSC) ने हाल ही लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर के कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2019 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है और पदों की संख्या बांटी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 अप्रेल से 04 मई, 2019

आवश्यक योग्यता : पुस्तकालय विज्ञान/ सूचना विज्ञान/ डॉक्यूमेंटेशन विज्ञान में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि या समतुल्य व्यावसायिक उपाधि प्राप्त हो। वहीं स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर डिग्री या खेलकूद विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड हो। विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्राप्त सर्टिफिकेट रिकॉर्ड हो।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों, साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट में फिट पाने के बाद ही अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : www.psc.cg.gov.in

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CPSC) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़
पद : बांध निरीक्षक और अनुसंधान सहायक (07 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 07 अप्रेल, 2019

दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेट्री कमीशन
पद : स्टाफ कंसल्टेंट (06 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अप्रेल, 2019

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन, पंचकुला
पद : असिस्टेंट प्रोफेसर्स (524 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची
पद : फाइनेंस ऑफिसर, डिप्टी रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर,
प्रोफेशनल असिस्टेंट, हिन्दी ट्रांसलेटर व अन्य विभिन्न पद (43 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अप्रेल, 2019

मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद : असिस्टेंट ग्रेड-।। (10 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 06 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CQkVjd

Monday, April 1, 2019

AIIMS New Delhi Recruitment 2019 : इस पद के लिए 30 अप्रेल को होगा वॉक इन इंटरव्यू

aiims New Delhi Recruitment 2019 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) (AIIMS) नई दिल्ली ने जूनियर रिसर्च फैलो (Junior Research Fellow) पद के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 30 अप्रेल को वॉक इन इंटरव्यू (walk-in-interview) में शामिल हो सकते हैं।

AIIMS new delhi Recruitment 2019 : जरूरी तारीख
-वॉक इन इंटरव्यू (walk-in-interview) : 30 अप्रेल, 2019

AIIMS New Delhi Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण (Vacancy details)
-जूनियर रिसर्च फैलो (Junior Research Fellow) (JRF)

AIIMS New Delhi Recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ M Sc/M Tech in Life Science/Biotechnology/Physical science/ Chemical Science/Nanotechnology डिग्री होनी चाहिए या CGPA grade के समकक्ष डिग्री। जिन उम्मीदवारों के पास CSIR/ICMR/UGC/NET अन्य सर्टिफिकेट हैं, वे सिर्फ पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वांछनीय योग्यता
उम्मीदवारों के पास Electron Microscopy, Nanotechnology और Molecular Biology में अनुभव होना चाहिए।

AIIMS New Delhi Recruitment 2019 : चयन प्रक्रिया
-उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर होगा

-शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा

AIIMS New Delhi Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इन पद के लिए अप्लाई करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रेल को जरूरी दस्तावेज के साथ AIIMS, New Delhi में इंटरव्यू के लिए शामिल हो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U7Dydc

IDBI Bank Recruitment 2019 : सीए, मैनेजर पदों के लिए निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

IDBI Bank Recruitment 2019 : आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से चार्टर्ड एकाउंंटेट (Charted Accountant) और मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी उम्मीदवार IDBI Bank Recruitment 2019 के लिए 8 अप्रेल, 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

IDBI Bank Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
कुल पद : 40

पद का नाम

DGM (Grade D) :3 posts
AGM (Grade C) : 5 posts
Manager (Grade B) : 32 posts


IDBI Bank Recruitment 2019 : मांगी गई शैक्षिक योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम (preferably Commerce) में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक और Chartered Accountant (CA)। किसी भी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री वांछनीय है।

अतिरिक्ति योग्यता : MBA, ICWA को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्र सीमा
-डीजीएम (DGM) (Grade D) : उम्मीदवार की उम्र 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए

-एजीएम (AGM) (Grade C) : उम्मीदवार की उम्र 36 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए

-मैनेजर (Manager) (Grade B) : न्यूनतम उम्र सीमा 25 साल रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 35 साल रखी गई है।

नोट : हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार, उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
ग्रेड बी, सी और और डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन जमा किए गए पात्रता मानदंड के तहत प्री स्क्रीनिंग, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि। ऐसे ही उम्मीदवारों को समूह चर्चा (Group Discussion) और या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा Group Discussion के बाद इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। सामान्य और श्वङ्खस् श्रेणी के उम्मीदवारों को इंटरव्यू में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत रखे गए हैं। अगर ज्यादा पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक चयन प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है।

