Tuesday, October 2, 2018

UPPSC recruitment - 2437 पदाें पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) ने राज्य के विभिन्न विभागों में चिकित्सा अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, शोध अधिकारी, विधिक्षण अधिकारी, संग्रहालयाध्यक्ष व अन्य के 2437 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 1 नवंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पद - 2437

एलोपैथी चिकित्सा अधिकारी - 2354 पद
वेतनमान - रूपए 15,600-39,100, ग्रेड पे रूपए. 5400/-

अर्थ एवं संख्याधिकारी- 4 पद
वेतनमान - रूपए 56,100- 1,77,500

शोध अधिकारी- 6 पद
वेतनमान - रूपए 15600-39100, ग्रेड पे 5400/-

विधिक्षण अधिकारी - 1 पद


सहायक शासकीय हस्तान्तरक- 1 पद
वेतनमान - रूपए 15,600- 39,100, ग्रेड पे रूपए 6600/-

संग्रहालयाध्यक्ष- 1 पद
वेतनमान - रूपए 9,300-34,800, ग्रेड पे रूपए 4800/-

चिकित्साधिकारी (यूनानी) - 25 पद
वेतनमान - रूपए 15,600-39,100 ग्रेड पे रूपए 5400/-

निदेशक (पुरातत्व)- 1 पद
आचार्य (एलोपैथी)- 4 पद
प्रवक्ता इल्मुल अदबिया- 1 पद
जनजाति अधिकारी -1 पद
सहायक-भू-भौतिकविद- 2 पद
सहायक निदेशक- 4 पद
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी- 3 पद
जल विज्ञानी- 14 पद
सहायक-भू-भौतिकविद (भूगर्भ जल विभाग)- 10 पद
शोध अधिकारी- 1 पद

अन्य पदाें के वेतनमान संबंधी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास प्रासंगिक विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव टाइप), मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगां

आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 1 नवंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- 2/2018-19

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि- 29 अक्टूबर 2018
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 1 नवंबर 2018

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) में राज्य के विभिन्न विभागों में चिकित्सा अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, शोध अधिकारी, विधिक्षण अधिकारी, संग्रहालयाध्यक्ष व अन्य के 2437 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zLiX2B

Monday, October 1, 2018

RPSC RAS 2016 का परीक्षा परिणाम रद्द, राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया फिर से जारी करने का आदेश

राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने सोमवार को RAS भर्ती 2016 मामले में अंतिम परिणाम रद्द करते हुए पुनः रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह सिराधना ने दीपेंद्र सिंह राठौड़ की याचिका पर RAS-2012 के आबकारी विभाग मंत्रालयिक कर्मचारियों के 14 रिक्त पदों को शामिल करने को लेकर आदेश दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद उन तमाम अभ्यर्थियों को झटका लगा है जो इस भर्ती में चयन होने के बाद नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे थे।

RAS 2018 Result रद्द होने का बताया ये कारण
अधिवक्ता विज्ञान शाह ने कोर्ट को बताया कि आरएएस-2012 के आबकारी विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के 14 पदों पर किसी का चयन नहीं हुआ। आबकारी नियमों के अनुसार ऐसे पदों को अगले साल की भर्ती में शामिल किया जाना था। वहीं 2013 की भर्ती 2012 का परिणाम आने से पहले पूरी हो चुकी थी इसलिए ये पद उसमें शामिल नहीं हो सकते थे। लेकिन 2016 की आरएएस भर्ती 2012 का परिणाम आने के बाद निकली फिर भी उसमें इन पदों को शामिल नहीं किया गया। याचिका पर कोर्ट में राजस्थान लोक सेवा अयोग (RPSC) व राज्य सरकार की ओर से पेश जवाब में कहा गया कि इन पदों को 2017-18 की भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा।

RPSC करेगा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी
अभ्यर्थियों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in - पर नई अपडेट देखते रहना चाहिए। परिणामों की घोषणा के संबंध में नोटिफिकेशन जारी होगा। RAS, RTS Pre-exam result जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

