Saturday, September 1, 2018

गुजरात हाईकोर्ट पियाेन,चौकीदार व लिफ्टमेन के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

GHC Recruitment 2018, गुजरात हाईकोर्ट ने हमल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी के 55 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैंं।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 30 सितम्बर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

गुजरात हाईकोर्ट में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पद - 55
पदनाम - हमल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी

वेतनमान – 14,800-47,100 रुपये प्रति माह।

गुजरात हाईकोर्ट में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक याेग्यताः

– उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा – 18 से 35 वर्ष।

गुजरात हाईकोर्ट ने हमल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी के 55 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

गुजरात हाईकोर्ट ने हमल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी के 55 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया - इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट https://ift.tt/2ysCj9U के माध्यम से 30 सितंबर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क – सामान्य उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये और एससी / एसटी के लिए 150 रुपये का शुल्क। शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

गुजरात हाईकोर्ट ने हमल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी के 55 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां –

ऑनलाइन आवेदन करने की आरंभ तिथि – 01 सितंबर 2018।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2018।

गुजरात हाईकोर्ट ने हमल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी के 55 रिक्त पदों पर नौकरी स्थान – गुजरात।

आधिकारिक वेबसाइट – https://ift.tt/2ysCj9U


gujarat high court Recruitment 2018:

गुजरात हाईकोर्ट में हमाल, चौकीदार, लिफ्टमेन और चपरासी के 55 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यहां क्लिक करें।

 

गुजरात उच्च न्यायालय का परिचयः
गुजरात उच्च न्यायालय गुजरात राज्य का उच्च न्यायालय है। यह एक मई 1960 को बंबई राज्य से राज्य विभाजन के बाद बंबई- अधिनियम, 1960 के तहत पुन: स्थापित किया गया था। न्यायालय का मुख्यालय अहमदाबाद में है। न्यायालय ने 42 के एक न्यायाधीश को मंजूरी दी ताकत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C3tyci

झारखंड लोक सेवा आयोग में प्राेफेसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

JPSC Professor recruitment 2018, झारखंड लोक सेवा आयोग ने प्राेफेसर के बैकलाग 04 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के नियंत्रणाधीन बीआर्इटी सिंदरी के लिए की जाएगी। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

झारखंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

प्राेफेसर बैकलाॅग : 04 पद

वेतनमानः 37,400-67,000+ ग्रेड पे - 10,000 रूपए।


योग्यता:
- प्रासंगिक शाखा में बीर्इ/बीटेक अाैर एमर्इ/एमटेक जिसमें बीर्इ /बीटेक अथवा एमर्इ/एमटेक में से किसी एक में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष हो तथा उपयुक्त विषयक्षेत्र में पीएचडी अथवा समकक्ष।
- पोस्ट पीएचडी प्रकाशन तथा पीएचडी छात्राें को गाइड करना अल्यन्त वांछनीय।

अनुभव- शिक्षण/शोध/उद्योग में न्यूनतम 10 साल का अनुभव जिसमें से न्यूनतम 05 साल का अनुभव सह प्राध्यापक स्तर पर होना चाहिए। अथवा शिक्षण अाैर/ अथवा शोध अाैर/अथवा उद्योग में न्यूनतम 13 साल का अनुभव।

अनुभव के संबंध में अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमाः 40 से 57 साल।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व साक्षात्कार में योग्यता प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। अाैर निर्धारित प्रारूप में, परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग सर्कुलर रोड रांची, 834001, झारखंड के पते पर भेजे। आवेदन 12 अक्टूबर 2018 तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।


आवेदन शुल्क:
सामान्य / पिछड़ा वर्ग और उच्च पिछला वर्ग 600 के लिए।
झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
दिव्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट है।
परीक्षा शुल्क डेबिट / क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग / चालान के माध्यम से एसबीआई क्लेक्ट के जरिए स्वीकार किया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथिः आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2018

JPSC Professor recruitment 2018:

झारखंड लोक सेवा आयोग ने प्राेफेसर के बैकलाग 04रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LMDoPh

