Sunday, March 24, 2019

इस विभाग में निकली नौकरी, जल्दी करें अप्लाई

TIFR Recruitment 2019 : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (Tata Institute of Fundamental Research) (TIFR) ने परियोजना वैज्ञानिक अधिकारी (Project Scientific Officer) पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अप्रेल, 2019 तक तय फॉर्मेट में अप्लाई कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : https://ift.tt/1Hk24WB


TIFR Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
परियोजना वैज्ञानिक अधिकारी (Project Scientific Officer) : 01 पद

परियोजना वैज्ञानिक अधिकारी (Project Scientific Officer) : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं

उम्र सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान : 71 हजार रुपए (॥क्र्र 12 हजार 100 रुपए सहित)

TIFR jobs 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय फॉर्मेट में Employment Newspaper में छपे इस नौकरी के विज्ञापन के 22 दिनों (14 अप्रेल, 2019) के अंदर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TU7yJu

सरकारी टीचर्स के 14580 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

सरकारी टीचर्स की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों के रिक्त पड़े 14 हजार 580 पदों के लिए विज्ञापन जारी करते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां संचालक लोक शिक्षण, संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से होनी हैं।

26 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ सरकार के लोक शिक्षण संचालनालय विभाग द्वारा निकाले गए सरकारी टीचर्स के इन रिक्त पदों के लिए 26 मार्च से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रेल रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए https://ift.tt/PElAs4 पर क्लिक करें।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पहली बार नियमित शिक्षक
इस भर्ती के जरिए सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी शिक्षक भेजे जाएंगे। विज्ञापन में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक संवर्ग में अंग्रेजी के 152, विज्ञान के 152 और सामाजिक विज्ञान के 152 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं विज्ञान और अंग्रेजी के सहायक शिक्षक के 153-153 पदों पर रिक्तियां निकली हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
व्याख्याता :
अंग्रेजी - 410
गणित - 670
भौतिकी - 635
रसायन - 368
जीव विज्ञान - 541
वाणिज्य - 553

शिक्षक :
अंग्रेजी - 2000
गणित - 1500
विज्ञान - 1000
कृषि - 196

सहायक शिक्षक - विज्ञान समूह - 4000
सहायक शिक्षक विज्ञान - प्रयोगशाला - 1200
व्यायाम शिक्षक - 745



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tvt6XQ

पढ़ाने का शौक रखते हैं, तो यह नौकरी आपके लिए है

TISS Guwahati Recruitment 2019 : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (Tata Institute of Social Sciences) (TISS) गुवाहाटी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रिसर्च एसोसिएट (Research Associate) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय फॉर्मेट में 25 मार्च, 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी तारीख
-आवेदन करने की आखिरी तारीख : 25 मार्च, 2019

tata institute of social sciences : रिक्ति विवरण
रिसर्च एसोसिएट (Research Associate) : 01 पद

पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
-उम्मीदवारों के पास राजनीति विज्ञान/Public Policy या सामाजिक विज्ञान में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एमए डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा NET/JRF के साथ (न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक) सामाजिक विज्ञान में M. Phil./Ph. D.डिग्री या राजनीति विज्ञान/लोक प्रशासन या संबंधित विषयों में एमए डिग्री।

-आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के मामले में भारत सरकार के मानदंडों को लागू किया जाएगा।

-वांछनीय योग्यता (Desirable Qualifications) : रिपोर्ट लिखने में अनुभव और अंग्रेजी में अच्छा लेखन कौशल आना चाहिए। गुणात्मक अनुसंधान करने में अनुभव और हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च (शाम 5.30 बजे) तक अपने बायोडाटा के साथ आवेदन फॉर्म को इस ई-मेल पते पर भेजना होगा : Project Director, Dr. Jagannath Ambagudia (jagannath.ambagudia@tiss.edu, cc to ambagudia@gmail.com)। साथ ही उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए लेखन नमूना (sample) भी भेजना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JBOWtb

प्रोफेसर पद के लिए निकली भर्ती, इस तारीख तक करें अप्लाई

NIRDPR, Hyderabad Recruitment 2019 : राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान पंचायती राज (National Institute of Rural Development & Panchayati Raj) (NIRDPR), हैदराबाद ने Chair Professor पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय फॉर्मेट में 19 अप्रेल तक अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी तारीख
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 अप्रेल, 2019

NIRDPR, Hyderabad Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
पद का नाम : Chair Professor

NIRDPR, Hyderabad Recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
-उम्मीदवारों को भारत या विदेश से राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा का व्यक्ति होना चाहिए जो शिक्षाविदों, प्रशासकों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज समूहों के बीच अनुसंधान, परामर्श और पहल करने के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा देने में सक्षम हो।

-उनके पास केंद्रीय भारतीय यूनिवर्सिटी में एक वरिष्ठ प्रोफेसर के लिए सामान्य रूप से आवश्यक योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।

-उम्मीदवारों के पास सोशल साइंसेज (समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, लोक प्रशासन, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, रूरल डवलपमेंट, स्टेटिस्टिक्स आदि) में पीएचडी होनी चाहिए और ग्रामीण श्रम के क्षेत्र में सिद्ध कार्य और प्रकाशन हो।

-अनुभव : उम्मीदवार के पास किसी भी यूनिवर्सिटी में या शैक्षणिक संस्थान में दस साल काम करने का अनुभव हो या ग्रामीण श्रम के क्षेत्र में असाधारण कार्य किया हो।

-शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अध्ययन कर लें।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nird.org.in से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर 19 अप्रेल तक आवेदन की हार्ड कॉपी को संबंधित पते पर भेज दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2USpPDt