5 अगस्त को हुआ था RAS 2018 Pre Exam
उल्लेखनीय है कि हाल ही में RPSC ने RAS 2018 के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 980 रिक्तियों को भरना है। आयोग ने पिछले महीने 5 अगस्त 2018 को राजस्थान राज्य में 1,454 केंद्रों पर आरपीएससी आरएएस / RAS Pre Exam 2018 आयोजित की थी। ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट का RAS 2016 Result को लेकर सुनाया गया फैसला काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OppmZz

अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में अस्सिटेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

AUD Recruitment 2018: अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (AUD) ने विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने की आखरी तारीख 18 अक्टूबर 2018 है। AUD Recruitment 2018 के तहत कुल 16 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पदों का विवरण और योग्यताएं

अर्थशास्त्र
असिस्टेंट प्रोफेसर, रिक्त पद : 02

एजुकेशन स्टडीज
असिस्टेंट प्रोफेसर, रिक्त पद : 03

इतिहास
असिस्टेंट प्रोफेसर, रिक्त पद : 02

ह्यूमन इकोलॉजी
असिस्टेंट प्रोफेसर (सोशल साइंस),रिक्त पद : 01
असिस्टेंट प्रोफेसर (नेचुरल साइंस),रिक्त पद : 01

साइकोलॉजी
असिस्टेंट प्रोफेसर,रिक्त पद : 01

शैक्षणिक योग्यता: उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी संबंधित विषय में नेट पास किया होना चाहिए।

सेंटर फॉर अरली चाइल्डहुड,एजुकेशन एंड डेवलपमेंट
असिस्टेंट प्रोफेसर, रिक्त पद : 01


शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से चाइल्ड डेवलपमेंट या अरली चाइल्डहुड या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हासिल किया हुआ होना चाहिए। इस पद के लिए पीएचडी की योग्यता रखने वाले और संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

इंग्लिश लैंग्वेज
असिस्टेंट प्रोफेसर, रिक्त पद : 01
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी इंग्लिश /एजुकेशन में मास्टर डिग्री के साथ इंग्लिश एजुकेशन टीचिंग में डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए। या इंग्लिश लैंग्वेज टीचिंग में एमए किया हुआ होना चाहिए।


वोकेशनल स्टडीज
प्रोग्राम मैनेजर, रिक्त पद : 02
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैनेजमेंट/इकोनॉमिक्स/कॉमर्स में मास्टर डिग्री प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा उसे संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव भी होना चाहिए। पीएचडी या एमफिल की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान : उपरोक्त सभी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15,600 रुपए से 39,100 रुपए सैलेरी (ग्रेड पे 6,000 रुपए) दी जाएगी।

लाइब्रेरी
डिप्टी लाइब्रेरियन, रिक्त पद : 01
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस/डाक्यूमेंटेशन में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा उसे यूनिवर्सिटी या कॉलेज में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के रूप में पांच साल का कार्यानुभव होना चाहिए।

वेतनमान : 15,600-39,100 रुपए (ग्रेड पे 8,000 रुपए)

असिस्टेंट लाइब्रेरियन, रिक्त पद : 01
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस/डाक्यूमेंटेशन में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री हासिल किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा यूजीसी के मानकों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पास किया हुआ होना चाहिए।

वेतनमान : 15,600-39,100 रुपये (ग्रेड पे 6,000 रुपए)

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया: पात्र उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://aud.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IsMBw7

आंध्र प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को आधिकारिक रूप से 'मुख्यमंत्री युवा नेसथाम' योजना को लागू कर दिया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पात्र बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ते के रूप में देंगे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कल (मंगलवार) पात्र लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता सर्टिफिकेट बांटेंगे।

'मुख्यमंत्री युवा नेसथाम' योजना का उद्देश्य
-'मुख्यमंत्री युवा नेसथाम' योजना का उद्देश्य शिक्षित, लेकिन बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है जबतक उन्हें उचित नौकरी न मिल जाए।