ऐसे करें अप्लाई
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट 222.द्बस्रड्ढद्ब.ष्शद्व पर लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क
-अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति : 150 रुपए

-अन्य सभी श्रेणियां : 700 रुपए

जरूरी तारीखें
-आवेदन करने की आखिरी तारीख : 8 अप्रेल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U6XCMR

12वीं पास युवाओं के लिए ये है शानदार कॅरियर, कमाएं लाखों रुपया महीना

डिजिटाइजेशन के जमाने में युवाओं के लिए कॅरियर के कई नए ऑप्शन्स बन रहे हैं। एसईओ भी इन्हीं में से एक है। एसईओ को इंटरनेट और डिजिटल मार्केटिंग के बिजनेस की रीढ़ माना जाता है जो कंटेंट क्रिएशन, प्रमोशन, सर्च इंजन और सोशल मीडिया के जरिए प्रॉडक्ट को यूजर तक पहुंचाता है। आज सभी छोटी-बड़ी कंपनियां एसईओ पर अनाप-शनाप खर्चा कर रही हैं। जानिए एसईओ क्या है और आप कैसे इसमें अपना कॅरियर बना सकते हैं-

seo क्या है
एसईओ की फुल फॉर्म सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन होती है। किसी भी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए सर्च इंजन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। एसईओ स्टॉफ के सामने एक ही चुनौती होती है कि उनकी वेबसाइट सर्च इंजन (उदाहरण के लिए गूगल, याहू, बिंग आदि) की सर्चेज में पहले पेज पर रहे। जितना वो इस उद्देश्य में कामयाब होंगे, उतना ही उनका प्रोडक्ट बिकेगा।

वेबसाइट की रैंकिंग
वेबसाइट की रैंकिंग का सीधा प्रभाव इनकम और वैल्यू पर पड़ता है क्योंकि आम तौर पर इंटरनेट यूजर्स गूगल के पहले पेज पर टॉप सर्चेज में आने वेबसाइट को ही चुनते हैं। गूगल अपने यूजर के इच्छित सर्च रिजल्ट्स को दिखाने के लिए लगभग 200 फैक्टर्स को चैक करता है। इन्हीं के आधार पर किसी वेबसाइट या वेब पेज की रैंकिंग तय होती है। इन्हीं फैक्टर्स के आधार पर एसईओ स्टॉफ काम करता है।

ऑन पेज SEO
अच्छा कंटेंट लिखवाया जाए, उसमें पर्याप्त मात्रा में कीवड्र्स (जिन वड्र्स से लोग गूगल में सर्च करते हैं) का प्रयोग हो, गूगल फ्रेंडली यूआरएल हो, इमेज पर कीवड्र्स व कंटेंट की जानकारी हो। इसके बाद उस वेबसाइट को गूगल में लिस्ट करवाना होता है।

ऑफ पेज SEO
दुनिया भर के सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर कंटेंट को प्रमोट करवाना ऑफ पेज एसईओ में आता है। इसके अन्तर्गत वेबसाइट के लिए बुकमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टिंग करवानी होती है, दूसरी वेबसाइट्स पर गेस्ट पोस्ट के लिए लिंक बिल्डिंग करनी होती है।

कैसे काम करता है SEO
किसी भी वेबसाइट पर दो तरह से एसईओ किया जाता है- ऑन पेज एसईओ और ऑफ पेज एसईओ। दोनों में ही कंटेंट पर फोकस किया जाता है पर इनमें कुछ बेसिक अंतर हैं-

आवश्यक स्किल्स
किसी भी डिजिटल कंपनी के लिए दो ही चीजें महत्वपूर्ण होती है- पहला कंटेंट और दूसरा एसईओ स्टॉफ। कंटेंट के आधार पर एसईओ स्टाफ वेब पेज को प्रमोट करने के लिए स्ट्रेटेजी बनाता है। इसके लिए बेसिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आनी चाहिए, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए और कंटेंट की अच्छी समझ हो, उसमें एडिट करने की योग्यता हो।

प्रमुख संस्थान
ऑनलाइन वेबसाइट्स के जरिए आपको एसईओ की बेसिक जानकारी मिल सकती है। ये संस्थान भी कोर्स करवाते हैं-
एलआईपीएस पुणे, मुंबई (www.lipsindia.com)
डिजिटल विद्या, दिल्ली (www.digitalvidya.com)
दिल्ली स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग (https://dsim.in)
सीआईआईएम, चंडीगढ़ (www.ciim.in)

