Thursday, August 2, 2018

HPSC recruitment - डीएसपी, र्इटीअो, तहसीलदार सहित अन्य पदाें पर निकली भर्ती, करें आवेदन

hpsc recruitment 2018, हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ने डीएसपी, र्इटीअो, तहसीलदार, फूड सप्लायर, एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर के रिक्त 166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 04 सितम्बर 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अौर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः
कुल पद - 166

एचएससी - 48 पद
डीएसपी - 07 पद
र्इटीआे - 11 पद
डिस्ट्रिक्ट फूड एण्ड सप्लार्इ आॅफिसर - 01 पद
तहसीलदार - 18 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 07 पद
असिस्टेंट एक्साइज टेक्स आॅफिसर - 44 पद
पंचायत आॅफिसर - 19 पद
ट्रेफिक मैनेजर - 02 पद
जिला फूड सप्लार्इ आॅफिसर - 04 पद
रोजगार अधिकारी - 05 पद

 


haryana public service commission वेतनमानः

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में रिक्त पदाें पर चयनित उम्मीदवाराें को सरकारी नियमानुसार वेतनमान दिया जाएगा।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में DSP, ETO, तहसीलदार, फूड सप्लायर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।

योग्यता संबंधी अौर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमाः 21 से 42 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रियाः

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

 

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में रिक्त पदाें पर आवेदन प्रक्रियाः

योग्य उम्मीदवार Haryana Public Service Commission की अधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.gov.in या http://hpsconline.in के माध्यम से 04 सितम्बर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्कः 1000 रूपए।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:

- आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 04 सितम्बर 2018
- प्री एग्जाम तिथिः अक्टूबर 2018
- मैन एग्जाम तिथिः दिसम्बर 2018
- इंटरव्यू - मार्च 2019


HPSC recruitment 2018 :

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में डीएसपी, र्इटीअो, तहसीलदार, फूड सप्लायर, एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर के रिक्त 166 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NZYXO3

RRB लोको पायलट व टेक्नीशियन भर्ती 26502 से बढ़कर 60,000 पदों की होगी

rrb recruitment 2018: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे है आवेदकों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे द्वारा निकाली गई ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) की वैकेंसी 26,502 से बढ़कर 60,000 की जा सकती है। रेलवे ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। 9 अगस्त से शुरू होने जा रही असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन ऑनलाइन भर्ती परीक्षा से एक सप्ताह पहले रेलवे ने आवेदकों के लिए यह बड़ी घोषणा की है। 47 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

रेलवे ने वैकेंसी बढ़ाने वाले अपने नोटिफिकेशन में कहा है 'CEN 01/2018 नोटिस में ALP और Technicians के पदों पर 26,502 वैकेंसी की जानकारी दी गई थी। इन भर्तियों की संख्या दोगुना से भी ज्यादा करके 60,000 की जा सकती है। जल्द ही आरआरबी की वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना दी जाएगी। उम्मीदवार इस सूचना के लिए आरआरबी की वेबसाइट चेक करते रहें।'

आपको बता दें कि फरवरी माह में रेलवे ने ग्रुप डी व ग्रुप सी (एएलपी- असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) की करीब 90 हजार भर्तियां निकाली थीं। इनमें करीब 62 हजार भर्तियां ग्रुप डी की थी और 26,502 वैकेंसी (एएलपी- असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) की थी। 26,502 वैकेंसी में 17,673 अस्सिटेंट लोको पायलट और 8,829 तकनीशियन की पोस्ट थी। 90 हजार भर्तियों के लिए 2 करोड़ 37 लाख आवेदन आए थे।