-इसका उद्देश्य न केवल मासिक भत्ता का वितरण देना है, बल्कि बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास और शिक्षुता के अवसरों पर भी ध्यान देना है।

- तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 2014 के चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों में इस योजना को शामिल किया था।

-राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से करीब 12 लाख युवाओं को फायदा होगा।

-योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर दो लाख से अधिक युवा रजिस्टर करवा चुके हैं।

-रिपोर्टों के अनुसार, 'मुख्यमंत्री युवा नेसथाम' योजना के तहत सालाना 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इस तरह प्रदेश के युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता सर्टिफिकेट
-स्थानीय मंत्री और विधायक मंगलवार को प्रदेश की 175 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजितक एक कार्यक्रम में एक साथ लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता बांटेंगे।

-प्रदेश के 13 जिलों से आए 400 लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

-किया मोटर्स, फॉक्सकॉन और अमारा राजा जैसी निजी कंपनियों के उच्च अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

-भत्ता हर महीने के पहले हफ्ते में लाभार्थियों के खाते में जमा करवा दिया जाएगा।

 

पुरूषाें व महिलाअाें के लिए जेल वार्डर के 3638 पदाें पर सीधी भर्ती, कैसे हाेगा आवेदन, यहां देखें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्राेन्नति बोर्ड ( UPPBRB ) ने उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में पुरूषाें व महिलाअाें के लिए जेल वार्डर के 3638 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाइन की समय सारिणी जल्द ही बाेर्ड की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर उपलब्ध करार्इ जाएगी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qp6hUH

RSMSSB उद्योग प्रसार अधिकारी भर्ती: सफल अभ्यर्थी इस तिथि तक जमा कराएं दस्तावेज

RSMSSB उद्योग प्रसार अधिकारी भर्ती 2018 में सफल अभ्यर्थियों के लिए RSMSSB यानी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि उद्योग प्रसार अधिकारी भर्ती 2018 में अभ्यर्थी अपने दस्तावेज बोर्ड के कार्यालय में जमा कराएं ताकि उनकी जांच करके नियुक्तियां दी जा सके। गौरतलब है कि उद्योग प्रसार अधिकारी भर्ती का रिजल्ट और कट—आॅफ पहले ही जारी कर दिए गए हैं। RSMSSB की ओर से यह भर्ती उद्योग प्रसार अधिकारी, उद्योग निरीक्षक, आर्थिक अन्वेषक, हथकरघा निरीक्षक और लवण इंस्पेक्टर के 97 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें उद्योग प्रसार अधिकारी के 60 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। यह भर्ती नोटिफिकेशन 13 मार्च 2018 को जारी किया गया था और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई 2018 को किया गया था। इस परीक्षा में डेढ़ गुणा सफल अभ्यर्थियों को दस्तोज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। दस्तावेज सत्यापन की तिथि 3 अक्टूबर 2018 रखी गई है। इसके लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर करके देख सकते है—

http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/amndtofficerrecruitment%202018.pdf

 

 

RSMSSB Industry Extension Officer 2018 Result, Cut-Off Marks आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/IEO%20result.pdf

 

 

75,648 अभ्यर्थी हुए थे परीक्षा में शामिल
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 22 जुलाई को आयोजिए करवाई गई उद्योग प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन जयपुर में कराया गया था। इस भर्ती परीक्षा में 75,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के लिए 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें से 146 केंद्र निजी स्कूलों में बनाए गए और 3 से हजार से अधिक शिक्षकों को वीक्षक के रूप में लगाया गया।


