Tuesday, October 2, 2018

स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन के 936 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

NHM recruitment 2018, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन अाैर अाेटी टेक्निशियन के 936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 अक्टूबर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NHM UP की विज्ञप्ति के अनुसार इन पदाें पर स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन अाैर अाेटी टेक्निशियन के 936 पदाें पर उम्मीदवार की नियुक्ति एक साल के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी, कार्य की आवश्यकता अनुसार कार्यकाल काे अागे बढाया जा सकता है।आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश में रिक्त पदाें का विवरणः
स्टाफ नर्स - 744 पद
वेतनमान - 18150 - 25569 रूपए प्रतिमाह।

लैब टेक्निशियन - 144 पद
वेतनमान - 14443 रूपए प्रतिमाह।

अाेटी टेक्निशियन - 48 पद
वेतनमान - 15656 रूपए प्रतिमाह।


नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:
स्टाफ नर्स - बीएससी (नर्सिंग) या पोस्ट बेसिक नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडविफरी (जीएनएम), श्रम कक्ष / एसएनसीयू / एनबीएसयू में वैध आरएनआरएम संख्या और न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

लैब टेक्निशियन - बीएससी (एमएलटी) या 10 + 2 डीएमएलटी के साथ।

आेटी टेक्निशियन - बीएससी (ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी) या डिप्लोमा (ऑपरेशन थिएटर
प्रौद्योगिकी)। याेग्यता संबंधी आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा:
18 - 40 साल

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM),उत्तर प्रदेश में आेटी टेक्निशियन व अन्य के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:
इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए https://ift.tt/2IyFQcj के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
इंटरव्यू की तिथिः 14 अक्टूबर 2018

NHM Uttar Pradesh recruitment 2018 :

NHM recruitment 2018, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन अाैर अाेटी टेक्निशियन के 936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RjVaO7

Indian Air force में निकली जूनियर क्लर्क और अस्सिटेंट अकाउंट्स मैनेजर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Indian Air force Recruitment 2018: भारतीय वायु सेना में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इंडियन एयरफोर्स बेनेवालेंट एसोसिएशन (IAFBA), नई दिल्ली ने जूनियर क्लर्क और अस्सिटेंट अकाउंट्स मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखरी तारीख 22 अक्टूबर 2018 है। आपको बता दें Indian Air force Recruitment 2018 के तहत junior clerk और assistant accounts manager के कुल सात पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

 

पदों का विवरण

जूनियर क्लर्क, रिक्त पद: 05

जूनियर क्लर्क (ईडीपी), रिक्त पद: 01

असिस्टेंट एकाउंट्स मैनेजर, रिक्त पद: 01


शैक्षणिक योग्यता

जूनियर क्लर्क के लिए: इन पदों के लिए अप्लाई करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ किसी भी क्षेत्र में स्नातक किया हुआ होना चाहिए।

जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के लिए: अभ्यर्थी किसी प्रतिष्ठित संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कंप्यूटिंग में 2 वर्ष के पाठ्यक्रम के साथ स्नातक किया हुआ होना अनिवार्य है। साथ ही उसे ओरेकल में कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट एकाउंट्स मैनेजर के लिए: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उसे एकाउंट्स के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का काम का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा:

जूनियर क्लर्क के लिए: 25 साल

जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के लिए: 28 साल

असिस्टेंट एकाउंट्स मैनेजर के लिए: 35 साल

वेतनमान

जूनियर क्लर्क: जूनियर क्लर्क के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह 18,000 रुपए सैलेरी दी जाएगी।

जूनियर क्लर्क (ईडीपी): जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह 18,000 रुपए सैलेरी दी जाएगी।

असिस्टेंट एकाउंट्स मैनेजर: असिस्टेंट एकाउंट्स मैनेजर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह 30,000 रुपए सैलेरी दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई: पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए पते पर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन का पता: सेक्रेटरी,आईएएफबीए, एएफजीआईएस भवन, सुब्रोटो पार्क, नई दिल्ली - 110010

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OZCK3s

कॅरियर में लाएं बड़ा बदलाव, मिलेगा फायदा

जैसे-जैसे बेहतर अवसर पैदा हो रहे हैं, वैसे-वैसे कई लोग अपने मौजूदा कॅरियर में बदलाव कर रहे हैं। पता करते हैं कि किस तरह से कॅरियर में बदलाव करें।

सही तरह से करें चुनाव
अगर आप अपने कॅरियर में बदलाव करना चाहते हैं तो सबसे पहले नई प्रोफाइल और इंडस्ट्री के चुनाव में सावधानी बरतें। अगर आप रिसर्च करेंगे तो पता लगेगा कि कुछ प्रोफेशन ऐसे हैं, जहां पर खास दक्षता की जरूरत पड़ती है। पता करें कि आपकी रुचि किसमें है और किस इंडस्ट्री में आप आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।