Saturday, March 23, 2019

ONGC, BTSC सहित इन विभागों में निकली 10578 जॉब्स, फटाफट करें अप्लाई

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने हाल ही विभिन्न लोकेशन के लिए अकाउंटेंट, असिस्टेंट ह्युमन रिसोर्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन, लैबोरेट्री असिस्टेंट समेत कुल 4,014 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 28 मार्च, 2019 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि : 28 मार्च, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कॉमर्स संकाय में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा संंबंधित फील्ड में आइटीआई किया हुआ हो। इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में डिप्लोमाधारी होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया : एकडेमिक क्वालिफिकेशन में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : www.ongcindia.com

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), पटना
पदः अभियंता असैनिक/ यांत्रिक/ विद्युत (6,379 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019

आइसीएमआर- वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सेंटर, पुडुचेरी
पद : टेक्नीकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन-।, लैब अटेंडेंट-।, स्टाफ कार ड्राइवर व अन्य (56 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रेल, 2019

राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान, आगरा
पद : प्रोजेक्ट टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, प्रोजेक्ट असिस्टेंट,
डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टैटिस्टिशियन, कंसल्टेंट व अन्य (90 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 02 व 03 अप्रेल, 2019

आइसीएमआर- इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च, नई दिल्ली
पद : फील्ड वर्कर, ड्राइवर (05 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 26 मार्च, 2019

आइसीएआर- इंडियन वेट्रिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, उत्तर प्रदेश
पद : असिस्टेंट (34 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2URAo9V

इंजीनियर्स पर मेहरबान हुई सरकार, निकाली बंपर भर्ती

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) (BTSC) ने Civil, Electronics और Electrical इंजीनियर के पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में इंजीनियरों के 6 हजार 379 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मार्च, 2019 को शुरू हुई थी जो 15 अप्रेल, 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार BTSC Bihar 6379 Junior Engineer पदों के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। BTSC Bihar JE Jobs 2019 के लिए मांगी गई न्यूनतम शैक्षिक योग्यता Civil, Electrical और Mechanical Engineering में डिप्लोमा है।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 11 मार्च, 2019

-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 15 अप्रेल, 2019

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
Junior Engineer Posts : बिहार सरकार के Civil, Mechanical और Electrical विभाग में Junior Engineer के 6 हजार 379 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : शैक्षिक योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास Civil, Electrical और Mechanical Engineering में डिप्लोमा होना चाहिए।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : उम्र सीमा
BTSC Bihar JE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि अधिकतम उम्र 37 साल है।

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : आवेदन शुल्क
-सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार : इन उम्मीदवार से आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपए लिए जाएंगे।

-अनुसूचित जाति उम्मीदवार : अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए लिए जाएंगे

BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bih.nic.in पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HBgVY0

रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ये है जरुरी योग्यताएं और पूरी प्रक्रिया : यहां देखें

Roadways Conductor Recruitment 2019 : राज्य सरकार द्वारा रोडवेज परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थीयों से आवेदन आमंत्रित करती है। घाटे में चल रहे रोडवेज विभाग को उबारने के लिए सरकारें हर प्रकार के हथकंडे अपनाती हैं। रोडवेज विभाग कर्मचारियों की भर्ती संविदा स्तर पर भी करने लगा है। लेकिन रोडवेज में चालकों के पदों पर संविदा और परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती राज्य सरकारें कर रही है। जल्द ही राजस्थान में भी रोडवेज परिचालक भर्ती निकलने वाली है। रोडवेज चालक और परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन लोकसभा चुनाव के बाद कभी-भी जारी किया जा सकता है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकारें नोटिफिकेशन जारी करेगी।

Education Qualification For Roadways Conductor Bharti 2019
रोडवेज परिचालक भर्ती के लिए राज्य सरकारें शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं और 12वीं पास युवाओं से आवेदन आमंत्रित करती है। रोडवेज परिचालक पद के लिए अभ्यर्थी के पास परिचालक का लाइसेंस और बैज होना जरुरी है। परिचालक पद के लिए प्राथमिक चिकित्सा हेतु st john ambulance का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

Roadways Conductor Recruitment Selection Process
रोडवेज में परिचालक के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही पदों के अनुरूप वरीयता सूची तैयार की जाती है। दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाती है।

How To Make Roadways Conductor Licence
अभ्यर्थियों द्वारा सबसे ज्यादा 'रोडवेज परिचालक लाइसेंस कैसे बनवाएं' सर्च किया जाता है। रोडवेज परिचालक का लाइसेंस बनवाने के लिए समय निकालें क्योंकि भर्ती के समय हड़बड़ी में समय की कमी के चलते ये बन नहीं पाता। परिचालक लाइसेंस बनवाने पहले प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र लेना होगा। प्राथमिक चिकित्सा सिखने के लिए रेडक्रॉस हॉस्पिटल जाना होगा और फॉर्म भरकर क्लासेज लेनी होगी। रेडक्रॉस द्वारा प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आगे की प्रक्रिया जिला परिवहन कार्यालय में होगी। सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, मेडिकल और प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ परिचालक लाइसेंस आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म को जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष आवेदन शुल्क सहित मार्क करवाना होगा। जिला परिवहन कार्यालय से अभ्यर्थी के संबंधित पुलिस थाने में वाया पुलिस अधीक्षक वेरिफिकेशन भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र के साथ पुनः आवेदन करने या सीधे परिवहन कार्यालय भेजे जाने पर अभ्यर्थी को परिचालक का लाइसेंस प्राप्त होगा। परिचालक लाइसेंस जारी करने का लगभग एक महीने का समय लगता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FlWxXo