RSMSSB Industry Extension Officer 2018 Exam से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां
विभाग का नाम - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
पद का नाम - उद्योग प्रसार अधिकारी
कुल पदों की संख्या - 60 पद
वेतनमान - 26,300 रुपए से 33,800 रुपए प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से 12वीं या स्नातक की डिग्री या मास्टर डिग्री पास।
राष्ट्रीयता - भारतीय
आयु सीमा - अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल।
नियुक्ति स्थान - राजस्थान
चयन प्रक्रिया - अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर।
आवेदन फीस - सामान्य और ओबीस वर्ग के अभ्यार्थियों को 450 रुपए, ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थी 350 रुपए और एससी और एसटी वर्ग के अभ्यार्थियों को 250 रुपए फीस रखी गई है।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मार्च 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 अप्रैल 2018

 

भर्ती का नोटिफिकेशन
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/IndustrialDept_FullAdvt_1182_130318.pdf



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zItprx

मध्यप्रदेश में 19550 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, जाने कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

MP Teacher Recruitment 2018: मध्यप्रदेश में टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही शिक्षकों के 19550 पदों पर भर्ती निकलने वाली है। शिक्षकों की इस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल आपको बता दें मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा यह भर्ती जनजातीय कार्य विभाग में निकाली जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं विभागीय आयुक्त दीपाली रस्तोगी ने इन पदों के मंजूर होने की पुष्टि की है। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि सभी पदों की पूर्ति दो चरणों में होगी और इसके लिए शीघ्र ही आवेदन पत्र मांगने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: एक ऐसी सरकारी नौकरी जिसे करना तो दूर, नाम सुनते ही इंसान की रूह कांपने लगे

पहले चरण में 19 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी
आपको बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 60 शिक्षकों की भर्ती करना का वादा किया था। MP Teacher Bharti 2018 के इसी के क्रम में जनजातीय कार्य विभाग में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग इस बार आदिवासी बहुल 89 विकासखंडों में संचालित सरकारी स्कूलों के लिए अलग से शिक्षकों की भर्ती करेगा। इसके लिए पहले चरण में 19 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पहली नौकरी के साथ शुरू करें ये आदतें, भविष्य में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

भर्ती के लिए 15 लाख आवेदन आने की संभावना
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का मानना है कि इन भर्तियों के लिए प्रदेश से 15 लाख आवेदन की संभावना है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले चरण में उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के 17000 और दूसरे चरण में माध्यमिक शिक्षक के 5670 पदों का भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन सभी पदों के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सभी पदों के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आवेदन करने की आखरी तारीख 10 अक्टूबर रखी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NSRPYj

मध्यप्रदेश में 19550 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, जाने कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

MP Teacher Recruitment 2018: मध्यप्रदेश में टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही शिक्षकों के 19550 पदों पर भर्ती निकलने वाली है। शिक्षकों की इस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल आपको बता दें मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा यह भर्ती जनजातीय कार्य विभाग में निकाली जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं विभागीय आयुक्त दीपाली रस्तोगी ने इन पदों के मंजूर होने की पुष्टि की है। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि सभी पदों की पूर्ति दो चरणों में होगी और इसके लिए शीघ्र ही आवेदन पत्र मांगने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: एक ऐसी सरकारी नौकरी जिसे करना तो दूर, नाम सुनते ही इंसान की रूह कांपने लगे

पहले चरण में 19 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी
आपको बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 60 शिक्षकों की भर्ती करना का वादा किया था। MP Teacher Bharti 2018 के इसी के क्रम में जनजातीय कार्य विभाग में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग इस बार आदिवासी बहुल 89 विकासखंडों में संचालित सरकारी स्कूलों के लिए अलग से शिक्षकों की भर्ती करेगा। इसके लिए पहले चरण में 19 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पहली नौकरी के साथ शुरू करें ये आदतें, भविष्य में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

भर्ती के लिए 15 लाख आवेदन आने की संभावना
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का मानना है कि इन भर्तियों के लिए प्रदेश से 15 लाख आवेदन की संभावना है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले चरण में उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के 17000 और दूसरे चरण में माध्यमिक शिक्षक के 5670 पदों का भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन सभी पदों के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सभी पदों के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आवेदन करने की आखरी तारीख 10 अक्टूबर रखी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DFS7Ng