सवालों के लिए रहें तैयार
जब आप कॅरियर में बदलाव करते हैं तो लोग आपसे कई तरह के सवाल करते हैं। ऐसे में आपके पास साफ और ईमानदार कारण होने चाहिए। पैसा महत्वपूर्ण मुद्दा है, पर आपको इसके अलावा भी अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।

असलियत को समझें
अगर आप कॅरियर बदल रहे हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति और अन्य व्यावहारिक चीजों का समय रहते सही तरह से विश्लेषण करें। आपको नए कॅरियर के हर पहलू पर विचार करना चाहिए। हो सकता है कि आप जिस कॅरियर के बारे में अपनी प्लानिंग कर रहे हैं, उसकी सच्चाई कुछ और हो। इसलिए आपको उस कॅरियर में पहले से मौजूद लोगों से विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए।

जरूरी स्किल्स सीखें
हो सकता है कि नए रोल के लिए आपको जरूरी स्किल्स विकसित करनी पड़ें या कोई नया सर्टिफिकेट लेना पड़े। इसके लिए आपको किसी सीनियर से मेंटङ्क्षरग की जरूरत पड़ सकती है। आपको नई इंडस्ट्री में लोगों के साथ नेटवर्किंग भी स्थापित करनी चाहिए, ताकि आपको चीजें समझने में मदद मिल सके। अगर आप शुरू में ही काम की बारीकियों को सीख जाएंगे तो बाद में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

जल्दबाजी से बचें
कॅरियर बदलने के इच्छुक लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि कब पुराना कॅरियर छोड़ा जाए और नया शुरू किया जाए। यह आप पर निर्भर है कि आप क्या करना चाहते हैं। अगर एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा या बुरा समय नहीं होता। अगर आप दूसरे संस्थान या दूसरी इंडस्ट्री में जाने की प्लाङ्क्षनग कर रहे हैं तो सही समय पर फैसला लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P5dwAC

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के बंपर पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) ने ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 188 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 26 अक्टूबर नवंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना यहां क्लिक करें।

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

आर्इटीआर्इ ट्रेड अप्रेंटिस - 188 पद

ट्रेड अनुसार पदाें का विवरणः
फिटर - 59 पद
इलेक्ट्रिशियन - 59
वेल्डर - 24
टर्नर/मशीनिस्ट - 07
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 05
मैकेनिक डिजल -04
कारपेंटर - 08
प्लम्बर - 08
आॅटाे इलेक्ट्रिशियन - 07
पार्इप फिटर - 07

मानदेयः

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) में ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदाें पर चयनित उम्मीदवाराें काे नियमानुार मानदेय दिया जाएगा।

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः

10वीं पास होने के साथ संबंधित क्षेत्र में आर्इटीआर्इ उत्तीर्ण।याेग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

अायु सीमाः 18 - 25 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें नियमानुसार छूट प्रादान की जाएगी)।

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन प्रक्रियाः इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र इस पतें पर भेजें:- Dy. General Manager [Inst./Pers. &IRs], Uranium Corporation of India Limited, PO : Jaduguda Mines, Dist : East Singhbhum, Jharkhand – 832102

महत्वपूर्ण तिथिः 26 अक्टूबर 2018

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 188 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( UCIL ) का परिचयः

भारतीय यूरेनियम निगम ( Uranium Corporation of India ) यूरेनियम खनन और प्रौद्योगिकी के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्तरगत भारत सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम है। निगम की स्थापना वर्ष 1967 में हुई जिसका उद्देश्य भारत में यूरेनियम अयस्क का खनन एवं शोद्धन करना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oto67H

East Cost Railway में निकली Sports Quota के पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

East Cost Railway Recruitment 2018: ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर, ओडिशा ने वर्ष 2018-19 के लिए स्पोर्ट्स कोटा पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखरी तारीख 29 अक्टूबर 2018 है। East Cost Railway Recruitment 2018 के तहत Sports Quota कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी।


महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि- 29 अक्टूबर 2018 (अपराहन 6:00 बजे)

पदों का विवरण:

कुल पद- 21

एथलेटिक्स (पुरुष)- 1 पद

एक्वाटिक्स (पुरुष)- 1 पद

बैडमिंटन (पुरुष)- 2 पद

बॉल बैडमिंटन (पुरुष)- 1 पद

बॉक्सिंग (पुरुष एवं महिला)- 2 पद

फुटबॉल (महिला)- 2 पद

गोल्फ (पुरुष)- 1 पद

हॉकी (पुरुष)- 2 पद

कबड्डी- 2 पद

टेबल टेनिस (पुरुष)- 2 पद

वोली बॉल (पुरुष एवं महिला)- 3 पद

वेट लिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला)- 2 पद

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।


आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन उनके परीक्षण के आधार और खेल एंव शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।