JPSC में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

JPSC Health officer recruitment 2018, झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के नगर विकास एवं आवास विभागान्तर्गत सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के नियमित 56 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

 


झारखंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट पब्लिक हेल्थ आॅफिसर : 56 पद

वेतनमानः 9,300-34,800 रूपए।


योग्यता:
सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदक को भारतीय चिकित्सा परिषद तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय से MBBS की उपाधि प्राप्त करना आवश्यक होगा तथा आवेदन को चिकित्सक के रूप में निबंधन संख्या प्राप्त करना भी आवश्यक होगा।

अनुभवः आवेदक को मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से कम से कम एक वर्ष की इंटर्नशिप प्राप्त होना आवश्यक होगी।

आयु सीमाः 21 - 35 वर्ष ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

 

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में योग्यता प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से 14 अक्टूबर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक आवेदन की हार्ड काॅपी मय वांछित दस्तावेज, परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग सर्कुलर रोड रांची, 834001, झारखंड के पते पर भेजे। आवेदन 31 अगस्त 2018 तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।


आवेदन शुल्क:
सामान्य / पिछड़ा वर्ग और उच्च पिछला वर्ग 600 के लिए।
झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
दिव्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट है।
परीक्षा शुल्क डेबिट / क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग / चालान के माध्यम से एसबीआई क्लेक्ट के जरिए स्वीकार किया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथिः
आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2018

JPSC Assistant Public Health Officer recruitment 2018 :

झारखंड लोक सेवा आयोग, राज्य के नगर विकास एवं आवास विभागान्तर्गत सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के नियमित 56 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N3Vhhv

रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन में अप्रेंटिस ट्रेनी के 150 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

DRDO Graduate Apprentice recruitment 2018, रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन ( DRDO ) ने गैस टरबाइन अनुसांधन संस्थापन ( GTRE ) के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 150 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 14 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। अावेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


DRDO - गैस टरबाइन अनुसांधन संस्थापन ( GTRE ) में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पदः 150

ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी - 90 पद
वेतनमानः रूपए. 4984 प्रतिमाह।

डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी - 60 पद
वेतनमानः रूपए. 3542 प्रतिमाह।

आर्इटीआर्इ अप्रेंटिस ट्रेनी - 60 पद
वेतनमानः सरकार के नियमानुसार।


DRDO - गैस टरबाइन अनुसांधन संस्थापन ( GTRE ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः

ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री।

डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी - इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में राज्य परिषद/ राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से डिप्लोमा।

आर्इटीआर्इ अप्रेंटिस ट्रेनी - अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाण पत्र।
योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

अायु सीमाः 18 से 27 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा अाैर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार rac.gov.in or https://ift.tt/2NCuCp3 लिंक के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः
आॅनलाइन आवेदन शुरू : 03 सितम्बर 2018
आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 14 सितम्बर 2018
इंटरव्यू आैर लिखित परीक्षा के लिए चयनित आवेदकों की सूची जारी तिथिः 18 सितम्बर 2018
ITI apprenticeship लिखित परीक्षा/इंटरव्यू - 25 सितम्बर 2018
Diploma apprenticeship लिखित परीक्षा/इंटरव्यू - 26 सितम्बर 2018
Graduate apprenticeship लिखित परीक्षा/इंटरव्यू - 08 अक्टूबर 2018

DRDO apprenticeship Recruitment 2018 :

DRDO गैस टरबाइन अनुसांधन संस्थापन ( GTRE ) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 150 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) का परिचयः

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक ईकाई के रूप में काम करता है। इस संस्थान की स्थापना 1958 में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गयी थी। वर्तमान में संस्थान की अपनी इक्यावन प्रयोगशालाएँ हैं जो इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण इत्यादि के क्षेत्र में अनुसंधान में रत हैं। पाँच हजार से अधिक वैज्ञानिक और पच्चीस हजार से भी अधिक तकनीकी कर्मचारी इस संस्था के संसाधन हैं। यहां राडार, प्रक्षेपास्त्र इत्यादि से संबंधित कई बड़ी परियोजनाएँ चल रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWp4Hh