ऑनलाइन कोर्स
इसके अतिरिक्त कुछ ऑनलाइन कोर्सेज भी उपलब्ध हैं जहां आप अपनी सुविधानुसार एसईओ की ट्रेनिंग ले सकते हैं। ये निम्न प्रकार हैं-
udemy.com
coursera.org
lynda.com
moz.com



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I4Zaj3

University of Delhi recruitment 2019 : जूनियर रिसर्च, तकनीकी सहायक के लिए निकली भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने पर्यावरण अध्ययन विभाग (Department of Environmental Studies) में जूनियर रिसर्च फैलो (Junior Research Fellow) (JRF)/तकनीकी सहायक (Technical Assistant) पदों की भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया 24 अप्रेल, 2019 को वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

University of Delhi Recruitment 2019 : जरूरी तारीखें
वॉक इन इंटरव्यू (walk-in-interview) : 24 अप्रेल, 2019

University of Delhi recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
जूनियर रिसर्च फैलो (Junior Research Fellow)/तकनीकी सहायक (Technical Assistant) : 01 पद

University of Delhi Recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास लाइफ साइंस (Life Science) में Masters degree होने के साथ साथ NET क्वालिफाई कर रखा हो।

तकनीकी सहायक (Technical Assistant) : लाइफ साइंस (Life Science) में बीएससी कर रखा हो और वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित करवाने का अनुभव हो।

University of Delhi Recruitment 2019 : चयन प्रक्रिया
चयन निकाय द्वारा आयोजित इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।

University of Delhi Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इन पदों के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार 24 अप्रेल को Seminar Room No-1, Department of Environmental Studies, University of Delhi (North Campus) में आयोजित होने वाले वॉक इन इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V9UYSQ

IGNOU recruitment 2019 : कैमरामैन, अन्य पदों के लिए निकली भर्ती, वेतन 50 हजार रुपए

IGNOU recruitment 2019 : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University), नई दिल्ली आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer), कैमरामैन (Cameraman) और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने कुल 34 पदों के लिए भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 50 हजार रुपए मिलेंगे।

IGNOU recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
कुल पद : 34

पदवार रिक्ति विवरण

Jr. Graphic Artist: 3

IT Consultant: 5

Jr. Multimedia Programmer: 3

Project Associate: 1

Junior IT Consultant: 2

Junior Consultant: 1

Account Assistant: 2

DEO: 3

Cameraman: 2

Multimedia Programmer: 2

Jr. Video Editor: 4

Video Editor: 4

Graphic Artist: 2


पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री के साथ साथ संबंधित पद को लेकर कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। पदवार विभिन्न पात्रता, अनुभव के विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। पदवार विवरण के लिए आयु सीमा क्या है, इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन करलें उम्मीदवार

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। पदवार वेतन श्रंखला के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अप्रेल, 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CMYdc2

डायरेक्ट इंटरव्यू से मिलेगी सरकारी नौकरी, इन विभागों में निकली भर्तियां

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर ने हाल ही नॉन फैकल्टी पदों के कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें योगा इंस्ट्रक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, मैटर्निटी एंड चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर, हैल्थ एजुकेटर, मेडिकल रेकॉर्ड ऑफिसर, ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर आदि शामिल हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। विभिन्न पदों के अनुसार अभ्यर्थी की आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि : 23 अप्रेल, 2019

आवश्यक योग्यता : विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित पद के अनुसार विषय में डिप्लोमा, डिग्री, एमफिल आदि प्राप्त होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी को चगुना जाएगा।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जोधपुर सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, तिरुचिरापल्ली
पद : ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, टर्नर, वायरमैन, वेल्डर, असिस्टेंट,
प्रोग्राम एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट व अन्य) (400 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस
पद : सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) (496 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 01 मई, 2019

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च, चंडीगढ़
पद : प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर्स (09 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019

आइआरसीटीसी
पद : सुपरवाइजर (हॉस्पिटेलिटी) (74 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 09, 10 व 12 अप्रेल, 2019

बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति
पद : एचआर मैनेजर, प्रॉक्योरमेंट मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर,
क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर, आइटी मैनेजर व अन्य विभिन्न पद (51 पद)
इंटरव्यू की तिथि : 29 अप्रेल, 2, 6, 8, 14, 16, 20, 22, 27 व 30 मई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OzLrly