कैसे करें अप्लाई

पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन आर्डिनरी/रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट द्वारा पर्सोनेल ऑफिसर (रिक्रूटमेंट), सेकेंड फ्लोर, साउथ ब्लॉक, रेल सदन, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर, ओडिशा-751017 के पते पर भेज दें।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द होने वाली 5000 से अधिक पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 5000 से अधिक जेल वार्डर, फायरमैन एवं आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती करने वाला है। इस भर्ती का आॅफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश कारागार एवं प्रशासन सुधार विभाग में पुरुष जेल वार्डर के 3012 एवं महिला जेल वार्डर के 626 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा फायरमैन के 1679 और आरक्षी घुड़सवार पुलिस 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योगय उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NVIEGg

रक्षा मंत्रालय में निकली LDC की भर्ती, यहां से करें आवेदन

रक्षा मंत्रालय में निकली LDC की भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आॅफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन Ministry of Defence, Quality Assurance Establishment (Military Explosive), Jabalpur द्वारा जारी किया गया है। Lower Division Clerk (LDC) की यह भर्ती Sportsman Quota के तहत निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2018 रखी गई है।


Lower Division Clerk (LDC) से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदू
last date to apply — October 22
Total posts — 1
Name of the post — Lower Division Clerk (LDC)


शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास recognised university/institute से intermediate अथवा class 12 pass के साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 35 wpm और हिंदी टाइपिंग में 30 wpm की स्पीड चाहिए। इसके अलावा इस भर्ती सिर्फ वो ही स्पोर्ट्समेन आवेदन कर सकते हैं जो National अथवा Volleyball में International Competition अथवा university अथवा Inter-University Tournament में भाग लिया है अथवा State School Team अथवा National Awards से सम्मानित हुए हैं वो आवेदन कर सकते हैं।


आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। हालांकि reserved category वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।


ऐसे करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय की इस एलडीसी भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र और दस्तावेजों समेत "The Quality Assurance Officer, Quality Assurance Establishment (Military Explosive), Khamaria, Jabalpur - 482005" पर संपर्क करें।


आवेदन करने की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2018 रखी गई है।

 

TS कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 : इतने अंक लाने वाले होंगे पास

TS पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 की आंसर की जल्द ही जारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा की आंसर की इसी हफ्ते जारी की जा सकती है। TSLPRB की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एससीटी, कॉन्स्टेबल एग्जामिनेशन की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NUOEPI

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द होने वाली 5000 से अधिक पदों पर भर्ती, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

up police Recruitment 2018: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 5000 से अधिक जेल वार्डर, फायरमैन एवं आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती करने वाला है। इस भर्ती का आॅफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश कारागार एवं प्रशासन सुधार विभाग में पुरुष जेल वार्डर के 3012 एवं महिला जेल वार्डर के 626 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा फायरमैन के 1679 और आरक्षी घुड़सवार पुलिस 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योगय उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे। UP Police Recruitment 2018 के तहत कुल 5419 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इन नौकरियों में मिलता है लाखों रूपए का पैकेज, काम सिर्फ मौज-मस्ती का


पदों का विवरण:

कुल पदों की संख्या- 5419

पुरुष जेल वार्डर- 3012 पद

महिला जेल वार्डर- 626 पद

फायरमैन- 1679 पद

आरक्षी घुड़सवार पुलिस- 102 पद

शैक्षणिक योग्यता:

महिला एवं पुरुष जेल वार्डर के लिए: आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

फायरमैन पदों के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आरक्षी घुड़सवार पुलिस: इन पदों के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

आयु सीमा: इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज में टॉपर नहीं बल्कि फेल होने वाले स्टूडेंट्स को मिलता है एडमिशन, वजह बड़ी दिलचस्प


शारीरिक मानदंड:

सभी पदों के लिए शारीरिक मानदंड-

पुरुष

सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग के लिए ऊंचाई- न्यूनतम 168 सेमी. (अनुसूचित जनजाति के लिए 160 सेमी)

सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग लिए सीना- 79 सेमी (बिना फुलाए), फुलाकर- 84 सेमी (अनुसूचित जनजाति के लिए बिना फुलाए 77 सेमी, फुलाकर 82 सेमी.)

महिला

सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग के लिए ऊंचाई- न्यूनतम 152 सेमी. (अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेमी)

वजन- 40 किलो ग्राम.

 

कहां कर सकेंगे आवेदनः पात्र उम्मीदवार आॅफिशियल वेबसाइट https://prpb.gov.in/ पर जाकर अावेदन कर सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NhkTn5