रिजल्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी निकाली जाएगी। यानी जब फाइनल सेलेक्शन का रिजल्ट घोषित किया जाएगा तब कुछ उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में शामिल किया जाएगा। अगर कोई चयनित उम्मीदवार किसी कारणवश ज्वॉइन करने से इनकार कर देता है तो वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। यानी बाद में भी कुछ उम्मीदवारों की किस्मत चमक सकती है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया है कि वेटिंग लिस्ट में कुल वैकेंसी के 50 फीसदी उम्मीदवार शामिल किए जाएंगे। दरअसल सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा एक साथ कई गवर्नमेंट जॉब एग्जाम देते रहते हैं जैसे एसएससी, सीडीएस, बैंक पीओ, बैंक क्लर्क, पीसीएस आदि। 90 हजार वैकेंसी के लिए जिन उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन होगा उनमें से बहुत से ऐसे हो सकते हैं जिनका सेलेक्शन किसी अन्य सरकारी नौकरी में हो गया हो। ऐसी स्थिति में वह रेलवे में ज्वॉइन करने से इनकार कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AzQ7Vk

SDMC Recruitment - नर्सरी टीचर के 166 पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

sdmc Nursery Teacher recruitment 2018, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( sdmc ) ने टीचर (नर्सरी) के रिक्त 166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अौर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( sdmc ) में रिक्त पदों का विवरणः

टीचर (नर्सरी) : 166 पद

 

वेतनमानः

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( sdmc ) में नर्सरी टीचर के पदाें पर चयनित उम्मीदवाराें को 35,000 रुपए / - वेतनमान दिया जाएगा।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( sdmc ) में नर्सरी टीचर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष।
- नर्सरी टीचर एजुकेशन में कम से कम दो साल की अवधि का डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट। या
- मान्यता प्राप्त संस्थान से B.ED ( नर्सरी )।

योग्यता संबंधी अौर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( sdmc ) में Nursery Teacher आवेदन प्रक्रिया:

योग्य उम्मीदवार दक्षिण दिल्ली नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट www.sdmc.gov.in के माध्यम से 14 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Teacher Nursery South Delhi Municipal Corporation महत्वपूर्ण तिथियां:

• आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 01 अगस्त 2018

• आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2018

sdmc Nursery Teacher recruitment 2018, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ( sdmc ) में टीचर (नर्सरी) के रिक्त 166 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

दिल्ली नगर निगम का परिचयः

दिल्ली नगर निगम एक शहर व नगर निगम है, जो दिल्ली के कुल नौ जिलों में कार्यरत है। यह दिल्ली में कार्यरत तीन नगर पालिकाओं में से एक है। शेष दो हैं नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी बोर्ड। दिल्ली नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी नगर पालिका संगठन है, जो कि अनुमानित 137.80 लाख नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।" नगर निगम 1397 वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र देखता है। निगम की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत्त की गई थी। तब से ये नगरपालक संस्था अपने संविधान और प्रकार्यों में नगर के नागरिकों हेतु सदा सक्रिय रही है। अधिनियम 1993 में हुए संशोधन के बाद संस्था के संयोजन, प्रकार्यों, निगम के शासन एवं प्रशासन के मामलों में कई बदलाव आये थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M1YGgl

Wednesday, August 1, 2018

HEL में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

HIL recruitment 2018, एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग और टेक्निशियन अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के रिक्त 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 08 अगस्त 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ( HIL ) में रिक्त पदों का विवरण :

ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग-07 पद

टेक्निशियन अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग-25 पद

एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ( HIL ) में रिक्त पदों पद आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः

ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग-

उम्मीदवारों को सम्बंधित डिसिप्लिन में डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए. साथ ही 01 साल का अपरेंटिस होनी चाहिए।
टेक्निशियन अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग-

उम्मीदवार को एसएससी पास होने के साथ ही सम्बंधित क्षेत्र में एक्स-आईटीआई होनी चाहिए।
फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ बी एससी होनी चाहिए।
सम्बंधित ट्रेड में एक्स-आईटीआई होनी चाहिए।
पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।


वेतनमान:

ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग-रुपया 7600 प्रति महीने

टेक्निशियन अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग-रुपया 6660 प्रति महीने (प्रथम साल में),