पेटेंट फाइल करने से पहले ध्यान रखें ये तो पक्का बन जाएंगे अरबपति

हमारे देश में हर साल फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। भारतीय एंटरप्रेन्योर यह समझ चुके हैं कि पेटेंट करना अपने किए गए काम को सुरक्षित रखने जैसा है। पेटेंट मिलने से एंटरप्रेन्योर को भी प्रतिस्पर्धी से लडऩे की ताकत मिलती है। पेटेंट इंवेंस्टर को भी आकर्षित करता है। यह याद रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि पेटेंट होने से न केवल आपका अपनी विकसित टेक्नोलॉजी पर पूरा अधिकार हो जाता है, बल्कि कोई और आपका आइडिया चुरा भी नहीं पाता है। पेटेंट फाइल करना एक अहम फैसला है, जिसे लेते समय आपको काफी सोच-विचार करना होता है।

रिसर्च करें अपने पेटेंट की
आपको यह समझने की जरूरत है कि क्या चीज एक पेटेंट को यूनीक बनाती है और यह आपके स्टार्टअप के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है। आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि कहीं यह आइडिया या प्रॉडक्ट कहीं पहले ही तो किसी ने पेटेंट नहीं करवा रखा। इसके लिए बतौर स्टार्टअप आपको मार्केट की स्टडी करनी होगी और यह जानना होगा कि पेटेंट में इंवेस्ट करना वर्थव्हाइल है या नहीं। यदि मार्केट में आपके जैसा पेटेंट नहीं है तो फिर अप्लाई करें।

कब करें अप्लाई
पेटेंट के लिए अप्लाई किया जाए या नहीं, यह फैसला लेते समय इस बात का फर्क पड़ता है कि कंपनी स्थाई है या फिर स्टार्टअप। अगर आपके स्टार्टअप ने कोई नई टेक्नोलॉजी विकसित की है और आप चाहते हैं कि इस टेक्नोलॉजी को सीक्रेट रखा जाएगा फिर आपको पेटेंट के लिए अप्लाई करना चाहिए क्योंकि कोई भी बड़ी कंपनी भी इसका इस्तेमाल कर लेगी।

देशों के पेटेंट कानून
हर देश में पेटेंट को लेकर कानून अलग-अलग होते हैं और आपने जिस देश में इसे पेटेंट कराया है, हो सकता है कि दूसरा देश उसे न माने। जैसे चीन में कोई भी टेक्नोलॉजी पेटेंट कराने से पहले वहां उसे सार्वजनिक करना ही होता है। इसके सीधे मायने यह हुए कि लोकल एंटरप्रेन्योर उस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। हर देश की पेटेंट कानून की खामियां जानें।

फंडिंग अट्रैक्ट करें
किसी भी एंटरप्रेन्योर या स्टार्टअप को पेटेंट इस तरह से फाइल करना चाहिए कि वह फंडिंग अट्रैक्ट कर सके। इंवेस्टर भी उस बिजनेस को पसंद करते हैं, जिसके पास विनिंग पेटेंट हो और भविष्य में काम आने वाला हो। अगर आप फाइनेंशियल बैकर्स को आकर्षित करने के लिए पेटेंट फाइल कर रहे हों तो पहले के पेटेंट्स के लिए उनका आईपी पोर्टफोलियो जान लें।

कॉस्ट मैनेज करें
यह स्वाभाविक है कि पेटेंट फाइल करने में काफी पैसे लगते हैं। इसलिए एंटरप्रेन्योर होने के नाते आपको इसकी कॉस्ट को मैनेज करना जरूरी है। जैसे पेटेंट के पीछे टेक्नोलॉजी से संबंधित ड्रॉइंग क्रिएट करना थोड़ा टाइम खपाने वाला जरूर होता है और इसमें पैसा भी ज्यादा लगता है लेकिन ऐसा करने से पेटेंट को कॉपीकैट्स से बचाना आसान हो जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWjvZG

बिजली कंपनियों में होने वाली हेल्पर 2nd भर्ती की आवदेन प्रक्रिया पर लगी रोक

राजस्थान की बिजली कंपनियों में हैल्पर सेकंड के 2089 पदों भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए डिस्कॉम ने सार्वजिनक सूचना जारी की जा चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। हैल्पर सेकंड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितम्बर से शुरू होनी थी लेकिन इसके एक दिन पहले ही अपरिहार्य कारण बताकर इसे स्थगित कर दिया। कंपनियों ने 1 सितंबर से 15 सितंबर तक आॅनलाइन आवेदन मांगे थे। यह भर्ती जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम में होने वाली है।

बिजली कम्पनियों में अभी तक टेक्नीकल हेल्पर के पद पर आईटीआई होल्डर्स की भर्ती की जा रही थी, लेकिन फील्ड में खम्भे लगाने के लिए गड्ढे खोदने से लेकर कई तरह के काम ऐसे है, जहां सेमी-स्किल्ड लेबर की जरूरत होती है। इसी कारण सेमी स्किल्ड लेबर के रूप में हेल्पर सैकंड के पद सृजित करवाए गए है।

इन डिस्कॉम में निकाली गई है हैल्पर सेकंड भर्ती
जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के लिए हैल्परों की यह भर्ती निकाली गई है जो इस प्रकार है:-
जयपुर डिस्कॉम के लिए- 1360 पद
अजमेर डिस्कॉम के लिए- 391 पद
जोधपुर डिस्कॉम के लिए- 338 पद

 

UPTET 2018 परीक्षा का कार्यक्रम हुआ जारी, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि UPTET का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार 'यूपी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा' 28 अक्टूबर 2018 को आयोजित करवाई जाएगी और इसका परिणाम 20 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें, पहले योगी सरकारी ने बेसिक शिक्षा परिषद् की सहायक अध्यापक की भर्तियों पर रोक लगा रखी थी। लेकिन छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। UPTET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो 3 अक्टूबर तक चलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ple45c

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

डायरेक्टरेट जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF ), ने कांस्टेबल के 65 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन के 30 दिन के भीतर यानि 1 अक्टूबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। जबकि उत्तर पूर्वी राज्य, सिक्किम, जम्मू कश्मीर राज्य, लाहौल और स्पीति जिलों के लद्दाख विभाजन और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पंगी उप-विभाजन, अंडमान और निकोबार द्वीपों का केंद्र क्षेत्र या लक्षद्वीप का केंद्रशासित प्रदेश के निवासी विज्ञापन प्रकाशन के 45 दिन यानि 15 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पद - 65
कांस्टेबल ( जनरेटर आॅपरेटर ) - 23 पद
कांस्टेबल ( जनरेटर मेकेनिक ) - 30 पद
कांस्टेबल ( लाइन मैन ) - 12 पद


वेतनमानः मेट्रिक पे लेवल 3 - रूपए. 21,700 - 69,100/-

शैक्षणिक योग्यता:

कांस्टेबल ( जनरेटर आॅपरेटर ) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन या डीजल/मोटर मेकेनिक ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र।
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन या डीजल/मोटर मेकेनिक ट्रेड में 3 साल का कार्यकारी अनुभव।

कांस्टेबल ( जनरेटर मेकेनिक ) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने के साथ डीजल/मोटर मेकेनिक ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र।
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में डीजल/मोटर मेकेनिक ट्रेड में 3 साल का कार्यकारी अनुभव।

कांस्टेबल ( लाइन मैन ) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिकल वायरमैन या लाइन मैन ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र।
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में इलेक्ट्रिकल वायरमैन या लाइन मैन ट्रेड में 3 साल का कार्यकारी अनुभव।


आयु सीमा:

18 - 25 वर्ष ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें का आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा अाैर मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 1 अक्टूबर 2018 तक या इससे पहले अपना आवेदन अपने क्षेत्र से संबंधित इंस्पेक्टर जनरल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के पते पर भेज सकते हैं।

अावेदन शुल्क: 100 रूपए।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि- 1 अक्टूबर 2018
दूरस्थ क्षेत्र अाैर केंद्र शासित प्रदेशाें के लिए - 15 अक्टूबर 2018

BSF constable recruitment 2018:
डायरेक्टरेट जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF ), में कांस्टेबल के 65 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PUA9ss