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को आवश्यकतानुसार शॉर्ट लिस्टेड करने के बाद लिखित परीक्षा भी लिया जा सकता है जिसका निर्णय आवेदन की संख्या को देखते हुए संगठन द्वारा लिया जाएगा।

एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड में रिक्त पदाें पर आवेदन प्रक्रियाः

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08 अगस्त 2018 तक इस पते पर भेज सकते हैं-डिप्टी जनरल मैनेजर, (एचआर और एडमिन), एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड, भारत सरकार का उपक्रम, पोस्ट ऑफिस-रस्यानी -410207, जिला-रायगढ़,

महत्वपूर्ण तिथिः

• आवेदन की अंतिम तिथि: 08 अगस्त 2018


HIL recruitment 2018, एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग और टेक्निशियन अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के रिक्त 32 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड में रिक्त पदाें का विवरणः

हिल (इंडिया) लिमिटेड ''पूर्व में हिंदुस्तान इंसेक्टिसाइड्स लिमिटेड (एचआईएल)'', रसायन और पेट्रो रसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार का एक उद्यम है, इसकी स्थाचपना वर्ष मार्च, 1954 में, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को डीडीटी की आपूर्ति करने के उद्देश्य से की गई थी । इसके पश्चात्, कंपनी ने कृषि क्षेत्र की आवश्यउकताओं को पूरा करने के लिए एग्रो पेस्टिसाइड्स में विविधीकरण किया और वर्ष 2016-17 में 357.91 करोड़ रुपए के टर्नऑवर के साथ आगे बढ़ी । वर्तमान में कंपनी कृषि रसायनों, बीजों का कार्य कर रही है तथा हाल ही में उर्वरकों का कारोबार भी आरम्भ किया है, ताकि एक ही स्थािन पर कृषक समुदाय की सभी आवश्यकताओं काे पूरा किया जा सके ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LGMjqq

दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में जूनियर रेजिडेंट के 45 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

D.D.U. Recruitment 2018 , दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ने जूनियर रेजिडेंट के 45 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए अावेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 07 अगस्त 2018 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञप्ति के अनुसार जूनियर रेजिडेंट के पदाें पर उम्मीदवाराें का चयन 6 माह के लिए किया जाएगा। कार्य संताेषजनक पाए जाने पर कार्यकाल अधिकतम एक साल के लिए बढाया जा सकता है।

दीन दयाल उपाध्याय हाॅस्पिटल ( DDU ) में रिक्त पदाें का विवरणः
जूनियर रेजीडेंट, Junior Residents - 45 पद

वेतनमानः 56100 - 177500 रूपए।

दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में Junior Residents के पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
Qualification: MCI से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से MBBS। विदेश से स्नातक उम्मीदवार को FMG एग्जाम उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवार का DMC Registration होना चाहिए।

आयु सीमा: 30 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

इंटरव्यू का स्थानः
Seminar Room 1st Floor Administrative Block, D.D.U.H ।
इंटरव्यू तिथिः
07 अगस्त 2018
रिपोर्टिंग टाइमः सुबह 11.30 से पहले।

नाेटः आवेदक साक्षात्कार के समय अपने मूल दस्तावेज आैर उनकी स्वयं सत्यापित फाेटाेकाॅपी व पासपाेर्ट साइज नवीनतम फाेटा लेकर उपस्थित हाें।

 

D.D.U. Recruitment 2018 :

दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में जूनियर रेजिडेंट के 45 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल का परिचयः

दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल 1970 में 50 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप में शुरू किया गया था, जिसे 1987 में 500 बिस्तर तक बढ़ा दिया गया था। 1987 में दुर्घटना इकार्इ शुरू कि गर्इ। अप्रैल 1998 से यहां 24 घटें आपातकालीन सेवाएं शुरू की गर्इ। 2008 में, आघात ब्लॉक को चालू किया गया था जिसने बिस्तर की ताकत 640 तक बढ़ा दी। आपातकालीन सेवाओं को विस्तारित आपातकालीन कमरे और वार्डों के साथ इस नए ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया गया। यह अस्पताल पश्चिम दिल्ली के लोगों को विशेष सेवाएं प्रदान कर रहा है और स्नातकोत्तर और स्नातक चिकित्सा छात्रों और पैरा-मेडिकल के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NYB5dK

सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब में लाइब्रेरियन समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, आवेदन का आखरी मौका

सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब ने लाइब्रेरियन समेत कुल 33 पदों पर रिक्तियां के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में असिस्टेंट लाइब्रेरियन, मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि आवेदन कर सकते हैं। इस भतर्री के लिए आवेदन करने में अब मात्र तीन दिन का समय बचा है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2018 है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन का प्रिंटआउट भी डाक के माध्यम से भेजना होगा। प्रिंटआउट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2018 है। इन पदों पर आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी नीचे दी गई भर्ती से संबंधित जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें।

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या - 33
प्राइवेट सेक्रेटरी- 5 पद
पर्सनल असिस्टेंट- 2 पद
मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
लोअर डिवीज़न क्लर्क- 3 पद
कुक- 2 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट- 2 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (लेबोरेटरी)- 4 पद
लाइब्रेरियन- 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरियन- 1 पद
इनफार्मेशन साइंटिस्ट- 1 पद
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर- 1 पद
एस्टेट ऑफिसर- 1 पद
सेक्शन ऑफिसर- 1 पद
हिंदी ट्रांसलेटर- 1 पद
असिस्टेंट- 1 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 1 पद
फार्मासिस्ट- 1 पद
अपर डिवीज़न क्लर्क- 1 पद
ड्राईवर- 1 पद
ऑफिस अटेंडेंट- 1 पद

शैक्षणिक योग्यता: इन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें। अधिसूचना में सभी पदों की भर्ती के लिए निर्धारित की गई योग्यता के बारे में विस्तार के बताया गया है।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

एेसे करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.cup.edu.in पर जाकर 3 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 अगस्त 2018 तक निम्न पते पर भेज दें।

आवेदन पत्र भेजने का पता

डिप्टी रजिस्ट्रार (इस्टैब्लिशमेंट) सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब सिटी कैंपस, मनसा रोड भटिंडा- 151 001।

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने की आखरी तिथि: 3 अगस्त 2018
ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जमा करने की लास्ट डेट: 10 अगस्त 2018

इस भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना के लिए अभ्यर्थी यहां पर क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OveLJA

BMRCL में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 99 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

BMRCL Recruitment 2018, बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर 99 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 अगस्त 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

 

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 31 पद

असिस्टेंट इंजीनियर- 68 पद

 

वेतनमान:

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 55860 रुपया

असिस्टेंट इंजीनियर- 48280 रुपया

 

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता:

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर-सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।

असिस्टेंट इंजीनियर- सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमा:

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 40 वर्ष

असिस्टेंट इंजीनियर- 30 वर्ष

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) में आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र इस तरह से भेजें कि वह 31 अगस्त 2018 तक इस पते पर पहुँच जाए- जनरल मैनेजर (एचआर), बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, III फ्लोर, बीएमटीसी काम्प्लेक्स, के.एच. रोड, शांतिनगर, बैंगलोर- 560027।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2018

BMRCL Recruitment 2018 :

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर 99 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) का परिचयः

नाममा मेट्रो, जिसे बैंगलोर मेट्रो भी कहा जाता है एक मेट्रो सिस्टम है जो भारत के बैंगलोर शहर की सेवा करता है। यह वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के बाद भारत में दूसरा सबसे लंबा परिचालन मेट्रो नेटवर्क है। दूसरी तरफ, नाममा मेट्रो को दुनिया के ऑपरेटिंग स्टेशनों की संख्या के मामले में लंबाई के मुकाबले 83 वां सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम और 79 वां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क स्थान दिया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LNfkQH